fodder - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चारे वालों का सड़कों पर डेरा, मवेशियों पर डाल रहे घेरा
कोटा। दृश्य- 1- शहर के व्यस्त रोड नयापुरा में जे.के. लोन अस्पताल के सामने ठेले पर हरा चारा बेचा जा रहा है। वहां उसके आस-पास गायों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे वहां गंदगी होने के साथ ही यातायात भी बाधित हो रहा है और हादसों का भी खतरा बना हुआ है।

दृश्य-2- कोटड़ी चौराहे पर नहर के पास ठेले पर हरा चारा बेचा जा रहा है। वहां आस-पास गायों व सांडों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे उस तरफ से निकलने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हादसों का भी खतरा बना हुआ है।

दृश्य- 3- सीएडी चौराहे पर नगर निगम कार्यालय के पास अम्बेडकर भवन की चार दीवारी के सहारे कतार से कई लोग हरा चारा बेचते हुए देखे जा सकते हैं। जिससे उस जगह पर मवेशियों का झुंड लगा रहता है। यह रोड व्यस्त होने से रास्ता जाम होने के साथ ही हादसों का भी खतरा बना हुआ है।

ये तो उहाहरण मात्र हैं शहर की उस समस्या को बताने के लिए जो दिनों दिन विकराल होती जा रही है। इस तरह के दृश्य पूरे शहर में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर देखे जा सकते हैं। जहां कहीं ठेले पर तो कहीं लोडिंग वाहन में महिलाएं व पुरुष हरा चारा लेकर खड़े नजर आ जाएंगे। जिनके आस-पास हरा चारा सड़कों पर बिखरा रहता है। जिससे वहां मवेशियों के झुंड भी देखे जा सकते हैं। शहर को कैटल फ्री बनाने के लिए  एक तरफ तो नगर निगम व नगर विकास न्यास द्वारा सड़कों से आवारा मवेशियों को पकड़ने का  अभियान चलाया हुआ है। वहीं दूसरी तरफ हरा चारा बेचने वालों ने सड़कों पर डेरा डाला हुआ है। जिससे वहां मवेशियों का झुंड लगने से निगम-यूआईटी की कार्रवाई पर पानी फिर रहा है।

लोगों का कहना है कि सिर्फ मवेशियों को पकड़ने से कार्रवाई पूरी नहीं होगी। जबातक चारे वालों को सड़कों से नहीं हटाया जाएगा। उन्हें किसी एक जगह पर बैठाया जाए। जिससे सड़कों पर इस तरह की अव्यवस्था नहीं हो। नगर विकास न्यास के तहसीलदार व होमगार्ड का जाब्ता पिछले कई दिन से मवेशियों को ही पकड़ने के काम में जुटा है। वहीं नगर निगम भी इस काम को अंजाम दे रहा है। लेकिन अब निगम ने वार्डवार कार्यक्रम बनाया है।

दान-पुण्य करने वाले दे रहे बढ़ावा
शहर में हरा चारा बेचने वालों के ठेले जगह-जगह पर लगने का कारण दान पुण्य करने वाले हैं। अधिकतर लोग रोजाना तो कई लोग विशेष पर्व व आयोजन के मौके पर पशुओं को हरा चारा डालते हैं। जिससे जगह-जगह पर हरा चारा बेचने वालों के ठेले लगने लगे हैं। ऐसे में लोगों को उनके घर के नजदीक व राह में चारा मिलने पर वे गौशाला तक जाने का प्रयास ही नहीं कर रहे हैं।

गौशाला में हरे चारे का अभाव
इधर नगर निगम की गौशाला में पिछले काफी समय से हरा चारा ही सप्लाई नहीं हो रहा है। यहां हरे चारे का ठेका भी हो चुका है। जिससे गौशाला में मवेशियों को भूसा ही खाना पड़ रहा है। हालांकि कई लोग गौशाला में ही गायों को हरा चारा डाल जाते हैं। जिससे काम चल रहा है। जबकि सड़क पर रोजाना दिनभर ठेले वालों को हरा चारा बेचते देखा जा सकता है।

निगम का 31 दिसम्बर तक विशेष अभियान
आवारा मवेशियों व श्वानों को पकड़ने के लिए वैसे तो नगर निगम रोजाना कार्रवाई कर रहा है।  लेकिन मवेशियों व श्वानों के बढ़ते हमलों को देखते हुए इन्हें पकड़ने के लिए नगर निगम कोटा दक्षिण ने विशेष अभियान बनाया है। नगर निगम कोटा दक्षिण के आयुक्त राजपाल सिंह ने बताया कि मवेशियों व श्वानों को पकड़ने के लिए वार्डवार कार्यक्रम बनाया गया है। इसमें 23 से 31 दिसम्बर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

इनका कहना है
पूर्व में कई बार हरा चारा बेचने वालों के खिलाफ नगर निगम कार्रवाई कर चुका है। उनका चारा जब्त किया जा चुका है। लेकिन उससे उनका नुकसान होता है। गरीब परिवार से होने के कारण मानवता के नाते उनका नुकसान करना सही नहीं लगता। लेकिन उनसे समझाइश की जाएगी कि वे कायन हाउस के पास बैठे। जिससे जिन्हें भी चारा डालना है वे वहां आ जाएंगे। यदि समझाइश के बाद भी ये नहीं मानेंगे तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- राजीव अग्रवाल, महापौर, नगर निगम कोटा दक्षिण

कड़बी में लगी आग
रूपवास। रूपवास इलाके में एक कड़बी (चारा ) से भरे टैक्टर ट्रॉली में आग लग गई। कड़बी से भरा ट्रैक्टर बिजली के खंभे के नीचे खड़ा था। बिजली के खंभे से अचानक एक चिंगारी निकली और सीधे कड़बी से भरे ट्रैक्टर में गिर गई, लेकिन ट्रैक्टर मालिक ट्रैक्टर को लेकर वहां ले गया और कड़बी को खेतों में गिराया नहीं तो आग की चपेट में ट्रैक्टर भी आ सकता था।

घटना धीमर मोहल्ले की है, हरिओम प्रजापत नाम का किसान पशुओं के लिए कड़बी लेकर घर जा रहा रहा था, जब वह घर के पास पहुंच गया और बिजली के खंभे के नीचे से जाने से लगा तो अचानक से बिजली के खंभे में स्पार्किंग हुई, और उसकी एक चिंगारी कड़बी के ऊपर जा गिरी। हरिओम का इस बात का पता नहीं लगा। वह ट्रैक्टर को चलाता रहा, और देखते ही देखते ही पूरी कड़बी ने आग पकड़ ली।

जब हरिओम को पता आग लगने का पता लगा तो उसने आग लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली को खेतों में ले गया और जलती हुई कड़बी खेतों में गिरा दी। तब जाकर हरिओम ने बड़ी मुश्किल से अपना ट्रैक्टर बचाया।

चारे पर महंगाई की मार, पशुओं की अकाल मौत
जयपुर। पशुओं के चारे की कीमतें दुगुनी होने से समस्या विकराल रूप ले चुकी है। साल भर पहले जो भैंस 80 हजार से एक लाख में बिक रही थी, अब 30-40 हजार में और गाय 30-40 हजार रुपए में बिक रही थी, उसे अब कोई 20-30 हजार में भी लेने को तैयार नहीं। पशुपालक पशुओं को ओने-पौने दामों में बेचने को मजबूर हैं, क्योंकि चारा नहीं है। दूध न देने वाली गायों को पशुपालक खुला छोड़ रहे हैं या फिर गौशालाओं में भेज रहे है] जबकि भैंसों को बूचड़खाने वालों को बेच रहे हैं। आस-पास के गांवों में चारे की समस्या को लेकर सर्वे किया, तो इस विभीषिका के और कई खतरनाक पहलू देखने को मिले। स्थिति इतनी गंभीर है कि किसान नवजात पशुओं को मरने तक के लिए छोड़ने को मजबूर है, क्योंकि उसके पास खिलाने को चारा नहीं है। हालात ऐसे हैं कि आए दिन गोशालाओं में बड़ी तादाद में लोग गाएं छोड़ने के लिए आ रहे हैं।

चारे की कीमतों ने बिगाड़ा गणित
जयपुर के मुंडिया रामसर गांव के रहने वाले नानूराम लांबा बताते हैं कि एक सामान्य पशु प्रतिदिन 8-10 किलो चारा खाता है। इस हिसाब से 150 रुपए का चारा और 250 का ही बांटा पशुओं को देना होता है। इससे एक सामान्य भैंस या गाय पर प्रतिदिन का 400 का खर्च आता है। दूध इतना महंगा नहीं बिक रहा है। इससे पूरा गणित गड़बड़ा गया है।

सस्ते दामों पर बेचना पड़ रहा है पशुओं को
बूरीयों की ढाणी(मुंडिया पुरोहितान) के अजय चौधरी बताते हैं कि पहले जिस भैंस की कीमत 40-50 हजार थी, अब 20 या 22 हजार रह गई है। वह बताते हैं कि 2 दिन पहले ही उनके आसपास किसी ने 4 भैंसें बूचड़खाने के व्यापारियों को बेची हैं।

चारा ही नहीं, जल का सकंट भी है
भंगारो की ढाणी,धानक्या के लोग बताते हैं कि उन्हें रोजाना एक टैंकर पानी पशुओं को पिलाने के लिए 400 में आता है। निमेडा के श्योजीराम भोपा जो भैंसों को बूचड़खाने में बेचने का काम करते हैं, बताते हैं कि पहले जहां पूरे पूरे दिन घूमने पर एक पशु नहीं मिलता था, वहां अब लगभग आधी दरों पर रोजाना 10 से 12 पशु मिल रहे हैं और लोग सामने से फोन करके बुला रहे हैं क्योंकि चारे के दामों में वृद्धि के कारण लोग पशुओं को पालने में असमर्थ हैं।

नवजात मरने के लिए छोड़ रहे हैं
एक पशुपालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि नवजात बछड़ों को बूचड़खाने तो दे नहीं सकते तो लोगों ने उन्हें शांति से मरने का तरीका भी निकाल रखा है। वे पहले दो या तीन दिन उसका दूध या खाना कम करते जाते हैं तो वह आखिरी व्रत करवाने पर आसानी से सांस छोड़ देता है।

गौशाला में नहीं ले रहे गायें
निमेडा गांव में गौशाला चलाने वाले प्रभु दयाल वर्मा बताते हैं कि उन्होंने पिछले 20 दिन से गौशाला में गाय लेना बंद कर दिया है क्योंकि लोग बड़ी संख्या पर गायों को छोड़ रहे हैं परंतु उनके पास भी गायों के चारा पानी के लिए इतनी व्यवस्थाएं नहीं है वह बताते हैं कि उन्हें 300 गायों के रखरखाव के लिए हर महीने कम से कम 5 लाख का खर्च आता है। वह सरकारी स्तर पर मिल रही सुविधाओं से इतने संतुष्ट नहीं हैं।

- रिपोर्ट : दीपक चारण

चारे के दाम अधिक हैं : कटारिया
यह सही है कि चारे के दाम अधिक है और कुछ राज्यों ने चारे की निकासी पर रोक लगा रखी है, लेकिन आने वाले समय में चारे के दाम कम हो जाएंगे।
- लालचंद कटारिया, कृषि एवं पशुपालन मंत्री, राजस्थान सरकार

बाड़े में आग: चारा और बाड़ जलकर राख
टोडारायसिंह। उपखण्ड के गांव खरेडा में दोपहर बाद अज्ञात कारणों से लगी आग में बड़ी मात्रा में जलाऊ लकड़ियां, चारा तथा बाड़ जलकर राख हो गई। दमकलकर्मी राजेंद्र मीणा ने बताया कि गांव खरेड़ा से प्राप्त सूचना पर मौके पर पहुंचकर आग पर काबू करने के प्रयास किए गए, लेकिन तेज हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया था। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग में जलाऊ लकड़ियां, चारा तथा बाड़ जलकर राख हो गई।

इसी प्रकार मंगलवार सुबह गांव घारेडा के तालाब के पेटे में भी अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। आग करीब 2 किमी तक लगने से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यहां भी जलाऊ लकड़ियां व चारा जलकर राख हो गया। इसी प्रकार देर शाम को गांव थडोली के जंगल में आग लगी, जिस पर समय रहते काबू पाया लिया गया।

बढ़ते चारे के कीमतों को नियंत्रणक रने के लिए ठोस फैसले करे सरकार : रामलाल
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान के पशुपालक दुखी और परेशान है। उनकी परेशानी का मुख्य कारण ये है कि चारे के भाव बढ़ छू रहे है, लेकिन राजस्थान की सरकार चारे की कीमतों को नियंत्रण करने के लिए सरकार कोई ठोस फैसले नहीं कर रही है। किसान इस हालत में पहुंच चुके हैं कि अपने पशुओं को बेचना शुरू कर दिया है, क्योंकि इतना महंगा चारा खिलाकर पशुपालन उनकी आजीविका का आधार नहीं बन सकता।

किसानों की परेशानी को देखते हुए राज्य सरकार को चारे के भावो को नियंत्रण करने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि आसानी से पशुपालकों को पशुओं के लिए चारा उपलब्ध हो सके और वह पशुओं को बचाने का काम कर सके। आने वाले समय के अंदर किसानों की स्थिति और भी बिगड़ती हुई दिखाई देगी।

बुजुर्ग पर चाकू से हमला , सब्जीमंडी में लेने आया था चारा
कोटा । शहर के गुमानपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति को चाकू मारकर घायल करने का मामला सामने आया है । घायल को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है । बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है, हालांकि डॉक्टरों ने आॅपरेशन कर दिया है । इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

एएसआई धनराज गुर्जर ने बताया कि संजय नगर सब्जी मंडी, विज्ञान नगर निवासी अब्दुल फरीद उम्र 62 साल 11:45 बजे सब्जी मंडी में लोडिंग टेंपो  चारा  लेने आया था। जहां बाइक पर सवार आए तो नकाबपोश बदमाशों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । मंडी में मौजूद लोगों ने उसे तुरंत एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका उपचार जारी है सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में पीड़ित के पर्चा बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, उधर इस मामले को विज्ञान नगर में हुई युवक की हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है । एएसआई ने बताया कि विज्ञान नगर ताबिश मर्डर मामले में पीड़ित अब्दुल फरीद के दोनों बेटे जेल में हैं ।