bagga - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बग्गा को हाईकोर्ट से राहत, देर रात जज के घर हुई सुनवाई
नई दिल्ली/चंडीगढ़। भाजपा नेता तजिंदर पाल बग्गा की गिरफ्तारी पर देर रात तक ड्रामा चला जहां एक ओर पंजाब के मोहाली की अदालत ने बग्गा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर साइबर क्राइम थाना प्रभारी को अगली सुनवाई पर उन्हें कोर्ट में पेश करने को कहा। इस आदेश के खिलाफ पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका लगाई गई। जिसपर देर रात सुनाई करते हुए जस्टिस अनूप चितकारा ने बग्गा की गिरफ्तारी पर 10 मई तक रोक लगा दी। सुनवाई जस्टिस चितकारा के घर पर हुई। इससे पहले पंजाब पुलिस ने बताया कि एक मई को थाना पंजाब स्टेट साइबर क्राइम, एसएएस नगर द्वारा तजिंदर बग्गा के खिलाफ हिंसा भड़काने, आपराधिक धमकी देने, सोशल मीडिया पर झूठे और सांप्रदायिक भड़काऊ बयान पोस्ट करने की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। मोहाली की अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 23 मई, 2022 की तारीख तय की है।

भाजपा का केजरीवाल के घर प्रदर्शन
इधर, भाजपा नेता बग्गा केजरीवाल के घर प्रदर्शन करने पहुंच गए हैं। उनके साथ सैकड़ों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ता भी हैं। पुलिस ने पूर्व विधायक मजिंदर सिंह सिरसा समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

मैं डरूंगा नहीं : बग्गा
बग्गा ने शनिवार को अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि उन पर 1 नहीं बल्कि 100 एफआईआर कर दो, तब भी वे डरने वाले नहीं हैं। वे कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

पंजाब के चीफ सेक्रेटरी को नोटिस
उधर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने बग्गा को गिरफ्तारी के दौरान पगड़ी ना पहनने देने के मामले में संज्ञान लेते हुए पंजाब के चीफ सेक्रेटरी को नोटिस जारी किया है। जिसमें उनसे 7 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। आयोग का कहना है कि इस मामले में एक सिख व्यक्ति के धार्मिक अधिकारों का उल्लंघन किया गया है।

डिटेन मामले में सुनवाई टली
बग्गा को गिरफ्तार करने के बाद पंजाब पुलिस को दिल्ली और हरियाणा में डिटेन के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई है। अब मंगलवार को सुनवाई होगी।

केजरीवाल के औजार के रूप में काम कर रही है पंजाब पुलिस : भाजपा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी के नेता तेजिंदरपाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने को लेकर भाजपा ने कहा कि पंजाब पुलिस आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के औजार के रूप में काम कर रही है और भाजपा इससे डरने वाली नहीं है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष आदेश गुप्ता, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह एवं पार्टी नेता मनजिंदरजीत सिंह सिरसा ने यह आरोप लगाया। उन्होंने पंजाब पुलिस द्वारा बग्गा का अपहरण किये जाने का आरोप लगाया और कहा कि पंजाब पुलिस नियमों को ताक पर रख कर गैरकानूनी तरीके से सुबह बग्गा को बलपूर्वक पकड़ कर ले गयी और उन्हें पगड़ी तक नहीं पहने दी। बग्गा ने पंजाब चुनाव के पहले केजरीवाल से राजनीतिक सवाल किए थे। उसी वजह से ये कार्रवाई हुई है। उन्होंने सवाल किया कि क्या किसी मुख्यमंत्री से सवाल पूछना गुनाह होता है। यदि ऐसे तानाशाह के अधिकार में दिल्ली पुलिस होती तो ना जाने क्या हाल होता। उन्होंने कहा कि केजरीवाल कहते थे कि वह राजनीति बदलने के लिए राजनीति में आये है. लेकिन राजनीति ने उन्हें बदल दिया है। गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल पंजाब पुलिस का दुरुपयोग कर रहे हैं और पंजाब पुलिस श्री केजरीवाल के हथियार के रूप में काम कर रही है। उन्होंने पंजाब पुलिस द्वारा बग्गा के पिता के साथ किये गये दुव्र्यवहार की निंदा की और कहा कि भाजपा इससे डरने वाली नहीं है। भाजपा ने आपातकाल को झेला है। उन्होंने कहा कि हम केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से सवाल पूछते रहेंगे और उनकी गुंडागर्दी का सड़क जवाब देते रहेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को कथित तौर पर धमकी देने के आरोप में पंजाब पुलिस के दस से अधिक कर्मियों की एक टीम ने भाजपा नेता बग्गा को पश्चिमी दिल्ली स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया और वे पंजाब के लिए निकल गये। मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया। बताया गया है कि पंजाब पुलिस की यह कार्रवाई नियम विरुद्ध है, क्योंकि उन्होंने दिल्ली पुलिस को सूचित करने एवं आवश्यक प्रक्रिया के बिना की है। इस कारण से दिल्ली पुलिस ने बग्गा को गिरफ्तार कर ले जाने वाले पंजाब पुलिस की टीम पर दिल्ली के जनकपुरी थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।