important decisions - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले: ‘जन विश्वास अधिनियम’ पारित, प्रवासी नीति और पर्यटन नीति को भी मंजूरी
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को सीएमओ में हुई कैबिनेट बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने प्रेस वार्ता में बताया कि मंत्रिमंडल ने राजस्थान जन विश्वास अधिनियम 2025 को मंजूरी दे दी है। यह अधिनियम केंद्र द्वारा 2023 में पारित अधिनियम के अनुरूप है, जिसके तहत छोटे अपराधों को कानूनी बोझ से मुक्त किया जाएगा तथा कई अपराधों में सजा और दंड को कम किया गया है। पेड़ काटने पर जुर्माना 100 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है तथा दोबारा अपराध पर दंड और बढ़ेगा। पानी के दुरुपयोग पर भी जुर्माना बढ़ाया गया है।

उन्होंने बताया कि राज्य में इज ऑफ लिविंग और इज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने को लेकर भी कई सुधार किए गए हैं। किशनगढ़ एयरपोर्ट के विस्तार को मंजूरी देते हुए 15 बीघा भूमि एयरपोर्ट अथॉरिटी को निशुल्क देने का निर्णय लिया गया है। अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन की समयसीमा 90 दिन से बढ़ाकर 180 दिन कर दी गई है, जबकि प्रतियोगी परीक्षाओं की वेटिंग लिस्ट की अवधि 6 महीने से बढ़ाकर एक साल कर दी गई है। उत्तराखंड टनल हादसे और कोविड से मृतकों के परिजनों को भी नौकरी देने का निर्णय लिया गया है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि कैबिनेट ने प्रवासी राजस्थानी नीति को मंजूरी दी है, ताकि प्रवासी राजस्थानियों को निवेश के अधिक अवसर मिल सकें। इसके साथ ही प्रवासी दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा राजस्थान ट्रेड पॉलिसी 2025 तथा पर्यटन नीति 2025 को भी स्वीकृति दी गई है, जिसमें धार्मिक पर्यटन को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

POW ट्रेन को लेकर बैठक में लिए जा सकते हैं महत्वपूर्ण फैसले
जयपुर। पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन का संचालन इस बार सितम्बर माह से शुरू हो सकता है। इसके लिए उच्च स्तर पर कवायद चल रही है। इसे लेकर आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ पिछले माह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से व्यक्तिगत रूप से मिलकर आए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स के एग्रीमेंट को रिन्यू कर इसे सितम्बर से शुरू किया जा सकता है। आरटीडीसी के सूत्रों से मिली जानकारी के अजमेर में शाही ट्रेन का नया ठहराव हो सकता है। इसके लिए उच्च स्तर पर बात चल रही है। आरटीडीसी चेयरमैन राठौड़ ने सोमवार को अजमेर विजिट भी की है। उधर आरटीडीसी के एक सूत्र के बताया कि चार मई को पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन को लेकर बड़े फैसले लिए जाएंगे, लेकिन उनको अमलीजामा कांग्रेस चिंतन शिविर के बाद दिया जाने की संभावना व्यक्त की है।