betting - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली ऑनलाइन सट्टेबाजी: 1,000 करोड़ रुपये के घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय की 18 ठिकानों पर छापेमारी, तीन आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने कथित 1,000 करोड़ रुपये के ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट से जुड़े बड़े अभियान के तहत दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, बेंगलुरु और अन्य स्थानों पर लगभग 18 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की। गुरुवार सुबह शुरू हुई यह छापेमारी कल देर रात एक बजे तक चली। जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, तलाशी के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गये आरोपियों के नाम दीपक सिंह अहलावत, पृथ्वी कुमार और विकास तनेजा है। दीपक सिंह अहलावत हरियाणा के रहने वाला है, जबकि पृथ्वी कुमार उत्तराखंड का निवासी है।

कार्रवाई के दौरान ईडी ने कथित तौर पर जांच से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य डिजिटल साक्ष्य जब्त किये हैं। सूत्रों ने बताया कि यह मामला लगभग 1,000 करोड़ रुपये के कथित ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क से संबंधित है। ईडी के बेंगलुरु क्षेत्रीय कार्यालय ने मेसर्स गेम्सक्राफ्ट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, इसके निदेशकों और मामले से जुड़े कई अन्य आरोपियों के खिलाफ यह कार्रवाई की।

अधिकारियों के अनुसार, इस संबंध में पहले बेंगलुरु के स्थानीय थानों में कई प्राथमिकी दर्ज की गयी थीं। इसके बाद ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत जांच अपने हाथ में ली और आगे की कार्रवाई शुरू की। एजेंसी ने पिछले साल मेसर्स गेम्सक्राफ्ट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड और अन्य कंपनियों से जुड़े एक अलग लेकिन संबंधित मामले में भी तलाशी अभियान चलाया था। पिछले वर्ष 18 नवंबर से 22 नवंबर के बीच, ईडी ने बेंगलुरु और गुरुग्राम में मेसर्स निर्देश नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (एनएनपीएल), मेसर्स गेम्सक्राफ्ट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जीटीपीएल) के कार्यालयों के साथ-साथ उनके निदेशकों और अन्य संदिग्धों के आवासों पर छापेमारी की थी।

वह जांच कर्नाटक पुलिस की दर्ज प्राथमिकियों के आधार पर शुरू की गयी थी। ईडी के अनुसार, प्राथमिकियों में आरोप लगाया गया था कि एनएनपीएल की तरफ से संचालित गेमिंग प्लेटफॉर्म 'पॉकेट52' बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी में शामिल था। इसमें खेल के परिणामों में हेरफेर, खिलाड़ियों के बीच मिलीभगत, तकनीकी खामियां, पैसे निकालने पर प्रतिबंध और प्लेटफॉर्म पर पारदर्शिता की कमी जैसे आरोप शामिल थे।

सट्टा खेलते चार गिरफ्तार, दो लाख, 76 हजार जब्त
जयपुर।  पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) की डीएसटी टीम और मुहाना थाना पुलिस ने सट्टा खेलते हुए चार सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो लाख, 76 हजार रुपए जब्त किए हैं। डीसीपी दक्षिण दिगंत आनन्द ने बताया कि जुआ,सट्टा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत नेतराम शर्मा 36 निवासी मुहाना, रोहित राठौड़ 30 कैश्यावाला मुहाना, कमलेश बागड़ा 33 निवासी केश्यावाला और नवरत्न शर्मा 37 निवासी 12 गैस गोदाम, सांगानेर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो लाख, 76 हजार रुपए नकद और ताश की एक जोड़ी जब्त की है।

पुलिस ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते दो बुकी दबोचे
झुंझुनूं। यहां कोतवाली पुलिस ने रविवार रात्रि को हुए भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से इलेक्ट्रोनिक उपकरण भी जब्त किये गये है। शहर कोतवाल सुरेन्द्र देगड़ा ने बताया कि रविवार रात्रि करीब सवा दस बजे सूचना मिली की झुंझुनूं स्थित वसुंधरा नगर में एक घर में बड़े स्तर पर क्रिकेट मैच पर सट्टा चल रहा है। इस पर पुलिस अधीक्षक ने एक टीम का गठन कर वसुंधरा नगर स्थित एक मकान पर छापा मारा तो दूसरी मंजिल में दो युवक बैठे थे तथा आधुनिक उपकरणों से क्रिकेट मैच पर सट्टा करा रहे थे। मौके पर मोबाईल में क्रिकेट मैच चल रहा था। पुलिस ने जिस कमरे में छापा मारा वहां सटोरियों का कंट्रोल रूम बना हुआ है तथा एक सूटकेश रखा हुआ था, जिसमें 33 मोबाईल लगे हुये थे। दोनों युवक मोबाइलों के माध्यम से सट्टा करवा भी रहे थे और कर भी रहे थे। पुलिस ने बड़ी संख्या में मोबाईल, इलेक्ट्रोनिक उपकरण, सट्टे की पर्ची, कागज पर हिसाब-किताब, बड़ी संख्या में लोगों का नाम जिनको सट्टा करवाया जा रहा था तथा एक लैपटॉप भी मिला है। इस लैपटॉप में पूरा कंट्रोल पैनल बना हुआ था यानि दोनों युवक पूरे आधुनिक तरीके से सट्टा कर रहे थे। पुलिस ने इस सम्बन्ध में मलसीसर थानान्तर्गत ग्राम क्यामसर निवासी इंतजार अली और जीत की ढ़ाणी निवासी पवन कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते बुकी सहित 6 गिरफ्तार
जयपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में दबिश देकर आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे दो बूकीयों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 20 मोबाइल, टीवी, लैपटॉप, 9 एंड्राइड फोन, 33010 नगद, हिसाब की 6 डायरिया एवं सट्टा लगाने की सामग्री बरामद की है। जालौर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम ने हरिदेव सर्किल के पास इंदिरा कॉलोनी में प्रवीण सिंह पुत्र रेवत सिंह के मकान पर दबिश दी।

किराए के इस मकान में 6 व्यक्ति टीवी पर चल रहे आरसीबी व गुजरात टाइटंस के लाइव क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवा रहे थे, जिनमें से दो फोन के जरिए संपर्क कर हिसाब नोट कर रहे थे। चार लोग सट्टा लगा रहे थे। मौके से पुलिस टीम ने 2 बुकी को सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनो बुकी पहले बाड़मेर के बालोतरा क्षेत्र में ही सट्टा लगाने का कार्य करते थे।