vhp - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विहिप ने किया स्वागत, कहा-अनुसूचित समाज के अधिकारों से समझौता नहीं, धर्मांतरण गतिविधियों पर लगेगा अंकुश
नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने सर्वोच्च न्यायालय के हालिया फैसले का स्वागत करते हुए इसे सामाजिक न्याय और संविधान की मूल भावना को सुदृढ़ करने वाला बताया है। विहिप के संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि धर्मांतरण के बाद कोई भी व्यक्ति अनुसूचित जाति की संवैधानिक श्रेणी में नहीं आता और उसे अनुसूचित जाति एव जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत संरक्षण प्राप्त नहीं हो सकता।

जैन ने कहा कि यह निर्णय संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 की भावना के अनुरूप है, जिसमें केवल हिन्दू, सिख और बौद्ध धर्म के अनुयायियों को ही अनुसूचित जाति की श्रेणी में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला उन प्रवृत्तियों पर रोक लगाएगा, जिनमें धर्म परिवर्तन के बाद भी पूर्व जातिगत पहचान के आधार पर संवैधानिक लाभ लेने की कोशिश की जाती है। उनके अनुसार, इससे तथाकथित धर्मांतरण गतिविधियों पर भी अंकुश लगेगा।

डॉ. जैन ने कहा कि अनुसूचित जातियों को दिए गए अधिकारों का उद्देश्य ऐतिहासिक सामाजिक अन्याय को दूर करना है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करता है, तो वह उस सामाजिक संदर्भ से भी अलग हो जाता है, जिसके आधार पर ये विशेष अधिकार दिए गए हैं।

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति पुनः हिन्दू, सिख या बौद्ध धर्म में लौटता है और समाज उसे स्वीकार करता है, तो वह दोबारा इन अधिकारों का पात्र बन सकता है। विहिप नेता ने कहा कि यह निर्णय सामाजिक समरसता, पारदर्शिता और न्याय की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन देशभर में ऐसे लोगों की पहचान करेगा, जिन्होंने कथित रूप से अनुसूचित समाज के अधिकारों का दुरुपयोग किया है, ताकि वास्तविक लाभार्थियों को उनका हक दिलाया जा सके।

बांग्लादेश में हिंदूओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो : विहिप
जोधपुर। बांग्लादेश में हिन्दू समाज के लोगों पर हो रहे अत्याचार व महिलाओं बेटियों के साथ हो रहे जघन्य अपराध को लेकर आज गुरुवार दोपहर विहिप कार्यालय भारत माता मंदिर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद जोधपुर प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी ने कहा कि पड़ोसी बांग्लादेश हिंसा और अराजकता से ग्रसित है। निर्वाचित प्रधानमंत्री के त्यागपत्र देने और देश छोड़ने के बाद अराजक तत्व हावी हो गए हैं और कानून व्यवस्था सर्वथा निष्प्रभावी हो चुकी है। इस अराजक स्थिति में वहाँ के अतिवादी जिहादी तत्वों ने हिंदू समाज का बड़े पैमाने पर उत्पीड़न शुरू कर दिया है।

मंत्री जोशी ने कहा कि बांग्लादेश में पिछले कई दिनों से हिन्दू अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और घरों को नुकसान पहुंचाया गया है। पूरे बांग्लादेश में हर जिले में यह वीभत्स कुकृत्य होने की सूचना है। कट्टरपंथियों के निशाने से शमशान तक नहीं बचे हैं। मंदिरों को भारी क्षति पहुंचाई गयी है। बांग्लादेश में शायद ही कोई जिला बचा हो जो इनकी हिंसा व आतंक का निशाना न बना हो। समय समय पर निरंतर अंतराल पर होने वाले ऐसे दंगों का ही परिणाम है कि बांग्लादेश में हिंदू जो विभाजन के समय 32त्न थे, अब 8त्न से भी कम बचे हैं और वे भी लगातार जिहादी उत्पीडऩ के शिकार हैं।

विहिप प्रान्त उपाध्यक्ष मानाराम विश्नोई ने प्रेसवार्ता में कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के घर, मकान, दुकान, ऑफिस, व्यवसायिक प्रतिष्ठान व महिलाएं, बच्चे व उनकी आस्था व विश्वास के केंद्र मन्दिर तक सुरक्षित नहीं हैं। वहां पीडि़त अल्पसंख्यक हिन्दुओं की हालत बद से भी बदतर होती जा रही है। यह स्थिति अत्यंत चिंतनीय है।

उन्होने कहा कि विश्व समुदाय की यह जिम्मेदारी है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा व उनके मानवाधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्यवाही करें। उपाध्यक्ष विश्नोई ने कहा कि निश्चय ही भारत इस परिस्थिति में आंखे मूँद कर नहीं रह सकता। भारत ने परंपरा से ही विश्वभर के उत्पीड़ित विस्थापितों की सहायता की है। विश्व हिन्दू परिषद ने भारत सरकार से यह आग्रह किया है कि वह बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए। विकट परिस्थिति का लाभ उठा कर जिहादियों द्वारा सीमा पार से घुसपैठ का एक बड़ा प्रयत्न किया जा सकता है। इससे सतर्क रहना होगा। इसलिए हमारे सुरक्षाबलों के लिए यह आवश्यक है कि सीमा पर कड़ी चौकसी बरतें और किसी भी तरह के अतिक्रमण को न होने दें।

हमारी कामना है कि बांग्लादेश में शीघ्रतिशीघ्र लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्ष सरकार पुन: स्थापित हो। वहाँ के अल्पसंख्यक समाज को मानवाधिकार मिले और बांग्लादेश की निरंतर हो रही आर्थिक प्रगति में कोई बाधा न आए। भारत का हिंदू समाज और सरकार इस विषय में निरंतर बांग्लादेश के सहयोगी बने रहेंगे।

देश में कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम का सौंपा ज्ञापन
अजमेर। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर देश में कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा।

फाउंडेशन के जिला संरक्षक सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया देश की आबादी 145 करोड़ से अधिक हो चुकी है जबकि हमारे संसाधन सीमित है। असंतुलित सामाजिक जनसंख्या भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में बड़ा रोड़ा है। बढ़ती आबादी के कारण देश में गृह युद्ध की स्थिति बन रही है। जिला अध्यक्ष डॉ. राजू शर्मा ने  कहा कि हम दो हमारे दो, तो सभी के दो हो। विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच बढ़ती असंतुलित जनसंख्या देश के ताने-बाने के लिए अत्यंत विनाशकारी साबित हो सकती है। फाउंडेशन के कार्यकर्ता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मांग करते हैं की जाति, धर्म, क्षेत्र और भाषा बंधनों से ऊपर उठकर राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि मानते हुए एक कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाये। कानून अधिसूचित होने के बाद कानून तोड़कर अधिक संतान पैदा करने वाले नागरिकों को मताधिकार से वंचित किया जाए। सरकार से मिलने वाले सभी प्रकार की सहायता, अनुदान समाप्त किए जाएं। एक से अधिक पत्नियों  से  होने वाली  संतानों की भी कुल संख्या दो से  अधिक होने पर जनसंख्या नियंत्रण कानून के अंतर्गत कार्यवाही हो।

विश्व हिंदू परिषद के धर्म प्रसार प्रांत सहप्रमुख लेखराज सिंह ने कहा कि जनसंख्या का सामाजिक संतुलन न केवल भारत की प्रतिभा को अवसर प्रदान करेगा अपितु संपूर्ण विश्व एवं समस्त मानवता के लिए अत्यंत आवश्यक है। बहुपत्नी और बहुपतित्व प्रथा पर भी समान नागरिक  कानून लागू कर रोक लगानी चाहिए। महिला विंग अध्यक्ष आभा भारद्वाज ने कहा कि संसाधन सीमित है, बढ़ती जनसंख्या ही महंगाई, बैरोजगारी और अपराधों की जननी है।

VHP ने तीर्थ यात्रियों पर हुए हमले की निंदा की, आतंकवाद का पुतला फूंका
जोधपुर। जम्मू कश्मीर में गत रविवार को तीर्थ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले की देशभर में निंदा होने के साथ जोधपुर में भी बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद् ने रोष जाहिर करते हुए निंदा की है। इसको लेकर आज मुख्यालय पर आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। आतंकवादियों और उसके समर्थित देशों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।

विहिप के पंडित राजेश दवे ने बताया कि जंमू कश्मीर में तीर्थ यात्रियों पर जो आतंकी हमला हुआ है यह हमला एक कायराना हमला है। निरंतर पाकिस्तान की तरफ आतंकी घुसपैठ करके हमारे निरापराध भाईयों को मार रहे है। इसके लिए आज पूरे भारत में बजरंग दल और विहिप की तरफ आंदोलन हो रहा है।

दवे ने बताया कि भारत की जनता आतंकियों को फांसी की सजा की मांग रही है। उन्होंने भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से आतंकियों को गोली मारने की बात की है। उन्होंने पूरे जंमू कश्मीर में सर्वे की बात की और आतंकियों के सफाया की मांग रखी।

प्रान्त संयोजक विक्रम परिहार ने कहा कि पाकिस्तान पोषित आतंकवाद आज पुन: कश्मीर घाटी में पेर पसार रहा है। ऐसे जेहादी मानसिकता वाले इस्लामिक आतंकियो को केंद्र सरकार द्वारा ऑपरेशन क्लीन चला कर चुन चुन कर मारना चाहिए। घाटी हो या हमारे देवस्थान सब आतंक व भय मुक्त हो तभी लोग यात्रा के लिए निकल सकते है। प्रदर्शनकारियों में प्रान्त सहमंत्री महेंद्र उपाध्याय, रोहित चितारा, दिनेश चौहान, चेतन गोयल, दीपक व्यास, दयाल प्रजापत सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नूंह में ब्रजमंडल शोभा यात्रा की अनुमति नहीं, हिंदू संगठन बोले इसकी जरूरत नहीं
नूंह। हरियाणा सरकार ने नूंह में सर्वजातीय हिंदू महापंचायत के 28 अगस्त को पुन: ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकालने के आह्वान के मद्देनजर यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

वहीं सरकार ने खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट तथा हर सूरत में कानून व्यवस्था, शांति और सछ्वाव बनाये रखने को लेकर यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। जिला प्रशासन ने नूंह जिले में जहां निषेधाज्ञा लागू की है वहीं राज्य सरकार ने नूंह जिले में एहतियाती कदम के तौर पर, 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त को रात 11:59 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों को स्टेशन नहीं छोड़ने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा अलग-अलग इलाकों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। नूंह जिला उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने साफ तौर कहा है कि इलाके में  हर हाल में अमन-शांति कायम रखी जाएगी।

वहीं विश्व हिंदू परिषद(वीएचपी) समेत अनेक हिंदू संगठन ने कहा कि गत 31 जुलाई को उक्त शोभा यात्रा पर एक समुदाय के लोगों द्वारा पथराव और हिंसा किये जाने पर यह अधूरी रह गई थी जिसे केवल पूरा किया जा रहा है। किसी धर्म और सम्प्रदाय को अपनी धार्मिक रस्मों या कार्यक्रम करने का अधिकार है तथा इसके लिये किसी अनुमति की जरूरत नहीं है। अलबत्ता हिंदू संगठनों ने कहा है कि यात्रा निकालने के बारे में स्थानीय प्रशासन को पहले की सूचित किया जाएगा तथा यात्रा के स्वरूप और आकार को लेकर भी चर्चा हो सकती है। हिंदू संगठनों का यह भी कहना है कि यात्रा में केवल स्थानीय लोग ही शामिल होंगे तथा कोई भी बाहरी व्यक्ति इसमें भाग नहीं लेगा। ऐसे में राज्य सरकार के लिये अब अजमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी हिंदू संगठनों से यात्रा नहीं निकालने की अपील कर चुके हैं।

इससे पहले हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर, हिंदू संगठनों के उक्त ऐलान के मद्देनजर गत शनिचार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीमावर्ती राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए समन्वित प्रयास का आह्वान कर चुके हैं। बैठक में पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि नूंह जिला प्रशासन ने तीन से सात सितम्बर तक यहां होने वाली जी20 शेरपा समूह की बैठक के मद्देनजर यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है तथा इस बारे में आयोजकों को सूचित भी कर दिया गया है। लेकिन फिर से ऐसी सूचनाएं हैं कि हिंदू संगठनों ने हरियाणा और अन्य पड़ोसी राज्यों के लोगों को 28 अगस्त को नूंह पहुंचने के लिए आमंत्रित किया है। कपूर ने पड़ोसी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के अधिकारियों ने उत्पन्न स्थिति को लेकर तथा इससे प्रभावी ढंग से निपटने के लिए खुफिया जानकारी साझा करने पर जोर देते हुए, सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की नियमित निगरानी करने तथा शांति भंग करने वालों के बारे में जानकारी साझा करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने तथा लोगों की किसी भी तरह की भीड़ को रोकने के लिए अंतरराज्यीय सीमा पर अवरोधक लगाने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि गत 31 जुलाई को यहां आयोजित बृज मंडल शोभा यात्रा के दौरान साम्प्रदायिक हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान एक समुदाय के लोगों ने इस पर पथराव कर दिया था। इस हिंसा में दो होमगार्ड सहित छह लोगों की मौत हो गई थी तथा अनेक घायल हो गए थे। नूंह हिंसा का असर हरियाणा के गुरूग्राम और फरीदाबाद समेत अन्य जिलों में भी हुआ था जां आगजनी और मारपीट की घटनाएं सामने आईं थीं। इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुये लगभग 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा करीब 150 एफआईआर दर्ज की गई हैं। धरपकड़ का यह सिलसिला अभी जारी है। कुछ उपद्रवियों के घरों को भी जमींदोज किया गया है। जिला प्रशासन हिंसा में शामिल किसी को भी बख्शने के मूड में नहीं है।

Nuh Violence: गुरुग्राम में अब 116 आरोपी गिरफ्तार, 26 एफआईआर दर्ज
गुरुग्राम। हरियाणा के नूंह जिले में गत 31 जुलाई को हिंदू संगठनों विश्व हिंदू परिषद और मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की बृज मंडल धार्मिक यात्रा के दौरान हुई हिंसा और आगजनी की घटनाओं की आंच गुरुग्राम तक पहुंचने के सिलसिले में अब तक 26 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं तथा 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने आज यहां बताया कि हिंसा के दौरान गुरुग्राम जिले में 60 लोग घायल हुये हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने तथा शांति बहाल करने के दृष्टिगत गांवों में ठीकरी पहरा लगाने के आदेश दिये गये हैं। उन्होंने स्वयं भी लोगों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है।

यादव के अनुसार स्थिति सामान्य और फिलहाल नियंत्रण में है तथा पुलिस बल की 14 कम्पनियां संवेदनशील इलाकों में तैनात की गई हैं तथा फ्लैग मार्च किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने क्षेत्रवार 10 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा छह स्पेशल ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किये हैं।

उल्लेखनीय है कि नूंह की हिंसक घटनाओं के विरोध में गुरुग्राम के बादशाहपुर, सेक्टऱ-70 समेत अन्य इलाकों में भी हिंसा भड़क उठी थी जिसमें मस्जिदों और झुग्गियों को आग लगा दी गई थी। जिला प्रशासन ने पेट्रोल और डीजल की खुली बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। गुरुग्राम से सटे राजधानी दिल्ली में भी पुलिस अलर्ट पर है। नूंह में हिंसा की घटनाओं में दो होमगार्ड जवानों समेत पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

विहिप ने मंदिरों पर किया हनुमान चालीसा पाठ
बाड़ी। विहिप और बजरंग दल के तत्वावधान में शहर के कई प्रमुख मंदिरो जिनमें तहसीलदार की तिवरिया वाले हनुमान जी मन्दिर, खाथी वाले हनुमान जी, विठ्ठल नाथ मंदिर पुराना बाजार पर संयुक्त हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया गया तथा गजपुरा गांव में भी बजरंग दल के कार्यकतार्ओं ने हनुमान चालीसा पाठ किया। इस मौके पर सनातन धर्म प्रेमियों ने हनुमान चालीसा पाठ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

पाठ के पूर्ण होने के बाद  विहिप उपाध्यक्ष वैद्य गिरीश शर्मा ने अपने उद्बबोधन में कहा कि सम्पूर्ण हिंदू समाज को जात पात की बेढियों को तोडकर एकजुट होने की जरुरत है जब ही भारत पुन: विश्व गुरु और अखंड बन सकता है बजरंग दल संयोजक भूरा पहलवान ने बताया कि इस हनुमान चालीसा पाठ के आयोजन का उद्देश्य समस्त हिंदू समाज को एकजुट करना है। इसके बाद बजरंग दल सहसंयोजक समीर गोस्वामी ने बताया कि यह हमारा 5वां संयुक्त हनुमान चालीसा का पाठ है और बताया कि बजरंग दल के तत्वावधान में सम्पूर्ण बाडी शहर और गांवों के सभी मंदिरों पर हर मंगलवार को संयुक्त हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हो, ऐसे प्रयास किये जा रहे हैं।

इस मौके पर विहिप जिला सेवा प्रमुख सुरेश गोयल, दारा सिंह पचौरी, राजेश समाधिया, डॉ. राजेश कुमार, गजेन्द्र यादव, रजत बघेल, धीरज पाठक, लक्ष्मीकांत शर्मा, अवधेश चन्सौरिया, बनबारी शिवहरे, बाबा रामदेव, अर्जुन सिंह, रंजीत कपूर, राजकपूर,अजय सिंह, लवकुश, रिंकू, विजय कुमार,रामभरत और दर्जनो हनुमान भक्त सनातन धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।।

विहिप का बड़ा आरोप: सरकार और उनके मंत्रियों में हिन्दू विरोध की होड़
जयपुर। अलवर के प्राचीन हिन्दू मंदिरों को तोड़कर  सरकार सच्चाई और जवाबदेही के नाम पर सीनाजोरी कर रही है। विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभद्र पापड़ीवाल ने कहा कि सरकार अपने वोट-बैंक को खुश करने की नियत से अलवर जिला प्रशासन को मंदिरों को ध्वस्त करने की खुली छूट दी है।

विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष पापड़ीवाल ने कहा कि  देश में कहीं भी घुसपैठियों या आतंकियों पर कार्रवाई होने पर कागेस  तुरंत ही हिंदुओं के विरुद्ध अभियान प्रारंभ कर देते हैं। वे अपने वोट-बैंक को संतुलन का संदेश देने की नियत से ऐसे कदम उठाते हैं। दीपावली पर धारा 144 लगाना, रामनवमी हनुमान जयंती और महावीर जयंती पर जुलूसों पर पाबंदियां लगाना, कांवड़ यात्रियों पर रोक लगाना, कोटा में पीएफआई को जुलूस की इजाजत देना और कश्मीर फाइल्स पर धारा 144 लगाना, सालासर में रामपरिवार सहित तोरणद्वार पर बुलडोजर चलाना,  करोली में हिंदुओं पर हिंसक हमले के मास्टरमाइंड मतलूब अहमद को सेफ पैसेज देना, अलवर में अतिप्राचीन हिन्दू मंदिरों- धर्मशालाओं को ध्वस्त करना, मुस्लिम समुदाय के आबादी क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु एवं इफ्तार की दावत हेतु राजकीय आदेश देना आदि ऐसे अनेकों कार्य किए गए हैं जो कि तुष्टिकरण की श्रेणी में आते हैं। हिंदू आस्था पर सीधा हमला हैं।

विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुभद्र पापड़ीवाल ने कहा कि सरकार के मंत्रियों में होड़ मची हुई है कि कौन अधिक हिन्दू विरोधी दिखाई देता है। इस हड़बड़ी में वे हिन्दुओं के पूज्य संतों और गुरुजनों के अपमान से भी नहीं चूकते हैं। विहिप ने आगाह किया है कि हिंदुओं पर सरकार की शह पर हो रहे इस प्रकार के हमलों के विरोध में संत समाज भी अब सड़कों पर उतर आया है। क्षेत्रीय विधायक और हिन्दू मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश देने वाले अधिकारियों की गिरफ्तारी और मंत्रियों की तुरंत बर्खास्तगी की मांग करते हुए परिषद ने कहा कि मंदिरों के पुनः निर्माण होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।