highalert - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जालंधर में तीन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर, तलाशी अभियान जारी
पंजाब। पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी के प्रस्तावति दौरे से ठीक एक दिन पहले आज जालंधर के करीब 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और इससे सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर से सवाल खड़ा हो गया। पुलिस ने बताया कि बम की धमकी ई-मेल के जरिए दी गई।

बता दें कि मेल में पीएम मोदी के दौरे के दौरान डेरा बल्लां क्षेत्र में बम धमाके की धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने मेल में लिखा कि इस धमकी से खालिस्तानियों का कोई लेना देना नही है, मगर पीएम मोदी उनके दुश्मन है। धमकी भरा मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड़ पर आ गई है और इसको लेकर तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

जोधपुर में नमाज के बाद फिर तनाव
जोधपुर। अपणायत के शहर में सोमवार की रात को ईद से पहले भीतरी शहर में जालेारी गेट पर एक गुट द्वारा की जा रही सजावट के बाद तनाव आंरभ हुआ। झंडा लगाने को लेकर यह विवाद आरंभ हुआ था, जोकि बाद में पूर्णतया तनाव में बदल गया। पुलिस रात को मामले को संभाली उससे पहले आज सुबह फिर से तनाव हो गया।  मंगलवार की सुबह ईद की नमाज के बाद जालोरी गेट सर्किल पर फिर से तनाव हुआ। ध्वज हटाने की बात को लेकर दो गुटों में फिर से तनाव व्याप्त हो गया। हालांकि भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। मगर उसके बावजूद महानगर के आधे शहर में पूर्णत: शांति व्याप्त है तो भीतरी शहर अशांत हो रखा है। आज सुबह नमाज के बढ़े तनाव से पुलिस के लिए स्थिति को दुबारा नियंत्रित करना मुशि£ हो गया। दर्जनों गाडिय़ों के शीशे फोड़ दिए गए तो कई पुलिस कर्मी भी चोटिल हो गए।

कबूतरों चौक से लेकर भीतर सुनारों का बास तक में तनाव रहा। इधर दोपहर में तनाव के बीच पुलिस आयुक्तालय की तरफ से शहर के जिला पूर्व और पश्चिम के पांच पांच थाना क्षेत्रों में कफ्र्यू लगा दिया गया। कमिश्नरेट मेें 28 थाने है। दोपहर में मुख्यमंत्री ने मौखिक बयान दिया कि गृह राज्यमंत्री राजेद्र यादव और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर हवासिंह घुमरिया तत्काल जोधपुर जाएं और वहां पर  पहले हालात को काबू करें। शहर में भडक़े दंगे को लेकर अब राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई। मंत्रियों के अब अलग अलग बयान तक आने लगे है। फिलहाल जोधपुर के दस थाना क्षेत्रों में लगाए कफ्र्यू के बाद पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।  शहर का अंदरूनी हिस्सा पूरी तरह पुलिस छावनी बना हुआ है। जहां पर पुलिस जालोरी गेट सर्किल से लेकर बंबा मोहल्ला तक रूट मार्च में लगी है। सुबह के तनाव वाली स्थिति से लगता है कि पुलिस की ढिलाई के चलते यह हालात उत्पन्न हुए है। दोपहर में भी भीतरी शहर के कबूतरों का चौक, सुनारों का बास और घोड़ों का चौक में स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

इंटरनेट सेवा बंद :  इधर रात को हुए तनावग्रस्त हालात के बाद अलसुबह प्रशासन की तरफ से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। सुबह जल्दी उठने वालों ने जब मोबाइल हाथ में लिया तो पता लगा कि उनकी इंटरनेट से अस्थाई आदेश तक रोकी गई है। नेट सेवा बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अग्रिम आदेश तक सेवा बंद रखी जाएगी।  दर्जनों पुलिसकर्मी चोटिल: आज सुबह ईद की नमाज के बाद जालोरी गेट सर्किल से शुरू हुए विवाद से फिर तनाव हो गया। पुलिस को इससे निपटने के लिए आंसू गैस भी छोडऩी पड़ गई। राहगीरों से बदतमीजी किए जाने के साथ उनकी गाडिय़ों के शीशे तक फोड़ दिए गए। महिलाओं से भी बदसलूकी हुई। फिलहाल भीतरी शहर में तनाव व्याप्त है।  इन थाना क्षेत्रों में लगाया कफ्र्यू : पुलिस आयुक्तालय ने आदेश कर कमिश्ररेट  के जिला पूर्व में सदर कोतवाली, सदर बाजार, उदयमंदिर, नागौरी गेट एवं खांडाफलसा जबकि जिला पश्चिम में देवनगर,  प्रतापनगर, प्रतापनगर सदर, सूरसागर एवं सरदारपुरा में कफ्र्यू लगाया गया है।  गृह राज्यमंत्री यादव और घुमरिया दोपहर बाद आएंगे:  शहर में बिगड़े हालात का जायजा और स्थिति को संभालने के लिए गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर हवासिंह घुमरिया आदि हैलीकाफ्टर से जोधपुर पहुंचेंगे।