labor day special - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

श्रमिक दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, निगम प्रशासन की ओर से आदेश जारी
जयपुर | राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम ने 1 मई को श्रमिक दिवस के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। निगम प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पे-मैट्रिक्स लेवल 11 तक के तकनीकी एवं मंत्रालयिक कर्मचारियों को यह अवकाश मिलेगा।

यह निर्णय श्रमिकों के योगदान के सम्मान में लिया गया है। हालांकि, विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के लिए आपातकालीन सेवाओं और नियंत्रण कक्षों में कार्य सामान्य रूप से जारी रहेगा। अन्य सभी कार्यालयों में नियमित कार्य स्थगित रहेगा।

मजदूर दिवस विशेष: लोगों को अचरज में डाल देती है मजदूरों की बनी चीज
जयपुर। मजदूरों की जीवटता से देश और दुनिया में महल, चौबारे, किले, बांध, तालाब और हर वह चीज बनी, जो लोगों को हैरानी में डाल देती है। देश के विकास की धमनियों में बह रहा खून मजदूरों के हौसलों और मेहनत से परिचय करता है। बॉलीवुड ने मजदूरों की नब्ज पहचानते हुए मजदूर और कारखाने के टकराव को लेकर अनेक फिल्में गढ़ी, जिसमें मजदूर की ही जीत दिखाई जाती रही। रियासतकाल और बाद के हर दौर में मजदूरों ने अपने फावड़े और कुदाली से विकास की एक नई इबारत लिखी। अनेक पहाड़ काटकर सड़कें बना दी और प्रकृति से नेमत में मिलने वाले पानी को संरक्षित करने के लिए रामगढ़ बांध, आना सागार झील और गंगनहर का निर्माण कर दिया।

मनरेगा में मजदूरों का महत्व बरकरार
मनरेगा ने मजदूरों की मेहनत को जीवंत रखने के लिए सौ दिन का रोजगार दिया है। तकनीक ने काफी उन्नति की है, लेकिन मनरेगा के माध्यम से मजदूर के महत्व को नए सिरे से परिभाषित किया जा रहा है।

रामगढ़ बांध
आजादी से 43 साल पहले रियासतकाल में 1904 में रामगढ़ बांध बनकर तैयार हुआ था। बताया जाता है कि आस-पास के सैकड़ों मजदूर अपना कल सुरक्षित करने के लिए बांध के निर्माण में जुटे थे। रियासतकालीन दौर में बांध में पानी भरने से श्मशानेश्वर महादेव मंदिर भी डूब गया था। 1981 में आई भंयकर बाढ़ से जयपुर की रक्षा रामगढ़ बांध ने ही की थी। यदि बांध नहीं बना होता, तो पूरा जयपुर तहस-नहस हो जाता। रामगढ़ बांध की महिमा यही नहीं थमी, बल्कि 1982 में यहां एशियाई खेल हुए और बांध का नाम विश्व मंच पर उभरा।

आना सागार झील
अजमेर के शासक पृथ्वीराज चौहान के दादाजी अनाजी ने 1135-1150 के बीच आना सागर झील का निर्माण कराया था। अजमेर की खूबसूरती को चार चांद लगाने वाली झील आज ना सिर्फ जिले की पहचान है, बल्कि राजस्थान के गौरव को भी बढ़ाती है। मानवनिर्मित इस झील में नौका विहार करते हुए सुंदर सूर्यास्त देखा जा सकता है। अजमेर में आने वाला हर देसी और विदेशी पर्यटक आना सागर झील को निहारना चाहता है।

गंगनहर
गंगा सिंह ने गंगनगर की आधारशिला फिरोजपुर हेडबाक्स पर रखी थी। मजदूरों ने अपने पसीने से जिस नहर का निर्माण कराया था, उससे बीकानेर संभाग में कृषि-किसानों ने विकास के नए मुहावरे गढ़े। बाद में 1984 में नाम बदलकर इंदिरा गांधी नहर कर दिया।