new song - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का गाना ‘आया रे तूफ़ान’ रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की आने वाली फिल्म ‘छावा’ का गाना ‘आया रे तूफ़ान’ रिलीज हो गया है। फिल्म ‘छावा’ के ट्रेलर और पहले गाने ‘जाने तू’ को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद, मेकर्स ने ‘छावा’ का दूसरा गाना ‘आया रे तूफ़ान’ रिलीज कर दिया है। इस गाने को ए.आर. रहमान और वैशाली सामंत ने अपनी आवाज दी है। इरशाद कामिल और क्षितिज के भावपूर्ण बोलों के साथ,‘आया रे तूफ़ान’ मराठी लोक तत्वों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और लेज़मि की लय से भरपूर है।

ए.आर. रहमान ने कहा कि ‘आया रे तूफ़ान’ एक युग का आह्वान है। यह छत्रपति संभाजी महाराज की अडिग भावना को एक शानदार श्रद्धांजलि है। विक्की कौशल ने कहा, ‘आया रे तूफ़ान’ यह हमारे लिए सिर्फ एक गाना नहीं था, यह एक जिम्मेदारी थी, एक आह्वान था। ‘आया रे तूफ़ान’ एक बहुत बड़ी उपलब्धि है - एक ऐतिहासिक प्रतीक का राज्याभिषेक, और इसे जीवंत करने में सक्षम होना शब्दों से परे एक सौभाग्य है। मुझे गर्व है कि महान ए.आर. रहमान सर ने अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली रचना और दमदार आवाज के साथ इस गान को आगे बढ़ाया है, जो बेमिसाल बहादुरी के युग का आह्वान करता है।

इरशाद कामिल ने कहा, एक कलात्मक प्रयास से कहीं ज्यादा,‘आया रे तूफ़ान’ के बोल लिखना इतिहास की तीर्थयात्रा थी। निर्देशक लक्ष्मण उटेकर ने कहा, आया रे तूफ़ान एक योद्धा की भावना का पुनरुत्थान है, छत्रपति संभाजी महाराज की अदम्य इच्छाशक्ति की एक संगीतमय झलक है। गायिका वैशाली सामंत ने कहा, मैं ए.आर. रहमान सर की बहुत आभारी हूँ कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया और उनके साथ इस खास गाने का हिस्सा बनीं।

मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल ,रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में विक्की कौशल,महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं। लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘छावा’ के निर्माता दिनेश विजान हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।

मुनव्वर फारुकी अपने नए रिलीज हुए गाने ‘हवा बनके’ से एक अभिनेता के रूप में बटोर रहे सुर्खियाँ
मुंबई। जानेमाने संगीतकार - रैपर और बिग बॉस फेम मुनव्वर फारुकी अपने नये रिलीज हुए गाने ‘हवा बनके’ से एक अभिनेता के रूप में सुर्खियां बटोर रहे हैं। मुनव्वर फारुकी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सिर्फ कॉमेडी, संगीत और कविता में ही नहीं बल्कि अभिनय में भी एक ताकत हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी इस कलाकार ने अपने नए रिलीज हुए गाने, ‘हवा बनके’ के साथ स्क्रीन पर अपनी अलग पहचान बनाई है, जिसमें उन्होंने एक कलाकार के रूप में अपनी गहराई दिखाई है और अपनी रचनात्मकता में एक और नया आयाम जोड़ा है।

अंशुल गर्ग द्वारा प्रस्तुत, ‘हवा बनके’ में मुनव्वर और किन्ज़ा हाशमी ने नेपाल के अलौकिक परिद्दश्य पर आधारित एक लुभावनी प्रेम कहानी में अभिनय किया है। असाधारण रूप से प्रतिभाशाली रिटो रीबा और प्रतिष्ठित नेहा कक्कड़ द्वारा गाया गया यह भावपूर्ण ट्रैक रजत नागपाल द्वारा रचित है, और विक्की संधू ने दिल को छू लेने वाले बोल लिखे हैं।

मुनव्वर ने साझा किया, मैं बहुत आभारी और भाग्यशाली हूं कि मेरे पास ऐसे प्रशंसक हैं, जो मेरे हर कदम का समर्थन करते हैं, और मैं जो कुछ भी करता हूं, उससे उनका मनोरंजन करने की जिम्मेदारी महसूस करता हूं। ‘हवा बनके’ खास है, क्योंकि यह मुझे अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के दूसरे पहलू को तलाशने का मौका देता है। इस बार, मैं सुपर-गिफ्टेड रिटो रिबा और प्रतिष्ठित नेहा कक्कड़ द्वारा गाए गए एक गीत को जीवंत करने के लिए उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरे दर्शक मेरे अभिनय प्रयास को भी उतना ही प्यार देंगे जितना उन्होंने मेरे अन्य प्रोजेक्ट को दिया है।

मुनव्वर फारुकी ‘फस्र्ट कॉपी’ नामक एक वेब सीरीज से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे हैं, जिसमें वह गुनशार ग्रोवर और क्रिस्टल डिसूजा के साथ अभिनय कर रहे हैं, इसके साथ ही उनके पास कुछ अघोषित प्रोजेक्ट भी हैं।

पैंथर ने अपना नया गाना 'पागल ए' को किया रिलीज
मुंबई। पैंथर ने सोनी म्यूजिक के सहयोग से शाहत गिल पर फिल्माया नया गाना "पागल ए" को रिलीज किया है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले पैंथर ने हिप-हॉप संगीत के माध्यम से अपने आप को ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है।
एमटीवी के व्यापक रूप से प्रशंसित शो "हसल 2.0" पर अमिट छाप छोड़ने के बाद पैंथर पहली बार प्रसिद्धि में आए। प्रसिद्ध रैपर बादशाह, जिन्होंने शो में जजों में से एक के रूप में काम किया था, पैंथर के उल्लेखनीय कौशल से प्रभावित हुए, जिससे एक उभरते सितारे के रूप में उनकी जगह और मजबूत हो गई।

सोनी म्यूजिक के साथ सहयोग करते हुए, पैंथर पहले ही दो बेहद लोकप्रिय गाने जारी कर चुका है। उनकी पिछली रिलीज़ों में से एक, "दर्द-ए-दिल" ने रील्स और स्पॉटिफ़ इंडिया और पाकिस्तान जैसे प्लेटफार्मों पर महत्वपूर्ण ध्यान और लोकप्रियता हासिल की है। पैंथर की संक्रामक धुनें तैयार करने की क्षमता और उनकी बहुमुखी शैली ने रफ़्तार के स्वामित्व वाले प्रसिद्ध रिकॉर्ड लेबल कलमकार के साथ सफल सहयोग को जन्म दिया है।
"पागल ए" अब सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है, और दुनिया भर में पैंथर के प्रशंसकों और हिप-हॉप उत्साही लोगों के लिए ये गाना उपलब्ध है।

जुबिन नौटियाल का नया मानसून सांग पहली बारिश में रिलीज़
मुंबई। गुरमीत चौधरी और करिश्मा शर्मा के साथ जुबिन नौटियाल का नया मानसून सांग पहली बारिश में रिलीज हो गया है। भूषण कुमार निर्मित 'पहली बारिश में' गाना एक रोमांटिक सांग हैं। जुबिन नौटियाल द्वारा स्वरबद्ध , गुरप्रीत सैनी और गौतम जी शर्मा द्वारा लिखित ,वीडियो ब्रेन्स द्वारा निर्देशित इस गाने का म्यूजिक वीडियो रोचक कोहली द्वारा कंपोज किया गया है।

गुरमीत चौधरी ने कहा, पहली बारिश में रोमांस की भावना को उजागर करता है और इसे दर्शाने के लिए मानसून से बेहतर समय क्या हो सकता है। मैं 'बरसात की धुन' के बाद एक बार फिर से उसी टीम के साथ काम कर के मैं बेहद खुश हूं।

करिश्मा शर्मा ने कहा, इस गाने का प्रत्येक फ्रेम किसी फिल्म के रोमांटिक सीन की तरह प्रतीत होता है, इस गाने के लिए शूटिंग करना वास्तव में एक आनंदमय अनुभव था। मुझे बेसब्री से इंतज़ार है कि दर्शक इस मंत्रमुग्ध करनेवाले गाने आनंद लें। गुरप्रीत सैनी ने कहा, 'पहली बारिश में' के बोल चंचलता और सरलता के साथ-साथ प्यार की गहराई को भी दर्शाते हैं।गौतम जी शर्मा ने कहा, ट्रैक के बोल और रचना आपको पुराने स्कूल के समय के रोमांस की याद दिलाता है। रोचक कोहली ने कहा, ट्रैक की रचना ऐसी है कि जिसे आप आसानी से सुन सकते हैं और इसे गुनगुना भी सकते हैं। वीडियो ब्रेन्स ने कहा, हम मानसून रोमांस की ग्लोरी और इसेन्स को वापस लाना चाहते थे और हमने इस तरह से गाने की कल्पना की।

'पहली बारिश में' को टी-सीरीज़ ने प्रोड्यूस किया है। जुबिन नौटियाल, गुरमीत चौधरी, करिश्मा शर्मा अभिनीत यह गाना अब टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

NEW SONG: कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की भूल भुलैया-2 का टाइटल सॉन्ग रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन, अभिनेत्री कियारा आडवाणी और तब्बू की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया-2' का टाइटल सॉन्ग सोमवार को रिलीज हो गया। अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर टाइटल सॉन्ग रिलीज की जानकारी दी। उन्होंने सॉन्ग को शेयर करते हुए लिखा,''भूल भुलैया 2 का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है। 20 मई को यह फिल्म सिनेमाघरों में होगी।''

इस टाइटल सॉन्ग का म्यूजिक अक्षय कुमार की भूल भुलैया के टाइटल सॉन्ग से काफी मेल खा रहा है, लेकिन इसका अंदाज थोड़ा अलग है।  'भूल भुलैया-2' में अभिनेता कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और अभिनेत्री तब्बू मुख्य किरदार में नजर आएंगी। फिल्म को 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
फिल्म निर्देशक अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी यह फिल्म  2007 में आई अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री विद्या बालन की फिल्म 'भूल भुलैया' का सीक्वल है।