lathi charge - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पुडुचेरी मतदान केंद्र पर कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प : दोनों गुटों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने किया लाठी चार्ज, इलाका पुलिस छाबनी में तब्दील
पुडुचेरी। पुडुचेरी में मन्नादिपेट विधानसभा क्षेत्र के थिरुकन्नूर के मतदान केंद्र पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प को शांत करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। मन्नादिपेट विधानसभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। यहां गृह मंत्री ए. नमशिवायम की भिड़ंत कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष सेल्वम से हो रही है। थिरुकन्नूर के सरकारी उच्चतम माध्यमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर भाजपा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जमा हो गए।

इसके बाद वहां पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनकी मौजूदगी पर सवाल उठाया और तर्क दिया कि मतदान केंद्र के अंदर केवल मतदाताओं को ही मौजूद रहने की अनुमति है। इसके बाद दोनों गुटों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में एक हिंसक झड़प में बदल गई। पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और दोनों गुटों को वहां से खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बरेली में बवाल : बेकाबू भीड़ पर लाठीचार्ज, जुमे की नमाज के बाद नारेबाजी से शुरू हुआ मामला
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज के बाद इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान के नेतृत्व में इस्लामिया ग्राउंड पर आई लव मोहम्मद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन कर रही भीड़ अचानक बेकाबू हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय साहनी ने बताया कि जुमे की नमाज के बाद माहौल बिगाड़ने की साजिश की आशंका के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया था। नमाज के बाद 90 से 95 प्रतिशत लोग घर वापस जा चुके थे। कुछ बचे हुए शरारती तत्वों ने सुनियोजित साजिश के तहत नारेबाजी शुरू कर दी जबकि प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी। इस बीच गोलीबारी में छर्रे लगने से दस पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात को काबू करने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी।

वीडियो फुटेज से शरारती तत्वों की पहचान : उन्होंने कहा कि अब हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। वीडियो फुटेज के आधार पर शरारती तत्वों की पहचान की जा रही है और किसी को बख्शा नहीं जायेगा। यह प्रदर्शन बिना किसी अनुमति के किया जा रहा था। उन्होने कहा कि अलग अलग थाना क्षेत्रों में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है मगर पुलिस की तत्परता से जल्द ही हालात को काबू कर लिया गया।

इलाके में पुलिस बल तैनात
हालात बिगड़ने की खबर लगते ही प्रशासन सतर्क हो गया और पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जगह-जगह पुलिस की तैनाती के साथ ही अधिकारियों ने हालात पर नजर रखनी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार जुमे की नमाज के बाद आई लव मुहम्मद के फ्लैक्स लेकर युवाओं ने नारेबाजी की।

गहलोत ने की एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा
जयपुर। छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे एनएसयूआई पर पुलिस के लाठीचार्ज की निंदा की है। गहलोत ने कहा कि जयपुर में छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग करना घोर निंदनीय है। राज्य सरकार को बताना चाहिए कि किस वजह से वो छात्रसंघ चुनाव करवाने से पीछे हट रही है। यह समझ से परे भी है। विद्यार्थियों की जायज मांग को पुलिस-प्रशासन का भय दिखाकर दबाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस बल प्रयोग में एनएसयूआई के कई छात्रनेताओं को गंभीर चोटें आई हैं। मैं उनके जल्द स्वास्थ्यलाभ की कामना करता हूं।

मेड़ता में बच्चों के झगड़े के बाद दो पक्ष के लोगों में तनाव, लाठी-भाटा चले
जोधपुर। निकटवर्ती नागौर जिले के मेड़ता में बिचलावास इलाके में मामूली विवाद के बाद तनाव हो गया। दो पक्ष के लोगों में जमकर लाठी- भाटा चले। एक दर्जन से ज्यादा लोग चोटिल हो गए। आठ लोगों को जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में रैफर किया गया है। मामला बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद बड़े भी इसमें शाामिल हो गए। आज दोपहर तक क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा। घायलों का यहां जोधपुर में उपचार जारी है, जिनकी हालत सामान्य बताई जाती है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात को नागौर जिले के  मेड़ता स्थित बिचलावास क्षेत्र मेें बच्चों में हुए झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया। दो पक्ष के लोग आमने सामने हो गए और पथराव करने के साथ इनके बीच में लाठियां चली। एक दर्जन से ज्यादा लोग चोटिल हो गए। बताया गया कि आठ लोगों को सिर, पीठ और हाथों में चोटें लगने पर जोधपुर रैफर किया गया है। नागौर जिला पुलिस मौका स्थल पर पहुंची और आरएसी को तैनात किया गया है।

पुलिस पर हमला, जवाब में लाठीचार्ज व आंसू गैस के छोड़े गोले
जोधपुर। शहर के निकटवर्ती जैसलमेर रोड पर झंवर थाना क्षेत्र के केरू गांव पूनियां की प्याऊ की सरकारी जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहे दो पक्षों के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। शुक्रवार को दोनों फिर आमने सामने हो गए। एक दूसरे पर पथराव किया, लाठियां चलाईं और फिर हाइवे जाम कर दिया। लॉ एंड आर्डर को देखते हुए पहले तो पुलिस ने दोनों पक्षों को रोकने की कोशिश की तो पुलिस पर ही पथराव करना शुरू कर दिया। पुलिस को मजबूरन लाठी चार्ज करना पड़ा। मामला ज्यादा न बिगड़े इसलिए भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोडऩे पड़े। पूरे घटनाक्रम के समय देर रात तक दोनों पक्ष से करीब  20 लोग घायल हुए हैं। वहीं एडीसीपी हरफूल सिंह, एसीपी जयप्रकाश अटल सहित 30 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी घायल हैं। घायलों को एमडीएम में भर्ती कराया है। डीसीपी (पश्चिम) गौरव यादव का कहना है कि रास्ता रोकने और पुलिस पर हुए पथराव को लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। सुबह से लेकर रात तक की ड्रोन व कैमरे से वीडियो व फोटोग्राफी भी करवाई है। पथराव करने वाले व संदिग्धों की पहचान कर उन्हे गिरफ्तार किया जाएगा, फिलहार मौके से भी पुलिस ने करीब 8 लोगों को हिरासत में लिया है।

दरअसल, जोधपुर--जैसलमेर हाईवे पर पूनियों की प्याऊ स्थित एक जमीन पर दो समाज अपना अधिकार जता रहे हैं। एक पक्ष मां अमृता देवी उद्यान का बोर्ड व पौधे लगाकर अपना दावा कर रहा है तो दूसरा पक्ष इसे गोचर भूमि बता रहा है। गुरुवार रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने इस जमीन पर लगे पौधे और ट्रीगार्ड हटा दिए, जिससे शुक्रवार सुबह क्षेत्र मे तनाव की स्थिति बन गई। दोनों पक्ष एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची। सुबह भी दोनों पक्ष आमने सामने हुए थे, मारपीट भी हुई थी लेकिन मामला शांत हो गया था। इसके बाद दिनभर तनाव की स्थिति रही। दोपहर में लूणी से पूर्व विधायक मलखान सिंह ने दोनों समाजों के साथ बैठकर सहमति बनाने की कोशिश की। जेडीए की ओर से तय किया गया कि हटाए गए पौधे और ट्रीगार्ड वापस लगा दिए जाएं। इस पर दूसरे पक्ष ने विरोध कर दिया और शाम को 4 बजे इसको लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए और पथराव कर, हाइवे जाम कर दिया।

रात में पौधे, ट्री-गार्ड हटाने के कारण हुआ था विवाद
डीसीपी यादव ने बताया कि पूनिया की प्याऊ में सरकारी जमीन पर दावे को लेकर दो पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने यहां पौधे लगाकर अमृता उद्यान का बोर्ड लगाया है और दूसरा इसे गोचर भूमि बताया है। गुरुवार रात किसी ने विवादित जमीन पर से पौधे और ट्री-गार्ड हटाए तो शुक्रवार सुबह 9 बजे कुछ लोगों ने इसका विरोध जताया, जिसके बाद आपस में मारपीट भी हो गई थी।

राह चलते लोगों से भी हुई मारपीट
लोगों ने बताया कि सुबह 9 बजे हुए विवाद में 4-5 लोग मारपीट में घायल हुए थे। घटना के दौरान राहगीरों से भी मारपीट की गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस का और जाब्ता भेजा गया। एक पक्ष ने पौधे हटाने को लेकर शिकायत दी। सुबह मारपीट की घटना के बाद शांति रही लेकिन दोपहर में इसी मुद्दे को लेकर फिर समाजों में आक्रोश फैल गया।

जनप्रतिनिधि पहुंचे मौके पर
दोपहर 2 बजे के करीब लूणी से पूर्व विधायक मलखान सिंह, कई जनप्रतिनिधि, समाज के नेता, पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने मिलकर सहमति बनाने का रास्ता निकाला। लेकिन दोनों में से कोई भी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ। बाद में जेडीए के अधिकारियों ने पौधों और ट्री-गार्ड को फिर से लगाने की बात कही तो दूसरा पक्ष नाराज हो गया। शाम 4 से 4.30 के बीच दोनों पक्ष जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर जुटे और तनाव की स्थिति बन गई। जेडीए का विरोध करने पर दूसरे पक्ष ने पथराव कर दिया।

काफी दिनों से चला आ रहा है विरोध प्रदर्शन
केरू गांव की जमीन को लेकर कई दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन, मारपीट, हमला, कार्रवाई, विरोध हो रहा है, लेकिन इस जमीन को लेकर कोई नतीजा नहीं निकल रहा है। इस गांव के लोगों ने जमीन को अतिमक्रमण मुक्त कराने को लेकर ग्रामीणों ने 19 दिन तक जोधपुर में धरना दिया। इस पर गांव के लोगों ने इसका विरोध किया और कहा कि यह जमीन गांव की गोचर भूमि है, इस पर कब्जा किया जा रहा है। मामला कोर्ट में पहुंचा तो कोर्ट ने जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश दिया। लेकिन दो सप्ताह पहले जेडीए की टीम जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने गए तो टीम पर हमला कर दिया गया। विरोध को देखते हुए जेडीए टीम और पुलिस जाब्ता लौट आया।

जेडीए का एक भी अधिकारी नहीं पहुंचा
दो पक्षों के बीच सुबह से चल रहे विवाद के बाद भी प्रशासन का एक भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जबकि समझाइश का काम प्रशासन व जेडीए के अधिकारियों का था। पुलिस ने अलग-अलग थानाधिकारी व अधिकारियों को भेजकर समझाइश की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। बात ज्यादा बढ़ी तो विवाद रोकने के लिए सख्ती करनी पड़ी।

दोनों तरफ से शांत हो गया था मामला
पिछले दिनों जब मामले को लेकर दोनों पक्षों ने धरना दिया तो प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया था। 24 जून को जेडीए ने अपना बोर्ड भी लगा दिया था। गुरुवार को अचानक किसी अज्ञात व्यक्ति ने दोनों पक्षों को लड़ाने के लिए पेड़ व ट्री गार्ड उखाड़ दिए, जिससे सुबस से ही मामला बिगड़ गया।

जोधपुर के जालोरी गेट इलाके में देर रात तनाव: दो गुट भिड़े, पथराव बाद पुलिस का लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोेले भी दागे
जोधपुर। जोधपुर के जालोरी गेट पर सोमवार की रात माहौल तनावपूर्ण हो गया। देर रात तक मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। भीड़ भी नारेबाजी कर रही थी। पुलिस लाउड स्पीकर से लोगों को घरों में जाने की अपील कर रही थी, लेकिन दोनों ही गुटों के लोग अड़े हुए थे। पथराव में तीन मीडिया कर्मियों के साथ पुलिस कर्मियों को भी चोटें पहुंची हैं।
बताया गया है कि जालोरी गेट पर रात को एक समुदाय के लोग झंडे लगा रहे थे। यहीं चौराहे पर बाल मुकुंद बिस्सा जी की प्रतिमा स्थापित है। उनकी प्रतिमा के पास भी जब झंडे लगाए जा रहे थे तो इसका कुछ युवाओं ने विरोध किया। इसी बात को लेकर तनातनी हो गई और देखते ही देखते दोनों गुटों के लोग जमा हो गए। फिर पथराव शुरू हो गया।

पुलिस मौके पर पहुंची उससे पहले यहां का माहौल दंगे की शक्ल में बदल गया। पुलिस ने आते ही लोगों को खदेड़ना शुरू किया लेकिन दोनों गुटों के बीच झगड़ा चलता रहा। इसके बाद पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया और बाद में आंसू गैस के गोले भी दागे। देर रात तक माहौल तनाव पूर्ण बना हुआ था। लोगों ने झंडे और लाउड स्पीकर को उखाड फेंका। साथ ही दुकानों पर भी पथराव हुआ है। देर रात तक पुलिस ने सख्ती रखकर माहौल को शांत करने की कोशिश की। उधर, सोशल मीडिया पर भी जमकर अफवाहों का दौर कायम हो गया।