flight landing - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर में फ्लाइट की लैंडिंग में आई परेशानी, दूसरे प्रयास में सुरक्षित उतरी विमान
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर एक बार फिर फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान परेशानी का मामला सामने आया। मुंबई से जयपुर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट पहले प्रयास में सुरक्षित लैंडिंग नहीं कर सकी। दोपहर करीब 1:50 बजे पायलट ने विमान को रनवे पर उतारने के लिए अप्रोच किया, लेकिन दोपहर 1:53 बजे रनवे को टच करने से पहले ही फ्लाइट को दोबारा टेक ऑफ करना पड़ा।

सूत्रों के अनुसार, लैंडिंग के दौरान अप्रोच अनस्टेबल होने को इस घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलट ने ‘गो-अराउंड’ प्रक्रिया अपनाई और विमान को कुछ समय के लिए हवा में ही रखा। इसके बाद दोबारा रनवे पर उतरने का प्रयास किया गया।

अंततः एक गो-अराउंड के बाद दोपहर 2:05 बजे फ्लाइट ने दूसरे प्रयास में जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कर ली। इस दौरान यात्रियों में कुछ समय के लिए घबराहट देखी गई, हालांकि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने मामले की जानकारी लेकर स्थिति की समीक्षा शुरू कर दी है।

जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग में आई बाधा, दूसरे प्रयास में सुरक्षित उतरी
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दिल्ली से जयपुर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट पहले प्रयास में लैंड नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1 बजकर 05 मिनट पर पायलट ने विमान को रनवे पर उतारने का प्रयास किया, लेकिन रनवे को टच करते ही विमान ने दोबारा उड़ान भर ली। बताया जा रहा है कि तकनीकी रूप से इसे अनस्टेबल अप्रोच की स्थिति माना गया, जिसके चलते पायलट ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लैंडिंग रद्द करने का फैसला लिया। इस दौरान विमान कुछ देर तक हवा में चक्कर लगाता रहा, जिससे यात्रियों में हल्की घबराहट देखी गई।

करीब 10 मिनट बाद पायलट ने दोबारा लैंडिंग का प्रयास किया और इस बार विमान को सुरक्षित रूप से जयपुर एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार पूरी प्रक्रिया सुरक्षा मानकों के तहत की गई और किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। उल्लेखनीय है कि इसी फ्लाइट से कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी जयपुर पहुंचे थे। लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

घना कोहरा बना हवाई यातायात में बाधा, जयपुर एयरपोर्ट पर दो उड़ानें नहीं कर सकीं लैंड
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर घने कोहरे के चलते एक बार फिर हवाई यातायात प्रभावित हुआ। खराब दृश्यता के कारण इंडिगो की दो प्रमुख उड़ानों को जयपुर में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी और उन्हें डायवर्ट करना पड़ा। अहमदाबाद से जयपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट जयपुर के आसमान में करीब 1 घंटे 10 मिनट तक होल्ड पर रही। लंबे इंतजार के बावजूद दृश्यता में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से फ्लाइट को वापस अहमदाबाद के लिए डायवर्ट कर दिया गया।

इसी तरह इंदौर से जयपुर आ रही इंडिगो की एक अन्य फ्लाइट भी मौसम की मार झेलती नजर आई। यह फ्लाइट लगभग आधे घंटे तक जयपुर एयरपोर्ट के ऊपर होल्ड पर रही, लेकिन लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। अंततः इस फ्लाइट को भोपाल एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना पड़ा।
कोहरे के कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया और मौसम सामान्य होने पर ही उड़ानों का संचालन किया जाएगा।

यह फ्लाइट लेट :

उत्तर भारत में एयरपोर्ट्स पर कोहरे के कारण फ्लाइट्स का संचालन गड़बड़ाया है। इसके चलते जयपुर एयरपोर्ट से अलग-अलग शहरों की फ्लाइट लेट हुई है। जिनमें सुबह 8:10 बजे इंडिगो अहमदाबाद की फ्लाइट 5 घंटे 20 मिनट, सुबह 8:25 बजे इंडिगो देहरादून की फ्लाइट 3 घंटे, सुबह 9:20 बजे इंडिगो जैसलमेर की फ्लाइट 2 घंटे 20 मिनट और सुबह 9:45 बजे इंडिगो चंडीगढ़ की फ्लाइट डेढ़ घंटे लेट हुई।

स्पाइसजेट की फ्लाइट तूफान में फंसी
दुर्गापुर। मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुगार्पुर जा रहा स्पाइसजेट बोइंग बी737 विमान तूफान में फंस गया। इस वजह से विमान के लैंडिंग में दिक्कत हुई। फ्लाइट के तूफान में फंसने से केबिन में रखा हुआ सामान गिरने लगा, जिससे 40 यात्री घायल हो गए। 10 यात्रियों की हालत गंभीर है। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने घायलों की हर संभव मदद की बात कही है।