land dispute - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अजमेर में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप! रामनगर दयानंद कॉलोनी में रविवार को लाठी-कुल्हाड़ी से मारपीट, 6 घायल
अजमेर। अजमेर के कोटडा स्थित रामनगर दयानंद कॉलोनी स्थित एक भूखंड को लेकर रविवार को सुबह एक ही परिवार के लोगों में झगड़ा शुरू हो गया और फिर वह मारपीट तक पहुंच गया इस मारपीट में शीला रावत किशन सिंह रावत सीता रावत करण सिंह रावत बुजुर्ग महिला श्रीमती कमला रावत एवं दो युवतियां शिवानी तथा पायल घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय लाया गया जहां शिवानी एवं पायल को प्राथमिक उपचार के पश्चात छुट्टी दे दी गई जबकि बाकी सभी को भारती कर लिया गया।

इन सभी के सर एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं शीला रावत के पुत्र भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कॉलोनी में ही उनके मकान के पास उनका करीब डेढ़ सौ गज का एक भूखंड है जिस पर उनके कांटे तथा पशुओं का गोबर आदि पड़ा रहता है लेकिन पिछले कुछ दिनों से उन्हीं के परिवार के नानू सिंह आप कारण शिवकरण रेखा सिंह संपत्ति रावत निर्मला सुनीता सिंह देवदीप आदि ने उसे भूखंड को अपना बताकर रोजाना झगड़ा करना शुरू कर दिया है।

इस संबंध में करीब 10 दिन पूर्व उसने गंज पुलिस थाने में उन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दी थी जिस पर दो पुलिसकर्मी मौके पर आए और दोनों परिवारों को शांति बनाए रखने के लिए पाबंद करके गए लेकिन उसके बावजूद रविवार को सुबह नानू सिंह एवं उसके परिवार के लोगों ने एक पिकअप में करीब 50-60 लोगों को बुलवाया और उसके परिवार पर कुल्हाड़ी में लाठियां से हमला करके परिजनों को घायल कर दिया इस घटना के दौरान हमलावरों ने उसके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए तथा उसकी मां शीला का पांच तोला वजनी सोने का हर दादी का पांच ओला बजनी सोने का तामनिया तोड़ ले गए।

जयपुर में विवाद ने लिया खतरनाक मोड़ : पूरा परिवार पानी की टंकी पर चढ़ा, नीचे बिछाया सुरक्षा जाल
जयपुर। जिले के खोरा बिसल स्थित सरदारपुरा गाँव में भूमि विवाद को लेकर एक परिवार पानी की ऊँची टंकी पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और हालात को संभालने का प्रयास शुरू किया।

परिवार को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए सिविल डिफेंस की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एहतियात के तौर पर टंकी के नीचे सुरक्षा जाल बिछाया गया है। प्रशासन और पुलिस द्वारा परिवार को समझाइश कर सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश लगातार जारी है।

सत्तर साल के भूमि विवाद का हुआ सुखद अंत, 59 खातेदारों के बीच 28 खसरों की 192 बीघा भूमि का सहमति से हुआ बंटवारा
जयपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत फागी उपखण्ड के सवाई जयसिंहपुरा पंचायत के बकूनी गांव में 59 खातेदारों के बीच 70 साल पुराने 28 खसरों की 192 बीघा भूमि विवाद का सुखद अंत हुआ। उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि भूमि विवाद के निस्तारण के लिए प्रशासन ने लगातार 8 दिनों तक पक्षकारों से समझाइश कर सहमति के लिए प्रेरित किया। सहमति के बाद उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार ने तहसीलदार रवि शेखर चौधरी को बंटवारे के लिए रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। राजस्व दल ने एक ही दिन में बंटवारा रिपोर्ट तैयार की, जिसके बाद 28 खसरों की कुल 192 बीघा भूमि का 59 खातेदारों के बीच सफलतापूर्वक बंटवारा किया गया। बंटवारे के बाद 59 खातेदारों के 300 से ज्यादा परिजनों को राहत मिली।

46 लाख से अधिक लोगों को मिली राहत :

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत जयपुर जिले में 8 जुलाई तक आयोजित 466 शिविरों में कुल 46 लाख 16 हजार 586 तरह के कार्य निस्तारित किए गए। जिसके अंतर्गत राजस्व विभाग के 20 हजार 951, ग्रामीण विकास विभाग के 3 लाख 98 हजार 711, पंचायती राज विभाग के 4 लाख 54 हजार 632, विद्युत विभाग के 68 हजार 736, जलदाय विभाग के 22 हजार 664, जल संसाधन विभाग के 64 हजार 972 मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं, कृषि विभाग के 68 हजार 301, वन विभाग के 17 लाख 79 हजार 671, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के 1 लाख 19 हजार 171, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 6 लाख 99 हजार 889, पशुपालन विभाग के 5 लाख 4 हजार 357, जनजातीय विकास विभाग के 26, शिक्षा विभाग के 4 लाख 5 हजार 79, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के 9 हजार 426 और महिला एवं बाल विकास विभाग के 9 हजार 967 मामलों का निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई।

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा, छह परिवारों के 30 व्यक्तियों में वर्षों से चल रहा भूमि विवाद, मिनिटों में हल
जयपुर। राज्य सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए चलाए जा रहे पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा 2025 के तहत मंगलवार तहसील स्तर पर फॉलोअप शिविर आयोजित हुआ, इसमें सुन्दरा पुत्र जुवारा जाति मीणा व जगदीश, नाहरा, बजरंग तथा सुरा पुत्र रामजीवण निवासी रतनपुरा द्वारा उपखण्ड अधिकारी फागी राकेश कुमार व तहसीलदार फागी रवि शेखर चौधरी के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। पत्र के माध्यम से अवगत करवाया की उनके मध्य खेतों व कुंए पर जाने वाले रास्ता संबंधी विवाद है। भूमि विभाजन नहीं होने के कारण प्रार्थीगण अपने हिस्से की भूमि का सदुपयोग नहीं कर पा रहे हैं। आपसी विवाद के कारण प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है एवं पुलिस थाना में भी मुकदमा दर्ज है।

उपखण्ड अधिकारी ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए परिवादियों के बीच आपसी समझाइश की गई। परिवादियों द्वारा उपखण्ड अधिकारी की समझाइश पर न्यायालय में दर्ज प्रकरण जिसमें कुल 19 बीघा जमीन 10 खसरे एवं 6 परिवारों के 30 व्यक्तियों के बीच चल रहा विवाद आपसी सहमति से खत्म होने पर आपसी सहमति से विभाजन के कुर्रेजात मौके पर ही तैयार किए गए। वर्षों से चल रहे विवाद मिनिटों मे खत्म होने एवं कुर्रेजात तैयार होने तथा पुलिस थानें में दर्ज मुकदमा वापस होने पर परिवादियों के चेहरे पर खुशी की लहर छा गई।

छोटे भाई की हत्या के मामले में बड़े भाई और तीन भतीजों को उम्रकैद
कोटा ।  झालावाड़ जिले के ग्राम ढाबा में सवा साल पहले जमीनी विवाद में बड़े भाई  ने  अपने तीन पुत्रों के साथ मिलकर अपने छोटे भाई  की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। इस मामले में मंगलवार को एडीजे अकलेरा के न्यायाधीश ने आरोपी बड़े भाई रामनारायण और उसके तीनों  पुत्रों बीरम, धनरूप सिंह, धारा सिंह को गुलाबचंद की हत्या का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाते हुए जुर्माना भी लगाया है।

अकलेरा अपर लोक अभियोजक नेमीचंद यादव ने बताया कि मामले में 4 अप्रैल 2023 को ग्राम ढाबा निवासी फरियादिया मनोहर बाई मीणा पत्नी गुलाब चंद मीणा ने पुलिस थाना घाटोली जिला झालावाड़ में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया था कि उसके घर के पास जमीन छूटी हुई थी जिस पर उसका जेठ रामनारायण मीणा  कब्जा करना चाहता था। जब रामनारायण अपने लड़के बीरम, धनरूप, धारा सिंह के साथ  उसके घर के सामने खाली जमीन पर कब्जा कर रहे थे। उसके पति गुलाबचंद ने अपने भाई रामनारायण को जमीन पर कब्जा करने से मना किया तो उस समय वे चले गए थे। गुलाबचंद की भैंस कहीं चली गई थी तो पति गुलाबचंद भैंस को तलाश करने के लिए चला गया। अगले दिन सुबह सात-आठ बजे घर आया तो उसका जेठ रामनारायण और उसके लड़के बीरम, धनरूप, धारासिंह ने उसके पति गुलाब चंद के साथ मारपीट की। पति की आवाज सुनकर वह गई तो देखा कि रामनारायण ने उसके पति पर कुल्हाड़ी से वार किया। इस दौरान उसकी जेठानी धन्नी बाई दूर से देख रही थी।  भतीजे बीरम ने उसके पति गुलाबचंद को पकड़ लिया था  और धारासिंह, धनरूप ने छाती में कुल्हाड़ी से कई वार किए और फरार हो गए।

पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि पति गुलाबचंद गंभीर रूप से घायल हो गए थे वह उन्हें स्थानीय अस्पताल लेकर गई, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था तथा जेल भेज दिया था। अनुसंधान के दौरान सभी आरोपियों को दोषी मानते हुए न्यायालय एडीजे अकलेरा में चालान पेश किया था। ट्रायल के दौरान अदालत में अभियोजन पक्ष की और से 26 गवाहों के बयान करवाए गए तथा कई दस्तावेज पेश किए गए। मामले में न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी रामनारायण  उसके पुत्र बीरम, धनरुप सिंह, धारा सिंह को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा से दंडित किया ।

जमीनी विवाद में रिश्तेदार की हत्या करने वाले बुजुर्ग को आजीवन कारावास
जयपुर। अतिरिक्त सत्र न्यायालय क्रम-6 महानगर द्वितीय ने जमीनी विवाद के कारण हुई रंजिश के चलते रिश्तेदार की हत्या करने वाले बुजुर्ग अभियुक्त सगीर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने 72 वर्षीय इस अभियुक्त पर 20 हजार पांच सौ रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने सजा की अवधि को तय करते हुए कहा कि यह सही है कि अभियुक्त 72 साल की उम्र का है, लेकिन उसका अपराध समाज को आतंकित करने वाला है। ऐसे में उसे आजीवन कारावास देना उचित है।

अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक सत्येंद्र सिंह ने अदालत को बताया कि मृतक के बेटे आमिर ने 11 जनवरी, 2022 को भट्टा बस्ती थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया, उसके पिता अयूब का हमारे रिश्ते में दादा लगने वाले अभियुक्त सगीर के साथ गांव की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके चलते सगीर ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसके पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को हत्या के प्रयास के अपराध में गिरफ्तार किया। वहीं बाद में इलाज के दौरान अयूब की मौत होने पर पुलिस ने हत्या की धारा जोड़ते हुए अभियुक्त के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र पेश किया। वहीं अभियुक्त की ओर से अपने बचाव में कहा गया कि वह घटना के समय अपने मकान के नीचे बैठा था। इस दौरान शोर शराबा होने पर कई लोग आए और मुझे आकर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हत्या में उसकी कोई भूमिका नहीं है।

जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, पुलिस पर पथरावजमीन विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, पुलिस पर पथराव
सिकराय। सिकंदरा थाना क्षेत्र रेटा गांव की खारवाल ढाणी में दो पक्ष जमीन विवाद को लेकर भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पर एक पक्ष ने पथराव कर दिया, जिससे 7 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए, जिन्हें सिकंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पथराव में कुछ ग्रामीणों को भी चोट आई है। पुलिस ने मामले में चार महिलाओं समेत 7 आरोपियों को हिरासत में लिया है। मानपुर डिप्टी दीपक मीना ने बताया कि मौके पर दोनों पक्षों को पुलिस की ओर से समझाइए की जा रही थी, लेकिन एक पक्ष के लोगों ने पहले छत से पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, वहीं महिलाएं थाना प्रभारी महावीर सिंह से उलझ गई, कुछ महिलाओं और युवतियों ने उनका गिरेबान पकड़ लिया। मामला इतना बिगड़ गया कि पुलिस कर्मियों को अपना बचाव करना भी भारी पड़ गया। इस दौरानर दोनों पक्षों ने मकान की दूसरी मंजिल से पुलिस पर पत्थर फेंकना प्रारंभ कर दिया जो काफी समय तक चलता रहा।  मानपुर डिप्टी दीपक मीणा ने बताया कि पथराव में थाना प्रभारी महावीर सिंह, दुब्बी चौकी प्रभारी मुकेश गुर्जर, पुलिस कर्मी हवलदार सिंह, लखन, नटवर, महिला कांस्टेबल ललिता सहित करीब 7 पुलिसकर्मियों के चोट आई, जिन्हें उपचार के लिए सिकंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरानर पुलिस ने मौके से 4 महिलाओं समेत तीन पुरुषों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मौके से फरसी, करवाड़ा, डंडे, पत्थर सहित अन्य हथियार बरामद किए हैं।

कुछ दिन पहले भी टंकी पर चढ़ा एक पक्ष
थाना क्षेत्र के  रेटा गांव की खारवाल ढाणी में काफी समय से एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसके चलते एक पक्ष के लोग तीन बार पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध जता चुके हैं। लेकिन मामले का अभी तक कोई हल नहीं हो सका है। जिसके चलते रविवार को एक बार फिर से विवाद हो गया। पिछले दिनों कैलाई गांव की पानी की टंकी पर भी एक पक्ष के दो महिला और दो पुरुष चढ़े थे, जो करीब 30 घंटे से अधिक समय में नीचे उतरे थे।

Land Dispute में युवक के सीने में घोंपा चाकू, अस्पताल में भर्ती
जोधपुर। डांगियावास स्थित बिसलपुर गांव में एक युवक के सीने में चाकू घोंप दिया गया। उसके सीने के बायीं तरफ चाकू का वार लगा। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने हत्या प्रयास का प्रकरण दर्ज करते हुए अब आरोपियों की तलाश आरंभ की है। हमले का कारण जमीन विवाद होना बताया गया है।

डांगियावास पुलिस ने बताया कि बिलसपुर निवासी महिपाल पुत्र जुंझारराम देवासी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके चाचा शैतानराम का डूंगरराम आदि के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 11 मई की शाम को वह गांव से निकल रहा था, तब डूंगरराम और मनीष आदि ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की। मनीष ने उसके हाथ पकड़ लिए। बाद में डूंगरराम ने चाकू से उसके सीने के बायीं तरफ चाकू घोंप दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आस पास के लोगों ने उससे छुड़ाया। पीड़ित महिपाल को बाद में अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। डांगियावास पुलिस ने मामले में हत्या प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी हाथ नहीं लगे है।

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, दो की मौत
नीमकाथाना। जिले के सदर थाना अंतर्गत किशनपुरा (टोडा) में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नीमकाथाना जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल शैतान मीना ने आरोप लगाया कि उनकी दो भाभियां खेत में चारा लेकर आ रही थी तभी लखाराम की दो बेटियों ने उनकी चारे की पोट गिरा दीऔर मारपीट की। हम लोग खेत की बाड़ को सही कर रहे थे तभी लखाराम का परिवार आकर हम पर पथराव करने लगा और मारपीट की। जिसमें मैं, मेरा ताऊ बुधराम और  पिता दीनाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में लेकर आए जहां मेरे ताऊ बुधराम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया तथा मेरे पिता दीनाराम की गंभीर हालत होने पर जयपुर के लिए रेफर किया गया जहां रास्ते में ही दम तोड़ दिया।  घटना की सूचना मिलने पर सदर पुलिस  मौके पर पहुंची तथा घटना स्थल का जायजा लिया। सदर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।

जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में शनिवार सुबह चिकसाना थाने के फुलवारा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच हुई गोलीबारी होने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों में बीच बहस इतनी बढ़ गयी की इस दूसरे पर गोली चलाने लगे और इस बीच गोली एक युवक की छाती में लग गयी गयी। युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित युवक सोनू जाट (19) को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता सूरजमल (45) एवं  माता संजू (40) दोनों को गम्भीर हालत में आरबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां दोनों का उपचार जारी है। पुलिस ने गांव में पहुंच हालात का जायजा लेने के बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

रोहतास में भूमि विवाद में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या
डेहरी आन। बिहार में रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र में भूमि विवाद में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि इटढियां गांव निवासी रमेश सिंह का विवाद भूमि के एक हिस्से को लेकर उसके सगे भाई दिनेश सिंह एवं सुरेश सिंह से चल रहा था। इसी विवाद को लेकर शुक्रवार की देर रात दिनेश सिंह एवं उसका पुत्र प्रेम रंजन, सुरेश सिंह और उसके पुत्र ने रमेश ङ्क्षसह की पत्नी रेशमा देवी  को पीट-पीटकर घायल कर दिया। सूत्रों ने बताया कि घायल महिला को सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

जमीनी विवाद में फायरिंग, 2 घायल
नदबई। क्षेत्र के गांव भरकऊ में सोमवार देर शाम जमीनी विवाद में बाइक सवार चार यवकों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। जिसके चलते दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग की सूचना पर नदबई सीओ नीतिराज सिंह व लखनपुर थाना प्रभारी विशम्भर गुर्जर ने मौके पर जांच पडताल कर घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालांकि, प्रथम दृष्टया जांच पडताल में फायरिंग की घटना संदिग्ध नजर आ रही। गांव भरकऊ निवासी विनोद जाटव व राजेन्द्र सिंह जंगल में शौच को जा रहे।

इसी दौरान बाइक सवार कुमरचंद जाटव, मुकेश जाटव व अशोक जाटव पुत्र देवीराम जाटव एवं इटामड़ा निवासी अमरवीर सिंह पुत्र जाटव ने फायरिंग करते हुए दोनों को घायल कर दिया। बाद में बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए। उधर, पुलिस अधिकारी फायरिंग की घटना को प्रथम दृष्टया संदिग्ध बता रहे। थाना प्रभारी विशम्भर गुर्जर ने जांच पडताल दौरान घायल राजेन्द्र सिंह ने जमीनी विवाद में चारों आरोपियों पर फायरिंग करने का आरोप लगाने व जांच के दौरान कुमरचंद जाटव, अशोक जाटव व अमरवीर जाटव को घर में सोते हुए मिलने एवं मुकेश जाटव को मजदूरी के लिए पानीपत में होने के बारे में बताया। हालांकि, बाद में थाना प्रभारी ने मामलें को संदिग्ध बताते हुए जांच जारी रखने के बारे में बताया।