suvivi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सुविवि के सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने कुलाधिपति से की वीसी की शिकायत - लिखा.. पेंशन दिलवाओ
उदयपुर। सुखाड़िया विश्वविद्यालय के संघटक एफएमस कॉलेज से सेवानिवृत्त प्रो. अनिल कोठारी ने बुधवार को कुलाधिपति एवं राज्यपाल कलराज मिश्र को सुविवि के कुलपति प्रो. अमेरिकासिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें प्रो. कोठारी ने कुलपति प्रो. सिंह पर जानबूझ कर पेंशन-परिलाभ जारी नहीं करने का आरोप लगाया है। साथ ही लिखा है कि ‘प्रो. कोठारी पेंशन-परिलाभ नहीं मिलने से मानसिक संताप झेल रहे हैं, ऐसे में यदि कोई अनुवांछित घटना हो जाती है, तो इसके जिम्मेदार कुलपति प्रो. अमेरिकासिंह होंगे।’ बता दें, प्रो. कोठारी को पेंशन परिलाभ जारी करने के लिए पूर्व में विधिक राय भी ले ली गई है, जिसमें यह स्पष्ट भी हो गया है कि उनके खिलाफ किसी तरह की जांच नहीं चल रही है। बावजूद इसके भी उन्हें पेंशन-परिलाभ से वंचित किया गया है। इस अवधि में सेवानिवृत्त प्रो. कोठारी दो बार भूख हड़ताल भी कर चुके हैं।

यह लिखा है पत्र
मैं प्रो. अनिल कोठारी, 28 फरवरी 2022 को सुविवि के एफएमएस कॉलेज से सेवानिवृत्त हुआ। कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह ने मेरी पेंशन व पीएल एनकैशमेंट के कागज पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था। विवि द्वारा ली गई विधिक राय में पाया गया कि मेरे विरुद्ध कोई विभागीय जांच लंबित नहीं है। चार महीने में दो बार भूख हड़ताल करने व विधिक राय के आधार पर 1 जून 2022 को विवि रजिस्ट्रार ने मेरे पेंशन प्रपत्र जारी किए, किन्तु इसके 15 दिन बाद भी पेंशन व अन्य परिलाभ जारी नहीं किए गए हैं। कुलपति के निरंतर निराधार आरोपों, सेवानिवृत्ति परिलाभों के अकारण रोके जाने से मैं मानसिक प्रताड़ना भोग रहा हूं। इन्हीं परिस्थितियों के चलते यदि भविष्य में मेरे साथ कोई अनुवांछित घटना घटित होती है तो इसकी जिम्मेदारी कुलपति एवं विवि की होगी।

20 जून को राजभवन का अंतिम अवसर
सीकर के गुरुकुल विवि की भ्रामक व झूठी रिपोर्ट पेश करने व इस संबंध में सात बार स्पष्टीकरण का अवसर देने के बाद भी कुलपति प्रो. सिंह के लगातार अनुपस्थित रहने के बाद अब राजभवन 20 जून को अंतिम अवसर दिया है। सूत्रों के मुताबिक यदि इस बार भी कुलपति अनुपस्थित होते हैं तो राजभवन प्राप्त दस्तावेजों एवं रिपोर्ट के आधार पर निर्णय ले सकता है। इससे पूर्व कुलपति प्रो. सिंह को 17 जून को उदयपुर संभागीय आयुक्त की कमेटी के सामने भी पेश होकर अपनी योग्यता संबंधित दस्तावेजों के आधार पर स्पष्टीकरण देना होगा।

राजभवन के बुलावे पर फिर नहीं पहुंचे सुविवि के कुलपति
उदयपुर। सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अमेरिकासिंह ने राजभवन के बुलावे पर शुक्रवार को माउंट आबू में राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र के सामने उपस्थित नहीं हुए। इस तरह उन्होंने सीकर के गुरुकुल विवि की सम्पत्ति के भौतिक सत्यापन में गलत रिपोर्ट पेश करने के मामले में राजभवन स्तर से मिला छठां अवसर भी गंवा दिया है। ऐसे में अब कुलाधिपति मिश्र उनके स्तर पर निर्णय करेंगे।

बताया गया कि कुलपति ऑनलाइन जुड़कर उनका स्पष्टीकरण रखना चाहते थे, लेकिन राज्यपाल मिश्र ने इसकी स्वीकृति प्रदान नहीं की। संभवतया प्रदेश का यह पहला मामला है जब कुलाधिपति किसी कुलपति को छह बार उसका पक्ष रखने के लिए आमंत्रित कर रहे हो और कुलपति छह में से एक बार भी उनके सामने उपस्थित नहीं हों। उल्लेखनीय है कि जयपुर के अशोकनगर थाने में कुलपति प्रो. सिंह के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है तथा प्रदेश सरकार भी उन्हें निलम्बित करने की अनुशंसा कर चुकी है। शुक्रवार को कुलपति प्रो. सिंह के अनुपस्थिति रहने पर प्रमुख सचिव सुबीर कुमार ने रिपोर्ट तैयार कर राज्यपाल को सौंप दी है। राज्यपाल अब उनके स्तर पर निर्णय करेंगे।

पूर्व नोटिस में दी थी चेतावनी
विधानसभा में करीब एक दर्जन विधायकों ने कुलपति प्रो. सिंह पर गुरुकुल विवि के भौतिक सत्यापन, उनकी योग्यता व कार्यशैली को लेकर कई आरोप लगाए थे। इस पर जयपुर के संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने जांच कर रिपोर्ट दी थी। गत दो माह में कुलपति प्रो. सिंह को दो अलग-अलग कमेटियों और राजभवन ने छह बार उनका पक्ष रखने के लिए बुलाया। अंतिम बार भेजे गए पत्र में तो चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन कुलपति प्रो. सिंह ने जवाब दिया और उपस्थित नहीं होने का कोई कारण ही बताया। इस अंतिम पत्र में कुलपति प्रो. सिंह को हिदायत दी गई थी कि यदि प्रो. सिंह 27 मई को पेश नहीं होते हैं तो उपलब्ध साक्ष्य और दस्तावेजों के आधार पर राजभवन निर्णय करेगा।

19 अप्रेल से अवकाश पर कुलपति
कुलपति प्रो. सिंह 19 अप्रेल से अवकाश पर चल रहे हैं, इस अवधि में वे कहां हैं और क्या कर रहे हैं, किसी को जानकारी नहीं है। माउंट आबू से पूर्व कुलपति प्रो. सिंह को उदयपुर में संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता वाली कमेटी के समक्ष पेश होना था, लेकिन वे यहां भी नहीं आए।

उत्तरप्रदेश पहुंची कमेटी, आज आएगी
इस बीच, उदयपुर के संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी की दोनों बैठक में कुलपति के अनुपस्थित रहने पर कमेटी सदस्यों को उत्तरप्रदेश भेजा गया है, जो शनिवार को उदयपुर लौटेंगे। इसके बाद संभागीय आयुक्त कमेटी की बैठक कर रिपोर्ट तैयार करेंगे। बताया गया कि यह कमेटी कुलपति प्रो.सिंह के दस्तावेज जांचने के लिए उत्तरप्रदेश गई है। कुलपति प्रो.सिंह की योग्यता को लेकर राज्य सरकार ने संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया है।

यह है मामला
सीकर के गुरुकुल विवि की अचल सम्पत्तियों के भौतिक सत्यापन के लिए गठित कमेटी में सुविवि के कुलपति प्रो. सिंह अध्यक्ष एवं सुविवि के ही साइंस कॉलेज के पूर्व डीन प्रो. जीएस राठौड़ व दो अन्य सदस्य थे। कमेटी ने मौके पर पहुंचे बगैर ही बंद कमरे में बैठकर रिपोर्ट तैयार कर दी। विधानसभा में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया तो राजभवन स्तर पर जांच कमेटी बनाई गई। इसमें इस कमेटी पर आरोप सिद्ध हो गए। सदस्यों को निलंबित कर दिया गया जबकि कुलपति प्रो. सिंह को राज्यपाल के समक्ष उनका पक्ष रखने के लिए छह बार बुलाया गया है, लेकिन वे एक बार भी उपस्थित नहीं हुए है।

सुविवि : कुलपति को संभागीय आयुक्त का ‘बुलावा’, कुलपति बीमार
उदयपुर। सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह की योग्यता एवं अन्य सम्बन्धित प्रकरणों की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित कमेटी के अध्यक्ष एवं उदयपुर के संभागीय आयुक्त ने चार मई यानी बुधवार को प्रो. सिंह को योग्यता संबंधी मूल दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। जांच कमेटी की बैठक भी बुधवार को इसके अध्यक्ष एवं संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में होगी। इस बीच, कुलपति प्रो. सिंह ने सोमवार को नए कार्यवाहक कुलपति प्रो. सीआर सुथार को सोशल मीडिया पर संदेश भेजकर तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए 10 मई तक अवकाश पर रहने की सूचना भेज दी है। हालांकि, यह सूचना अब तक रजिस्ट्रार सीआर देवासी तक नहीं पहुंची है। उल्लेखनीय है कि कुलपति प्रो. सिंह 19 अप्रेल से ही अवकाश पर हैं। पहले उन्होंने 30 अप्रेल को उदयपुर लौटने की बात कही थी, लेकिन अब 10 मई तक अवकाश बढ़ा दिया है।

फिर बदल गए कार्यवाहक कुलपति
प्रो. सिंह ने जांच समिति के बुलावे को दरकिनार करते हुए बीमारी का हवाला देकर छुट्टियां बढ़ा ली है, लेकिन सुविवि के प्रति वे बीमारी की अवस्था में भी सक्रिय हैं। उन्होंने अब कार्यवाहक कुलपति बदल दिया है। 19 अप्रेल को अवकाश पर जाने से पूर्व उन्होंने प्रो. नीरज शर्मा को कार्यवाहक कुलपति बनाया था, जबकि अब कार्यवाहक कुलपति का दायित्व आर्ट्स कॉलेज के डीन प्रो. सीआर सुथार को सौंप दिया गया है।

इनका कहना है..
कुलपति प्रो. सिंह कब तक अवकाश पर है, इस संबंध में मेरे पास कोई जानकारी नहीं है। पूर्व में भी कार्यवाहक कुलपति नीरज शर्मा ने बार-बार पूछने पर उन्होंने पत्र भेजकर 30 अप्रेल तक उनके अवकाश पर रहने की जानकारी दी थी।
सीआर देवासी, रजिस्ट्रार, सुविवि
कार्यवाहक कुलपति का दायित्व मुझे सौंपा गया है। प्रो.सिंह ने मुझे सोशल मीडिया पर संदेश भेजकर सूचित किया है कि उनकी तबीयत सही नहीं है और वे आगामी 10 मई तक अवकाश पर रहेंगे।
प्रो. सीआर सुथार, कार्यवाहक कुलपति, सुविवि

photo mlsu