defense minister - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रक्षा मंत्री ने किया स्पष्ट : देश में किसी भी पेट्रोलियम उत्पाद की कोई कमी नहीं, घबराहट में खरीददारी से बचें लोग
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऊर्जा संरक्षण की अपील को लेकर विपक्षी दलों की आलोचना के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि देश में किसी भी पेट्रोलियम उत्पाद की कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराहट में खरीददारी से बचना चाहिए।  सिंह ने सोमवार को यहां पश्चिम एशिया संकट के बारे में गठित मंत्रियों के अनौपचारिक समूह की पांचवीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के बाद सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने लोगों से शांत रहने और किसी भी प्रकार की घबराहट से बचने का आग्रह किया, क्योंकि कमी या आपूर्ति शृंखला में व्यवधान रोकने के लिए सभी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

मंत्रियों के समूह को बताया गया कि देश में आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता है और वर्तमान संरक्षण उपाय केवल दीर्घकालिक क्षमता निर्माण के उद्देश्य से किए जा रहे हैं जिससे संकट के लंबा खिंचने की स्थिति से निपटा जा सके। यह भी कहा गया कि आपूर्ति प्रबंधन संतोषजनक है और लोगों को घबराने या ईंधन एवं अन्य वस्तुओं की अत्यधिक खरीद करने की आवश्यकता नहीं है।

कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि रक्षा मंत्री ने आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान को 'क्लीन चिट' दे दी है और दावा किया कि ऐसा अमेरिका को खुश करने के लिए किया गया है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि निश्चित रूप से रक्षा मंत्री ने केंद्र सरकार की स्वीकृति और निर्देश पर ही किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में 'क्लीन चिट' दी है। उन्होंने इसे शर्मनाक बताया और सवाल किया कि सरकार को ये बताना चाहिए कि क्या पाकिस्तान आतंकवाद का केन्द्र नहीं है।

उन्होंने सवाल किया" क्या वहां भारत के खिलाफ आतंकी शिविर नहीं चल रहे हैं और क्या मुंबई तथा पहलगाम जैसे हमलों की साजिश पाकिस्तान से जुड़े आतंकियों ने नहीं रची थी।" जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के प्रति सरकार का यह रुख अमेरिका को खुश करने और चीन के सामने संतुलन साधने की नीति का हिस्सा है। उन्होंने 19 जून 2020 को चीन को लेकर दिए गए बयान का हवाला देते हुए कहा कि रक्षा मंत्री का यह भी उसी तरह का चौंकाने वाला रुख है। उन्होंने रक्षा मंत्री के बयान को राष्ट्रविरोधी करार दिया। जयराम रमेश ने एससीओ की बैठक में रक्षा मंत्री के भाषण के वीडियाे का एक हिस्सा भी पाेस्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि आतंकवाद का न कोई देश होता है और न कोई धर्म।

आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद से निपटने के लिए एकजुट मोर्चा समय की जरूरत: राजनाथ सिंह
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताते हुए आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद जैसी "बुराइयों" से निपटने के लिए आतंकवादियों के सुरक्षित ठिकानों को समाप्त करने और किसी भी राजनीतिक अपवाद को अस्वीकार करते हुए एकजुट मोर्चा बनाने की आवश्यकता पर बल दिया है। राजनाथ सिंह ने मंगलवार को किर्गिज़स्तान के बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत के उस दृढ़ संकल्प का प्रतीक है कि आतंकवाद के गढ़ अब न्यायोचित दंड से अछूते नहीं रहेंगे।

उन्होंने आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद जैसी "बुराइयों" से निपटने के लिए सुरक्षित ठिकानों को समाप्त करने और किसी भी राजनीतिक अपवाद को अस्वीकार करते हुए एकजुट मोर्चा बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि देश द्वारा प्रायोजित सीमा-पार आतंकवाद, जो किसी राष्ट्र की संप्रभुता पर हमला करता है, उसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि दोहरे मापदंडों के लिए कोई स्थान नहीं है।

रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि एससीओ को उन लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने में हिचकिचाना नहीं चाहिए जो आतंकवादियों को सहायता, शरण और सुरक्षित ठिकाने प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा, "आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद का बिना किसी अपवाद के सामना करके, हम क्षेत्रीय सुरक्षा को एक चुनौती से शांति और समृद्धि के आधार स्तंभ में बदलते हैं।" आतंकवाद-रोधी प्रयासों को एससीओ का एक मूलभूत सिद्धांत बताते हुए, श्री सिंह ने कहा कि संगठन ने इस खतरे के खिलाफ साझा लड़ाई में ऐसे कृत्यों और विचारधाराओं की निंदा की है। उन्होंने पिछले वर्ष की तियानजिन घोषणा का उल्लेख किया, जिसने आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ और सामूहिक रुख को दर्शाया, और इसे आतंकवाद तथा उसके समर्थकों के प्रति उसकी शून्य-सहिष्णुता नीति का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा, "सामूहिक विश्वसनीयता की वास्तविक परीक्षा निरंतरता में निहित है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि आतंकवाद की कोई राष्ट्रीयता और कोई धर्म नहीं होता। देशों को आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ और सामूहिक रुख अपनाना चाहिए।"

ईरान ने अमेरिका-इजरायल हमलों में दो और शीर्ष कमांडरों के मारे जाने की पुष्टि की, रक्षा परिषद की बैठक में हो रहे थे शामिल
तेहरान। ईरान ने रविवार को अमेरिका और इजरायली हवाई हमलों में इस्लामी गणराज्य के सैन्य बलों के दो और वरिष्ठ कमांडरों के मारे जाने की पुष्टि की। मारे गए लोगों में ईरान के सैन्य बलों के प्रमुख अब्दुलरहीम मौसवी और ईरान के रक्षा मंत्री एवं पूर्व वायुसेना कमांडर अजीज नसीरजादेह शामिल थे।

ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया कि ये दोनों लोग आईआरजीसी कमांडर-इन-चीफ़ मोहम्मद पाकपुर और सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के सलाहकार अली शमखानी के साथ तब मारे गये जब वे रक्षा परिषद की एक बैठक में शामिल हो रहे थे।

मिखाइलो फेडोरोव होंगे यूक्रेन के नए रक्षा मंत्री : राष्ट्रपति जेलेंस्की
कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि डेनिस शमीहाल की जगह प्रथम उप प्रधानमंत्री मिखाइलो फेडोरोव नए रक्षा मंत्री बनेंगे।  जेलेंस्की ने अपने शाम के संबोधन में कहा, मैंने यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय के कामकाज का प्रारूप बदलने का निर्णय लिया है। मैंने मिखाइलो फेडोरोव को यूक्रेन का नया रक्षा मंत्री बनने का प्रस्ताव दिया है।

उन्होंने कहा कि फेडोरोव ड्रोन संबंधित मुद्दों में गहराई से शामिल रहे हैं और सरकारी सेवाओं एवं प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण पर बहुत प्रभावी तरीके से काम कर रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा, हमें सभी सैन्य कर्मियों, सैन्य कमान, राष्ट्रीय हथियार निर्माताओं और यूक्रेन के भागीदारों के साथ मिलकर रक्षा क्षेत्र में ऐसे बदलाव लागू करने होंगे जो मददगार साबित होंगे। इससे पहले दिन में, जेलेंस्की ने रक्षा खुफिया प्रमुख किरिलो बुडानोव को राष्ट्रपति कार्यालय का नया प्रमुख नियुक्त किया। जबकि ओलेह इवाशचेंको ने श्री बुडानोव के स्थान पर रक्षा खुफिया प्रमुख का पदभार संभाला।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जोधपुर दौरा, बारिश के बीच लोगों ने सुनी मोदी सरकार की उपलब्धियां
जोधपुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर बाद जोधपुर पहुंचे। यहां से वे सीधे वे बालेसर गए। जहां पर जनसभा एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सभा के बीच मेें  बालेसर में जोरदार बारिश चलती रहीं। लोगों कुर्सियों को छाते की ढाल बनाया और जनसभा को सुनते रहे। रक्षामंत्री ने मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियों पर जानकारी दी और कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति की आलोचना की। स्थानीय नेताओं ने भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान के तहत बालेसर क्षेत्र के विशाल जनसभा आज बालेसर सत्ता के स्कूल ग्राउंड में हुई। शाम 4 बजे सभा में भाजपा के कद्दावर नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं जोधपुर सांसद केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, विधान सभा में भाजपा नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया सहित अनेक भाजपा नेता शिरकत की। मंत्री शेखावत दिल्ली से आज राजनाथ सिंह के साथ जोधपुर एयरपोर्ट आने के बाद हेलीकॉप्टर से बालेसर पहुंचे।

जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी और नेता भी जनसभा में मौजूद रहें। भारत पाक सीमा से सटे रेगिस्तानी इलाके में बालेसर की सभा को अहम माना गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लंबे अरसे के बाद इस क्षेत्र पूर्व सैनिकों के बीच आए है। इसको लेकर समूचे बालेसर शेरगढ़ सहित पूरे क्षेत्र में पूर्व सैनिकों और क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह रहा। सभा में जोधपुर संसदीय क्षेत्र की करीब 8 से 10 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। सभा में भाजपा जोधपुर शहर जोधपुर देहात दक्षिण देहात उत्तर के पदाधिकारी मंडल मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि पार्षद इसमें शामिल रहे।

पेगासस प्रणाली से स्पेन प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज और रक्षा मंत्री मार्गरीटा रॉबल्स के फोन टैप
मैड्रिड। स्पेन के एक अधिकारी ने दावा कि पेगास प्रणाली के जरिए प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज और रक्षा मंत्री मार्गरीटा रॉबल्स के मोबाइल फोन टैप किए गए थे। स्पेन के राष्ट्रपति कार्यालय के मंत्री फेलिक्स बोलानोस ने सरकारी प्रवक्ता इसाबेल रोड्रिगेज के साथ सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्पैनिश नेशनल क्रिप्टोलॉजिक सेंटर की दो तकनीकी रिपोर्टों के अनुसार, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के फोन पेगासस प्रणाली का उपयोग कर 'गैर कानूनी' तरीके से बाहर सुने गए थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के फोन की मई 2021 में जासूसी का प्रयास हुआ था। वहीं रक्षा मंत्री मार्गरीटा रॉबल्स के फोन की एक महीने बाद जासूसी की रिपोर्ट है।उन्होंने कहा कि यह अत्यंत गंभीर मामला है। इससे साबित होता है कि बाहरी लोगों ने घुसपैठ कर रहे है।उन्होंने कहा कि इसकी सूचना न्यायपालिका को दे दी गई हैं जिससे पूरी जांच के बाद सच्चाई सामने आ सके।