trenching ground - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कचरे से बिजली बनाएगा निगम
कोटा। शहर से रोजाना निकल रहे सैकड़ों टन कचरे का निस्तारण व उपयोग करने के लिए नगर निगम द्वारा कचरे से बिजली बनाने की योजना है। जिसके लिए निजी फर्म द्वारा सर्वे का काम किया गया है। शहर से रोजाना निकल रहे करीब 500 टन कचरे को नगर निगम द्वारा नांता स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पर डाला जा रहा है। यह कचरा पिछले कई सालों से डाला जा रहा है। जिससे वहां कचरे के बड़े-बड़े पहाड़  खड़े हो गए हैं। उन पहाड़ों में गर्मी के दिनों में आग लगने की घटनाएं होने से जहरीली गैस निकलने से आस-पास रहने वाले लोगों के लिए यह खतरा बनी हुई है। ऐसे में उस कचरे का निस्तारण व उपयोग करने के लिए नगर निगम द्वारा कचरे से बिजली(वेस्ट टू एनर्जी) प्लांट लगाने की योजना है।  जिनके लिए निगम ने निजी फर्म से सर्वे भी कराया है।  हालांकि निगम की ओर से यह योजना पिछले कई सालों से चल रही है लेकिन अभी तक साकार रूप नहीं ले पाई है।

योजना अच्छी है लेकिन मुश्किल अधिक
नगर निगम कोटा उत्तर के आयुक्त अशोक त्यागी ने बताया कि वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाने की योजना तो अच्छी है। जिससे कचरे का निस्तारण भी हो सकेगा और उस कचरे से बनने वाली बिजली का उपयोग भी। लेकिन यह मुश्किल अधिक है। कचरे से बिजली बनाने में उससे निकलने वाले गैस से खतरा अधिक रहता है। साथ ही बीमारियों को भी न्यौता देना है। इस योजना को मूर्त रूप देने के लिए उसकी पूरी तैयारी करनी पड़ेगी।

ट्रेचिंग ग्राउंड को रोशन करने की है योजना
कचरे से बिजली बनाने के बाद उस बिजली का उपयोग ट्रेचिंग ग्राउंड समेत निगम के अन्य भवनों पर करने की योजना  है। अभी  दिल्ली  व उनियारा समेत कई जगहों पर यह प्रोजेक्ट चल रहे है। वहीं जयपुर में भी कचरे से बिजली बनाने की योजना के लिए निजी फर्म के साथ एमओयू किया गया है।

ट्रेचिंग ग्राउंड में लाखों टन कचरा जमा
नांता स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में पूरे शहर का कचरा डाला जा रहा है। जिससे यहां पहले 9 लाख क्यूविक घन मीटर कचरा जमा हो गया था। जिसमें से 5 लाख क्यूविक घन मीटर कचरे का निस्तारण किया जा चुका है। उसके बाद शेष कचरे का निस्तारण नहीं होने से वह कचरा फिर से बढ़ गया।हालत यह है कि वर्तमान में पहले से भीअधिक करीब 13 लाख क्यूविक घन मीटर कचरा एकत्र हो गया है। जिससे ट्रेचिंग ग्राउंड में कचरे के वाहनों को जाने के लिए जगह तक नहीं मिलती।

सोलिड वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट का काम शुरु
इधर  वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगने से पहले ट्रेचिंग ग्राउंड में सोलिड वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट लगाने का काम शुरु हो गया है। नगर निगम कोटा उत्तर के अधीक्षण अभियंता कुलदीप प्रेमी ने बताया कि सोलिड वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट लगाने का कार्यादेश डीएलबी से जारी हुआ था। संबंधित फर्म द्वारा काम मौके पर काम शुरु कर दिया है। इसके लिए संवेदक फर्म को 5 हैक्टेयर भूमि दी गई है। जिसमें पानी भरा हुआ है।  पानी को रोकने के लिए पत्थर व आरसीसी की चार दीवारी बनाई जा रही है। यूनिट लगाने के लिए सिविल वर्क शुरू कर दिया है। 3 से 4 महीने में काम पूरा होने के बाद कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

सर्वे कराया गया है
नगर निगम कोटा उत्तर के स्वास्थ्य अधिकारी तनुज शर्मा ने बताया कि वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाने के लिए निजी फर्म से जगह व कचरे का सर्वे कराया गया है। वह प्रक्रिया चल रही है। उसके पूरा होने के बाद इस योजना को आगे बढ़ाया जाएगा।

असर खबर का - आयुक्त ने किया ट्रेचिंग ग्राउंड का निरीक्षण
कोटा। नगर निगम कोटा दक्षिण के आयुक्त अशोक कुमार त्यागी ने मंगलवार को नांता स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां सोलिड वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट अभी तक भी शुरु नहीं करने पर संवेदक फर्म को नोटिस जारी किया है। आयुक्त त्यागी ने बताया कि नांता स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में रोजाना आने वाले नए कचरे के निस्तारण के लिए यहां सोलिड वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जानी है। जिसके लिए स्वायत्त शासन विभाग (डीएलवी) से फर्म को कार्यादेश भी जारी हो चुका है। कार्यादेश के अनुसार फर्म को काम शुरु करने के लिए समय दिया गया था। वह समय बीतने के बाद भी अभी तक फर्म ने वहां काम शुरु करना तो दूर मशीनरी तक नहीं लगाई है। त्यागी ने बताया कि वे मौके पर पहुंचे तो वहां जानकारी मिली कि अभी तक भी काम शुरु नहीं हुआ है। जिससे यहां रोजाना आने वाले करीब 500 टन से अधिक कचरे का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। साथ ही कचरे का ढेर लगता जा रहा है। जिसे बाद में निस्तारित करने में परेशानी होगी।

नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
गौरतलब है कि ट्रेचिंग ग्राउंड में रोजाना आ रहे कचरे के निस्तारण  के लिए यहां सोलिड वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट लगाने का समाचार दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 10दिसम्बर के अंक में पेज दो पर ‘निगम करेगा ठोस कचरे का निस्तारण’ उत्तर व दक्षिणनिगम क्षेत्रों में लगेंगी सोलिड वेस्ट प्रोसिंग यूनिट। कोटा उत्तर में17.50 करोड़ से लगनी है यूनिट। जिसका काम शीघ्र ही शुरु होने की जानकारी दी गई थी। समाचार प्रकाशित होने के बाद आयुक्त मंगलवार को ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचे और प्रोसेसिंग यूनिट के बारे में जानकारी ली। वहां मौकेपर काम शुरु नहीं होना पाए जाने पर संवेदक को नोसिट जारी करने केनिर्देश दिए।

शीघ्र काम शुरु करने का नोटिस जारी
आयुक्त ने बताया कि मौका निरीक्षण करने के बाद संवेदक को नोटिस जारी किया जाएगा। जिसमें उससे यहां शीघ्र ही काम शुरु करने के लिए निर्देशित करेंगे।  उसके बाद भी यदि वह काम शुरु नहीं करता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पहले बरसात में पानी भरने का बहाना था
आयुक्त त्यागी ने बताया कि प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए नगर निगम की ओर से संवेदक को जमनी साफ करके दी गई है। हालांकि जिस जगह पर यह यूनिट लगनी है वहां गड्ढ़ा है। जिसे मिट्टीसे भरा जाना है। संवेदक द्वारा एक दो दिन पहले वहां कुछ ट्रॉली मिट्टी डाली भी गई है। पूर्व में संवेदक द्वारा यहां बरसात का पानी वरनेका बहाना लगाया गया था। पानी भरने से काम शुरु नहीं कर सका था। लेकिन अब तो बरसात बीत चुकी है और सर्दी का सीजन शुरू हो गया है।

पुराना कचरा निस्तारण से अधिक हुआ जमा
आयुक्त त्यागी ने बताया कि ट्रेचिंग ग्राउंड पर पुराने कचरे का ढेर लगा हुआ है। उस लीगेसी के निस्तारण के लिए पूर्व में 16 करोड़ रुपए का कार्यादेश हुआ था। जिसका अधिकतर काम पूरा हो चुका है। जबकि शेष कचरे के निस्तारण के लिए डीएलबी को पत्र लिखकर पूर्व में बजट की मांग की गई थी। आयुक्त ने बताया कि पूर्व में 9 लाख  क्यूबिक घन मीटर में से 5 लाख क्यूबिक घन मीटर कचरे का निस्तारण किया गया था। लेकिन उसके बाद रोजाना आ रहे 500 टन कचरे से फिर कचरे के  पहाड़ लग गए हैं। वर्तमान में वहां करीब 13 लाख क्यूबिक घन मीटर कचरा जमा हो गया है।

ट्रेचिंग ग्राउंड से साफ होने लगा पुराने कचरे का पहाड़
कोटा। एक ओर जहां शहर से रोजाना निकलने वाले सैकड़ों टन कचरे को ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ पुराने बने कचरे के पहाड़ को भी साफ किया जा रहा है। जिससे हर साल गर्मी के मौसम में ट्रेचिंग ग्राउंड में लगने वाली आग इस बार नहीं लगी। शहर में नगर निगम कोटा उत्तर व कोटा दक्षिण  द्वारा घरों से एकत्र कचरे और कचरा पाइंट पर एकत्र होने वाले कचरे को डम्परों के माध्यम से नांता स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचाया जा रहा है। शहर से रोजाना करीब 450 टन से अधिक कचरा वहां जा रहा है। ऐसे में पिछले करीब 20 साल से अधिक समय से एकत्र हो रहे कचरे से ट्रेचिंग ग्राउंड में पहाड़ ख़ड़े हो गए थे। जिसमें हर साल गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं होती थी। उसके बाद उस आग को बुझाने के लिए दमकलों से पानी डालकर बुझाया जाता था। जिससे वहां से जहरीली गैसें निकलने से आस-पास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इतना ही नहीं बरसात के समय कचरे के कारण वाहनों का ट्रेचिंग ग्राउंड में अंदर प्रवेश तक नहीं हो पा रहा था।

निगम ने किया 16 करोड़ का टेंडर
ट्रेचिंग ग्राउंड में बरसों से जमा कचरे के पहाड़ का निस्तारण करने के लिए नगर निगम ने 16 करोड़ रुपए का टेंडर किया था। पहले चरण में करीब 5 लाख घन क्यूविक मीटर कचरे का निस्तारण किया जाना है। संवेदक द्वारा बड़ी-बड़ी मशीनों के माध्यम से उस कचरे का निस्तारण किया जा रहा है। संवेदक द्वारा उस कचरे की छटनी कर उसे ट्रेचिंग ग्राउंड से साफ किया जा रहा है।

महापौर व निगम अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग
ट्रेचिंग ग्राउंड को नाता से शिफ्ट करने या उस कचरे के निस्तारण के लिए एनीटी ने भी निगम प्रशासन को कई बार नोटिस जारी किए थे। उसकी पालना में निगम ने इसके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की। वहीं स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए कुछ समय पहले पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने भी निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। उसके बाद निगम ने उस कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की थी।  संवेदक के माध्यम से किए जा रहे कचरे के निस्तारण की नगर निगम कोटा उत्तर के अधिकारियों के साथ ही महापौर भी लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं। वे अधिकारियों के साथ समय-समय पर ट्रेचिंग ग्राउंड का निस्तारण कर उस कचरे का शीघ्र निस्तारण के निर्देश जारी कर चुकी हैं।

सीसी रोड बनाई, अंदर तक जा रहे वाहन
नगर निगम की ओर से हाल ही में ट्रेचिंग ग्राउंड के अंदर सीसी रोड बनाई गई है। जिससे एक तो कचरा साफ किया जा रहा है। दूसरा बरसात के  समय में वाहनों को अंदर तक जाने में परेशानी भी नहीं होगी। पहले जहां कच्ची सड़क होने से बरसात में वाहन आगे तक नहीं जा पाते थे। जिससे बीच में ही कचरा डाल देते थे। ऐसे में वह कचरा बाहर तक आ जाता था और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन सीसी रोड बनने से इस समस्या का भी समाधान हो गया और नया कचरा ट्रेचिंग ग्राउंड के अंदर तक जा रहा है।

स्थानीय लोगों को मिली राहत
नगर निगम कोटा उत्तर के मुख्य अभियंता प्रेम शंकर शर्मा ने बताया कि ट्रेचिंग ग्राउंड से लीगेसी वेस्ट का निस्तारण किया जा रहा है। काफी कचरा साफ हो गया है। जिससे इस बार गर्मी के सीजन में वहां कचरे में आग लगने की घटना नहीं हुई है। साथ ही स्थानीय लोगों को भी इससे राहत मिली है।

इनका कहना है
ट्रेचिंग ग्राउंड में बरसों से कचरे का ढेर लगा हुआ था। उसे लेकर एनजीटी का भी आदेश था। स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के निर्देश पर ट्रेचिंग ग्राउंड के लीगेसी वेस्ट को साफ करने का टेंडर किया गया। एक साल में 5 लाख क्यूविक घन मीटर कचरा साफ करना है। लेकिन उसमें से आधी से ’यादा कचरा साफ हो गया है। जिससे पहले जहां कचरे के पहाड़ नजर आते थे वहां अब मैदान दिखने लगा है। शीघ्र ही पुराना  पूरा कचरा साफ हो जाएगा। उसके साथ ही नए आने वाले कचरे का भी निस्तारण किया जाएगा।  समय-समय पर ट्रेचिंग ग्राउंड जाकर कार्य की मॉनिटरिंग की जा रही है।
- मंजू मेहरा, महापौर नगर निगम कोटा उत्तर

अब विश्वकर्मा नगर से होगा कचरे का हाइजनिक परिवहन
कोटा । शहर में अब शीघ्र ही विश्वकर्मा नगर से भी कचरे का हाइजनिक तरीके से परिवहन किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम कोटा दक्षिण का दूसरा आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन भी बनकर तैयार हो गया है। शहर में एक ओर जहां प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ खुले में कचरा जाने से गंदगी व दुर्गंध का भी लोगों को सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब कोटा दक्षिण निगम क्षेत्र में इन दोनों ही समस्याओं से लोगों को निजात व राहत मिलने वाली है। नगर निगम कोटा दक्षिण की ओर से विश्वकर्मा नगर में दूसरा आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन बनाया गया है। करीब 5.50 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए इस ट्रांसफर स्टेशन का अधिकतर काम पूरा हो गया है। मशीनरी भी फिटिंग भी हो चुकी है। ट्रायल के बाद इसी महीने इसके शुरू होने की संभावना है।

नगर निगम कोटा दक्षिण के अधिशाषी अभियंता ए.क्यू कुरैशी ने बताया कि जिस जगह पर यह आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन बनाया गया है। वहां पहले अस्थायी कचरा ट्रांसफर स्टेशन बना हुआ था। वहां से ट्रेक्टर-ट्रॉलियों के जरिये कचरा निगम के ट्रेचिंग ग्राउंड पर जा रहा था। लेकिन अब उसकी जगह पर आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन बनाया गया है। जिससे वहां आने वाले कचरे को सीधे ही टिपरों से मशीन में डाला जाएगा। मशीनों से गीला व सूखा कचरा दो अलग-अलग कंटेनरों में भरा जाएगा। उसके बाद उन बंद कंटेनरों से कचरे को नांता स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचाया जाएगा। इससे एक तो कचरा बंद कंटेनर में जाने से वह नजर नहीं आएगा। उसकी  दुर्गंध नहीं फेलगी। कचरा जगह-जगह बिखरेगा नहीं। साथ ही हाइजनिक तरीके से कचरा परिवहन होने से लोगों को प्रदूषण से भी मुक्ति मिलेगी। कुरैशी ने बताया कि इसके साथ ही जहां कचरा ट्रांसफर स्टेशन से 50 ट्रेक्टर-ट्रॉलियों से कचरा ट्रेचिंग ग्राउंड जाता था। वहीं अब उतना कचरा एक कंटेनर में जाने से परिवहन में भी सुविधा होगी और लोगों को भी अधिक वाहनों के कारण सड़क पर परेशानी नहीं होगी।  गौरतलब है कि शहर से रोजाना करीब 400 टन से अधिक कचरा ट्रेचिंग ग्राउंड पर पहुंचाया जा रहा है।

किशोरपुरा में संचालित है एक कचरा ट्रांसफर स्टेशन
विश्वकर्मा नगर से पहले नगर निगम कोटा दक्षिण क्षेत्र में किशोरपुरा स्थित धार का अख़ाड़ा के पास  भी एक आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन काम कर रहा है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करीब 5 करोड़ रुपए की लागत से इसका निर्माण कराया गया था। यहां से वर्तमान में सैकड़ों टन कचरे का परिवहन हाईजनिक तरीके से किया जा रहा है।

उत्तर में नहीं बना एक भी कचरा ट्रांसफर स्टेशन
नगर निगम कोटा दक्षिण में दो आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन बन गए हैं। जिनमें से एक में काम हो रहा है जबकि दूसरे में जल्दी ही काम शुरु हो जाएगा। लेकिन हालत यह है कि कोटा उत्तर निगम क्षेत्र में अभी तक एक भी आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन नहीं बना है। इस कारण से इस निगम का कचरा थेगड़ा स्थित अस्थायी कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर जा रहा है। वहां से ट्रेक्टर-ट्रॉली से यह कचरा ट्रेचिंग ग्राउंड जा रहा है।

इनका कहना है
नगर निगम कोटा दक्षिण क्षेत्र में एक आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन तो काम कर रहा है। वहीं दूसरा ट्रांसफर स्टेशन विश्वकर्मा नगर में बनकर तैयार हो गया है। उसे इसकी महीने शीघ्र ही चालू कर दिया जाएगा। जिससे कचरे का हाइजनिक तरीके से परिवहन होगा। लोगों को खुले कचरे की दुर्गंध से भी मुक्ति मिलेगी। पर्यावरण की दृष्टि से भी वह लाभदायक है। ट्रेचिंग ग्राउंड पर कंटेनर से कचरा डालने में शुरुआत में परेशानी हो रही थी। उसका समाधान करते हुए वहां सीसी रोड बना दी गई है। अब कंटेनर वहां आगे तक जा सकते हैं।
- राजपाल सिंह, आयुक्त, नगर निगम कोटा दक्षिण

महापौर ने किया ट्रेचिंग ग्राउंड का निरीक्षण
कोटा।  नगर निगम कोटा उत्तर की महापौर मंजू मेहरा ने सोमवार को ट्रेचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने वहां कचरा निस्तारण की व्यवस्थाओं को देखा।  महापौर मंजू मेहरा ने बताया कि ट्रेचिंग ग्राउंड में पुराने कचरे के निस्तारण के लिए नगर निगम कोटा उत्तर ने करीब रू160000000 का टेंडर जारी किया है।  जिसमें बड़ी-बड़ी मशीनों के माध्यम से वहां लगे कचरे के ढेर का निस्तारण किया जा रहा है ।

उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ साल में ट्रेचिंग ग्राउंड का पूरा कचरा साफ  हो जाएगा जिस जगह पर अभी कचरे के बड़े बड़े पहाड़ लगे हुए हैं वहां  समतल जमीन नजर आएगी । उस जगह पर नगर निगम द्वारा पौधारोपण कर हरियाली विकसित की जाएगी । महापौर मंजू मेहरा ने बताया कि उन्होंने सोमवार को ट्रेचिंग ग्राउंड का निरीक्षण कर वहां कचरे की व्यवस्थाओं को देखा ।  जिसमें बड़ी मशीनों के माध्यम से ट्रेचिंग ग्राउंड के कचरे में मिट्टी, पॉलिथीन ,पत्थर व अन्य सामग्रियों को अलग अलग किया जा रहा है । ट्रेचिंग ग्राउंड में जितनी भारी मशीनें लगी हुई है उन्हें चलाने के लिए नगर निगम कोटा उत्तर द्वारा वहां एक 300 किलो वाट का जनरेटर लगाया जाएगा जिस के आदेश जारी कर दिए गए हैं । उन्होंने बताया कि 2 से 3 दिन में जनरेटर लग जाने के बाद कचरे के निस्तारण के काम में तेजी आएगी ।

गौरतलब है कि ट्रेचिंग  ग्राउंड में कचरे के ढेर में गर्मी के मौसम में हर साल आग लगने की घटनाएं होती है। जिससे वहां उठने वाले जहरीले धुएं से आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है। साथ ही उनका जीना दूभर हो जाता है । इस मामले को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने गत दिनों नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया था और अधिकारियों को कचरे के शीघ्र निस्तारण व ट्रेचिंग ग्राउंड के शिफ्टिंग के बारे में जानकारी चाहिए थी । उस समय अधिकारियों ने कहा था कि इस मामले का शीघ्र निस्तारण कर दिया जाएगा।

ट्रेचिंग ग्राउंड में दोबारा आग लगी तो डाबी तिराहे पर दिया जाएगा अनिश्चितकालीन धरना
कोटा । भाजपा के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने नगर निगम के आयुक्त , पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को स्पष्ट रूप ने चेतावनी दी है कि अगर ट्रेचिंग ग्राउंड में अब दोबारा से आग लगी तो नांता क्षेत्र के लोगों के साथ  डाबी तिराहे पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे,फिर प्रशासन चाहे गोली चलाएं या लाठी । साथ ही शहर के कचरे को ट्रेचिंग ग्राउंड पर डालने नहीं दिया जाएगा । सारा कचरा निगम में  डालने के लिए भेज दिया जाएगा।  पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने यह चेतावनी शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान आयुक्त से मिलने के बाद दी । नांता स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड को शिफ्ट करने की मांग को लेकर पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने नदी पार  नांता व करणी नगर क्षेत्र के लोगों के साथ नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया । बड़ी संख्या में लोग नांता और थर्मल चौराहे पर एकत्र हुए । वहां से दो पहिया व चार पहिया वाहनों पर रैली के रूप में नारेबाजी व ढोल बाजों के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां रैली में शामिल लोग स्वायत्त शासनमंत्री शांति धारीवाल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे ।

नगर निगम कार्यालय के बाहर सभा को संबोधित करते हुए प्रहलाद गुंजल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय मंत्री धारीवाल ने 6 महीने में ट्रेचिंग ग्राउंड को नांता से शिफ्ट करने का वादा किया था । लेकिन  साढे तीन साल बाद भी अभी तक उसे शिफ्ट नहीं किया गया,ना ही ट्रेचिंग ग्राउंड के कचरे का निस्तारण किया गया है। उन्होंने कहा कि कचरे में बार-बार लगने वाली आग से उठने वाले धुएं से वहां के लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है । वहां के कचरे के कारण पानी में जिस तरह के जहरीले कण मिल रहे हैं उससे कैंसर और टीबी जैसी बीमारियों का खतरा बन रहा है।  उन्होंने कहा कि मंत्री ने वादा किया लेकिन अभी तक कोई काम इस दिशा में सकारात्मक नहीं किया गया है। एक दिन पहले नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण के महापौर ने जिस तरह से दावे किए कि तीन साल में कचरे का निस्तारण कर दिया जाएगा लेकिन उनके पास किसी तरह का कोई एक्शन प्लान नहीं है ।

प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल के साथ पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने नगर निगम कोटा उत्तर के आयुक्त वासुदेव मालावत व कोटा दक्षिण के आयुक्त राजपाल सिंह से मुलाकात की । इस दौरान एडीएम सिटी महेंद्र लोढ़ा ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मील व प्रवीण जैन भी मौजूद थे । पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने नगर निगम के अधिकारियों से पूछा कि वे ग्राउंड को कितने समय में शिफ्ट कर देंगे या उसके कचरे का कितने समय में निस्तारण कर देंगे । इसके लिए वह समय सीमा बता दें लेकिन, निगम के अधिकारी कोई जवाब नहीं दे सके और बगले झांकते रहे । इस पर गुंजल ने उन्हें स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि यदि ट्रेचिंग ग्राउंड में दोबारा आग लगती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम व पुलिस प्रशासन की होगी । जिस दिन आग लगेगी उसी दिन स्थानीय लोगों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। कानून व्यवस्था बिगड़ने की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों की होगी। फिर चाहे प्रशासन गोली चलाएं तब तक नहीं उठेंगे जब तक ट्रेचिंग ग्राउंड के कचरे का निस्तारण नहीं हो जाएगा । अब बातचीत से नहीं सड़कों पर ही समस्या का समाधान कराने के लिए उतरेंगे। उन्होंने कहा कि निगम अधिकारी कोई स्पष्ट समय सीमा नहीं बता सके और उन्होंने एक दिन पहले जो पत्रकार वार्ता की थी उसमें भी जनता को धोखा देने का काम किया है । इसलिए अब सड़क पर ही निपटा जाएगा । प्रदर्शन के दौरान पूर्व पार्षद बृजेश शर्मा, वर्तमान में कई पार्षद और बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।