samraniya baran - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बच्चों के हाथों धड़ल्ले से बेची जा रही शराब
समरानियां। कस्बे में रात 8 बजे बाद नाबालिग बच्चों के हाथों से धड़ल्ले से शराब बेची जा रही है। यहां रात 8 बजे बाद शराब ठेका बंद करने का नियम लागू नहीं हो रहा है। रात 8 बजे से लेकर सुबह  तक खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है। शराब ठेके के पास ले रखी दूसरी दुकान से मनमाने दामों पर शराब बेच रहे हैं।

शराब के लाइसेंसियों के हौसलें इतने बुलंद हैं कि रात को 8 बजे के बाद शराब बिक्री के लिए बाकायदा सेल्समेनों को ड्यूटी तक लगा रखी है। यह सेल्समेन लोगों को उनकी गाड़ियों तक जाकर आसानी से शराब उपलब्ध करा रहे है। वही शराब बिक्री के लिए ठेके  के पास ही एक अन्य दुकान ले रखी है। जहां से पूरी रात शराब खरीदी जा सकती है। अंग्रेजी शराब के ठेके पर सरकार के तय रेट के बजाए विक्रेता के मनमर्जी रेट के मुताबिक शराब बेची जा रही है। आबकारी विभाग की नाक के नीचे ही ग्राहकों से एक बोतल पर पचास से साठ रूपए अधिक वसूले जा रहे हैं,लेकिन जिम्मेदार मौन हैं।

अधिक दाम वसूलने की आ रही शिकायतें
अंग्रेजी शराब के ठेके पर प्रति बोतल प्रिंट रेट से अधिक दाम वसूलने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। शुक्रवार शाम भी जब एक ग्राहक ने आधी बोतल खरीदी तो उसमें प्रिंट रेट 340 के बजाए उससे 80 रूपए अधिक यानि 420 रूपए वसूले। विरोध करने पर ठेका कर्मचारी अभद्रता और मारपीट पर उतारू हो गए। अधिक रेट की बात पूछे जाने पर जबाव होता है कि अब शराब की रेट बढ़ गई  हैं। ऐसा नही है कि इसकी जानकारी आबकारी विभाग या स्थानीय पुलिस को नही है मगर शिकायत के बाद भी कोई एक्शन नही लिया जाता।

शराब बन रही पारिवारिक कलह की वजह
कस्बे एवं आसपास के गांवों में अवैध शराब धड़ल्ले से बिक रही हैं। जगह जगह बोडी लगा कर शराब बेची जा रही है। ढिकवानी,हाटरी,रातई, नारायण खेड़ा, सिरसौद,खुशियारा, खटका, सेमली फाटक गणेशपुरा राजपुर बैठा तेलनी, किराड़ पहाड़ी,ऊनी पहाड़ी कलौनीयां, हतवारी खिरिया पिपलखेडी पेनावदा आदि दर्जनों गांवों के सहरिया बस्ती में शराब को धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। जिससे सहरिया परिवार शराब के आदी होते जा रहे हैं। परिवारों में रोज झगड़ों की स्थिति बनी रहती है। जिससे परिवारों में पारिवारिक कलह की स्थितियां उत्पन्न हो रही है।

क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री हर जगह हो रही है। इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए।
- फूलचंद मेहता, ग्रामीण खटका।

शराब बिक्री की समरानिया में कोई समय सीमा नहीं है। पूरी रात शराब की बिक्री की जाती है, जो गलत है। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों को कार्यवाही करनी चाहिए।
- हेमन्त मेहता, कस्बावासी, समरानियां।

जहां इस तरह बच्चों के हाथों शराब बिकने की शिकायत मिलती है। वहां शीघ्र कार्यवाही करेंगे।
- अजय शर्मा, आबकारी निरीक्षक, बारां।