arjun rampal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

‘अर्जुन नागा’ की जयपुर-जैसलमेर में 40 दिन होगी शूटिंग, फिल्म पर्यटन नीति से प्रदेश को ग्लोबल स्क्रीन पर पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर। राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत, प्राकृतिक विविधता और भव्य लोकेशन्स अब फिल्मों की कहानी का हिस्सा बनने के साथ प्रदेश की पर्यटन ब्रांडिंग का भी सशक्त माध्यम बन रही हैं। इसी कड़ी में फिल्म निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा की आगामी फिल्म ‘अर्जुन नागा’ की राजस्थान में करीब 40 दिन शूटिंग होगी। फिल्म की शूटिंग के लिए जयपुर और जैसलमेर को प्रमुख लोकेशन के रूप में चुना गया है।

राजस्थान पर्यटन भवन में हुई विशेष बातचीत में अनिल शर्मा ने प्रदेश से अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए यहां की लोकेशन्स की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “मुझे राजस्थान से लगाव है। राजस्थान रहने और बसने के लिहाज से अच्छा है ही, फिल्मों के लिए भी बेहद अनुकूल है। यहां की लोकेशन्स ऐसी हैं कि उन्हें देखकर फिल्म के पर्दे पर उतारने का मन करता है।”

जयपुर-जैसलमेर में दिखेगा राजस्थान का रंग

शर्मा ने बताया कि ‘अर्जुन नागा’ में उत्कर्ष शर्मा, गुलशन ग्रोवर, अर्जुन रामपाल और निधि अग्रवाल प्रमुख भूमिकाओं में हैं। राजस्थान और अनिल शर्मा का फिल्मी रिश्ता पुराना है। उनकी ‘गदर : एक प्रेम कथा’, ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो’, ‘वीर’ और ‘ऐलान-ए-जंग’ जैसी फिल्मों का राजस्थान से शूटिंग संबंध रहा है। ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो’ में जैसलमेर और ‘वीर’ में आमेर की लोकेशन्स नजर आई थीं।

लोकेशन के साथ प्रशासनिक सहयोग भी जरूरी

अनिल शर्मा ने कहा कि किसी राज्य में शूटिंग के लिए केवल खूबसूरत लोकेशन ही पर्याप्त नहीं होती। स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग का सहयोग भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राजस्थान पर्यटन विभाग से उन्हें लगातार सहयोग मिलता रहा है।

फिल्मों से पर्यटन को नई उड़ान

पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियाड़ ने कहा कि राज्य सरकार ने फिल्म निर्माण की संभावनाओं को पर्यटन से जोड़ते हुए फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति-2025 लागू की है। इसका उद्देश्य राजस्थान को फिल्मकारों के लिए अनुकूल शूटिंग डेस्टिनेशन बनाना और फिल्मों के माध्यम से प्रदेश के पर्यटन स्थलों की पहुंच देश-विदेश तक बढ़ाना है। शूटिंग से जुड़ी अनुमतियों को सरल बनाने के लिए सिंगल-विंडो व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है।

राजस्थान पहले भी बना सिनेमा की पसंद

‘जोधा अकबर’, ‘उमराव जान’, ‘दिल्ली-6’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘रंग दे बसंती’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘वीर’, ‘गुलाल’ और ‘नन्हे जैसलमेर’ जैसी फिल्मों में राजस्थान की विरासत और परिवेश बड़े पर्दे पर नजर आया है।

हॉलीवुड तक पहुंची राजस्थान की खूबसूरती

‘ऑक्टोपसी’, ‘द बेस्ट एग्जॉटिक मैरिगोल्ड होटल’, ‘द दार्जिलिंग लिमिटेड’, ‘द फॉल’, ‘द डार्क नाइट राइजेज’ और ‘वायसरॉयज हाउस’ जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुतियों में भी जयपुर, उदयपुर, जोधपुर और जैसलमेर की लोकेशन्स दिखाई दी हैं। इससे राजस्थान की दृश्यात्मक पहचान वैश्विक दर्शकों तक पहुंची है।

बिलियनेयर को लेकर अटकलें तेज : अर्जुन रामपाल निभा रहे हैं विजय माल्या और ललित मोदी से प्रेरित किरदार!
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ओटीटी सीरीज ‘बिलियनेयर’ में उद्योगपति विजय माल्या और ललित मोदी से प्रेरित किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। हंसल मेहता की अपकमिंग ओटीटी सीरीज ‘बिलियनेयर’ की घोषणा के साथ ही इंडस्ट्री में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अर्जुन रामपाल इस सीरीज में एक ताकतवर उद्योगपति की भूमिका में नजर आएंगे, जिसकी कहानी महत्वाकांक्षा, सत्ता और नैतिक पतन के इर्द-गिर्द घूमती है। भले ही निर्माता इसे पूरी तरह काल्पनिक बता रहे हैं, लेकिन कहानी में नजर आ रही समानताओं ने अटकलों को हवा दे दी है।चर्चा है कि अर्जुन रामपाल इस सीरीज में विजय माल्या और ललित मोदी से प्रेरित किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार ‘बिलियनेयर’ का मुख्य किरदार किसी एक व्यक्ति पर आधारित नहीं है, बल्कि कई वास्तविक हस्तियों के गुणों का मिश्रण हो सकता है, जिससे कहानी और ज्यादा प्रभावशाली बनती है।

हंसल मेहता इससे पहले भी ‘स्कैम’ जैसी चर्चित सीरीज में सच और फिक्शन के बीच की रेखा को बारीकी से पेश कर चुके हैं, जिससे इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।फिलहाल मेकर्स ने कहानी को लेकर चुप्पी साध रखी है, लेकिन इतना तय है कि ‘बिलियनेयर’ सत्ता, सफलता और उसकी कीमत की एक दिलचस्प कहानी पेश करेगी।इस सीरीज का निर्देशन हंसल मेहता और रॉबी ग्रेवाल ने किया है। लेखन अनुभाव चोपड़ा और शांतनु सागर का है, जबकि प्रभलीन संधू ने इसे ऑलमाइटी मोशन पिक्चर के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह शो अमेज़न एमएक्स प्लेयर की ओरिजिनल लाइनअप का हिस्सा है।

धुरंधर की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल की नई फिल्म का ऐलान, परिवार और मूल्यों पर आधारित दमदार कहानी
मुंबई।  सुपरहिट फिल्म धुरंधर की शानदार सफलता के बाद अभिनेता अर्जुन रामपाल एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार वापसी के लिए तैयार हैं। उनकी अगली फिल्म एक अनटाइटल्ड फैमिली ड्रामा होगी, जिसमें वे सोलो लीड भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ एक मजबूत सामाजिक संदेश भी देगी।

फिल्म की कहानी जीवन के सरल मूल्यों, परिवार की अहमियत और अपनी जड़ों से जुड़े रहने के संदेश को सामने लाएगी। निर्माताओं के अनुसार यह कोई पारंपरिक मसाला फिल्म नहीं होगी, बल्कि भावनात्मक और दिल को छू लेने वाली कहानी के जरिए दर्शकों को परिवार और रिश्तों की असली अहमियत का एहसास कराएगी। खास बात यह है कि यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों के लिए उपयुक्त होगी और पारिवारिक दर्शकों को खास तौर पर जोड़ने का प्रयास करेगी।

इस फिल्म के जरिए अर्जुन रामपाल पहली बार लेखक-निर्देशक शैलेश वर्मा के साथ काम करने जा रहे हैं। फिल्म के निर्माता डॉ. विकास कुमार मोदी ने बताया कि इस साल वे लेखक-निर्देशक शैलेश वर्मा के साथ मिलकर तीन ऐसी फिल्में लाने की योजना बना रहे हैं, जो सामाजिक रूप से प्रभावशाली और सकारात्मक मूल्यों पर आधारित होंगी।

यह नई फिल्म अगस्त 2026 के मध्य में सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है। निर्माता-निर्देशक का मानना है कि यह फिल्म दर्शकों को मनोरंजन के साथ एक गहरा संदेश भी देगी और परिवार के साथ देखने लायक एक यादगार सिनेमाई अनुभव साबित होगी।

Housefull 5 में होगी अर्जुन रामपाल की एंट्री !
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की एंट्री हाउसफुल 5 में हो सकती है।

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 की चर्चा काफी समय से हो रही थी। हाउसफुल 5 को लेकर एक अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के बाद अब अर्जुन रामपाल की भी एंट्री हो सकती है। हाउसफुल के पहले पार्ट में  अर्जुन रामपाल नजर आए थे।

हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिका में दिखेंगे। इस बार उनका किरदार गंभीर होने के साथ-साथ मजेदार भी होने वाला है। यह फिल्म इसी साल अगस्त से फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि फिल्म हाउसफुल 5 ,06 जून 2025 को को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।

चैंपियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड से सम्मानित हुए अर्जुन रामपाल
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अर्जुन रामपाल को चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड से सम्मानित किया गया। अर्जुन रामपाल को सिनेमा और संस्कृति में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर पुरस्कार समारोह की तस्वीर साझा करते हुए आभार व्यक्त करते हुए कहा, भारत के माननीय 37वें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति केजी बालाकृष्णन के हाथों चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड महाराष्ट्र को प्राप्त कर बहुत ही सन्मानित महसूस कर रहा हूं। न्यायमूर्ति ज्ञानसुधा मिश्रा (पूर्व न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट भारत) का आभारी हूं कि उन्होंने इस सम्मान को और भी प्रभावी बनाया, मैं समाज और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में लगातार अपना  योगदान देता रहूंगा। धन्यवाद, नंदन झा (चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड कमेटी के अध्यक्ष) सकारात्मक बदलाव के लिए प्रयासरत व्यक्तियों के प्रयासों को स्वीकार करने के लिए।

निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस में कैमियो करेंगे अर्जुन रामपाल
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल फिल्म निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस में कैमियो करेंगे। सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अपने भाई कुश सिन्हा के निर्देशन में बन रही फिल्म निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेसमें मुख्य भूमिका में नजर आएगी। इस फिल्म के जरिए कुश सिन्हा निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। अर्जुन रामपाल फिल्म कैमियो की भूमिका में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में उनका रोल काफी अहम होगा।

फिल्म समीक्षक और फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अर्जुन रामपाल के कैमियो की घोषणा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने लिखा कि अर्जुन रामपाल, सोनाक्षी सिन्हा स्टारर निकिता रॉय की कास्ट में शामिल हुए टीम प्तनिकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस ने प्तअर्जुनरामपाल को थ्रिलर में एक कैमियो के लिए साइन किया है, जिसमें प्तसोनाक्षी सिन्हा, प्तपरेश रावल और प्तसुहेल नैय्यर । कुश सिन्हा के निर्देशन में पहली फिल्म है।

फिल्म धाकड़ मेरी मां को है समर्पित : अर्जुन
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने फिल्म धाकड़ को लेकर कहा कि यह फिल्म उनकी मां को समर्पित है। यह उन्हें एक सच्ची श्रद्धांजलि देने का प्रयास है। इस फिल्म का गाना शी इज ऑन फायर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला है। अभिनेता अर्जुन रामपाल ने कहा कि मेरी मां ने मुझे अकेले ही मुझे बड़ा किया है। इसलिए मुझे जब भी कोई वूमेन सेंट्रिक फिल्म का ऑफर आता है, तो मैं उसे तुरंत हां कह देता हूं। मेरी मां को श्रद्धांजलि देने का यह मेरा एक तरीका है, क्योंकि मुझे पता है कि वह कितनी ताकतवर थी।

अभिनेता ने इस फिल्म में अभिनय करने वाली कंगना रनौत की तारीफ करते हुए कहा कि जब धाकड़ की स्क्रिप्ट मेरे पास आई, तब मुझे बता दिया गया था कि यह वूमेन सेंट्रिक फिल्म है और कंगना मुख्य भूमिका में होंगी। मुझे हमेशा से कंगना का काम बेहद पसंद रहा है और मैं उनके साथ काम करना चाहता था। ट्रेलर में अभिनेता अर्जुन रामपाल के नए अवतार को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म में वह रुद्रवीर के रूप में नजर आयेंगे, जो जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई देंगे।