hindu organizations - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दरगाह के निकट मिला मृत गोवंश, हिन्दू संगठनों का हंगामा, आरोप- दरगाह में घुसने पर लाठी से मारा, जिससे हुई मौत
बाड़ी। शहर के रेलवे स्टेशन के निकट दरगाह की समीप बुधवार रात गोवंश के सड़क पर मृत मिलने से हंगामा खड़ा हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे गो रक्षा दल के पदाधिकारी के साथ हिंदूवादी संगठनों के दर्जनों युवाओं के मौके पर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर कोतवाली थाना अधिकारी देवेंद्र शर्मा और टाउन चौकी प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और युवाओं से समझाईश की। इसके बाद मृत गोवंश को पशु अस्पताल लाया गया। जहां मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना को लेकर हिंदूवादी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी अंजनी पाराशर ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है।

हिंदू जागरण मंच की जिला संयोजक अंजनी पाराशर ने बताया की दरगाह की समीप स्थानीय समुदाय विशेष के युवाओं ने दरगाह में घुसने पर गाय और गोवंश की लाठी से पिटाई की, जिसमें गोवंश की मौत हो गई।  हिंदूवादी संगठनों में इस घटना से आक्रोश है। आगे ऐसी कोई भी घटना होती है तो उसका कड़ा विरोध किया जाएगा।

इनका कहना है
कोतवाली एसएचओ देवेंद्र शर्मा ने बताया कि घटना को लेकर तुरंत कार्रवाई की गई है। मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कराया गया है। जिसका विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया है। जो रिपोर्ट दी है उस पर कार्रवाई की जा रही है।

अपशिष्ट पदार्थ मिलने से फैली सनसनी
गोविन्दगढ़। कस्बे के हाई स्कूल स्थित जावली बगीची हनुमान मंदिर पर देर रात अपशिष्ट पदार्थ मिलने से कस्बे में सनसनी फैल गई और मौके पर हिंदू संगठनों के लोग एकत्रित हुए और नाराजगी जाहिर की। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम लाखन सिंह व पुलिस उप अधीक्षक कमल प्रसाद मीणा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश की। इस संदर्भ में सुरेश शर्मा ने मामला दर्ज करवाया गया था। बुधवार को वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने थाना परिसर पहुंचकर जांच की।

चिकित्सक प्रेम मीणा ने बताया कि थाना परिसर में मांस की जांच की। जांच में सामने आया कि जानवर द्वारा उल्टी की गई है। उसमें बाल भी मिले हैं। यह किसी भी जानवर का मास लाकर नहीं डाला गया है। मंदिर महंत सुरेश शर्मा ने बताया कि हमारे द्वारा मामला दर्ज करवाया गया था आज सुबह जांच में वह किसी जानवर की उल्टी निकली हम इस जांच से संतुष्ट हैं। हमें यह मास लगा इसलिए मामला दर्ज करवाया था। शिव शंकर शर्मा थानाधिकारी गोविंदगढ़ का कहना है कि देर रात मंदिर महंत द्वारा मामला दर्ज करवाया था। पशु चिकित्सक ने उल्टी होने की पुष्टि की है। हमने श्रावण मास को देखते हुए पूर्व में ही मीट की दुकानों को बंद करवा दिया था।
गोविन्दगढ़ फोटो नंबर एक।

कल पूरा जयपुर बंद, उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद हिंदू संगठनों ने लिया फैसला
जयपुर। कल गुरूवार को जयपुर बंद का ऐलान हुआ है। उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद हिंदूवादी और व्यापारिक संगठनों ने बुधवार को बैठक कर इसका ऐलान किया है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर जयपुर बंद रहेगा। हिूंदू संगठनों ने हत्याकांड के बाद पुलिस और सरकार नाराजगी जाहिर करते हुए बंद का फैसला लिया। बुधवार को हिंदू समाज के कई प्रतिनिधियों की  बैठक हुई। बैठक में RSS, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण सहित हिंदू सगठनों के प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया। जिसके बाद कल जयपुर बंद का ऐलान करते हुए। 3 जुलाई को जयपुर में बड़े प्रदर्शन की रणनीति तैयार की। साथ ही विरोध प्रदर्शन में 1 लाख से अधिक लोगों के जुटने का दावा किया गया।

उदयपुर घटना को लेकर आसींद बंद
राजस्थान में उदयपुर घटना को लेकर भीलवाड़ा में हिंदू समाज की ओर से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग के साथ अन्य मांगों को लेकर जुलूस निकाला गया वहीं जिले का आसींद कस्बा आज बुधवार को बंद रहा। भीलवाड़ा में सर्व हिंदू समाज की ओर से सूचना केंद्र से एक जुलूस निकाला गया जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए हैं यह जुलूस शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ कलेक्ट्री पहुंचा जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया विश्व हिंदू परिषद के विजय ओझा के नेतृत्व में निकाले गए जुलूस में बजरंग दल के साथ ही विभिन्न समाज के लोग शामिल हुए।  उधर आसींद कस्बे में बजरंग दल के साथ ही विभिन्न संगठनों द्वारा बंद रखा गया। बंद के मद्देनजर पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

उल्लेखनीय है कि उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की निर्मम हत्या का एक आरोपी मूलत: आसींद का रहने वाला बताया जा रहा है और करीब आठ दस साल पहले वह उदयपुर जा बसा था, जिसे लेकर भी पुलिस ऐहतियात बरत रही है। इसके अलावा जिला कलेक्टर आशीष मोदी और पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधु ने भीलवाड़ा जिले के लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की फिर अपील की है। सिंधु ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में चौकसी लगातार करने के निर्देश दिया है।

पटियाला में सिख संगठनों व हिन्दू संगठनों के बीच झड़प के बाद पथराव
पटियाला। पंजाब के पटियाला शहर में सिख संगठनों तथा हिन्दू संगठनों के बीच शुक्रवार को जबर्दस्त टकराव के दौरान दोनों ओर से पथराव हुआ जिसके बाद पुलिस को उन्हें तितर-बितर करने के लिये हवाई फायर करना पड़ा। पुलिस महानिरीक्षक (पटियाला रेंज) राकेश अग्रवाल ने बताया कि हालात फिलहाल काबू में हैं। अफवाहों के कारण माहौल बिगड़ा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी अफवाह पर ध्यान न दें तथा शहर में शांति बनाये रखने में सहयोग दें।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि पटियाला में आज दोपहर हुई झड़प की घटना ङ्क्षनदनीय है। उन्होंने कहा,'' मैंने पुलिस महानिदेशक से इस बारे में बात की है। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं होगी तथा प्रदेश का सांप्रदायिक सौहार्द तथा अमन-चैन बिगाडऩे की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती।''

शहर में माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब सिख संगठन तथा शिवसेना सहित हिन्दू संगठन आमने-सामने आ डटे। हिन्दू संगठनों ने खालिस्तान विरोधी मार्च निकाला था तो इसके विरोध में काली मंदिर के पास निहंग सिख समेत सिख संगठनों और उनके बीच टकराव हुआ। झड़प के दौरान एक-दूसरे पर पथराव किया गया। पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोकने की कोशिश की लेेकिन पथराव के दौरान पुलिसकर्मियों को भी पत्थर लगे जिससे दोनों समुदायों को तितर-बितर करने के लिये पुलिस को हवाई फायर करना पड़ा।

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। इस घटना के बावजूद दोनों समुदायों के नेता अभी डटे हुये हैं तथा कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। धार्मिक स्थल की छत से हुये पथराव को पुलिस गंभीरता से ले रही है।