provided - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अपना घर आश्रम : जहां बेघर को मिलता है सुकून का ठिकाना, मानसिक विक्षिप्त, असहाय और लावारिसों के जीवन में उम्मीद की किरण
कोटा। केस- 1  28 अक्टूबर 2025 को महिला सुमित्रा (परिवर्तित नाम) को कैथून से एंबुलेंस द्वारा लाया गया उसके बाद आश्रम में उस महिला की देखभाल  करके उसका उपचार किया। जिसके बाद धीरे-धीरे उसकी  याददशत आने पर घर का पता परिजनों के बारे में बताने पर  संबंधित थाने में सूचना देकर उस महिला के परिजनों से संपर्क  करके उसका पुनर्वास  6 नवंबर 2025 को पुनर्वास किया गया।

केस-2 27 अक्टूबर 2025 को महिला अल्का (परिवर्तित नाम) को लेकर आएं उसके बाद देखभाल की गई। जिनके द्वारा परिजनों का  पता  बताने  पर संबंधित थाने में सूचना देकर महिला का पुर्नवास  31 अक्टूबर को किया गया।

केस- 3 10 फरवरी 2024 को पुरूष दिनेश कुमार (परिवर्तित नाम)जो कि झालावाड़ से लेकर आएं जो नाम भी सही से नहीं बता पा रही थे। उसके बाद उसका उपचार करके 25 नवंबर 2025 को उनका पुर्नवास किया। जिसको उसके परिजन घर पर ले गए।

शहर के झालावाड़ रोड के पीछे स्थित अपना घर आश्रम, कोटा द्वारा शहर व हाड़ौती भर के विभिन्न स्थानों से लावारिस व मानसिक विक्षिप्त लोगों को रेस्क्यू कर आश्रम लाया जाता है। कार्यालय प्रभारी अंजली शर्मा ने बताया कि जब भी हमें हाड़ौती के विभिन्न स्थानों से कॉल आती है तो एंबुलेंस उस स्थान पर जाकर व्यक्ति को एंबुलेंस में बैठाकर थाने में सूचना देती है। उसके बाद उन्हें आश्रम कोटा लाया जाता है। वहीं आश्रम में 100 व्यक्तियों का खर्चा सरकार द्वारा वहन किया जाता है। उसके बाद भामाशाह हमारी मदद करते हैं। अभी आश्रम में करीब 314 प्रभुजी रहते हैं, जिनमें 125 पुरुषव 189 महिलाएं शामिल हैं। आश्रम की भारत में करीब 64 शाखाएं हैं और एक शाखा नेपाल में स्थित है। आश्रम द्वारा साल में एक बार ‘प्रभु मुक्त अभियान’ चलाया जाता है, जिसमें टीम एंबुलेंस के साथ पूरे संभाग में घूमती है और जो व्यक्ति लावारिस या मानसिक विक्षिप्त अवस्था में मिलता है, उसकी सूचना थाने में देकर उसे आश्रम लाया जाता है। इससे पहले आश्रम नांता स्थित नारी निकेतन में 2012 से 2016 तक संचालित होता था। बाद में शहर में इसकी स्थापना वर्ष 2017 में हुई। वर्तमान में यहां राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों के प्रभुजी निवास कर रहे हैं।

प्रवेश से पहले संपूर्ण जांच
मानसिक विक्षिप्त लोगों को अपना घर आश्रम कोटा में प्रवेश दिया जाता है, तब उनकी मेडिकल जांच की जाती है। उसके बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाता है। यदि कोई व्यक्ति कैंसर से ग्रसित है तो उसे बीकानेर तथा टी.बी. से ग्रसित को भरतपुर शिफ्ट किया जाता है। अन्य बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को संबंधित आश्रम में भेजा जाता है। प्रवेश के बाद लावारिस व मानसिक विक्षिप्त लोगों को ‘प्रभुजी’ नाम दिया जाता है। वहीं महीने में दो बार इन्हें विशेष भोजन दिया जाता है। वर्षगांठ, जन्मदिन सहित विशेष अवसरों पर भी ‘प्रभुजी’ के लिए खास भोजन दिया जाता है।

जरूरत की सामग्री के लिए ‘प्रभुजी को चिट्ठी’ लिखी जाती
आश्रम में प्रतिदिन जरूरत की सामग्री किसी से नहीं मांगी जाती। आश्रम में बने बोर्ड पर ‘प्रभुजी को चिट्ठी’ लिखी जाती है। कार्यालय प्रभारी अंजली शर्मा ने बताया कि हम आश्रम के लिए आवश्यक सामग्री बोर्ड पर लिख देते हैं। जिसकी भी इच्छा होती है, वह आश्रम आकर सामग्री दान में देकर चला जाता है। आज तक कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि बोर्ड पर लिखी सामग्री हमें प्राप्त न हुई हो।

इन समस्याओं का करना पड़ता है सामना
आश्रम में लाने से पहले व्यक्ति जो मानसिक संतुलन खो देते वे आश्रम में कार्यरत स्टॉफ को कई बार चोटिल कर देते है। वहीं कई बार हमारे सामने भाषा की चुनौतियों रहती है। जिसके समाधान के लिए हम थर्मल में कार्यरत स्टॉफ, यूटयूब व गूगल की मदद लेते हैं।

ऐसे लाया जाता है
कार्यालय प्रभारी ने बताया कि हमारे आश्रम में जब भी कोई कॉल करता उसके द्वारा बताई गई जगह पर हम एंबुलेंस से पहुंचाते है। उसके बाद थाने में सूचना देकर हम व्यक्ति को आश्रम में लेकर आते हैं।

फैक्ट फाईल
वर्ष     पुनर्वास किया
2022    109
2023     114
2024    149
2025    76

प्रदेश में मिल रहा सुगम और सुरक्षित परिवहन, सड़क दुर्घटना रोकना हम सभी की जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सड़क सुरक्षा किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। हर व्यक्ति को परिवहन नियमों की पालना करनी चाहिए, तभी मिलकर सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मृत्यु दर में कमी लाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए विभागीय अधिकारी विभिन्न माध्यमों से परिवहन नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करें। साथ ही अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी करें।

गहलोत सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों को सुगम और सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। उन्होंने 30 जून तक परिवहन विभाग के कर संग्रहण केंद्रों को बंद कराकर पूरी तरह से ऑनलाइन राशि जमा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा परिवहन सेवाओं को ऑनलाइन किया जाए। मुख्यमंत्री ने वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट एवं लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक भी ड्राइविंग लाइसेंस बिना टेस्ट लिए नहीं बनें, इसकी सुनिश्चिता की जाए। साथ ही उन्होंने ई-व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को लागू कराने और सीएनजी नीति को समयबद्ध लागू कराने के दिशा-निर्देश प्रदान किए।

ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध चलाए संयुक्त अभियान
गहलोत ने कहा कि प्रदेश में वाहनों की ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग पर अंकुश लगाया जाए। इसके लिए परिवहन, पुलिस और संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त जांच अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करें। चालान और वाहनों की जब्ती के साथ-साथ संबंधित वाहन मालिक, चालक के खिलाफ भी सख्त एक्शन लिया जाए।

ग्रामीण बस सेवा शीघ्र होगी शुरू
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण बस सेवा से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिली थी। अब इसे फिर से शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा रोड सेफ्टी एक्ट का ड्रॉफ्ट तैयार कर लिया गया है। इसे और बेहतर बनाने के लिए पब्लिक डोमेन पर अपलोड कर आमजन से सुझाव आमंत्रित किए जाए। उन्होंने बजट घोषणाओं, नीतिगत दस्तावेज की घोषणाओं को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।

197 मोटर वाहन उपनिरीक्षक और 50 वाहनों से मजबूत होगा निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोटर वाहन उप निरीक्षक के 197 पदों की भर्ती प्रक्रिया के परिणाम आ गए है और 50 नए वाहन भी खरीदे जा रहे हैं। इससे परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की मॉनिटरिंग में और अधिक मजबूती आएगी।

सघन अभियान के पहले 4 दिनों में 14548 वाहनों की जांच
परिवहन आयुक्त  के.एल. स्वामी ने बताया कि अब प्रदेश में भारी वाहनों के चालकों के लाइसेंस नवीनीकरण पर 2 दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग की अनिवार्यता लागू की गई है। ट्रेनिंग में उन्हें नियमों और वाहन चालन की जानकारी दी जाएगी, ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ सके। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा चिंहित 50 दुर्घटना संभावित मार्गों पर 26 अप्रेल 2022 से सड़क सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया है। अभियान के पहले चार दिनों में ही 14548 वाहनों की जांच करते हुए 3888 चालान बनाए गए और 120 वाहनों को जब्त भी किया गया है। उन्होंने विभागीय प्रस्तुतीकरण में बजट घोषणाओं, नवाचारों की जानकारी भी दी। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कहा कि परिवहन सेवाओं में लगातार नवाचार हो रहे हैं। हाल ही एक बैठक में फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने राजस्थान में हुए नवाचारों की सराहना की थी।