smack - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

स्मैक तस्कर को पांच वर्ष का कठोर कारावास, जानें पूरा मामला
कोटा। स्मैक तस्करी के 6 साल पुराने मामले में शुक्रवार को विशिष्ट न्यायालय एनडीपीएस मामलात कोटा के न्यायाधीश ने आरोपी को पांच वर्ष का कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए  25,000 रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया है।   विशिष्ट लोक अभियोजक महेंद्र सिंह निर्भय ने बताया कि  17 सितम्बर 2020 को थाना सिमलिया कोटा ग्रामीण ने नाकाबंदी एवं चेकिंग के दौरान एक शख्स को बाइक सहित डिटेन किया था। पुलिस ने उसका नाम पता पूछो तो  नाम बृजमोहन उर्फ बिरजू पुत्र चतुर्भुज  सिमलिया निवासी बताया।  आरोपी  बृजमोहन उर्फ बिरजू के पजामे से  एक  बटुआ मिला था। पुलिस ने बटुए को चेक किया तो उसके अंदर  पारदर्शी पॉलिथीन की थैली में  12 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी।

आरोपी को गिरफ्तार कर अनुसंधान किया तो सामने आया कि आरोपी ने स्मैक मोखापाड़ा निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र बहादुर सिंह से खरीदी थी। पुलिस ने अनुसंधान के बाद आरोपी  बृजमोहन के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट व सह आरोपी राजेन्द्र सिंह पुत्र बहादुर सिंह  के विरुद्ध धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट में आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। ट्रायल के दौरान अदालत में अभियोजन पक्ष की और से दस गवाहों के बयान लेखबद्ध करवाए और 64 दस्तावेज पेश किए  । न्यायाधीश ने  मामले में निर्णय देते हुए आरोपी बृजमोहन उर्फ बिरजू को 5 वर्ष के कठोर कारावास और रुपए 25,000 जुर्माने की सजा से दंडित किया। जबकि सह  आरोपी राजेन्द्र सिंह को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया।

आठ साल पुराना स्मैक तस्करी मामला - दो आरोपियों को 5-5 वर्ष का कठोर कारावास
कोटा । आठ साल पुराने स्मैक तस्करी के मामले में   सोमवार को एनडीपीएस कोटा के न्यायाधीश रामपाल जाट ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए पांच-पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।  न्यायाधीश ने आरोपी अब्दुल मलिक(33) पुत्र छोटे खां निवासी मिजार्पुर थाना इकलेरा जिला झालावाड़ और अब्दुल वाजिद (42)पुत्र अब्दुल मजीद निवासी  थाना मंडाना कोटा ग्रामीण को 50 हजार रुपए  अर्थ दंड से दंडित किया है। जबकि सह-आरोपी निजामुद्दीन उर्फ निजाम उर्फ कालू  को संदेह का लाभ देते हुए दोष मुक्त किया है।

विशिष्ट लोक अभियोजक महेंद्र सिंह निर्भय ने बताया कि 23 मई 2018 को तत्कालीन  अनन्तपुरा थाना अधिकारी  अमर सिंह राठौड़ ने जगपुरा चौकी पर नाकाबंदी के दौरान झालावाड़ से आ रही एक कार को रुकवाया। कार चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दो युवकों  को  कार सहित डिटेन किया। दोनों युवक पूछताछ के दौरान कोई संतोषप्रद जबाव  नहीं दे सके । पूछताछ में एक युवक  ने अपना नाम अब्दुल मलिक निवासी  इकलेरा तथा कार चालक ने अपना नाम अब्दुल वाजिद  निवासी थाना मंडाना कोटा ग्रामीण बताया। कार की तलाशी में  100 ग्राम स्मैक  बरामद हुई।

अनुसंधान के  बाद आरोपी अब्दुल मलिक के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट एवं आरोपी  अब्दुल वाजिद के खिलाफ  धारा 8/21,8/25 एनडीपीएस एक्ट मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया । अनुसंधान के दौरान आरोपियों ने स्मैक को    निजामुद्दीन उर्फ निजाम उर्फ कालू से खरीदना बताया गया। इस पर उसके खिलाफ  धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर तीनों को दोषी मानते हुए न्यायालय में आरोप-पत्र पेश किए। ट्रायल के दौरान  अभियोजन पक्ष की ओर से मामले में 12 गवाह लेखबद्ध करवाकर 51 दस्तावेज पेश किए । न्यायाधीश  ने मामले में निर्णय देते हुए दोनों आरोपी अब्दुल मलिक और अब्दुल वाजिद को पांच-पांच वर्ष के कठोर कारावास और प्रत्येक को 50 हजार  जुमार्ने की सजा से दंडित किया। जबकि सह आरोपी  निजामुद्दीन उर्फ निजाम उर्फ कालू को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया।

स्मैक तस्करी के आरोपी दोषी करार : कोर्ट ने सुनाई 5 वर्ष की जेल की सजा, 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
कोटा। विशिष्ट न्यायालय एनडीपीएस कोटा के न्यायाधीश ने स्मैक तस्करी के दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए पांच - पांच साल के कठोर कारावास एवं प्रत्येक को 50,000 रुपए जुमार्ने की सजा से दंडित किया है।विशिष्ट लोक अभियोजक महेंद्र सिंह निर्भय ने बताया कि 27 जुलाई 2019 को थाना जीआरपी कोटा ने कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1  पर गाड़ी नंबर 59803 रतलाम - कोटा पैसैन्जर ट्रेन के जनरल कोच से दो शख्सों को डिटेन किया था ।  नाम व पता पूछने पर एक शख्स ने अपना नाम राकेश  निवासी गांव चाचूनी  जिला झालावाड़ एवं दूसरे शख्स ने अपना नाम सुरेश  निवासी चाचूनी जिला झालावाड़  बताया। उनके पास एक बैग था बैग के बारे में पूछने पर   दोनों ने शामिलाती बैग होना और उनके कपड़े भरे हुए होना बताया।यात्रा के बारे में  पूछने पर  घबराते हुए बताया कि चौमहला से आ रहे है और सहारनपुर जाना है।उनकी तलाशी ली तो दोनों के कब्जे से स्मैक बरामद हुई जिसका  शुद्ध वजन 70 ग्राम था । जिसे जब्त कर पुलिस ने अनुसंधान के बाद दोनों आरोपियों राकेश और सुरेश के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया  । अनुसंधान के बाद दोनों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से  9 गवाह लेखबद्ध करवाए गए और 39 दस्तावेज प्रदर्शित करवाएं।न्यायालय ने मामले में निर्णय देते हुए दोनों आरोपी राकेश और सुरेश को 5 वर्ष के कठोर कारावास और प्रत्येक को 50,000 रुपए जुमार्ने की सजा से दंडित किया।

असर खबर का - तीन स्मैक डीलर और कबाड़ी गिरफ्तार
सीमलिया। सीमलिया पुलिस ने गुरूवार को दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के तुरंत बाद हरकत में आते हुए अगले ही दिन शुक्रवार को स्मैक के कारोबार से जुड़े हुए तीन डीलरों व स्मैकचियों से चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। सीमलिया थानाधिकारी दलपत सिंह ने बताया कि कस्बे से स्मैक के नशे के विषय में शिकायतें आ रही थीं। इस पर सीमलिया पुलिस औचक कार्यवाही कर रही थी। साथ ही पुलिस स्मैक बेचने वालों पर भी नजर बनाए हुई थी। शुक्रवार को कस्बे की सुनसान सीएडी कॉलोनी के जर्जर मकानों के बीच एकांत में बैठे इस मामले से जुड़े चार संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने पकड़ा है। सीमलिया पुलिस स्मैक के नशे को कस्बे और थाना क्षेत्र से मुक्त करने के प्रयास में है। इस मामले में पकड़े गए संदिग्ध तीन स्मैक डीलर रामदेव मीणा निवासी सीमलिया, ब्रजमोहन मीणा सीमलिया, नरेंद्र सिंह निवासी राजगढ़ मध्यप्रदेश और स्मैकचियों से चोरी का सामान लेने के मामले में सीमलिया निवासी मोबिन कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ उचित कार्यवाही की जा रही है। रोज बिकती हैं 300 पुड़िया : सूत्रों के अनुसार सीमलिया कस्बे में प्रमुखतया तीन जगह स्मैक मिलती है। लगभग 300 स्मैक की पुड़िया रोज इन लोगों द्वारा स्मैकचियों को बेची जाती हैं। कस्बे में एक पुड़िया की कीमत 250 रुपए है। इस हिसाब से रोजाना लगभग 75 हजार और महीने की लगभग 22 लाख की स्मैक बेची जाती है। वहीं यह लोग इतने चालाक हैं कि पुलिस द्वारा बार-बार कार्यवाही करने पर भी इनके पास से कुछ खास स्मैक जब्त नहीं हो पाती है। इससे इनके विरुद्ध कोई बड़ी कार्यवाही नहीं हो पाती। जिससे इनके हौसले बुलंद हैं।

पुड़िया के नाम पर देते हैं टांका
स्मैक के नशेड़ी ने बातचीत में बताया कि हम मजबूरन इसे लेने के आदी हो गए हैं। कई प्रयास कर लिए मगर स्मैक का नशा हमसे दूर नहीं हो पा रहा है। इसका प्रमुख कारण यह है कि यहां आसानी से यह उपलब्ध हो जाती है। मगर स्मैक बेचने वाले नशेड़ियों के साथ भी ठगी कर रहे हैं। यह हमें पूरा माल नहीं देते। स्मैक में कुछ और मिलावट कर पूरी रेट में देते हैं। जिसे टांका कहा जाता है।

अब सीमलिया पुलिस की पहली प्राथमिकता रहेगी कि कस्बे और आसपास का क्षेत्र स्मैक मुक्त हो और यहां इस तरह की कोई आपराधिक गतिविधियां ना हों।
- दलपत सिंह, थानाधिकारी, सीमलिया

नौ ग्राम स्मैक सहित एक गिरफ्तार
कोटा।  नांता पुलिस ने सोमवार देर रात को गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए स्मैक  ले जाते हुए  एक व्यक्ति को  गिरफ्तार कर उसके पास से नौ ग्राम स्मैक जब्त की। साथ ही दो लाख तीस हजार रुपये, परिवहन में प्रयुक्त  स्कूटी तथा दो एड्रॉयड मोबाईल फोन भी जब्त किए । पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।  पुलिस अधीक्षक कोटा शहर डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मध्यनजर अवैध मादक पदार्थों की ब्रिकी, परिवहन करने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए सभी थानाधिकारियों को निर्देश दिये गये थे। थानाधिकारी नवल किशोर शर्मा गश्त के दौरान डाबी रोड मेंढ़की पाल बालाजी तिराहा नांता पर नाकाबंदी कर रहे थे। उसी दौरान  डाबी की तरफ से एक स्कूटी आती  दिखी,  पुलिस की नाकाबन्दी को देखकर स्कूटी चालक तिराहे से पहले ही वापस मुड़कर जाने लगा। संदेह होने पर  एसआई एवं थानाधिकारी नवल किशोर शर्मा  ने पुलिस जाप्ता द्वारा स्कूटी चालक का पीछा  कर डिटेन किया तथा वापस मुडकर जाने का कारण पूछा।   वह घबरा गया और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया । फिर उसने बताया कि उसकी पेन्ट की जेब में स्मैक होने के कारण  पुलिस के डर से वापस मुडकर जा रहा था। वह भीमगंजमंडी कोटा का रहने वाला है व  नाम भारत अरोडा़ उर्फ राहुल पंजाबी है। पुलिस ने  तलाशी ली तो उसकी पेंट की दाहिनी जेब में  9 ग्राम  स्मैक मिली तथा पेंट की बांयी जेब में दो एड्रॉयड मोबाईल फोन मिलें। उसकी  स्कूटी  की सीट को उठाकर चैक किया तो डिग्गी में दो लाख तीस हजार रुपये मिले।  यह राशि उसने स्मैक बेचने से प्राप्त होना बताया। आरोपी  भारत अरोडा उर्फ राहुल पंजाबी के खिलाफ धारा 8/21,25,29 एन.डी.पी.एस. एक्ट मुकदमा दर्ज कर   गिरफ्तार किया गया।

110 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
कोटा। गुमानपुरा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 110 ग्राम स्मैक सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि अवैध गतिविधियों की रोकथाम व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रखा है। जिसके क्रम में संजय गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर व भवानी सिंह पुलिस उप अधीक्षक, वृत्त प्रथम कोटा शहर के निर्देशन में पुलिस इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल रामस्वरूप, कांस्टेबल छोटू लाल, करतार सिंह, विश्वेन्द्र सिंह, महेन्द्र को शामिल करते हुए एक टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुए आसूचनाएं एकत्रित कर उक्त टीम द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर आरोपी मोहम्मद मोहसीन को 110 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को टीम के साथ थाना अधिकारी ईलाका गश्त व नाकाबन्दी कर रहे थे। इसी दौरान छावनी रामचन्द्रपुरा से एक संदिग्ध व्यक्ति को डिटेन कर उसका नाम पता पूछा तो अपना नाम मोहम्मद मोहसीन बताया। उसकी तलाशी ली तो एक थैला मिला जिसको चैक करने पर उसमें 110 ग्राम स्मैक मिली। उक्त व्यक्ति को मौके पर ही गिरफ्तार कर स्मैक को जब्त किया गया है। आरोपी ने जब्त स्मैक मिश्रोली इकलेरा जिला झालावाड से खरीदना बताया है। आरोपी का भाई नदीम मौजा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में दो प्रकरण पंजीबद्ध है। एक प्रकरण में गैण्डोली जिला बूंदी में फरार चल रहा है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी है। आरोपी से बरामद शुदा स्मैक के बारे में जांच की जा रही है।

स्मैक तस्कर को 7 वर्ष का कठोर कारावास
कोटा । विशिष्ट न्यायालय एनडीपीएस मामलात न्यायालय ने बुधवार को स्मैक तस्करी के मामले में आरोपी को दोषी करार 7 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए 50,000 रुपए जुमार्ने  से दंडित किया है। विशिष्ट लोक अभियोजक महेंद्र सिंह निर्भय ने बताया कि  4 अगस्त 2017 को थाना जीआरपी कोटा शहर ने गश्त एवं चेकिंग के दौरान कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर खड़ी आगरा फोर्ट ट्रेन के जनरल कोच से एक शख्स को डिटेन किया था । पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजू सिंह पुत्र  कुशाल सिंह निवासी पावटी थाना गरोठ जिला मन्दसौर मध्यप्रदेश का  बताया। शख्स की गतिविधि संदिग्ध  होने पर तलाशी में उसके पास से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी राजू सिंह के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने मामले में निर्णय देते हुए आरोपी राजू सिंह को दोषी करार देते हुए सात वर्ष के कठोर कारावास और 50,000 रुपए जुमार्ने की सजा से दंडित किया है।

स्मैक तस्कर को 7 साल की जेल
कोटा। साढ़े चार साल पुराने स्मैक तस्करी के मामले में मंगलवार को विशिष्ट न्यायालय  एनडीपीएस मामलात  ने स्मैक तस्करी के आरोपी को सात वर्ष के कठोर कारावास  की सजा सुनाई है। अदालत  ने आरोपी को 50 हजार रुपए के  जुमार्ने से भी दंडित किया है। विशिष्ट लोक अभियोजक महेंद्र सिंह निर्भय ने बताया कि 29 मार्च 2019 को जीआरपी थाना कोटा ने गश्त एवं चेकिंग के दौरान कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर- एक पर खड़ी रतलाम-मथुरा पैसेंजर ट्रेन के जनरल कोच से एक शख्स को डिटेन किया था । पूछताछ करने पर उसने अपना नाम साजिद (42)  निवासी घाटमपुर थाना नकूड जिला सहारनपुर( उत्तर-प्रदेश ) का बताया। उसकी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर  तलाशी लेने पर उसके पास से 100 ग्राम  स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने अनुसंधान के  बाद आरोपी  साजिद के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया था। अदालत में  अभियोजन पक्ष की ओर से 13 गवाह के लेखबद्ध करवाए गए और 37 दस्तावेज पेश किया। न्यायालय ने मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी  साजिद को दोषी करार देते हुए सात वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार  जुमार्ने  से दंडित किया है।

पुलिस ने स्मैक बेचते महिला को गिरफ्तार कर 75 हजार किए बरामद
जयपुर। ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत सीएसटी और जवाहर नगर पुलिस ने स्मैक बेचने के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर 12.02 ग्राम स्मैक और बिक्री के 75 हजार रुपए बरामद किए। पुलिस ने बताया कि महिला लक्ष्मी सांसी मकान में स्मैक बेच रही थी।

टीम महिला से स्मैक लाने के संबंध में पूछताछ कर रही है। नॉर्थ जिले की डीएसटी टीम ने भी 465 ग्राम गांजा सहित कच्ची बस्ती विद्याधर नगर निवासी रीना को गिरफ्तार किया है।

स्मैक की तस्करी के आरोप में 2 को किया गिरफ्तार
नैनीताल। उत्तराखंड की चंपावत पुलिस ने स्मैक की तस्करी के आरोप में उत्तर प्रदेश की 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिये एक बच्चें को भी साथ लेकर आयी थे। दोनों के पास से सात लाख रुपये के स्मैक भी बरामद किये गये हैं। चंपावत के पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के अनुसार दोनों को बनबसा के स्ट्रांग फार्म से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि चंपावत उप चुनाव के चलते मादक द्रव्य निरोधक बल (एडीटीएफ), पुलिस, विशेष अभियान समूह (एसओजी) व अन्य एंजेसियों को तस्करों पर सख्त नजर रखने के निर्देश दिये गये थे।

इसी के तहत पुलिस व एसओजी की ओर से शनिवार को तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। संदिग्ध लगने वाली दोनों महिलाओं की तलाशी ली गयी तो दोनों के पास से सात लाख रुपये कीमत की 352 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने बताया कि वह बरामद स्मैक को उप्र के मीरगंज से खरीद कर लायी हैं और बनबसा, टनकपुर व पहाड़ी इलाकों में बेचने के लिये ले जा रही थी।

स्मैक तस्कर गिरफ्तार
कोटा  ।  भीमगंज मंडी पुलिस ने रविवार देर रात को गश्त के दौरान  एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया ।  पुलिस ने उसके पास से 10 ग्राम स्मैक और बाइक भी बरामद की है ।  पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद  फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

पुलिस निरीक्षक लक्ष्मी चंद वर्मा ने बताया कि कोटा शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में पुलिस जाब्ते के साथ रविवार को देर रात गश्त कर रहे थे ।  गश्त के दौरान पंप हाउस चंबल नदी की तरफ चंबल पुलिया की ओर से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता हुआ नजर आया था।  पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया और मोटरसाइकिल को मोड़ कर चंबल ब्रिज की तरफ जाने लगा।  शक होने पर व्यक्ति को रोका गया । नाम और पता पूछा तो वह घबरा गया । पूछताछ में उसने अपना नाम  शफीक अहमद पुत्र जलील अहमद उम्र 35 साल निवासी बावड़ी के पास नयापुरा जिला बारा हाल कैनाल रोड बोरखेड़ा का होना बताया । तलाशी में उसके पाजामे की जेब से एक छोटी पॉलिथीन की थैली में  10 ग्राम स्मैक बरामद की गई । आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया  तथा स्मैक  और बाइक को जप्त किया गया ।