asi arrested - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ACB Trap : पचास हजार की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार, मुकदमे में सहायता करने की एवज में मांगी थी घूस
जालोर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बुधवार को जालोर जिले में बागोड़ा थाना के सहायक उप निरीक्षक को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उसने यह रिश्वत एक मामले में चालान नहीं करने एवं प्रकरण में मदद करने की एवज में ली थी।

ब्यूरो की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी जालोर को शिकायत मिली कि एएसआई कल्याण सिंह परिवादी के रिश्तेदार के विरूद्ध प्रकरण मेंं दो व्यक्तियों का चालान नहीं करने और प्रकरण में मदद करने की एवज में 35 हजार रुपए पूर्व में ले चुका है, अब 65 हजार रुपए और रिश्वत राशि की मांग कर परेशान कर रहा है। इसपर शिकायत का सत्यापन कर बुधवार को ट्रेप कार्रवाई की गई। जैसे ही एएसआई ने रिश्वत की राशि ली, तभी उसे पकड़ कर हिरासत में ले लिया गया।

15 लाख देकर एसआई का पेपर लेने वाली प्रशिक्षु महिला एसआई गिरफ्तार
जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने 15 लाख रुपए देकर एसआई का पेपर लेने वाली प्रशिक्षु महिला एसआई को गिरफ्तार किया है। एसओजी एडीजी वीके सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 में चयनित उप निरीक्षक पुलिस (प्रोबेशनर) मोनिका (25) निवासी सुल्तानपुर नवलगढ़ झुंझुनूं हाल तारपुरा दादिया सीकर हाल उप निरीक्षक पुलिस (प्रशिक्षु) पुलिस लाइन झुंझुनूं को गिरफ्तार किया है। मोनिका ने नकल गिरोह के सरगना पौरव कालेर से 15 लाख रुपए में परीक्षा से पूर्व ब्लूटूथ के माध्यम से पेपर पढ़वाने का सौदा किया था। मोनिका की उप निरीक्षक पुलिस की परीक्षा 15 सितम्बर 2021 को अजमेर में थी।

पौरव कालेर ने ब्लूटूथ के माध्यम से मोनिका को उप निरीक्षक पुलिस की लिखित परीक्षा की दोनों पारियों का पेपर पढ़ाया, जिसके तहत मोनिका ने उक्तपरीक्षा के हिन्दी विषय में 200 में से 184 अंक तथा सामान्य ज्ञान विषय में 200 में से 161 अंक प्राप्त किए। मोनिका को साक्षात्कार में मात्र 15 अंक प्राप्त हुए। मोनिका का उप निरीक्षक पुलिस के पद पर मैरिट क्रमांक 34 पर चयन हुआ। इसके लिए मोनिका ने पौरव कालेर को 15 लाख रुपए दिए। एसओजी ने जब पोरव कालेर को गिरफ्तार किया था, उस समय मोनिका राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर से फरार हो गई थी। उसने जब आवंटित जिला झुन्झुनूं में ज्वॉइन किया तो उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी ने एएसआई को 5 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
करौली। नादौती में भृष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कस्बा शहर पुलिस चौकी के सहायक उप निरीक्षक सुरेश चंद को 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी ब्यूरो के उपाधीक्षक अमर सिंह मीणा ने बताया कि परिवादी रणजीत सिंह ने लिखित रिपोर्ट दी कि उसने नादौती थाने में एक मामले में मदद करने की एवज में सुरेश चंद 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे है।

मीणा ने बताया कि परिवादी की शिकायत का सत्यापन के बाद परिवादी को पांच हजार रुपए के साथ कस्बा पुलिस चौकी भेजा गया, जहां सुरेश चंद ने पांच हजार रुपए लेकर रख लिए। ब्यूरो टीम ने एएसआई को पांच हजार रुपए बरामद कर के गिरफ्तार कर लिया।