egypt news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मिस्र में भीषण बस हादसा: बस पलटने से 16 लोगों की मौत, 28 घायल, राहत-बचाव अभियान जारी
काहिरा। मिस्र के दक्षिण सिनाई क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दहाब-नुवैबा रोड पर एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य घायल हो गए। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हादसे में हुई मौतों और घायलों की संख्या की पुष्टि की है। रिपोर्ट के अनुसार, हादसा लाल सागर के तटीय इलाके के पास हुआ, जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और संबंधित अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। मिस्र में सड़क हादसों की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। करीब एक महीने पहले इस्माइलिया गवर्नरेट में हुए सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हुई थी और 32 लोग घायल हुए थे।

कुत्ते और बिल्लियों वाला खाना खाओ, महाकंगाल मिस्र में अवाम को सलाह, 13 रुपए का हुआ 1 अंडा
काहिरा। अफ्रीका और पश्चिम एशिया की सीमा पर बसा देश मिस्र इन दिनों भयंकर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। हालात इतने बुरे हैं कि मिस्र की अवाम के पास दो वक्त की रोटी खरीदने को पैसे नहीं हैं। लोग अपने परिवारों को खाना खिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस बीच मिस्र की सरकार ने नवीनतम पोषण सलाह में लोगों को चिकन के पैरों को पकाकर खाने का सुझाव दिया है। चिकन का पैर प्रोटीन से भरा होता है, लेकिन आमतौर पर इसे कुत्तों और बिल्लियों के खाने के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। सरकार के इस सुझाव ने लोगों के गुस्से को भड़का दिया है। इस बीच मिस्र में 1 अंडे की कीमत 13 रुपए से भी ज्यादा हो चुकी है। दुनियाभर के कई देश महंगाई से जूझ रहे हैं, लेकिन मिस्र में मार्च में महंगाई दर रिकॉर्ड 30% को पार कर चुकी है।

तेल और पनीर आम लोगों की पहुंच से दूर
मिस्र में कई लोगों के लिए खाना पकाने का तेल और पनीर जैसी चीजें जो पहले बुनियादी खाद्य पदार्थ थे, वे अब पहुंच से बाहर हो चुकी हैं। कुछ महीनों के भीतर इन प्रोडक्ट्स की कीमतें दोगुनी या तिगुनी हो चुकी हैं। एक स्थानीय महिला ने बताया कि पहले मैं हफ्ते में एक दिन मीट जरूर खरीदती थीं, लेकिन अब महीने में एक बार या कई बार तो दो महीने में एक बार खरीदती हूं। आजकर एक अंडा भी 13 रुपये से ऊपर का हो चुका है। मिस्र के आर्थिक संकट का एक कारण यह भी है कि यह देश 100 मिलियन से अधिक लोगों की विशाल आबादी को खिलाने के लिए घरेलू कृषि के बजाय आयातित भोजन पर बहुत अधिक निर्भर करता है। यहां तक कि अपनी मुर्गियों को खिलाने के लिए दाना भी विदेशों से आता है।

1 किलो चिकन की कीमत 450 रुपए से अधिक
पिछले साल 12 महीनों में मिस्र की मुद्रा इजिप्शियन पाउंड ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपना आधा मूल्य खो दिया। इसलिए जनवरी में, जब सरकार ने फिर से मुद्रा का अवमूल्यन किया, तो इसने अनाज जैसे आयात की लागत को तेजी से बढ़ा दिया। पहले कई परिवार 5000 इजिप्शियन पाउंड में आसानी से गुजारा कर लेते थे, लेकिन अब उनके लिए ऐसा करना नामुमकिन हो गया है। वर्तमान में मिस्र में एक किलो चिकन के मीट की कीमत 175 इजिप्शियन पाउंड से लेकर 200 इजिप्शियन पाउंड के बीच है। वहीं, 1 किलोग्राम मुर्गे की टांगे 90 इजिप्शियन पाउंड में मिल जाती हैं।

मिस्र के राष्ट्रपति की दलील क्या है
राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सिसी अक्सर मिस्र के मौजूदा आर्थिक संकट के लिए 2011 के मिस्र विद्रोह और तेजी से जनसंख्या वृद्धि के बाद हुई उथल-पुथल को जिम्मेदार ठहराते हैं। वह यूक्रेन में युद्ध के बाद महामारी की ओर भी इशारा करते है। पिछले साल मार्च में यूक्रेन पर रूसी आक्रमण ने मिस्र की अर्थव्यवस्था को गंभीर झटका दिया। मिस्र दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं आयातक है और ये दोनों देश इसके प्राथमिक निर्यातक थे। जब युद्ध ने निर्यात को बाधित किया, तो गेहूं की कमी के परिणामस्वरूप रोटी की कीमत बढ़ गई। रूसी और यूक्रेनियाई छुट्टियां मनाने वाले लोग भारी तादाद में मिस्र का दौरा करते थे इसलिए पर्यटन क्षेत्र को भी नुकसान हुआ।

मिस्र की जीडीपी में पर्यटन का योगदान 5 फीसदी से ज्यादा है। पर्यटन कोरोना वायरस महामारी के कारण पहले से ही बुरी तरह प्रभावित था। इस बीच विश्लेषकों ने दावा किया है कि सरकार के गलत कदमों ने स्थिति को और भी बदतर बना दिया है। थिंक टैंक द तहरीर इंस्टीट्यूट फॉर मिडिल ईस्ट पॉलिसी के एक राजनीतिक अर्थशास्त्री टिमोथी कालदास के अनुसार, राष्ट्रपति सिसी ने जब से सत्ता संभाली है, तभी से राष्ट्रपति, सैन्य, सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की शक्ति और प्रभाव बढ़ गया है।

मिस्र में बस और कार की टक्कर में 7 लोगों की मौत
काहिरा। उत्तरपूर्व मिस्र में इस्माइलिया-सुएज रेगिस्तानी सड़क पर बस और कार की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार हुई इस टक्कर में कार के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर और बस के गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में सात लोग वाहनों के अंदर जल गए। शवों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया।

हादसे के समय जब कार के चालक ने सड़क के दूसरी ओर मुडऩे का प्रयास किया। मिस्र में खराब सड़कों और यातायात के अनुपयुक्त नियमों के कारण अक्सर सड़क हादसे होते रहते है।

मिस्र में वाहन पलटने में 8 बच्चों की मौत
काहिरा। मिस्र के बेहेरा के नील डेल्टा प्रांत में एक वाहन के पलटने से 8 बच्चों की मौत हो गयी। लोक अभियोजन ने बयान जारी कर बताया कि काहिरा के उत्तर में बेहेरा के एक कस्बे में एक कारखाने में काम करने वाले श्रमिक वाहन से घर जा रहे थे। इस वाहन में 12 लोग सवार थे, जिनमें से आठ की मौत हो गई, जबकि अन्य चार में बच गए। अभियोजन पक्ष ने चालक को हिरासत में लिया है।