intersection - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बदहाली का शिकार हुआ करोड़ों का अंडरपास, हादसों का भी बढ़ा खतरा
कोटा। शहर के बीच से निकल रहे झालावाड़ रोड हाइवे पर करोड़ों की लागत से बना गोबरिया बावड़ी अंडरपास बदहाली का शिकार हो रहा है। यह अंडरपास अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। इसकी नालियों से लोहे की जाली और दीवारों से सजावटी लाइटें तक गायब हो गई है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय में तत्कालीन नगर विकास न्यास द्वारा करीब 25 से 30 करोड़ रुपए की लागत से गोबरिया बावड़ी चौराहे पर अंडरपास का निर्माण कराया गया था। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बने इस अंडरपास से एरोड्राम से अनंतपुरा की तरफ वाहनों का आवागमन आसानी से हो रहा है। वहीं इस चौराहे पर इस तरह से अंडरपास बनाया गया है जिससे इंडस्ट्रीयल एरिया से नए कोटा शहर में भी वाहनों का आवागमन आसानी से हो सके। कोरोना काल में करीब 5 साल पहले बना यह अंडरपास आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।

सरकार व केडीए की ओर से शहर को ट्रैफिक सिग्नल फ्री बनाने की दिशा में यह एक बेहतर प्रयास किया गया। शहर वासियों के साथ ही इस हाइवे से निकलने वाले वाहनों का आवागमन सुविधा जनक हो सके। लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों व नशा करने वालों को यह रास नहीं आया। अंडरपास से वाहनों के साथ ही यहां बरसात के समय पानी नहीं भरे इसके लिए नालियां भी बनाई गई। उन नालियों को लोहे की जालियों से ढका गया। जिससे उन नालियों में कचरा व गंदगी नहीं जा सके। साथ ही वाहनों को भी परेशानी नहीं हो। लेकिन हालत यह है कि अंडरपास के दोनों तरफ एरोड्राम से अनंतपुरा जाने वाले व अनंतपुरा से एरोड्राम आने वाले रास्ते पर आधे से अधिक हिस्से की नालियों की जालियां गायब हो गई है। कई जगह पर तो टुकड़ों में बीच-बीच से जालियां चोरी हो गई है।

कचरे से अटी, पत्थर भी टूटे
हालत यह है कि नालियों की जाली चोरी करने वाले असामाजिक तत्वों व नशेडिय़ों ने उन जालियों को इस तरह से चोरी किया कि उन्हें उखाडऩे के लिए उसके आस-पास के पत्थर तक उखड़े हुए हैं। पूरी नालियां क्षतिग्रस्त हो गई है। साथ ही नालियां खुली होने से ये कचरे से अटी पड़ी हैं। इनकी हालत देखने से ऐसा लग रहा है मानो बरसों से इनकी सफाई ही नहीं हुई हो। मानसून सीजन शुरु होने वाला है। ऐसे में अंडरपास की नालियों से पानी की निकासी नहीं होने पर यहां पानी भरने और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

हादसों का भी बढ़ा खतरा
इधर नालियों के बीच-बीच में उनकी सफाई के लिए जोड़ भी छोड़े गए थे। लेकिन उन्हें भी लोहे की जालियों से ढका गया था। हालत यह है कि उन जोड़ तक के ढकान से लोहे की जालियां गायब हो गई। जिससे इन जोड़ का बड़े-बड़े हिस्से खुले पड़े हैं। कई जगह पर तो उनमें लोगों ने गद्दे, कपड़े व अन्य कचरा तक भरा हुआ है। ये जोड़ खुले होने से अचानक व तेज गति से आने वाले वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से इनमें गिरने पर बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है।

सजावटी लाइटें गायब होने से अंधेरा
नालियां ही नहीं अंडरपास के दोनों तरफ दीवारों पर लगाई गई सजावटी लाइटों में से कई लाइटें गायब हो गई है। उन लाइटों को चोरी करने के लिए लगाए गए फ्रेम तक तोड़ दिए हैं। वहीं दीवारों पर लाइटों की चमक के लिए लगाए गए फ्रेम तक की हालत खराब हो रही है। विशेष रूप से अनंतपुरा से एरोड्राम जाने वाले रास्ते पर अंडरपास के मुहाने की हालत अधिक खराब हो रही है। लाइटें गायब होने से यहां रात के समय अंधेरा तक रहने लगा है।

सुरक्षा के हो इंतजाम
लोगों का कहना है कि केडीए की ओर से करोड़ों रुपए खर्च कर शहर में आमजन व वाहन चालकों की सुविधा के लिए बेहतर चीज बनाई है। लेकिन लोग उसे नुकसान पहुंचा रहे हैं। अनंतपुरा निवासी मोहम्मद रईस खान का कहना है कि केडीए ने काम अच्छा कराया है। शुरुआत में यहां सुरक्षा के लिए गार्ड भी लगाए थे। लेकिन सरकार बदलने के बाद गार्ड हट गए। जिससे नशेडिय़ों व चोरों को मौका मिल गया। नशे की एक पुडिय़ा के लिए व असामाजिक तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाने का मौका मिल गया। ऐसे में केडीए को यहां सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए।

विज्ञान नगर निवासी विवेक नायक का कहना है कि लोगों को समझना होगा कि शहर में जो भी काम हो रहे हैं वह जनता के पैसे से ही हो रहे है। उनकी सुरक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। लेकिन चीज की कद्र करने वाले कम और नुकसान पहुंचाने वाले लोग अधिक हैं। जो चीज एक बार बन गई उसे दोबारा बनाना मुश्किल है। लेकिन जो नुकसान हुआ है उसे सही करवाने के साथ ही यहां सुरक्षा के लिए गार्ड व सीसीटीवी कैमरे भी लगाने चाहिए।

इनका कहना है
शहर में छावनी व विज्ञान नगर फ्लाई ओवर से लाइटें चोरी होने की शिकायत मिल रही थी। इस पर संबंधित थानों में रिपोर्ट दी है। गोबरिया बावड़ी अंडरपास से जाली व लाइटें चोरी होने की रिपोर्ट एसपी को दे रखी है। वहीं एक रिपोर्ट संबंधित थाने में भी दे देंगे। जिससे वहां चोरी करने वालों पर निगाह रखी जा सके। साथ ही केडीए की ओर से भी यहां गार्ड लगाए जाएंगे।
- मुकेश कुमार चौधरी, सचिव केडीए

दर्द के साथ राहगीरों को जख्म दे रहे गड्ढ़े, 6 माह बाद भी नहीं भरे
कोटा। शहर के सबसे व्यस्तम मार्ग घोड़ा सर्किल पर हो रहे गड्ढ़े हादसों का सबब बन रहे हैं। एयरोड्रम चौराहे से टीलेश्वर मंदिर की ओर आ रही स्लीप लेन वाहन चालकों के लिए आगे कुआ और पीछे खाई साबित हो रही है। चौराहे के पास घोड़ा बस्ती के घुमाव पर गहरे गड्ढ़ों से वाहन गुजरने के दौरान वाहन चालकों को तेज झटके लग रहे हैं। जिससे शरीर में जोड़ों का दर्द बढ़ रहा वहीं, हादसे का कारण भी बन रहा। चौराहे पर लगे बेरीक्रेड्स तो हटा दिए लेकिन 6 माह से हो रहे गड्ढ़ों को भरा नहीं गया। वहीं, बारीक गिट्टियां भी फैली हुई है। ऐसे में यहां से गुजरने के दौरान दुपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।

घुमाव पर टकरा रहे वाहन
एयरोड्रम चौराहे से घोड़ा सर्किल की ओर आ रही स्लीप लेन पर तीन से चार बड़े-बड़े गड्ढेÞ हो रहे हैं। वहीं,अंडरपास व स्लीप लेने से आने वाले वाहन घोड़ा बस्ती के घुमाव पर टकरा रहे हैं। पूर्व में यहां ट्रैफिक पुलिस ने बेरिकेड्स लगा रखे थे, जिन्हें हटा तो दिए लेकिन गड्ढ़े नहीं भरवाए गए। गड्ढ़ों से बचने के कारण दुपहिया वाहन चालक आपस में टकराकर चोटिल हो रहे हैं। दुकानदारों व बस्तीवासियों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों से गड्ढ़े भरवाने की मांग की थी लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। नतीजन, दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया।

क्षतिग्रस्त लोहे के चेम्बर से कट रहा टायर
दुकानदारों का कहना है, कुछ माह पहले मोबाइल की अंडर ग्राउंड लाइन बिछाने के लिए घोड़ा स्टेच्यू के पास से बस्ती के घुमाव तक सड़क खोदी गई थी और यहां चेम्बर भी बनाया गया। जिस पर लोहे का ढक्कन लगा है, जो वाहनों के दबाव के कारण टूटकर क्षतिग्रस्त हो रहा है। इससे वाहनों के टायर कट रहे हैं और वाहन अनियंत्रित होकर दुघर्टनाग्रस्त हो रहे हैं। कैबले डालने के बाद गड्ढ़ों को भरा नहीं गया।

बेरिकेड्स हटाए, गड्ढ़े छोड़े
घोड़ा सर्किल स्थित अंडरपास और स्लीपलेन के बीच डिवाइडर का कुछ हिस्सा अधूरा है। जिसे पूरा करने के लिए बेतरतीब बेरीकेड्स लगा दिए गए थे। वहीं, गड्ढ़ों व बेरीकेड्स के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई। नतीजन, गड्ढ़ों से बचने के चक्कर में वाहन टकरा रहे थे। वाहन चालकों के विरोध के बाद कुछ दिनों पहले प्रशासन ने बेरिकेड्स तो हटा दिए लेकिन गड्ढ़े नहीं भरवाए गए। इधर, पंक्चर बनाने वाले महेश ने बताया कि स्टेच्यू के सामने गड्ढ़े के कारण आए दिन हादसे होते हैं। यहां बारीक गिट्टियां भी फैली रहती है, ऐसे में यहां से गुजरने के दौरान बाइक सवार फिसलकर चोटिल हो जाता है।

जुलाई में हुई बारिश के बाद से ही बदहाल
शहर के सबसे व्यस्तम मार्ग पर गड्ढ़ों के कारण वाहन चालकों को आवागमन में हो रही परेशानियों को लेकर दैनिक नवज्योति ने लगातार खबर प्रकाशित कर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया था। खबर छपने के बाद प्रशासन ने गड्ढ़े भरवा दिए थे लेकिन जुलाई माह में हुई बरसात में ही सीमेंट बह गया। इसके बाद फिर से गड्ढ़े राहगीरों की राह में बाधा बन गए।

डीसीएम रोड पर भी हादसों का खतरा
डीसीएम रोड स्थित पेट्रोल पम्प के पास सड़क पर गहरे गड्ढ़े हो रहे हैं। जबकि, इस मार्ग पर दोपहर व शाम को ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहता है। ऐसे में वाहन गुजरने के दौरान गड्ढ़ों से लगते झटकों से जोड़ों का दर्द बढ़ रहा है, वहीं वाहनों का मेंटिनेंस भी बढ़ रहा है। दुकानदार सतीश यादव, बंटी नागर ने बताया कि तीन दिन पहले ही एक दम्पति गड्ढ़ों के कारण गिरकर चोटिल हो गए।

वाहन चालकों में होता विवाद
टीलेश्वर मंदिर के पास चाय की थड़ी लगाने वाले राकेश व रघुराज सिंह ने बताया कि स्लीप लेन से मंदिर की ओर आने वाले और अंडर पास से घोड़ा बस्ती की ओर जाने वाले वाहन घुमाव पर टकरा रहे हैं। इसका मुख्य कारण गड्ढ़े हैं, जिनसे बचने के प्रयास में हादसे के शिकार हो रहे हैं। हालात यह है कि कई बार वाहना चालकों में विवाद की स्थिति भी बन जाती है।

आए दिन जाम, प्रदर्शन कर जताया विरोध
मिनी बस चालक पवन व ललित पांचाल ने बताया कि राजकीय आईटीआई कॉलेज के सामने वाली सड़क पर हो रहे गड्ढ़ों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। मैजिक व आॅटो फंस जाने से पीछे वाहनों की कतारें लग जाती है। वहीं, कई बार वाहनों की कमानी तो कभी एक्सल टूटने की समस्या बनी रहती है। पूर्व में दुकानदारों व स्थानीय बाशिंदों ने विरोध प्रदर्शन कर स्थानीय पार्षदों से पेचवर्क की मांग की थी लेकिन कुछ नहीं हुआ।

असर खबर का - ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने गोवंश को लगाए रेडियम
गुड़ली। क्षेत्र कोटा लालसोट मेगा हाईवे गुड़ली चौराहा पर आए दिन रात्रि में गोवंश बड़े वाहनों की चपेट में आ रहे हैं और अकाल मौत मर रहे हैं। इसी को देखते हुए दैनिक नवज्योति ने गंभीरता से मुद्दा उठाया था। इस संबंध में 20 जुलाई के अंक में हाईवे पर गोवंश होरहे हादसे का शिकार....शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद गांव वाले व पुलिस प्रशासन ने सहयोग से जगह-जगह पर मेगा हाईवे पर गोवंश के सींग पर रेडियम लगाकर उनको बचाने का प्रयास किया गया ताकि हाईवे पर गोवंश दूर से नजर आ जाए और बड़ा हादसा होने से अकाल मौत ना मरे। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे यहां पर कोटा लालसोट मेगा हाईवे गुड़ली मेन चौराहे पर सबसे ज्यादा हादसे होते हैं हमारा मकसद है। गोवंश अकाल मौत का शिकार न हो और हमें सहयोग मिल रहा है आगे हम करते रहेंगे। रेडियम लगाने के दौरन पुलिसकर्मी कमलेश हंसराज, डॉक्टर सुदर्शन जैन, राहुल जाटव आदि ग्रामीण मौजूद थे।

इनका कहना है
हमें गांव वालों का पूरा सहयोग मिला। हमारी केशवरायपाटन की पूरी टीम साथ रही और हमने केशवरायपाटन से कोटा लालसोट मेगा हाईवे पर गुड़ली मेन चौराहे पर गोवंश  को रेडियम लगाने में कामयाब हुए ताकि रात्रि में वाहन की चपेट में आने से बच सकें  अभी तो रेडियम लगाए हैं बाकी बाद में गले में बेल्ट भी लगाई जाएगी।
- विमल शर्मा,  ट्रैफिक इंस्पेक्टर, थाना केशवरायपाटन

महावीर नगर तृतीय चौराहे के साथ किया जा रहा सौतेला व्यवहार
कोटा । नगर निगम कोटा दक्षिण के नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल ने नगर विकास न्यास के सचिव राजेश जोशी को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में कहा गया कि नगर विकास न्यास द्वारा शहर में विकास व सौंदर्यीकरण के कार्य करवाए जा रहे हैं जिससे शहर को चार चांद लग रहे हैं । लेकिन महावीर नगर तृतीय  चौराहे के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है ।  महावीर नगर क्षेत्र में  लाखों की आबादी रहती है व उस चौराहे के आसपास काफी विकास की आवश्यकता है । शहर के अन्य चौराहों का नगर विकास न्यास ने विकास एवं सौंदर्यीकरण कराया है। नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी ने न्यास सचिव राजेश जोशी से कहा कि जिस तरह से शहर के अन्य चौराहों का विकास व सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है उसी तरह से महावीर नगर तृतीय चौराहे का विकास व सौंदर्यीकरण भी शीघ्र कराया जाए ।

इस दौरान न्यास सचिव राजेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही महावीर नगर चौराहे का विकास एवं सौंदर्यकरण भी कराया जाएगा ।प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के कई पार्षद ,महावीर नगर दुकानदार संघ के व्यापारी और स्थानीय लोग मौजूद थे। गौरतलब है कि नगर विकास न्यास द्वारा वर्तमान में सीएडी चौराहे का विकास एवं सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है । चित्तौड़ के कीर्ति स्तंभ के प्रतिरूप को निर्मित किया जा रहा है 22 मीटर ऊंचे कीर्ति स्तंभ का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है ।जबकि सर्किल का घेरा बनाने और आसपास लाइटिंग का कार्य किया जा रहा है । न्यास द्वारा घोड़े वाले बाबा चौराहा ,नयापुरा स्थित विवेकानंद चौराहा ,महाराणा प्रताप चौराहा कुन्हाड़ी ,इंदिरा गांधी सर्किल गुमानपुरा, अदालत चौराहा ,अनंतपुरा चौराहा ,गोबरिया बावड़ी चौराहा  समेत कई अन्य चौराहों का विकास एवं सौंदर्यीकरण कराया जा चुका है।

वल्लभ नगर चौराहा बना नया एक्सीडेंट जोन
कोटा । दृश्य :1 - बुधवार दोपहर 2 बजे का समय । एक निजी बस नई बनी पुलिया से उतरकर स्पीड से गुमानपुरा की तरफ आ रही थी। बस घोड़े वाले बाबा  चौराहे की तरफ जा रही थी। इसी दौरान मल्टीपरपज स्कूल के निकट से निकाले बायपास से दो दुपहिया चालक अचानक बस के सामने आ गए। बस चालक तेजी से ब्रेक नहीं लगाता तो भीषण दुर्घटना हो सकती थी। बस रुकते ही चारों तरफ जाम लग गया।  एक साथ चटारों तरफ से वाहन आए तो कोई भी वाहन आसानी से नहीं निकल सका और सभी वाहन कुछ देर के लिए एक ही जगह पर थम गए।

दृश्य : 2- दोपहर सवा दो बजे फिर से एक साथ चारों तरफ से वाहन आए। सभी ने पहले निकलने का प्रयास किया और जबरन वाहनों को आढ़ा तिरछा घुसा दिया। जिससे सही दिशा में चलने वाले वाहन भी अटक गए। वहीं दूर बैठा एक सुरक्षा गार्ड सीटी बजाता रहा लेकिन उसका किसी पर कोई असर नहीं हुआ। कुछ  देर बाद एक-एक वाहन निकले तो रास्ता साफ हुआ। इस दौरान दुपहिया और चार पहिया वाहन बेतरतीब तरीके से आगे बढ़ने की होड़ करते रहे।

दृश्य : 3- दोपहर 2.40 बजे का समय था। शॉपिंग सेंटर फर्नीचर मार्केट से दो पहिया वाहन तेज गति से आया और गुमानपुरा फ्लाई ओवर की तरफ जाने लगा। वहीं गुमानपुरा फ्लाई ओवर से तेज गति से आई एक कार घोड़ा चौराहे की तरफ जा रही थी। जैसे ही बाइक सवार ने वल्लभ नगर चौराहे को क्रॉस किया वैसे ही कार उसके पास से निकली और चालक ने जोरदार ब्रेक लगाया वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

ये नजारे हैं स्मार्ट सिटी कोटा शहर के बीचों बीच स्थित वल्लभ नगर चौराहे के। इस चौराहे के हालात बताने के लिए ये तो कुछ उदाहरण मात्र हैं। इस चौराहे पर पिछले काफी समय से इस तरह के दृश्य दिनभर में कई बार देखे जा सकते हैं।  इस तरह के नजारे यहां आम हो गए हैं। शहर में वर्तमान में ट्रैफिक व्यवस्था भगवान भरोसे ही चल रही है। कौन सा वाहन कब और किधर से आ जाए पता ही नहीं चल रहा। सबसे अधिक समस्या वल्लभ नगर चौराहे पर हो रही है। यह चौराहा वर्तमान में एक्सीडेंट जोन बना हुआ है। यहां दिनभर वाहनों के आपस में टकराने की घटनाएंÞ हो रही हैं। सबसे अधिक समस्या शाम के समय हो रही है। बुधवार को भी सुबह से शाम तक कई वाहन आपस में टकराए।

डिवाइडर बनाकर किया चौराहा छोटा
वल्लभ नगर चौराहे पर पहले जहां वाहन आसानी से निकल रहे थे। वहीं अब इंदिरा गांधी तिराहे से होते हुए वल्लभ नगर चौराहे तक फ्लाई ओवर बनाया गया है। ऐसे में फ्लाई ओवर से आने वाले वाहनों के कारण चौराहे पर किसी तरह की दुर्घटना न हो उसे देखते हुए चौराहे के दोनों तरफ डिवाइडर बनाकर क्रॉस को छोटा कर दिया गया है। जिससे वहां से वाहन निकलने का रास्ता संकरा हो गया है। दूसरे मल्टीपरपज व शॉपिंग सेन्टर रोड से अचानक अंधाधुंध वाहन आते हैं और दुर्घटना को कारित कर जाते हैं। ऐसे में उस चौराहे से एक साथ निकलने वाले वाहनों के कारण वहां एक्सीडेंट की समस्या हो गई है।

इस कारण हो रही समस्या
गुमानपुरा में फ्लाई ओवर बनने से वल्लभ नगर चौराहे पर क्रॉस बंद कर दिया है। ऐसे में वल्लभ नगर कॉलोनी की तरफ से शॉपिंग सेंटर जाने वाले वाहनों को सीधा निकलने का रास्ता ही नहीं बचा है। वहीं फर्नीचर मार्केट से वल्लभ नगर जाने वाले वाहन भी उसी संकरे रास्ते से निकल रहे हैं। जबकि पूर्व में दोनों तरफ के वाहन चौराहे पर घूमकर निकल रहे थे। ऐसे में अब सभी वाहन उसी संकरे रास्ते से निकल रहे हैं। जिससे फ्लाई ओवर की तरफ से आने वाले वाहन चालकों के कारण एक्सीडेंट का खतरा अधिक बढ़ गया है।  इसी तरहं वल्लभ नगर चौराहे से मल्टीपरपज स्कूल के पास बने बाईपास से सीधे गुमानपुरा जाने वाले वाहन भी इसी चौराहे से होकर निकल रहे हैं। जिससे भी चौराहे पर जाम व एक्सीडेंट का खतरा बढ़ गया है।  इस चौराहे पर ट्रैफिक अधिक होने व एक्सीडेंट जोन बनने के बावजूद यहां ट्रैफिक पुलिस का एक भी जवान तैनात नहीं है। जिससे जिस भी वाहन चालक की मर्जी हो वह उधर से ही वाहन निकाल रहा है। बेतरतीब वाहनों के कारण चौराहे पर जाम और हादसों का खतरा अधिक बढ़ गया है।

वल्लभ नगर चौराहे पर वैसे तो दिनभर ही वाहन अस्प-व्यस्त निकलने से यह एक्सीडेंट जोन बना हुआ है। यहां दिनभर में कई वाहन आपस में टकराते रहते हैं। जिससे लोगों में विवाद भी होता रहता है। सबसे अधिक समस्या शाम 5 से 8 बजे के बीच होती है। जब ट्रैफिक अधिक रहता है। उसी समय हादसे भी अधिक होते हैं। यहां पिछले 15 दिन से कोई ट्रैफिक का जवान भी नहीं है।
- संजय कटारिया, दुकानदार, वल्लभ नगर चौराहा

फ्लाई ओवर बनने से गुमानपुरा की तरफ से वाहन तेज गति से आते हैं। उसी बीच फर्नीचर मार्केट से वल्लभ नगर और वल्लभ नगर से फर्नीचर मार्केट की तरफ जाने वाले वाहन भी अधिक निकलते हैं। जिससे दिनभर में कई बार हादसे होते रहते हैं। शाम 5 बजे बाद यहां वाहन अधिक निकलते हैं। जिससे हॉर्न बजने से कान खराब होने लगे हैं। साथ ही वल्लभ नगर में रहने वाली महिलाएं शाम के समय सड़क पार कर सामान लेने तक नहीं जा पा रही हैं। एक्सीडेंट के खतरे से वे फोन करके ही दुकानदारों से सड़क पार सामान मंगवाने लगी हैं।
-भूपेन्द्र कुमार, दुकानदार, वल्लभ नगर चौराहा

वल्लभ नगर चौराहे पर बेरीकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया था। जिससे वाहन वहां से नहीं निकलकर आगे से घूमकर आएं। लेकिन लोगों ने उन बेरीकेडिंग को हटा दिया होगा। शॉर्टकट के प्रयास में लोग वहां से निकल रहे हैं। चौराहे पर ट्रैफिक के जवान भी रहते हैं। चौराहे पर फिर से बेरीकेडिंग लगवा दिए जाएंगे। जिससे इस तरह की समस्या नहीं रहेगी।
- चंद्र प्रकाश यादव, यातायात निरीक्षक

प्रतापनगर चौराहे पर ट्रक ने स्कूटी सवार दो भाइयों व भांजे को कुचला
उदयपुर। शहर के प्रतापनगर चौराहे पर शुक्रवार शाम को हुए हादसे में एक युवक और दो किशोरों की मौत हो गई। रिश्ते में दो भाई और एक उनका भांजा था। तीनों जने स्कूटी पर सवार थे, जो अपने एक घर से दूसरे घर पर जा रहे थे। प्रतापनगर चौराहे से गुजरते समय ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में दक्षिण सुंदरवास प्रीतम पहलवान की गली निवासी रौनक-15 पुत्र वासु यादव, करोल बाग दिल्ली निवासी विक्की-30 पुत्र चंद्रपाल यादव और उसके भाई कुनाल-16 की मौत हो गई। दिल्ली निवासी दोनों मृतक सुंदरवास निवासी रौनक के मामा थे। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वहीं सड़क के दोनों और करीब तीन से चार किलोमीटर तक वाहनों का जाम लग गया।

यह हादसा शुक्रवार शाम 7.30 बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद कुछ समय के लिए प्रतापनगर चौराहे पर जाम लग गया। पुलिस ने शवों को मौके से उठवाकर एमबी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने बताया कि अब तक मिली जानकारी में यही सामने आया है कि चित्तौड़गढ़ की ओर से ही एक ट्रक आ रहा था। दोपहिया वाहन पर सवार तीन लोग भी उसी तरफ से आ रहे थे, तभी चौराहे पर अचानक तीनों ट्रक के नीचे आ गए। ट्रक तीनों के ऊपर से गुजर गया जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जाम लगने से ट्रक भी वहीं फंस गया। पुलिस ने मौके से ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया। ड्राइवर को ट्रक समेत प्रतापनगर थाने ले जाया गया है। फिलहाल पुलिस ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।

वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने इस बात पर आक्रोश जताया कि इस जगह दिन भर पुलिस एवं ट्रैफिक के जवान तैनात रहते हैं, जो ट्रैफिक व्यवस्था संभालने की जगह दिनभर अवैध उगाही में व्यस्त रहते हैं। ऐसी दुर्घटना इसका उदाहरण है। कई शिकायतें पहले भी की पर कोई सुनवाई नहीं हुई। आज परिणीति में बड़ी दुर्घटना हो गई। पुलिस पहले आमजन की सुरक्षा देखे चालान पहली प्राथमिकता नहीं रखे।

जोधपुर के जालोरी गेट चौराहे से दंगे की ग्राउंड रिपोर्ट: ईद की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग हुए जमा, उपद्रवियों की भीड़ ने पहले की नारेबाजी, फिर की जमकर तोड़फोड़
जोधपुर। जालोरी गेट पर बीती रात झंडे लगाने की बात को लेकर गहराया विवाद मंगलवार की सुबह और ज्यादा बढ़ गया । ईद की नमाज के बाद यहां बड़ी संख्या में लोग जालोरी गेट चौराहे पर जमा हुए । उसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बताया गया है कि जालोरी गेट चौराहे पर ध्वजा को लेकर फिर विवाद गहराया। जोधपुर में दंगाइयों की भीड़ ने जमकर उपद्रव मचाया। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए उस झंडे को हटाकर वहां पर तिरंगा फहरा दिया । इससे पहले उपद्रवियों की भीड़ ने जालोरी गेट चौराहे पर जमकर नारेबाजी की और बाद में वह शहर के भीतरी  क्षेत्र में घुस गए। जहां उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की । इस पूरे घटनाक्रम में 30 से ज्यादा गाड़ियों के कांच तोड़कर उनको नुकसान पहुंचाया गया है।  साथ ही एक 7 वर्षीय बालिका की पांव पर भी लकड़ी मारने से उसे गंभीर रूप से घायल किया गया है। पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही है । माहौल हालांकि नियंत्रण में है लेकिन स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।  बाई जी के तालाब क्षेत्र में भी कुछ लोगों की और से तेजाब फेंकने की बात सामने आई है। लेकिन इस घटना की पुष्टि नहीं हो पाई है ।

शहर के भीतरी क्षेत्र में एक दुकान को एक विशेष समुदाय के लोगो ने लूट लिया और उसके बाद लोगों ने वहां पर एक बाइक को जला दिया।  कई घरो को भी नुकसान पहुंचाने की जानकारी मिली है।  इस पूरे घटनाक्रम में लगभग 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं । पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है और इस घटना क्रम पर नज़र बनाए हुए हैं । पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा ।उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें। हालांकि स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनाव अभी भी कायम है।