deserted - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोविड वैक्सीनेशन सेंटरों को लगी लू, नौतपा में सूने पड़े केन्द्र
कोटा । मई माह में पड़ रही भीषण गर्मी का असर वैक्सीनेशन सेंटरों पर भी देखने को मिल रही है। नौतपा के आगे केन्द्र सूने हो गए है।
पहले टीकाकरण केंद्रों पर लंबी कतारे लगा करती थी वहीं अब केंद्रों टीका लगवाने का इंतजार करना पड़ रहा है। कोरोना की तीसरी लहर में  बेलगाम संक्रमण ने जिस कदर लोगों के जेहन में डर भरा और केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए लंबी कतारे लगीं।  वह अब टीकाकरण केंद्रों पर नजर नहीं आती है।  यहां तक कि अब भी 18 वर्ष से अधिक उम्र के 14 लाख 64हजार 956 को टीका लगाने का लक्ष्य भी अभी पूरा नहीं हुआ है। टीकारण के प्रति घटते रूझान का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 1 मई से 31 मई के बीच 18 वर्ष आयु वर्ग में पूरे महीने में मात्र 709 युवाओं ने ही टीके प्रथम डोज लगाई। वहीं सैकंड डोज लगाने वालों की संख्या 3474 ही रही।   लाभार्थियों में अब पहला और दूसरा टीका लगाने उत्साह कम होता जा रहा है। संक्रमण कम होने के साथ ही टीकाकरण का उत्साह ठंडा पड़ता नजर आ रहा है। शहर के 31 मई को 18 वर्ष के 7 लोगों ने ही पहली डोज लगाई वहीं दूसरी डोज 66 लोगों ने लगाई।

छुट्टियों से किशोरों का टीकाकरण पड़ा धीमा
12 से 17 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण मुहिम भी गर्मी की छुट्टियों की वजह से मंद पड़ गई है, स्कूलों में विशेष कैंप का प्रमाण भी घट गया है।  15 से 17 वर्ष आयु में 1 लाख 34 हजार918 लाभार्थी हैं, लेकिन इनमें 1 मई से 31 मई तक 328 ने पहला और 1540 दूसरा टीका लगाया। छुट्टियों के कारण किशोरो में टीकाकरण लगाने का उत्साह कम हो रहा है। टीकारण रफ्तार धीमी होने के साथ ही अब चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की ओर से घर घर जाकर टीकाकरण करने का कार्यक्रम एक जून से शुरू किया है।

टीकाकरण की मई माह की स्थिति
टीकाकरण ग्रुप    टारगेट      पहली डोज    दूसरी डोज
18 वर्ष व ऊपर    1464956        709                 3474
15 से 17 वर्ष     134918        328       1540
12 से 14 वर्ष    76477       2636               9468
18 से 59 वर्ष     1222084     प्रीकॉशन डोज लगी    1131

इनका कहना है
स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण टीकाकरण में कमी आई है। एक जून से अब घर घर जाकर टीकाकरण करने का अभियान शुरू किया है। किशोर वर्ग में टीकारण से छूटे सभी बच्चों को घर पर जाकर टीका लगाया जाएगा।
- डॉ. भुपेंद्र सिंह तंवर, सीएमएचओ कोटा

45 डिग्री तापमान में सूनी हुई सड़कें
कोटा। मई का महीना शुरू होने के साथ ही गर्मी ने  कहर ढहाना शुरू कर दिया है । 45 डिग्री तापमान में लोगों का घर से निकलना बंद सा हो गया है जिससे सड़कों पर सन्नाटा छा गया है। एक दिन पहले कोटा में अब तक का सबसे अधिक इस सीजन में 45 डिग्री तापमान रहा।  जबकि न्यूनतम तापमान 31.7 डिग्री रहा । अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान इस सीजन में सबसे अधिक रहे हैं जिससे गर्मी अपना रूप दिखा रही है।  दिन की शुरूआत के साथ ही गर्मी का कहर भी शुरू हो रहा है।  सुबह 36 डिग्री तापमान से दिन की शुरूआत हो रही है और 43 डिग्री तापमान से दिन ढल रहा है । सोमवार को भी 44 डिग्री से अधिक तापमान होने के चलते बहुत कम लोग घरों से बाहर निकले जिससे शहर की सड़कें और बाजारों में अपेक्षाकृत कम भीड़ भाड़ नजर आई । कई जगह पर सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा।  गिनती के लोग आते जाते नजर आए।

वहीं सरकारी दफ्तरों में भी लोगों की आवाजाही कम रही । बाजारों में जहां दिन के समय अधिकतर लोग खरीदारी करने निकल रहे थे गर्मी के चलते अब  दिन में बहुत कम निकल रहे हैं और शाम को सूरज ढलने के बाद ही बाजारों में खरीदारी के लिए निकल रहे हैं । हालांकि एक दिन बाद ईद होने से उसकी खरीदारी के लिए बाजारों में दिन के समय भीड़भाड़ रहती है ।  लेकिन दिन में बाजारों में सन्नाटा छाया रहा शाम के समय भीड़ पड़ने की संभावना है।

इधर मौसम विभाग के अनुसार अगले 1 से 2 दिन और मौसम में गर्माहट रहेगी।  उसके बाद तापमान में कुछ कमी आने की संभावना है । हालांकि शाम होते-होते मौसम में तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चलने और हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है ।  मौसम गर्म होने से अधिकतर लोग घरों पर एसी और कूलर में ही आराम करते नजर आए जबकि सरकारी कर्मचारी कार्यालयों में जाने के बाद वहां से बाहर नहीं निकले । मजबूरी में आवश्यक काम होने से घरों से बाहर निकलने वाले लोग गले को तर करने के लिए कभी गन्ने का रस तो कभी शीतल पेय पीते रहें और अपने साथ पानी की बोतल भी रखते रहे जिससे थोड़ी थोड़ी देर में ठंडा पानी पीकर प्यास बुझाते रहें । इधर गर्मी अधिक होने से गन्ने के रस के ठेले पर भीड़ भाड़ अधिक होने लगी है।