minor girl - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रयागराज में 14 साल की नाबालिग स्कूली छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच शुरू
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। किशोरी घर के भीतर फांसी के फंदे से लटकी मिली। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, पूरामुफ्ती क्षेत्र के शेखसरवा गांव निवासी शिव बाबू की पुत्री दीपाली, जो आठवीं कक्षा की छात्रा थी, रविवार रात घर के अंदर फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने उसे तत्काल नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का कहना है कि पिता की डांट से नाराज होकर किशोरी ने आत्महत्या की। वहीं, छात्रा से जुड़े एक युवक ने आरोप लगाया है कि घटना से पहले उसके सामने किशोरी के साथ मारपीट की गई थी, जिससे मामला संदेह के घेरे में आ गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पूरामुफ्ती थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं और युवक के आरोपों को भी गंभीरता से लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 30 सप्ताह की गर्भावस्था समाप्त करने की दी अनुमति, कहा-नाबालिग लड़की को उसकी इच्छा के विरुद्ध गर्भावस्था जारी रखने के लिए मजबूर नहीं कर सकती
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में एक नाबालिग लड़की के 30 सप्ताह के गर्भ को चिकित्सकीय रूप से समाप्त करने की अनुमति दे दी। न्यायालय ने स्पष्ट रूप से कहा कि कोई भी अदालत किसी महिला को, और विशेष रूप से एक नाबालिग लड़की को, उसकी इच्छा के विरुद्ध गर्भावस्था जारी रखने के लिए मजबूर नहीं कर सकती है।

न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने जोर देकर कहा कि गर्भवती लड़की को  बच्चे को जन्म देने  या नहीं देने के उसके अधिकार को उचित महत्व दिया जाना चाहिए, खासकर तब जब उसका मन नहीं हो कि वह बच्चे को जन्म दे और ऐसी इच्छा उसने साफ साफ शब्दों में बार बार जाहिर भी की हो।

पीठ ने स्पष्ट किया कि मुख्य मुद्दा यह था कि क्या एक नाबालिग को ऐसी गर्भावस्था जारी रखने के लिए मजबूर किया जा सकता है जो उसकी मर्जी के बिना है। अदालत ने कहा, अदालत किसी भी महिला को, नाबालिग बच्चे की तो बात ही छोड़एि, अपनी गर्भावस्था पूरी करने के लिए मजबूर नहीं कर सकती, अगर उसका ऐसा करने का इरादा ही नहीं हो।

न्यायालय ने माना कि यह मामला इस पर निर्भर नहीं करता कि गर्भधारण सहमति से बने संबंधों के कारण हुआ था या दुष्कर्म से। वास्तव में फैसला इस बात से तय होगा कि नाबालिग की वह स्पष्ट इच्छा क्या है और उसका मन यही है कि वह बच्चे को जन्म न दे। न्यायमूर्ति नागरत्ना ने स्वीकार किया कि हालांकि एक बच्चे का जन्म अंतत: एक जिंदगी को दुनिया में लाना है, लेकिन इस मामले में नाबालिग की स्पष्ट अनिच्छा सबसे महत्वपूर्ण कारक है।

उच्चतम न्यायालय ने मुंबई के जेजे अस्पताल को निर्देश दिया कि वे सभी आवश्यक चिकित्सा संबंधी उपायों का पालन करते हुए गर्भावस्था के चिकित्सकीय समापन की प्रक्रिया शुरू करें। यह फैसला भारत में गर्भपात कानून के तहत प्रजनन अधिकारों की व्याख्या में एक मील का पत्थर माना जा रहा है। कारण यह है कि 24 सप्ताह की कानूनी सीमा के बाद भी विशेष परिस्थितियों में अदालत ने इस लड़की की पसंद को प्राथमिकता दी है।

उल्लेखनीय है कि मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी संशोधन अधिनियम 2021 के अनुसार गर्भपात की समय सीमा को विभिन्न श्रेणियों में निर्धारित किया गया है। सामान्य परिस्थितियों में सभी महिलाओं के लिए 20 सप्ताह तक के गर्भ को समाप्त करने की अनुमति है, मगर इसके लिए डॉक्टर की सलाह आवश्यक है।

विशेष श्रेणियों की महिलाओं जैसे कि दुष्कर्म का शिकार बनी लड़कियां, नाबालिग, विधवाओं, दिव्यांगों या गंभीर बीमारी से पीड़ति महिलाओं के लिए यह सीमा 24 सप्ताह तक निर्धारित है और इसके लिए दो डॉक्टरों की इजाजत अनिवार्य है। यदि गर्भ में पल रहे भ्रूण को गंभीर बीमारी है, तो राज्य स्तरीय मेडिकल बोर्ड की अनुमति के बाद 24 सप्ताह के बाद भी गर्भपात कराया जा सकता है।

इसके अलावा अगर गर्भवती महिला के जीवन को तत्काल कोई गंभीर खतरा हो, तो कानून की किसी भी समय सीमा के बिना आपातकालीन स्थिति में गर्भपात की अनुमति दी जाती है।

लंदन में पाकिस्तान ग्रूमिंग गैंग ने 14 साल की लड़की को किडनैप कर किया रेप, 200 सिखों ने बचाया
नई दिल्ली। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में सिख समुदाय पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लंदन के हाउंसलो में एक बार फिर 14 साल की सिख लड़की पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग के निशाने पर आ गई। उसे अगवा कर लिया गया। ये खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और 200 सिख एकजुट हो गए। सभी मिलकर लड़की को छुड़वाने में कामयाब रहे हैं। लड़की को अगवा करने वाले आरोपी की उम्र 34 वर्ष थी। सिख समुदाय ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी पिछले काफी समय से लड़की को अपना शिकार बनाने की कोशिश में था।

एक साल से बना रहा था संबंध

पीड़िता की पारिवारिक स्थिति काफी खराब है, जिसका पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग के लोगों ने फायदा उठाया। आरोपी पिछले एक साल से लड़की के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। इसके बाद उसने लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

200 सिखों ने बचाया

आरोपी ने लड़की को अगवा कर लिया और उसे लगातार धमकी दे रहा था। लड़की ने कई बार भागने की कोशिश की, लेकिन वो विफल हो गई। उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया था। इसकी भनक लगते ही 200 सिखों ने मिलकर लड़की को आरोपी के चंगुल से छुड़ा लिया।

पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग क्या है?

पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग लंदन में काफी एक्टिव है। पाकिस्तानी मूल के लोग सोची-समझी साजिश के तहत नाबालिगों को अपना शिकार बनाते हैं। इनमें ज्यादातर दूसरे धर्मों की लड़कियां शामिल होती हैं। पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग के लोग दोस्ती और मदद देने के बहाने उनपर भरोसा कायम करते हैं और फिर यौन शोषण करने के बाद उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है।

बालिका से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की जेल
कोटा। नाबालिग से दुष्कर्म  के तीन साल पुराने मामले में पोक्सो क्रम संख्या दो कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए बीस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए एक लाख 10 हजार रुपए के जुमार्ने से दंडित किया है। विशिष्ट लोक अभियोजक विजय कछावाहा ने बताया कि 3 दिसंबर 2021 को आरोपी के खिलाफ पीड़ित बालिका की ताई ने रेलवे कॉलोनी पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।जिसमें बताया कि उसके देवर की 8 साल की बेटी को भदाना निवासी आरोपी बंटी बैरवा (22)पुत्र रामकल्याण अपने साथ खेत पर बेर तोड़ने के बहाने से पास ही एक खाली मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया। ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से एक दर्जन गवाहों के बयान करवाए। न्यायाधीश मुकेश आर्य ने मामले में आरोपी को दोषी मानते हुए बीस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए एक लाख दस हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया है।

नाबालिग बालिका से गैंगरेप पर गहलोत-पायलट का सरकार पर निशाना, प्रदेश में जंगलराज के हालात
जयपुर। जोधपुर के अस्पताल में नाबालिग बालिका से गैंगरेप घटना पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत, एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।

गहलोत ने कहा है कि जोधपुर के महात्मा गांधी राजकीय अस्पताल में नाबालिग बालिका से गैंगरेप की घटना राजस्थान में बनते जा रहे जंगलराज के हालातों का एक और उदाहरण है। ऐसा लगता है कि जोधपुर में जनप्रतिनिधियों और पुलिस दोनों का ही कानून व्यवस्था की ओर कोई ध्यान नहीं है, जिससे अपराधियों के हौसलें दिनोंदिन बुलंद होते जा रहे हैं। हमारे शांतिप्रिय और अपराधमुक्त जोधपुर को भाजपा के कुशासन ने बदहाल कर दिया है।

महिला सुरक्षा में भजनलाल सरकार हर कदम पर विफल: पायलट
जोधपुर मे मासूम से दरिंदंगी की घटना पर कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। पायलट ने कहा है कि महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने में राज्य सरकार हर कदम पर विफल सिद्ध हुई है। जोधपुर में एक वर्ष की मासूम बच्ची से हुई दरिंदंगी की घटना दिल दहला देने वाली है। महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा को लेकर भाजपा के वादे और इरादे दोनों ही खोखले साबित हुए हैं।

छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म मामले में चार और गिरफ्तार, आईजी के निर्देश पर एसआईटी गठित
अजमेर। नाबालिग स्कूली छात्रा से समुदाय विशेष के युवकों द्वारा ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने चार और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनसे पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले में अब तक कुल छह आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। वहीं आईजी लता मनोज कुमार ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने एसपी देवेन्द्र कुमार बिश्नोई के निर्देशन में एसआईटी का गठन किया है। एसपी बिश्नोई ने बताया कि चार और गिरफ्तार आरोपितों में ग्राम सारणिया, जिला ब्यावर हाल मदरसा रोड रातीडांग, अजमेर निवासी असलम खान (19) पुत्र गुलाब काठात, मस्जिद के पास रातीडांग, अजमेर निवासी मुबारक खान (19) पुत्र इकबाल खान, ब्यावर नाडी, तहसील मसूदा, ब्यावर हाल पीर बाबा की डांग के पास रातीडांग, अजमेर निवासी रज्जाक खान (19) पुत्र स्व.राजू काठात और अस्का मस्जिद के पीछे रातीडांग, अजमेर निवासी इमरान खान (19) पुत्र भंवर खान शामिल है।  बिश्नोई ने बताया कि इससे पूर्व पुलिस ने इस मामले में इरफान व अरबाज को गिरफ्तार किया था। उनके साथ ही एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया गया है।

हिन्दूवादी संगठनों में भारी रोष, कलक्ट्रेट प्रदर्शन
मामले में हिन्दूवादी संगठनों से जुड़े लोगों सहित शहर के लोगों में भी घटना को लेकर जबरदस्त रोष है। वे इस प्रकरण की तुलना सन् 1992 में हुए अजमेर के बहुचर्चित अश्लील छायाचित्र ब्लैकमेल कांड से करते हुए आरोपियों पर तत्काल और कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। शहर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित शिव सेना के पदाधिकारी भी सड़कों पर उतर आए। जिन्होंने कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन कर आरोपितों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग करते पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। दूसरी ओर कुछ वकीलों ने भी मामले में रोष व्यक्त करते पुलिस से तत्काल कड़े कदम उठाने की मांग की है। कुछ वकीलों ने आरोपितों की पैरवी नहीं करने की बात भी कही है।

नाबालिका का अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की कठोर कैद
कोटा । शहर की पोक्सो संख्या 4 न्यायालय ने मंगलवार को 15 वर्षीय बालिका को बहला फुसलाकर भाग ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को दोषी करार मानते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है । न्यायालय ने आरोपी पर 55000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है।  इस मामले में पीड़िता की मां ने पुलिस थाना अनंतपुरा में छावनी रामचंद्रपुरा निवासी आरोपी विनोद पुत्र मिट्ठू के खिलाफ उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने  का मुकदमा दर्ज कराया था ।  पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।  विशिष्ट लोक अभियोजक धीरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि फरियादी ने रिपोर्ट में बताया उसके तीन बच्चे हैं ।16 अप्रैल 2022 को वह किसी काम से बाहर गई थी  उसकी  15 वर्षीय पुत्री  घर पर थी । शाम को वापस आई तो उसकी पुत्री नहीं मिली उसकी पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई ।  उसने रिश्तेदारों ,पहचान वालों तथा आसपास उसे तलाशा लेकिन वह कहीं नहीं मिली । अनुसंधान के दौरान पुलिस ने बालिका को आरोपी के कब्जे से दस्तयाब किया । बालिका ने पुलिस में बयानों के दौरान बताया कि आरोपी उसे बहला फुसलाकर 16 अप्रैल की शाम को 7:08 बजे अपने साथ बाइक पर बैठा कर भगा ले गया था तथा उसके साथ  दुष्कर्म किया । पुलिस ने बालिका के बयानों के आधार पर दुष्कर्म की धारा जोड़ते हुए पोक्सो एक्ट में आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया । न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी विनोद को दोषी करार देते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई व आरोपी पर 55000 रुपए का जुमार्ना भी लगाया है।

परिजनों की मारपीट से तंग बालिका ने घर छोड़ा,पुलिस ने किया दस्तयाब
कोटा।  कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र से घर से लापता हुई बालिका को पुलिस ने दस्तयाब किया । पुलिस ने बालिका को गुरुवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया ।वहां से उसे बालिका गृह भेज दिया । बाल कल्याण समिति सदस्य मधुबाला शर्मा ने बताया कि कुन्हाड़ी थाने द्वारा एक बालिका पेश की गई जिसकी उम्र 16 वर्ष है ।बालिका ने काउंसलिंग के दौरान जानकारी दी  कि  वह नवीं क्लास तक पढ़ी है ।उसके बाद परिजनों द्वारा उसकी पढ़ाई छुड़ा  दी गई । बालिका के पिता की मृत्यु 12 वर्ष पूर्व हो गई। मां ने दूसरी  शादी कर ली है। बालिका और उसके दो छोटे भाई व छोटी बहन दादा- दादी, चाचा  के साथ रहते हैं । बालिका मजदूरी का कार्य करती है जो उसके परिजनों द्वारा कराई जाती है।  बालिका ने बताया कि माता-पिता नहीं होने के कारण उसके परिजन दादा व चाचा उसके साथ मारपीट करते हैं । बालिका  29 मई 2023 को   मजदूरी कार्य पर गई हुई थी। बालिका को आने में देरी होने पर  डंडे से पिटाई की गई जिसके निशान बालिका के शरीर पर है  । बालिका ने बताया कि रोज की 300 -400 रुपए कमा कर अपने दादा और चाचा को देती है ।उसके बाद ही बालिकाओं को खाना मिलता है । बालिका परिजनों के बार-बार मारने-पीटने से घर से निकल गई । रात को 11:00 बजे बालिका छिपकर मोहनलाल सुखाड़िया आवासीय योजना  में आ गई ।दो  दिन वही रही। बालिका अपने दादा व चाचा के साथ में घर नहीं जाना चाहती ।  बाल कल्याण समिति सदस्य मधुबाला शर्मा ने बालिका गृह में अस्थाई आश्रय दिया है।

नाबालिग कोचिंग छात्रा हुई गर्भवती, बच्ची को दिया जन्म
कोटा ।  कोटा में  कोचिंग छात्र-छात्राओं की  आत्महत्या के मामले अब तक थमने का नाम नहीं ले रहे,   अब एक नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने और उसके बाद बच्ची को जन्म देने की घटना ने शहर  में सनसनी फैला दी। इस घटना से  कोचिंग संस्थानों व हॉस्टल्स में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। नाबालिग छात्रा सोमवार को अस्पताल में अपनी मां के साथ आई थी। इस दौरान उसने छदम नाम से अपनी एन्ट्री करवाई । बाद में आधार कार्ड व कोचिंग संस्थान के कार्ड से कोचिंग छात्रा के रूप में उसकी पहचान हो सकी। उसे नार्मल डिलेवरी करवाई गई। अस्पताल में उसने एक बच्ची को जन्म दिया। नाबालिग के परिजन पहले नवजात को अपने पास रखने का कह रहे थे। अब उन्होंने बाल कल्याण समिति को सौंपने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि छात्रा मप्र की रहने वाली है तथा कोटा में रहकर एक कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रही है। बालिका के परिजनों ने प्रसव पीड़ा होने पर 29 मई को उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। मामले में बाल कल्याण समिति जांच कर रही है। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष कनिज फातिमा ने बताया कि मप्र निवासी एक कोचिंग छात्रा ने अस्पताल में सोमवार को  बच्ची को जन्म दिया। छात्रा एक कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रही है।  सूचना पर बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ. अजीत शर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी दिनेश शर्मा, बाल कल्याण समिति सदस्य विमल जैन, अरुण भार्गव, शिशु गृह केयर टेकर हिना जेठी, सामाजिक कार्यकर्ता वंदना अस्पताल पहुंचे तथा छात्रा की मां से मामले में पूरी जानकारी ली। मामले में अभी अनुसंधान किया जा रहा है।

इनका कहना है
हमारे पास अब तक कोई शिकायत नहीं आई है। जानकारी जरूर मिल गई है। फिलहाल बाल कल्याण समिति जांच कर रही है।
- पुलिस निरीक्षक गंगासहाय शर्मा

पहले मंदिर में शादी रचाई फिर किया बालिका से दुष्कर्म
कोटा। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र से लापता हुई बालिका को पुलिस ने कनवास से दस्तयाब किया है। पुलिस ने बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया वहां से बालिका गृह में अस्थाई रूप से आश्रय  दिया गया है। बाल कल्याण समिति सदस्य मधुबाला शर्मा ने बताया कि बालिका के पिता मजदूरी का कार्य करते हैं। बालिका 8 भाई बहन है। बालिका कक्षा तीन तक पढ़ी है, उम्र14 साल है। बालिका ने काउंसलिंग के दौरान जानकारी दी कि उसके पड़ोस में रहने वाला युवक उसे बहला-फुसलाकर 11 मई को  कनवास ले गया। वहां उसने कनवास में एक मंदिर में शादी की फिर दुष्कर्म किया। बालिका ने बताया वह जब से कनवास ही रह रहे थे। बालिका के परिजनों द्वारा कुन्हाड़ी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस द्वारा बालिका को कनवास से शुक्रवार को दस्तयाब  किया गया। मधु शर्मा ने बालिका को बालिका गृह में अस्थाई आश्रय दिया गया। पुलिस इस मामले में  कार्रवाई कर रही है।

नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
टोडारायसिंह। पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ कर अपहरण का प्रयास कर मारपीट कर जेवरात छीनने के मामले में तीन आरोपियो को  गिरफ्तार किया।  पुलिस के अनुसार इलाका थाना टोडारायसिंह के एक गांव में 17 मई को नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ कर अपहरण का प्रयास कर मारपीट कर जेवरात छीनने की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा राकेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप गोयल के निर्देशानुसार थानाधिकारी दातार सिंह ने जाप्ते हैड कांस्टेबल लेखराज, कांस्टेबल हरिराम ने पोक्सो एक्ट में आरोपी राजेश पुत्र भंवर लाल जाति जाट उम्र 20 साल निवासी पथराज कलां थाना टोड़ारायसिंह जिला टोंक, अजय पुत्र रामदेव जाति जाट उम्र 20 साल निवासी पन्द्राहेड़ा थाना टोड़ारायसिंह जिला टोंक व  सांवर मल पुत्र बालूराम जाति जाट उम्र 23 साल निवासी सैल सागर थाना पचेवर जिला टोंक को गिरफ्तार किया और उनसे माल बरामद करने के लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

दरिंदों को फांसी: बून्दी जिले के विशिष्ट न्यायालय ने नाबालिग बालिका के साथ सामुहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में सुनाया फैसला
जयपुर/बूंदी।  बून्दी जिले के विशिष्ट न्यायालय (पोक्सो कोर्ट नम्बर 2) ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है। दरअसल बसोली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत 23 दिसम्बर  2021 को हुऐ नाबालिग  बालिका के साथ सामुहिक बलात्कार और निर्ममता पूर्वक हत्या के दोषसिद्ध अपराधी सुलतान एंव छोटुलाल निवासी काला कुंआ थाना बसोली को फांसी की सजा सुनाई है।

महानिदेशक पुलिस एम एल लाठर ने बताया कि बालिकाओं व महिलाओं पर होने वाले अपराधों को लेकर राजस्थान पुलिस अत्यधिक संवेदनशील है, एवं इन मामलों को अत्यधिक  गम्भीरता से लिया जाकर अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी एवं साक्ष्य एकत्रित कर केस ऑफिसर स्कीम में लेकर अपराधियों को सजा दिलाने की पुख्ता कार्यवाहियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस का सटीक श्रृंखलाबध्द अनुसंधान वैज्ञानिक तकनीकी साधनों को उपयोग के साथ ही किया गया। विशेष लोक अभियोजक के द्वारा तथ्यों के प्रभावी प्रस्तुतिकरण के बल पर अपराधी फांसी के फन्दे तक पहुंचे है।

बून्दी पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि 23 दिसम्बर 2021 को बसोली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत घने जंगलो में एक नग्न नाबालिक बालिका की लाश मिली थी। इस घटना की गम्भीरता को देखते हुऐ स्वयं पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। घटना के वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित करने के लिए कोटा से विधि विज्ञान प्रयोगशाला के विशेषज्ञो एवं डॉग स्कॉड को घटना स्थल पर बुलाया गया। इस पर समस्त पुलिस जाप्ते के द्वारा आस पास के घने जंगलो में अज्ञात अपराधियों को पकडने एवं अपराधियों के द्वारा छोडे गये साक्ष्यो को एकत्रित करने के लिए सघन तलाशी ली गई। पूरे जंगल को सील कर 10 थानाधिकारी एवं करीब 200 पुलिस जवानो के एंव डॉग स्कॉड के साथ मिलकर पूरे जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस के कठिन परिश्रम के फलस्वरूप मात्र 12 घण्टे मे अपराधियो को दबोचा जा सका। तीनों अपराधियों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया।
अनुसंधान में लगी पुलिस टीम द्वारा एवं स्वयं पुलिस अधीक्षक द्वारा कडी से कडी जोडते हुऐ साक्ष्यो को एकत्रित किया व अपराधियों को न्यायालय के समक्ष उनके अंजाम तक पहुंचाने हेतु 3 कार्य दिवस में न्यायालय पोक्सो नम्बर 2 बून्दी में चालान प्रस्तुत किया। राज्य सरकार सरकार ने संवेदन शीलता दिखाते हुऐ एक लम्बी चौडी प्रक्रिया को मात्र 24 घण्टे में पूरी कर प्रकरण में प्रभावी पैरवी के लिए महावीर सिंह किशनावत एडवोकेट राजस्थान हाईकोर्ट को स्पेशल पीपी नियुक्त किया गया। बून्दी पुलिस ने जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिये प्रकरण को केस ऑफिसर स्कीम में चयनित कर वृत्ताधिकारी वृत बून्दी हेमन्त कुमार को नियुक्त किया गया।

पोक्सो कोर्ट में स्पेशल पीपी ने बहस मे बताया कि जब नाबालिग पिडिता मृतका मुल्जिम सुल्तान 27 से छुडा कर अपने रिश्ते में लगने वाले नाना छोटुलाल 62 ( अभियुक्त ) की तरफ मदद के लिऐ दौडी तो अभियुक्त छोटुलाल ने भी पीडिता के साथ बलात्कार किया। मृतका के शरीर पर 19 चोटे मारपीट , नाखुनों से नोचने एवं दांतो से काटने के निशान इस बात की कहानी कहते है, कि हैवानों ने अपनी हैवानियत किस कदर बरपाई होगी। तीनो मुल्जिमानो ने पीडिता मृतका के साथ हत्या से पूर्व व हत्या के बाद भी मृतका की डेड बॉडी से रेप किया जो कि दुर्लभतम से दुर्लभतम की श्रेणी मे आता है। दोनो अभियुक्तगण सुल्तान व  छोटुलाल के लिऐ समाज हित मे मृत्यु दण्ड की मांग की गई। न्यायालय ने मात्र 11 कार्य दिवस में ही दोनों अभियुक्तगणों को मृत्युदण्ड की सजा सुनाई।