mob - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लीबिया में बिजली और रोटी मांग रही जनता, हिंसक भीड़ ने संसद में लगाई आग
त्रिपोली। लीबिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को देश के पूर्व में स्थित संसद के मुख्यालय पर प्रदर्शनकारियों के हमले की निंदा की। राजनीतिक वर्ग और बिगड़ती आर्थिक स्थिति के खिलाफ पिछले दिनों कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए हैं। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को राजधानी त्रिपोली और लीबिया के अन्य शहरों की सड़कों पर जुलूस निकाला, जिसमें कई लोगों ने पूर्वी शहर टोब्रुक में प्रतिनिधि सभा (संसद) सहित सरकारी इमारतों पर हमला किया और आग लगा दी। लीबिया पर संयुक्त राष्ट्र की विशेष सलाहकार स्टेफनी विलियम्स ने ट्विटर पर कहा कि शांतिपूर्वक विरोध करने के लोगों के अधिकार का सम्मान और संरक्षण किया जाना चाहिए, लेकिन दंगों और तोड़फोड़ के कृत्यों मसलन कल देर रात टोब्रुक में प्रतिनिधि सभा मुख्यालय पर हमला करना, यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने एक जुलाई को लीबिया के त्रिपोली, टोब्रुक और बेनगाजी सहित कई शहरों में हुए प्रदर्शनों को लेकर चिंता जताई।

यूएन ने की हमले की निंदा’
यूएन ने किया संयम बरतने का आह्वान
शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार को स्वीकार करते हुए उन्होंने सभी प्रदर्शनकारियों से हिंसा के कृत्यों से बचने और सुरक्षा बलों से अत्यधिक संयम बरतने का आह्वान किया। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सभी प्रदर्शनकारियों से हिंसा से बचने और सुरक्षा बलों से अत्यधिक संयम बरतने का आह्वान किया।

देश की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर
दुजारिक ने कहा कि महासचिव ने लीबिया के सभी लोगों से निरंतर राजनीतिक गतिरोध को दूर करने के लिए एक साथ आने का आग्रह किया, जिससे विभाजन गहरा रहा है और देश की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अल-वासत के मुताबिक शुक्रवार को देश के अन्य शहरों में भी प्रदर्शन हुए। राजधानी त्रिपोली में सैकड़ों लोग मुख्य चौराहे पर इकट्ठा हुए और सशस्त्र मिलिशिया के खिलाफ प्रदर्शन किया और बेहतर बिजली सप्लाई और रोटी की कम कीमतों की मांग की।

जेब तराशी करते हुए पकड़ा जेबकतरा, भीड़ ने की धुनाई
भरतपुर। संभाग के सबसे बड़े चिकित्सालय में जेब तराशी का कार्य जोर-शोर से जारी है जबकि चिकित्सालय में मथुरा गेट थाने के अधीन पुलिस चौकी भी स्थापित है और उसमें पर्याप्त जाप्ता भी रहता है। उसके बावजूद कभी ब्लड के दलाल, दवाओं के दलाल, वाहन चोर सक्रिय हैं जिसका उदाहरण मंगलवार को आमजन द्वारा जेब तराशी करते हुए एक युवक को पकड़ लिया। कुम्हेर थाना क्षेत्रांतर्गत गांव गांगरसोली निवासी नंदकिशोर अपने भाई का ईलाज कराने के लिए आरबीएम अस्पताल आया हुआ था।

जहां से एक जेब कतरे ने अपनी कलाकारी दिखाते हुए उसकी जेब से मोबाइल और पास में ही खडे पिंटू की जेब से पांच हजार रुपए निकाल लिए।शक होने पर शहर की कगाी बस्ती निवासी अजय करतार को रोका तो वह भाग खड़ा हुआ। भीड़ भी उसके पीछे भाग खड़ी हुई और उसे अस्पताल से तकरीबन एक किलोमीटर दूर स्थित कन्नी गुर्जर चौराहे पर पकड़ लिया और भीड़ ने उसकी जोरदारी से पिटाई कर दी। बताया जाता है कि जेब कतरे ने नशा कर रखा था जिसके कारण वह भागते हुए तीन-चार जगह गिरा और पिटाई के दौरान बेहोश भी हो गया। घटना की सूचना मथुरा गेट थाना को दी गई लेकिन पुलिस आने से पूर्व ही जेबकतरा भाग गया।

जोधपुर के जालोरी गेट चौराहे से दंगे की ग्राउंड रिपोर्ट: ईद की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग हुए जमा, उपद्रवियों की भीड़ ने पहले की नारेबाजी, फिर की जमकर तोड़फोड़
जोधपुर। जालोरी गेट पर बीती रात झंडे लगाने की बात को लेकर गहराया विवाद मंगलवार की सुबह और ज्यादा बढ़ गया । ईद की नमाज के बाद यहां बड़ी संख्या में लोग जालोरी गेट चौराहे पर जमा हुए । उसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बताया गया है कि जालोरी गेट चौराहे पर ध्वजा को लेकर फिर विवाद गहराया। जोधपुर में दंगाइयों की भीड़ ने जमकर उपद्रव मचाया। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए उस झंडे को हटाकर वहां पर तिरंगा फहरा दिया । इससे पहले उपद्रवियों की भीड़ ने जालोरी गेट चौराहे पर जमकर नारेबाजी की और बाद में वह शहर के भीतरी  क्षेत्र में घुस गए। जहां उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की । इस पूरे घटनाक्रम में 30 से ज्यादा गाड़ियों के कांच तोड़कर उनको नुकसान पहुंचाया गया है।  साथ ही एक 7 वर्षीय बालिका की पांव पर भी लकड़ी मारने से उसे गंभीर रूप से घायल किया गया है। पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही है । माहौल हालांकि नियंत्रण में है लेकिन स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।  बाई जी के तालाब क्षेत्र में भी कुछ लोगों की और से तेजाब फेंकने की बात सामने आई है। लेकिन इस घटना की पुष्टि नहीं हो पाई है ।

शहर के भीतरी क्षेत्र में एक दुकान को एक विशेष समुदाय के लोगो ने लूट लिया और उसके बाद लोगों ने वहां पर एक बाइक को जला दिया।  कई घरो को भी नुकसान पहुंचाने की जानकारी मिली है।  इस पूरे घटनाक्रम में लगभग 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं । पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है और इस घटना क्रम पर नज़र बनाए हुए हैं । पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा ।उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें। हालांकि स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनाव अभी भी कायम है।