blocking - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कॉकरोच जनता पार्टी को कोर्ट से बड़ा झटका: एक्स अकाउंट बहाल करने से इनकार, केंद्र और X को नोटिस जारी
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की टिप्पणी के बाद अचानक चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपना एक्स अकाउंट ब्लॉक करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और एक्स को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स अकाउंट को तत्काल बहाल करने का आदेश देने से मना कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी। कोर्ट ने कहा कि वो कोई भी फैसला सरकार का पक्ष सुनने के बाद ही देगी।

कोर्ट ने एक्स अकाउंट को ब्लॉक करने की समीक्षा करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि समीक्षा करने वाली कमेटी को हर दो महीने के बाद ब्लॉकिंग आदेश के सभी पहलूओं की पड़ताल करने की जरुरत है। कोर्ट ने समीक्षा कमेटी के फैसले को कोर्ट में दाखिल करने का निर्देश दिया।

NEET में सीट ‘ब्लॉकिंग’ का खेल
जयपुर। राजस्थान में पीजी नीट में सीट की ब्लॉकिंग कर कम रैंक के अभ्यर्थियों को मौका दिलाने के बड़े खेल का पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है। इसकी कड़ी पुलिस के हाथ लग गई है। चार ऐसे डॉक्टरों मोहम्मद सरफराज आलम, मोहम्मद शाहबाज, अमित कुमार और आदित्य रोशन को पकड़ा है। सभी बिहार के रहने वाले हैं। ये अपने ओरिजनल दस्तावेजों की जगह कलर फोटोकॉपी के जरिए राजस्थान के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल पीजी की सीट को ब्लॉक करने की तैयारी में थे। राजस्थान नीट पीजी काउंसलिंग के चेयरमैन डेंटल कॉलेज के डॉ. संदीप टंडन को काउंसलिंग में शक हुआ तो 30 अप्रैल को शास्त्री नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। चौबीस घंटे में ही पुलिस ने चार एमबीबीएस डॉक्टरों को पकड़ लिया। मॉर्कशीट इत्यादि कलर फोटोकॉपी ही निकली। अब पुलिस आगे की गहन जांच कर इनके पीछे बड़े रैकेट का अंदेशा जता रही है।

यूं होती है ब्लॉकिंग, कॉलेजों के मोटे डोनेशन से एडमिशन का अंदेशा
एमबीबीएस के बाद पीजी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर नीट होती है। चयनित सीटों में रैंक के मुताबिक अभ्यर्थियों को मेडिकल कॉलेजों का आवंटन होता है। जब तक सीट पूरी नहीं भर जाती काउंसलिंग चलती रहती है। जिनकी कम रैंक आती है, उनका चयन नहीं हो पाता है। ऐसे में एडमिशन का रैकेट सक्रिय होता है। जिनकी रैकिंग ठीक-ठाक होती है उनसे कॉलेजों में पहली और दूसरी काउंसलिंग के बाद मॉपअप राउंड में एडमिशन का आवेदन करवाया जाता है। इनका कॉलेज में चयन होने पर ये एडमिशन के लिए आते नहीं है। सीट खाली रहने पर दोबारा से काउंसलिंग को आवेदन लिए जाते हैं, जिनमें पहले से तय कम रैंक के अभ्यर्थियों को एडमिशन के लिए एंट्री करवा ली जाती है। इसे ही सीट ब्लॉकिंग कहते हैं। फिर कॉलेज मोटे डोनेशन लेकर एडमिशन करता है। इसमें संभवत: सीट ब्लॉक करने वाले डॉक्टरों को मोटी रकम दी जाती है।

काउंसलिंग को आए तो इन डॉक्टरों को जिन प्राइवेट कॉलेजों में एडमिशन लेना चाहते थे, उनकी फीस तक पता नहीं थी। उनके मॉर्कशीट, दस्तावेज भी कलर फोटो कॉपी लग रहे थे। शक हुआ तो एफआईआर दर्ज कराई।
-डॉ. संदीप टंडन, चेयरमैन, नीट काउंसलिंग, राजस्थान

पूछताछ में पता लगा है कि चारों सीट ब्लॉक कर रहे थे। संबंधित मेडिकल कॉलेज या दलाल से मिलीभगत कर रुपए मिलने के बाद पीजी में एडमिशन नहीं लेते। उसके बाद कॉलेज अन्य अभ्यर्थी को डोनेशन के आधार पर कॉलेज में एडमिशन दिया जाता। अभी जांच जारी है।
-परिस देशमुख, पुलिस उपायुक्त, उत्तर

सीट ब्लॉकिंग का क्या खेल है। इन्होंने किस से कितने पैसे लिए, कौन लोग हैं जो इनसे यह करवा रहे थे। पूरी जांच होने के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा।
-दिलीप सिंह, थाना प्रभारी, शास्त्री नगर