water cooler - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जर्जर वाटर कूलर स्टैंड से हादसे की आशंका, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
बपावरकलां। कस्बे के हाट चौक के सामने वर्षों से लगा वाटर कूलर इन दिनों दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है। लगभग 2000 लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी जिस लोहे के स्टैंड पर रखी हुई है, वह पूरी तरह जर्जर हो चुका है और कई स्थानों से टूट भी गया है। ऐसी स्थिति में किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। वाटर कूलर के आसपास कई दुकानें संचालित होती हैं। रविवार को यहां ग्रामीण हाट भी लगता है। जिससे दिन भर भीड़ बनी रहती है। वाटर कूलर के एक ओर कोटा-छबड़ा मेगा हाइवे तथा दूसरी ओर आम रास्ता है। दोनों मार्ग अत्यधिक व्यस्त रहते हैं। ऐसे में टंकी या स्टैंड के गिरने की स्थिति में जनहानि की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत प्रशासन ने लंबे समय से इस ओर ध्यान नहीं दिया है। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और लोगों को पेयजल की आवश्यकता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र मरम्मत कर वाटर कूलर को सुरक्षित रूप से चालू कराया जाए।

वाटर कूलर की टंकी और स्टैंड की मरम्मत का कार्य पूर्ण होने पर ही संबंधित को भुगतान किया जाएगा।
- रविंद्र कुमार गुप्ता, सरपंच, ग्राम पंचायत बपावरकलां

यदि सरपंच द्वारा लिखित आदेश दिया जाता है तो तत्काल प्रभाव से मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
- मुरलीधर वैष्णव, ग्राम विकास अधिकारी, बपावरकला

कैसे बुझेगी प्यास, वाटर कूलर में नहीं वाटर
कोटा। शहर की सबसे बड़ी थोक फलसब्जी मंडी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इन दिनों भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। इसके बाद भी मंडी परिसर में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। मंडी में आने वाले किसान, मजदूर, ग्राहक और व्यापारी ठंडे पानी के लिए तरस रहे हैं। मंडी परिसर में चार जगह वाटर कूलर लगाए गए हैं. लेकिन हालात यह हैं कि दो वाटर कूलर पूरी तरह से खराब पड़े है, जबकि बाकी दो से पानी तो आता है लेकिन वह ठंडा नहीं होता है। ऐसे में यह वाटर कूलर भी शोपीस बने हुए हैं। इसके अलावा मंडी परिसर में पेयजल का अन्य कोई स्रोत नहीं है। इस कारण लोगों को पानी के लिए मंडी परिसर के बाहर जाकर अन्य स्थानों से जुगाड़ करना पड़ता है।

पेयजल व्यवस्था के ये हाल
भीषण गर्मी के दौर में मंडी समिति में किसान, व्यापारी व मजदूर ठंडे पानी के लिए तरस रहे हैं। मंडी में चार वाटर कूलर लगे हुए हैं। एक चेकपोस्ट के पास, दूसरा शिव मंदिर के पास तथा तीसरा गेट और चौथा मंडी परिसर के कौने में लगा हुआ है। इसमें चेकपोस्ट और फल व सब्जी मंडी में लगे वाटर कूलर खराब पड़े है। काफी समय से इनकी मरम्मत नहीं हो पाई है। इस कारण इनका उपयोग नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा मंदिर के पास लगा वाटर कूलर सही है, लेकिन वह ठंडा पानी नहीं दे रहा है। ऐसे में गर्मी के मौसम में यह भी लोगों का हलक तर नहीं कर पा रहा है। मंडी प्रतिदिन काफी संख्या में किसान व व्यापारी दूर दराज क्षेत्रों से आते है। वाटर कूलर खराब होने से उन्हें ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है।

शीतल प्याऊ शुरू होने का इंतजार
मंडी परिसर में करोड़ों का कारोबार होने के बाद भी पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं है। अब भीषण गर्मी के दौर में मंडी परिसर में पेयजल संकट बना हुआ है। मंडी परिसर में हर साल विभिन्न स्थानों पर ठंडे पानी के लिए प्याऊ संचालित की जाती है। इन प्याऊ में बर्फ की व्यवस्था करने के लिए टैंडर निकाला जाता है। इसके बाद पूरे गर्मी के सीजन में प्याऊ के माध्यम से सभी को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन इस साल अभी तक भी  मंडी परिसर में प्याऊ शुरू नहीं की गई है। जिससे किसानों, ग्राहकों व सब्जी विक्रेताओं को पेयजज संकट का सामना करना पड़ रहा है।

इन्हें कैम्परों से बुझानी पड़ रही प्यास
थोक फल सब्जी मंडी के व्यापारियों और विक्रेताओं को भी पानी की व्यवस्था के लिए कैम्पर मंगाने पड़ रहे हैं। व्यापारियों और विक्रेताओं का कहना है कि  उन्हें तीस रुपए का पानी का कैंपर मंगवाकर काम चलाना पड़ता है। यहां पर काफी समय से पानी की उचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में कैम्परों मंगवा कर रखना पड़ता है। इन्हीं कैम्परों से किसान और ग्राहक अपनी प्यास बुझाते हैं। वहीं मजदूरों का कहना है कि पानी की किल्लत के चलते उनकी रोजमर्रा की जरूरतें भी पूरी नहीं हो पा रही हैं। भीषण गर्मी में पानी की व्यवस्था होनी चाहिए।

आढ़ती अपने निजी खर्च पर रोजाना ठंडे पानी के कैम्पर मंगाते है। इसके बाद आढ़त पर आने वालों को ठंडा पानी मिलता है, लेकिन यह हर कोई आढ़ती नहीं कर रहा है। यहां पर पानी की व्यवस्था होना जरूरी है।
- विपिन कुमार, आढ़तिया

मंडी प्रशासन को चाहिए कि वह सभी के लिए ठंडा पानी उपलब्ध कराए। इसके लिए मंडी में लगे वाटर कूलर को सही कराया जाए। जिससे ऐसी भीषण गर्मी में लोगों को ठंडा पानी मिल सके।
- मुरारीलाल, मजदूर

अभी भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। इसके बावजूद मंडी परिसर में कहीं भी ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं है। यहां सब्जी खरीदने आने वाले ग्राहक भी पानी के लिए भटकते रहते हैं। मंडी पानी की सुविधा जरूरी है।
- मनोरमा देवी, ग्राहक

अभी मैं अवकाश पर हूं। मंडी में चार में से दो वाटर कूलर चल रहे हैँ। खराब वाटर कूलरों को भी दिखवाया जाएगा। वहीं जल्द ही बर्फ का टैंडर करवा कर मंडी परिसर में प्याऊ संचालित कर दी जाएगी।
- विश्वजीत सिंह, सचिव, थोक फलसब्जी मंडी कोटा

प्रचंड गर्मी में ठंडे पानी को तरस रहे लोग
लाखेरी। भीषण गर्मी के दौर और लू के थपेड़ों के बीच लाखेरी के लोगों को दानदाताओं द्वारा लगाए गए वाटर कूलर से पीने का ठंडा पानी नही मिल रहा है जिससे वाटर कूलर शो पीस बने हुए है क्योंकि नगर पालिका दान के वाटर कूलर को ठीक नही करवा रही है जिससे लोगों को इस भीषण गर्मी में ठंडे पानी को तरस गए है। व्यापारी रोहित ने बताया कि पालिका के पास लगा वाटर कूलर पिछली गर्मी में खराब हुआ था उसके बाद आज तक उसे पालिका द्वारा सही नही कराया गया जिसमें आसपास के दुकानदारों सहित बाजार में खरीदारी करने वाले लोगों को ठंडा पानी नही मिल रहा है। दुकानदार कमल, घनश्याम, लकी आदि ने बताया कि कुछ दिन पहले इसको सही कराने के लिए ईओ को ज्ञापन भी दिया था मगर अभी तक सही नही हुआ है वही वार्ड पार्षद भी ध्यान नही दे रहा है। वही बून्दी रोड स्थित सुभाष सर्किल पर लगा वाटर कूलर भी कई दिनों से खराब है जिससे बून्दी के लिए बस पकड़ने वाले यात्रियों को और आसपास के दुकानदारों को पीने का ठंडा पानी नही मिल रहा है जिससे लोग पालिका को कोसते रहते है।

पहले सही कराए थे मगर वो कुछ कारणों से वो खराब हो गए। जल्द ही इनको सही कराते है ताकि लोगों को ठंडा पानी मिल सके।
- मोतीशंकर नागर,ईओ, लाखेरी

सभी वाटर कूलर को सही करने के निर्देश दिए है जल्द ही सही हो जाएगा। जहां नया लगाने की जरूरत होगी वहां नया लगेगा।
- आशा शर्मा, पालिकाध्यक्ष, लाखेरी

बाथरूम के पास वाटर कूलर आम का, खास के लिए कैम्पर का पानी
कोटा। गर्मी के मौसम में जहां ठंडे पानी के लिए अधिकतर सरकारी कार्यालयों में आमजन के साथ ही अधिकारी-कर्मचारी भी वाटर कूलर का पानी पी रहे हैं। वहीं नगर निगम की हालत यह है कि वाटर कूलर बाथरूम के पास लगे होने से वहां का कोई भी अधिकारी कर्मचारी वाटर कूलर का पानी नहीं पी रहा। उनके लिए बाहर से पानी के कैम्पर आ रहे हैं। नगर निगम के राजीव गांधी प्रशासनिक भवन में ए-बी और सी तीन ब्लॉक बने हुए हैं। तीन मंजिला इस भवन के हर मंजिल में दो-दो वाटर कूलर भी लगे हुए हैं। जिससे निगम में आने वाले लोगों और वहां काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को गर्मी में ठंडा पानी पीने को मिल सके। लेकिन उन वाटर कूलर का उपयोग नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी बिल्कुल नहीं कर रहे हैं। वाटर कूलर का पानी अधिकतर निगम में आने वाले आमजन ही पी रहे हैं। निगम अधिकारियों व कर्मचारियों के पीने के लिए अलग से कैम्पर आ रहे हैं। वैसे तो पूरे साल ही निगम में पानी के कैम्पर आ रहे हैं। लेकिन गर्मी में पानी की खपत अधिक होने से कैम्परों कीे संख्या भी पहले से काफी अधिक हो गई है। हालांकि निगम में पानी व अल्पाहार के नाम से अलग से बजट की व्यवस्था है। सूत्रों के अनुसार दोनों नगर निगमों में प्रति वर्ष करीब 8 से 10 लाख रुपए पानी व अल्पाहार पर ही खर्च हो रहे हैं।

जनता पी रही, कर्मचारी हाथ धो रहे
नगर निगम के तीनों ब्लॉक में करीब 10 वाटर कूलर लगे हुए हैं। ये सभी वाटर कूलर बाथरूम के पास बाहर की तरफ लगे हैं। बाहर से आने वाले लोगों को प्यास लगने पर वे तो उन वाटर कूलर का ठंडा पानी पीकर प्यास बुझा रहे हैं। जबकि निगम के अधिकारी व कर्मचारी उन वाटर कूलर का उपयोग अधिकतर हाथ धोने में ही काम ले रहे हैं। निगम कर्मचारी सूत्रों के अनुसार वाटर कूलर में बोरिंंग का पानी आ रहा है। साथ ही बाथरूम के पास होने से कई लोग उनमें गंदे हाथ भी लगा देते हैं। ऐसे में उन वाटर कूलर का पानी पीने की इच्छा नहीं होती। कई कर्मचारी भी लोगों की देखा-देखी  वाटर कूलर के ठंडे पानी को हाथ धोने में ही उपयोग कर रहे हैं।

हर कमरे में पानी के कैम्पर
नगर निगम की हालत यह है कि यहां अधिकारियों और कर्मचारियों के हर कमरे में पानी के कैम्पर देखे जा सकते हैं। गर्मी में पानी की खपत अधिक होने से हर कमरे में सामान्य दिनों में जहां एक कैम्पर रखा रहता है वहां गर्मी में हर कमरे में दो से तीन कैम्पर रखे हुए हैं। वहां रोजाना कैम्पर लेकर लोडिंग वाहन आता है और उनके कर्मचारी लिफ्ट से पानी के कैम्परों को ऊपरी मंजिल तक पहुंचा रहे हैं।

महापौर-उप महापौर के कक्ष में पानी की बोतल
इतना ही नहीं महापौर और उप महापौर के कक्ष में छोटी-छोटी बोतल में पानी अलग से आ रहा है। उनके यहां आने वाले मेहमानों को गिलास में पानी पिलाने की जगह छोटी बोतल का ही पानी दिया जा रहा है। जिसका भी अलग से खर्चा हो रहा है। हालांकि इस संबंध में कई कर्मचारियों का तर्क है कि कोरोना काल में गिलास से पानी का उपयोग कम कर दिया है। इस काण से बोतल में पानी दिया जा रहा है। छोटी बोतल इसलिए कि उसमें कम पानी होने से एक बार में पीया जा सकता है। जबकि बड़ी बोतल होने से उसमें से थोड़ा पानी पीने के बाद बाकी पानी व्यर्थ होता है। दूसरा व्यक्ति आधी बोतल का पानी नहीं पीता। जिससे पानी की बर्बादी भी अधिक हो रही है।

कार्यालयों से गायब हुए मटके
पहले जहां अधिकतर सरकारी कार्यालयों में पानी के लिए मटके रखे जाते थे। वह अब सभी जगह से गायब हो गए हैं। उनकी जगह पर वाटर कूलर लगे हुए हैं।

इनका कहना है
नगर निगम का नया भवन बनने के बाद नीचे दो टैंक व ऊपर 6 टंकिया बनाई गई हैं। एक टैंक में बोरिंग का और दूसरे में अकेलगढ़ का पानी आता है। बोरिंग के पानी से ऊपर की चार टंकियां भरी जाती हैं जिनका पानी बाथरूम में आता है। जबकि एक टैंक के पानी से दो टंकियां भरी जातीे हैं जिनमें अकेलगढ़ से पानी आता है। वह पानी दो टंकियों से वाटर कूलर में जा रहा है। वाटर कूलर में आरओ लगा होने से शुद्ध पानी पिलाया जा रहा है। जहां तक वाटर कूलर का गलत जगह पर लगा होने का सवाल है वह शुरुआत से ऐसे ही लगे हैं। यदि गलत जगह पर हैं तो अधिकािरयों से चर्चा कर उनकी जगह बदलवाई जा सकती है।
-ए.क्यू कुरैशी, अधिशासी अभियंता, नगर निगम कोटा दक्षिण