elephant ride - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आमेर महल में हाथी सवारी के शुल्क में वृद्धि, एक अक्टूबर से होगी लागू
जयपुर। यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज मॉन्यूमेंट की लिस्ट में शामिल आमेर महल में संचालित हाथी सवारी के शुल्क में वृद्धि की गई है। नई दरें एक अक्टूबर से प्रभावी होंगी। आमेर महल में अभी प्रति हाथी राउंड के लिए पर्यटक को 1100 रुपए शुल्क देना होता है।

इसमें से यात्रा अभिकर्ता के 90, हाथी प्रवेश शुल्क के 50, हाथी स्थल सफाई शुल्क के 20, हाथी कल्याण कोष के 30 और हाथी गांव विकास कोष के 60 रुपए शुल्क काटकर हाथी मालिक को 850 रुपए प्रति हाथी राउंड मिल रहा है। वहीं एक अक्टूबर, 2024 से प्रति हाथी राउंड के लिए पर्यटकों को 2500 रुपए देने होंगे। इसमें से करीब 400 रुपए विभिन्न शुल्क काटकर हाथी मालिक को 2100 रुपए मिलेंगे। इसके अतिरिक्त 5 साल बाद हाथी सवारी की दरों में की गई वृद्धि की समीक्षा की जाएगी।  आमेर महल में हाथी सवारी के शुल्क में वृद्धि को लेकर पुरातत्व विभाग में गत माह 26 जून को बैठक हुई थी। जिसमें पर्यटन, पुरातत्व और वन विभाग के अधिकारियों के साथ ही टूर एण्ड ट्रेवल ट्रेड एवं हाथी मालिक शामिल थे।

दैनिक नवज्योति का आभार जताया
आमेर महल में संचालित हाथी सवारी के शुल्क अभिवृद्धि की गई है। ये नई दरें एक अक्टूबर से लागू होंगी। इससे पहले दैनिक नवज्योति ने हाथी मालिकों की सवारी शुल्क में बढ़ोतरी की मांग के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद अब इसमें वृद्धि की गई है। इसके लिए हाथी गांव विकास समिति के अध्यक्ष शफीक बल्लू खान, सचिव अब्दुल रऊफ, उपाध्यक्ष वाजिद खान, लीगल एडवाइजर असलम खान, सदस्य बंटी शर्मा, शाहिद खान, सलीम खान, हाथी मालिक विकास समिति के अध्यक्ष अब्दुल अजीज ने दैनिक नवज्योति का आभार व्यक्त किया है।

पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक डॉ.पंकज धरेन्द्र ने बताया कि आमेर महल में संचालित हाथी सवारी के शुल्क में अभिवृद्धि की गई है। ये दरें एक अक्टूबर से प्रभावी होंगी।

आमेर महल में संचालित हाथी सवारी का बढ़ाया जा सकता है शुल्क !
जयपुर। आमेर महल में संचालित हाथी सवारी का शुल्क बढ़ाने के लिए पुरातत्व विभाग में बैठक हुई। बैठक में हाथी मालिकों ने हाथी सवारी का शुल्क बढ़ाने की मांग रखी। उनका कहना था कि इस महंगाई में हाथियों को पालना मुश्किल हो रहा है। हाथी सवारी के लिए प्रति हाथी राउंड पर्यटक का 1100 रुपए शुल्क लगता है। इसमें से हाथी मालिक को 850 रुपए मिलते हैं। इसे बढ़ाकर 2500 रुपए किया जाना चाहिए। बैठक में पुरातत्व विभाग के निदेशक डॉ. पंकज धरेन्द्र, आमेर महल अधीक्षक डॉ. राकेश छोलक, पर्यटन विभाग के उप निदेशक उपेन्द्र सिंह शेखावत, राटो के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राठौड़, सचिव मोहन सिंह मेड़तिया के अलावा वन विभाग, पर्यटन इंडस्ट्रीज से जुड़े प्रतिनिधियों और हाथी मालिक विकास समिति के प्रतिनिधि शामिल हुए।

महंगाई बढ़ी, अब तो शुल्क बढ़ाओ
हाथी मालिक विकास समिति के अध्यक्ष शफीक खान का कहना है कि पहले की अपेक्षा अब गन्ना, सूखी ज्वार सहित हाथियों को दिए जाने वाले अन्य खाद्य पदार्थों की रेट काफी बढ़ गई हैं। करीब 12 साल से आमेर महल में संचालित हाथी सवारी का शुल्क भी नहीं बढ़ाया है। ऐसे में हाथी सवारी का शुल्क बढ़ाना चाहिए। ताकि हमें कुछ राहत मिल सके। हाथी मालिकों ने बताया कि हाथी की एक दिन की डाइट करीब 4 हजार रुपए आती है। इसमें 1200 रुपए क्विंटल गन्ना, 2 हजार रुपए क्विंटल ज्वार, 450 रुपए च्वयनप्राश और 6 किलो आटे की रोटी शामिल है। इसके अतिरिक्त गर्मियों में हरा चारा, तरबूज, केले दिए जाते हैं। वहीं गर्मी से बचाव के लिए मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाया जाता है।

दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
आमेर महल में संचालित हाथी सवारी शुल्क बढ़ाने के मुद्दे को दैनिक नवज्योति ने समय-समय पर उठाया है। इसमें बताया था कि महंगाई के दौर में हाथी मालिकों के लिए हाथी पालना मुश्किल हो रहा है।

पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक डॉ. पंकज धरेन्द्र ने कहा कि बैठक में हाथी सवारी का शुल्क बढ़ाने को लेकर पर्यटन विभाग, वन विभाग के अधिकारियों और हाथी मालिक विकास समिति के पदाधिकारियों से चर्चा की गई है। इस संबंध में कला एवं संस्कृति विभाग की प्रमुख शासन सचिव को प्रस्ताव भेजा है। उनकी स्वीकृति मिलने के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा।

हाथी सवारी से जुड़ी अहम ख़बर
जयपुर। जयपुर में आना वाले हर पर्यटक की चाहत रहती है कि वो हाथी सवारी करें।  यदि आप जयपुर में हाथी सवारी की ईच्छा रखते है तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि भीषण गर्मी के चलते आमेर महल में हाथी सवारी के लिए मई और जून में प्रति हाथी के 2-2 राउंड  लगेंगे। साथ ही इनके संचालन का समय सुबह 7 से 10 बजे तक रहेगा। महल के अधीक्षक डॉ पंकज धरेंद्र ने बताया कि गर्मी के कारण हाथी सवारी के संचालन में बदलाव किया गया है। गौरतलब है कि महल में आने वाले पर्यटकों में हाथी सवारी का क्रेज़ देखने को मिलता है।