bikes - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इस बार भी तंग गलियों में नजर नहीं आएंगी फायर बाइक, चार फायर बाइक की भेजी डिमांड
कोटा। गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही शहर में जहां आग लगने की घटनाएं अधिक होने की संभावना है। वहीं निगम की ओर से आग पर काबू पाने की तैयारी तो की गई है लेकिन तंग गलियों में आग लगने पर वहां आग बुझाने के लिए अभी भी निगम के फायर अनुभाग के पास फायर बाइक नहीं आई है। जिससे इस बार भी बिना फायर बाइक के ही गर्मी निकालनी पड़ेगी। नगर निगम के पास कोटा में करीब आधा दर्जन फायर स्टेशन हैं। 30 छोटी बड़ी और दो हाइड्रोलिक दमकलें भी हैं। जिनसे बहुमंजिला इमारतों की आग बुझाई जा सकती है। करोड़ों रुपए की लागत वाली बड़ी-बड़ी दमकलें तो हैं। लेकिन मात्र 5 से 7 लाख रुपए कीमत वाली फायर बाइक नहीं हैं। जिससे पुराने शहर की तंग गलियों में आग लगने पर वहां बड़ी दमकलों के नहीं पहुंचने पर आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

चार फायर बाइक की भेजी डिमांड
नगर निगम के फायर अनुभाग की ओर से कोटा में चार फायर बाइक की आवश्यकता होने पर राज्य सरकार को इसकी डिमांड भेजी हुई है। नगर निगम कोटा के सीएफओ राकेश व्यास ने बताया कि वैसे तो निगम के पास हर तरह की दमकलें हैं। लेकिन तंग गलियों वाले इलाकों में आग लगने पर कई बार समस्या आती है। उसके लिए फायर बाइक की जरूरत पड़ती है। कोटा में चार फायर बाइक की डिमांड राज्य सरकार को भेजी हुई है। वहां स्वायत्त शासन विभाग के स्तर पर जब भी फायर बाइक क्रय की जाएंगी। वहां से कोटा भी आएंगी।

दो और फायर स्टेशनों के लिए मिली जमीन
नगर निगम के फायर अनुभाग के पास शहर में करीब आधा दर्जन फायर स्टेशन हैं। जिनमें सब्जीमंडी, श्रीनाथपुरम्, भामाशाहमंडी, रानपुर , कैथून और स्टेशन रोड स्थित खेड़ली फाटक में तो फायर स्टेशन हैं। जबकि नदी पार और बारां रोड पर भी फायर स्टेशन की आवश्यकता है। इसके लिए नगर निगम की ओर से केडीए को जमीन आवंटन के लिए पत्र लिखा गया था। जिसके बाद केडीए की ओर से कुन्हाड़ी और बारां रोड पर जमीन भी चिन्हित कर दी गई है। अब निगम की ओर से उन पर फायर स्टेशन बनाया जाना है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि जमीन आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरकार से उसके लिए बजट आने पर ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

जयपुर में 20 हैं लेकिन उपयोग नहीं
सूत्रों के अनुसार जयपुर में करीब 19 से 20 फायर बाइक हैं। जो नगर निगम ने करीब डेढ़ करोड़ से अधिक की लागत से वर्ष 2018 में क्रय की थी। उनमें से अधिकतर फायर बाइक का उपयोग ही नहीं हो रहा है। वे वहां धूल फांक रही हैं या उनका आग बुझाने के अलावा अन्य कामों में उपयोग किया जा रहा है। नगर निगम जयपुर के सीएफओ गौतम लाल ने बताया कि जयपुर में फायर बाइक पहले से ही हैं। जरूरत पडे पर उनका उपयोग किया जाता है। फिलहाल नई फायर बाइक क्रय करने की जानकारी नहीं है।

पुलिस ने 2 वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, 4 बाइक बरामद
जयपुर। क्राइम ब्रांच (सीएसटी) आयुक्तालय जयपुर ने वाहन चोरी के बढ़ते मामलों को देखते हुए महेश नगर थाना पुलिस के साथ मिलकर दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप हरिजन और राहुल बर्मन के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

गिरफ्तारी और बरामदगी
पुलिस उपायुक्त (अपराध) कुंदन कंवरिया के निर्देशन में संगठित अपराध के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रिछपाल सिंह के नेतृत्व में सीएसटी टीम ने वाहन चोरी के मामलों में आसूचना संकलन कर महेश नगर थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान आरोपियों को पकड़कर उनसे पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने कई वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त होने की बात कबूली।

वारदात का तरीका
गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पहले वाहन की रैकी करते थे और सुनसान जगह या मौका देखकर मोटरसाइकिल चोरी कर लेते थे। इसके बाद वाहनों को विभिन्न स्थानों पर छिपाकर बेचने की फिराक में रहते थे।

मामला दर्ज और कानूनी कार्रवाई
पीड़ित गौरव शर्मा ने 14 फरवरी 2025 को अपनी मोटरसाइकिल (RJ14-BW-9397) सम्यक कोचिंग संस्थान के बाहर पार्क की थी, जो अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। इस संबंध में 20 फरवरी 2025 को महेश नगर थाना में एफआईआर संख्या 116/2025 धारा 303 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

आरोपियों की पहचान
1. प्रदीप हरिजन (22) पुत्र बबलू हरिजन, निवासी जयसिंहपुरा, बांदीकुई, जिला दौसा। वर्तमान में जगतपुरा, जयपुर में रह रहा था।
2. राहुल बर्मन (22) पुत्र जितेंद्र बर्मन, निवासी कालापानी, गंगाहाट, थाना झालाना, जयपुर।

पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस कार्रवाई में सीएसटी टीम से हेड कांस्टेबल हरिनारायण और कांस्टेबल मैनेजर खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब आरोपियों से अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है, जिससे और चोरी के खुलासे होने की संभावना है।

बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत, दो की मौत, तीन गंभीर घायल
देवली। हनुमान नगर थाना क्षेत्र के अजमेर कोटा स्टेट हाईवे पर जेबी ईट उद्योग के समीप देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो जनों की बाइकों के परखच्चे उड़ गए, वहीं दो जनों की मौत हो गई तथा तीन अन्य जने गंभीर घायल हो गए।

एएसआई विजय सिंह राठौड़ ने बताया कि नरेश सिंह पुत्र बादाम सिंह मीणा निवासी नापाखेड़ा अपने ससुराल शैला दाता जहाजपुर से अपनी पत्नी शर्मा देवी पुत्र प्रिंस कुमार को लेकर बाईक से गांव नापा खेड़ा जा रहा था। इसी दौरान सामने से राजमहल निवासी खुशीराम पुत्र रतनलाल अपने दोस्त लेखराज पुत्र दुर्गा लाल के साथ बाईक से देवली आ रहा था। शुक्रवार रात को करीबन 10 बजे जेएमडी ईट भट्ठे के सामने दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार पांचों जने रोड पर गिर गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई।सूचना पर पहुंची हनुमान नगर पुलिस व एंबुलेंस ने पांचों को देवली चिकित्सालय लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने नरेश कुमार व दूसरी बाइक सवार खुशीराम को मृत घोषित कर दिया तथा घायल शर्मा देवी, प्रिंस व लेखराज को अन्यत्र रैफर कर दिया। पुलिस ने शनिवार सुबह दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

इनोवा-बुलेट में टक्कर से दोनों गाड़ियों में लगी आग, बाइक सवार दोनों स्टूडेंट्स झूलसे, एक की मौत
जयपुर। मोतीडूंगरी गणेश मंदिर चौराहे पर रविवार देर रात इनोवा कार ने बुलेट बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों गाड़ियों में आग लग गई। हादसे में बाइक सवार दोनों स्टूडेंट्स झूलसने के साथ गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायल दोनों स्टूडेंट्स को SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह एक की मौत हो गई। घायल साथी का इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि हादसे में साहिबरामपुरा चौमूं निवासी विजय चौधरी (22) पुत्र बाबूलाल की मौत हो गई। उसके दोस्त भरतपुर निवासी मृगांक राणा (21) पुत्र विकास राणा का SMS हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। दोनों दोस्त हॉस्टल में रहकर SMS मेडिकल कॉलेज से MBBS सेकंड ईयर की स्टेडी कर रहे थे। रात करीब 3 बजे दोनों दोस्त बुलेट बाइक से JDA चौराहे से मोतीडूंगरी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मोतीडूंगरी गणेश मंदिर चौराहे पर तख्तेशाही रोड की तरफ से आ रही तेज रफ्तार इनोवा ने बुलेट को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सहित दोनों स्टूडेंट नीचे रोड पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे के बाद ड्राइवर मौके पर इनोवा कार छोड़कर भाग निकला।  कुछ ही देर में बाइक का फ्यूल टैंक फटने से आग लग गई। आग से बाइक के पास पड़े दोनों स्टूडेंट झुलस गए। बाइक के साथ ही आग की लपटों ने इनोवा कार को भी अपनी चपेट में ले लिया।  दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह विजय चौधरी की मौत हो गई। घायल मृगांक का इलाज चल रहा है।

दिनदहाडे बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक को गोली मारी
नदबई। आगरा जयपुर हाईवे पर गांव बांसी के समीप दिनदहाडे भरतपुर से परीक्षा देकर लौट रहे युवक को गोली मारकर बाइक सवार दो बदमाश मौके से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना पर सेवर थाना प्रभारी अरुण चौधरी ने मौके पर जांच कर घायल युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बाद में गंभीर स्थिति के चलते युवक को जयपुर रैफर कर दिया गया। एडीशनल एसपी अनिल मीणा, सीओ सिटी सतीश वर्मा ने भी जिला चिकित्सालय में घायल युवक की कुशलक्षेम लेते हुए जांच पडताल की।

गांव भदीरा निवासी पंकज सिंह पुत्र सुरेश सिंह जिला मुख्यालय स्थित कॉलेज से बीए की परीक्षा देकर बीलोट स्थित अपनी बुआ के घर जा रहा। इसी दौरान राजमार्ग पर बांसी के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक पर फायरिंग कर दी। पेट में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जयपुर रैफर कर दिया गया। फायरिंग के बाद बाइक सवार दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

दो बाइकों में भिड़ंत में जीजा-साले सहित चार की मौत
उदयपुर। जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में जीजा-साले सहित चार जनों की मौत हो गई। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखे थे।

थानाधिकारी मुकेश कुमार जाट ने बताया कि उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर सुबह करीब साढ़े दस बजे मालवा चौरा के निकट यह हादसा हुआ। गलत दिशा में चल रही बाइक सामने से आ रही एक अन्य बाइक से भिड़ गई। हादसा इतना भयंकर था कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दोनों वाहन के चकनाचूर हो गई। हादसे में घायल एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक सवारों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। थानाधिकारी ने बताया कि मृतकों में एक बाइक पर रमेश (21) पुत्र अणदाराम गरासिया और भाणाराम (40) पुत्र मानाराम गरासिया सवार थे। ये दोनों जीजा-साला थे, जो गांव रणेशजी का गुड़ा से मालवा का चौरा जा रहे थे। दूसरी बाइक पर मुकेश (22) पुत्र धन्नाराम निवासी भीमाना और लछमाराम गरासिया निवासी खोखरिया नाल सवार थे। मुकेश, लछमाराम और रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी तादाद में मृतकों के रिश्तेदार जमा हो गए।

आग से चार मकान व बाइक जलकर खाक
उदयपुर। शहर के बड़गांव स्थित आरा मशीन के पास चार मकानों में मंगलवार को अचानक आग लग गई। दमकल विभाग ने इसका कारण शॉर्ट-सर्किट से होना बताया, साथ ही यह भी कहा कि घटना के दौरान गैस की टंकी फटने जैसा कुछ नहीं हुआ था। नाल मगरा बस्ती, कैलाश नगर में आग धीरे-धीरे फैलने लगी और आसपास के मकानों को अपने आगोश में ले लिया। इससे चार मकान जलकर राख हो गए। क्षेत्रवासियों ने हादसे की सूचना अग्निशमन विभाग को दी, जिससे दो दमकल मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में चार मकानों के साथ एक बाइक भी जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

राहुल ने दिखाई दिलेरी, टंकी निकाली बाहर
बताया गया कि घटना के दौरान जलते मकान में गैस से भरी एक टंकी रह गई थी। इसके फटने की पूरी आशंका थी, लेकिन अग्निशमन विभाग के अनुबंधित फायरमैन राहुल कुमावत अपनी जान की परवाह किए बिना मकान में उतरे और वहां रखी गैस की टंकी को निकाल लिया। इससे बड़ा हादसा हाने से टल गया। अग्निशमन विभाग से मौके पर पहुंचे चालक मांगीलाल सालवी, फायरमैन सिद्धार्थ के साथ होमगार्ड के संजय और इंद्रजीत ने आग पर काबू पाया।

मुआवजे की मांग
आग की वजह से सभी मकानों में खाद्य सामग्री, आधार कार्ड, बैंक पास बुक, कपड़े जल गए। रमेश दास पुत्र किशन, नरेंद्र मीणा, कैलाश पुत्र मनालाल, सरसो बाई पत्नी डालू के मकान जल गए। साथ ही एक व्यक्ति की मोटर साइकिल भी पूरी तरह जल गई। विप्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने प्रशासन से हताहत परिवारों को मुआवजा देने की मांग की। इसके लिए बुधवार को कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया जाएगा। विप्र सेना के अधिकारी राजेश भट्ट, अरविंद शर्मा, रोशन शर्मा, जगदीश मेनारिया,  शिवदास, कानदास आदि उपस्थित रहे।

दो बाइकों की टक्कर में किसान की सिर फटने से मौत
बारां। बारां में दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में किसान की सिर फटने से मौत हो गई,जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को प्राथमिक इलाज कर गंभीर हालत में कोटा रेफ र कर दिया। हादसे के दौरान दोनों ही युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

थानाधिकारी राजेश कुमार खटाना ने बताया कि हादसे में अटरू के आमली खालसा निवासी किसान मुकेश उम्र 30 साल पुत्र मनफू ल गुर्जर की मौत हो गई। बुधवार देर रात नेशनल हाईवे 27 पर बटावदा में पेट्रोल पंप के पास 2 बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में अटरू के आमली खालसा निवासी मुकेश गुर्जर की मौत हो गई, जबकि अंता के खजुरना निवासी दीपक पुत्र शिवराम मीणा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक की भिड़ंत के बाद मनफूल सड़क पर गिरा तो उसका सिर फ ट गया और सड़क पर खून फैल गया। उसने सड़क पर तड़प कर 5 मिनट में ही दम तोड़ दिया। घायल को एम्बुलेंस से बारां अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से गंभीर हालत में कोटा रेफ र कर दिया। थानाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों ही बाइक के तेज रफ्तार में होने के कारण टक्कर होना सामने आ रहा है। पुलिस ने सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

पत्नी-बच्चों के साथ रहता था ससुराल में
मृतक के परिजनों ने रिपोर्ट में बताया कि मुकेश अपने ससुराल कापरेन में ट्रैक्टर चलाता था और अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वहीं पर रहता था। वह बुधवार को किसी काम से अपने गांव आया हुआ था और देर रात वापस ससुराल लौट रहा थाए। लेकिन रास्ते में हादसा हो गया। मृतक की एक 7 साल की लड़की और 5 साल का लड़का है। मां गांव में अकेली रहती है और बड़ा भाई कोटा में मजदूरी करता है।

भीलवाड़ा में समुदाय विशेष के 2 युवाओं के साथ मारपीट, बाइक जलाई, गरमाया माहौल
भीलवाड़ा । शहर के समीपवर्ती सांगानेर कस्बे में बुधवार रात समुदाय विशेष के दो युवकों के साथ बाइक पर आए अज्ञात युवकों ने मारपीट कर उनकी बाइक को आग लगा दी, जिससे वहाँ माहौल गरमा गया।

हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी गई। वहीं घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार सुभाषनगर थाना क्षेत्र के सांगानेर कस्बे के शाहपुरा रोड पर  कर्बला के बाहर बुधवार रात समुदाय विशेष के दो युवक सांगानेर निवासी सद्दाम हुसैन पुत्र हसन मोहम्मद मेवाती और आजाद मंसूरी पुत्र सत्तार मंसूरी बैठे हुए थे। तभी 2-3 बाइक पर आए अज्ञात युवकों ने उन पर हमला कर दिया और उनकी बाइक को आग के हवाले कर दिया। सुचना मिलने पर सुभाष नगर थाना पुलिस मौके पहुंची और घायलों को महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया । उधर समुदाय विशेष के युवकों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद अस्पताल में बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। सूचना पर भीमगंज थाना प्रभारी सुरजीत सिंह, डीएसपी सिटी हंसराज बेरवा, एडीएम सिटी उत्तम सिंह शेखावत सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।  पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की ।