goats - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कच्चे छप्पर में रहने वाली रवीना ने 12वीं कला वर्ग में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रोशन
बानसूर।  माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान 12वीं कला वर्ग के परीक्षा परिणाम में नारायणपुर की बेटी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नारायणपुर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आप को बता दे कि एक छोटे से गांव गढ़ी मामोड़ की रहने वाली छात्रा रवीना गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई कर रही है। जब उसके स्कूल के मास्टर उसके 12वीं में टॉप करने पर उसको बधाई देने उसके घर पहुंचे तो रवीना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसे विश्वास ही नहीं हुआ की वह नारायणपुर की टॉपर बन गई है।

रवीना के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। वह अपनी माता व 4 भाई- बहिनों के साथ दो कमरों के कच्चे छप्पर में रहती है। जहां बिजली कनेक्शन तक नहीं है रवीना के पिता की मौत रवीना के बचपन में ही हो गई थी। वहीं उनकी माता भी बीमार रहती है। परिवार के हालात खराब होने पर भी रवीना ने पढ़ाई जारी रखी। रवीना स्वयं बकरी चरा कर घर खर्च चलाती है रवीना के परिवार का खर्च पशु पालन से चलता है। रवीना स्कूल से आने के बाद घर के कामों में भी पूरा हाथ बटाती है। घर में पशुओं की देखभाल करती है।

वहीं स्कूल से आने के बाद घर का पूरा काम निपटाकर रवीना रात को दीये की रोषनी में पढ़ाई करती थी। रवीना की इस उपलब्धि पर नारायणपुर एसडीएम सुनीता मीणा और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मंगल राम जाटव ने भी छात्रा को बधाई दी है। वहीं रवीना गुर्जर के टॉपर बनने पर स्कूल और गांव में खुशी का माहौल है।स्कूल के अध्यापक उसके घर पहुंचकर मिठाई खिलाकर बधाई दीं और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। रवीना ने बताया कि मेरी इस सफ लता का श्रेय मेरे परिवार, दोस्त व विद्यालय स्टाफ  को जाता है। रवीना पुलिस में जा कर देश कि सेवा करना चाहती है।

करंट की चपेट में बकरियां: 11 केवी लाइन का तार टूटा, 29 बकरियों ने तोड़ा दम
बांदीकुई। शहर के सिकंदरा रोड स्थित नीमडी स्कूल के सामने बुधवार प्रात: करंट की चपेट में आकर 29 बकरियो की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक दर्जन घायल हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय चरवाह महिला व एक पुरुष बच गए, अन्यथा जनहानि भी हो सकती थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीति रात पोल से टूटकर जमीन पर गिरे 11 केवी के तार में प्रभावित करंट हादसे का कारण बना। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक उदयसिंह मीना व थानाधिकारी नरेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सक डा. आनन्द प्रकाश कोली ने मौके पर ही मृत बकरियों का पोस्टमार्टम कराया।

हादसे के बाद क्षेत्रीय विधायक गजराज खटाना पीड़ित के घर पहुंचे तथा उनसे घटनाक्रम की जानकारी लेकर विधुत वितरण निगम के अधिकारियों से वार्ता की। खटाना ने पीड़ितों को सरकार से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने भी अपनी ओर से आर्थिक सहायता दी।

यूं हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार निमड़ी स्कूल के बगल में रहने वाली कमला देवी वर्मा व कालूराम बुधवार सांवा नदी में बकरी चराकर प्रात: करीब 9 बजे वापस घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि निमड़ी स्कूल के सामने एक खेत में श्बीति रात पोल से टूटकर गिरे 11 केवी के तार से दोनों चरवाहे अनभिज्ञ थे। खेत में प्रवेश के बाद करीब चालीस बकरी करंट की चपेट में आ गई। जिनमें से 29 बकरियों की मौके पर मौत हो गई। दोनों चरवाह करंट की रेंज में नहीं थे।

निगम को पता नहीं हो गया हादसा
आसपास रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि बांदीकुई से पामाड़ी जा रही 11 केवी का विद्युत करंट प्रवाहित तार पोल से टूटकर गिर गया था। जिसके बारे में विद्युत वितरण निगम प्रशासन को खबर तक नहीं लगी। जिसकी वजह से जमीन पड़े तार में रात भर करंट बहता रहा।

पैंथर ने बाड़े में बकरियों को किया घायल
जमवारामगढ़। रामगढ़ बांध के भराव क्षेत्र से सटी बेड़ा की ढाणी में पैंथर ने रामजीलाल मीना के बाड़े में तीन बकरियों को मार डाला तथा चार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। अचानक बकरियों की तेज आवाज आने से पशुपालक, किसान व स्थानीय लोग आए, तो पैंथर भाग गया। पैंथर के हमले की लोगों ने जमवारामगढ़ सरपंच नीलम मीना, सरपंच प्रतिनिधि कालूराम मीणा को सूचना दी। इसके बाद सरपंच ने वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। सूचना पर विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रेम शंकर मीना सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग की ओर से मुआवजा राशि दिलाने की मांग की। सरपंच की सूचना पर वनपाल सीताराम मीना व मुकेश गुर्जर मौके पर पंहुचे तथा पैंथर के हमले की मौका रिपोर्ट तैयार की। वन कर्मचारियों ने बताया कि मुआवजा के लिए प्रस्ताव स्वीकृति के लिए उच्च अधिकारियों को भेजेंगे। स्वीकृति के बाद मुआवजा राशि नियमानुसार दी जाएगी।

वन्यजीव को भोजन व पानी की तलाश
वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। भीषण गर्मी में जंगल में वन्यजीव छिपे रहते है और भोजन व पानी की तलाश में आबादी में आ जाते हैं। कुछ सालों पहले भी दीपोला गांव के पास भाजपा नेता एचएस परिडवाल पर भी पैथर हमला कर चुका है। उसके बाद लगातार क्षेत्र में पैंथर का मूवमेंट है, लेकिन वन विभाग के अधिकारी इस मामले को गंभीरता से नहीं लेते है।

आबादी क्षेत्र में पैथरों का आतंक बढ़ा है। समय रहते वन विभाग के अधिकारी नहीं चेते तो बड़ी जनहानि भी हो सकती है। पीड़ित पशुपालक को आर्थिक सहायता तुरंत मिलनी चाहिए। इससंबंध में उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
- नीलम मीना, सरपंच जमवारामगढ़