blackmailing case - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दुष्कर्म का आरोपी ‘भोंदू बाबा’ गिरफ्तार: खुद को बताता था महादेव का अवतार, पुलिस जांच शुरू
मुंबई। महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने एक 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी और खुद को आध्यात्मिक गुरु बताने वाले ‘भोंदू बाबा’ ऋषिकेश वैद्य को पुणे पुलिस ने वसई से गिरफ्तार कर लिया है।  आरोपी के खिलाफ पुणे में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वह फरार चल रहा था, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की चार विशेष टीमें गठित की गई थीं। पुलिस के अनुसार, ‘आमची वसई’ नामक संगठन चलाने वाले ऋषिकेश वैद्य ने खुद को भगवान महादेव का अवतार बताकर पीड़ित महिला को विश्वास दिलाया कि वह ‘पार्वती’ का रूप है।

आरोप है कि दिसंबर 2023 में वैद्य ने पुणे के मांजरी इलाके के एक लॉज में महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसका यौन उत्पीड़न किया और उसकी अश्लील तस्वीरें भी खींच लीं। आरोपी इन तस्वीरों के जरिए महिला को ब्लैकमेल और प्रताड़ित करने लगा। मई 2025 में उसने महिला को दोबारा वसई के एक होटल में बुलाकर उत्पीड़न का प्रयास किया, जिससे तंग आकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता बना ब्लैकमेलिंग का जाल, युवक से 10 लाख की मांग
जयपुर। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती पर युवक को ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये मांगने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जयपुर में ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती धीरे-धीरे एक बड़े विवाद में बदल गई। शहर के 38 वर्षीय युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि करीब चार साल पहले उसकी पहचान एक 28 वर्षीय युवती से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। शिकायत के अनुसार, बातचीत के दौरान युवती ने खुद को अविवाहित बताया और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। कुछ समय बाद युवती ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का प्रस्ताव दिया, जिसे युवक ने स्वीकार कर लिया।

करीब दो साल पहले दोनों ने आपसी सहमति से लिव-इन से जुड़े दस्तावेज भी तैयार करवा लिए। आरोप है कि इस दौरान युवती ने बिजनेस के नाम पर युवक से लाखों रुपये ले लिए। कुछ समय बाद युवक को पता चला कि युवती ने अपनी पहचान से जुड़ी कई जानकारियां गलत दी थीं और वह पहले से शादीशुदा है। जब युवक ने इसका विरोध किया तो युवती ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देना शुरू कर दिया। आरोप है कि युवती ने शादी का झांसा देकर युवक के खिलाफ रेप का मामला भी दर्ज करवा दिया। इसके बाद युवती और उसके साथियों ने समझौते के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

लड़की के नाम से आईडी बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपित को किया गिरफ्तार
सीकर। सोशल मीडिया ऐप पर लड़की के नाम से आईडी बनाकर दोस्ती करने के बाद ब्लैकमेल करने के मामले में लोसल पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी शमीम बिसायती को गिरफ्तार किया है। जिसके मोबाइल में करीब एक दर्जन से ज्यादा संदिग्ध चैट्स मिली है। थानाधिकारी सरदारमल ने बताया कि 9 जुलाई को पुलिस थाने पर एक लड़की के द्वारा शिकायत दी गई कि एक लड़का उसे 2 साल से परेशान कर रहा है। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह हेलो यु ऐप चलाती थी। जहां लड़की की आईडी से लड़के ने दोस्ती की और फिर नंबर ले लिया। नंबर लेने के बाद आरोपी ने उसके मोबाइल को हैक करके फोटोज निकाल लिए। फिर लड़की को रोहन नाम के लड़के की आईडी से मैसेज करके कहा कि जिसे तुम लड़की समझकर बात करती थी, वह मैं था।

आरोपी ने दबाव बनाया कि दोस्ती कर नहीं तो तेरे घर पर फोन करके बोल दूंगा कि तू हेलो यु ऐप चलाती है और लड़कों को बॉयफ्रेंड बनती है। आरोपी कहने लगा कि वीडियो कॉल कर नहीं तो तेरे घर पर कॉल करके सब कुछ बता दूंगा। लेकिन लड़की ने मना कर दिया तो आरोपी युवक ने उसके पति के पास भी कॉल किया। आरोपी युवक ने लड़की से पैसों की डिमांड की। पैसे नहीं देने पर आरोपी ने सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी भी दी। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन करना शुरू किया। इसके बाद पुलिस ने टेक्निकल सोर्सेज के जरिए आरोपी शमीम (36) पुत्र मोहम्मद तौफीक निवासी वार्ड नंबर 2 को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से अब तक कि इन्वेस्टीगेशन में सामने आया है कि आरोपी युवक हेलो यू, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया एप्स पर लड़की की आईडी बनाकर महिलाओं और युवतियों से दोस्ती करता। इसके बाद फोटो वायरल करने, चैट्स और वीडियो कॉल रिकॉर्ड करके ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठता है। आरोपी के पास से करीब एक दर्जन युवतियों, महिलाओं के संदिग्ध चैट्स मिली है।

शादी के बाद ब्लैकमेल करने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार
जयपुर। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने अमीर व्यक्तियों से शादी कर ब्लैकमेल करने व परिवार के लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में प्रकरण दर्ज करवाकर कीमती सामान व रुपए हड़पने वाली बीबी को उत्तराखण्ड से गिरफ्तार किया है। इससे पहले आरोपित सीमा पूर्व में भी आगरा निवासी व्यापारी एवं गुरुग्राम निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अपना शिकार बना चुकी है। अब महिला जयपुर निवासी व्यापारी को शादी की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाकर ब्लैकमेल कर रही थी, जिससे पूरा परिवार अवसादग्रस्त था। पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि नामी ज्वैलर्स ने 29 जुलाई 2023 को रिपोर्ट दी कि उसकी पहली पत्नी की मृत्यु हो जाने के कारण घर पर छोटे बच्चों की देखरेख व जीवन साथी के लिए मोबाइल एप्लीकेशन जीवनसाथी डॉट कॉम पर रजिस्ट्रेशन करवा लिया। तभी सीमा से देहरादून में उसकी मुलाकात हो गई। दोनों के बीच सहमति से फरवरी 2023 में मानसरोवर जयपुर में शादी की गई। सीमा घरवालों का विश्वास जीतकर 28 जुलाई 2024 को घर में पीछे से छह लाख 50 हजार रुपए नकद, सोने का एक सेट, कानों के सोने के झूमर, एक नाक की नथ सोने की, डायमंड की चार चूड़ियां ,दो डायमंड की चूड़ी, एक सोने की एवं डायमंड की टोपस, चांदी की एक पायल, एक हीरे की रिंग , एक सोने की बड़ी रिंग कॉकटेल, मंहगे कपड़े साड़ियां, भगवान के मन्दिर से तीन चांदी के गिलास, दो चांदी की प्लेट, एक डायमंड का मंगलसूत्र, सोने की चेन सहित करीब 25-30 लाख के सोने चांदी के जेवरात व कीमती माल समेटकर गायब हो गई।

जीवनसाथी डॉट कॉम पर तलाशती है शिकार
सीमा जीवनसाथी डॉट कॉम पर विधुर या तलाकशुदा व्यापारी अग्रवाल समाज का रईस और अमीर रुपए वाले लड़कों को तलाशती है। जिससे सम्पर्क कर पहले उसके व्यापार एवं अन्य सम्पूर्ण जानकारी इकट्ठा करके शादी करती है एवं तीन चार माह में परिवार का विश्वास जीतकर घर से सामान समेटकर गायब हो जाती है।

यह हुआ खुलासा
पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि सीमा ने पहले भी वर्ष 2013 में आगरा निवासी व्यापारी के पुत्र के साथ विवाह किया एवं कुछ दिन बाद ही उनके खिलाफ  प्रताड़ना का केस दर्ज करवा दिया जिसमें राजीनामा के नाम पर 75 लाख रुपए वसूल कर लिए। वर्ष 2017 में गुरुग्राम निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर से शादी कर उसके खिलाफ भी कुछ समय पश्चात अप्राकृतिक मैथुन व ममेरे देवर के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाकर 10 लाख रुपए वसूल कर लिए। इसके बाद झोटवाड़ा निवासी व्यापारी से शादी कर विश्वास जीतकर घर से रुपए जेवर लेकर फरार हो गई और पूर्व की तरह दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा गई।

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लेकमेल करने वाली महिला सहित 2 गिरफ्तार
जयपुर। एक व्यक्ति की फिजियोथेरेपी के बहाने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लेकमेल करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। ब्लेकमेल करने वाले ने 10 लाख की फिरोती मांगी। मुहाना थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को फिजियोथेरेपी के बहाने अश्लीली वीडियो बनाकर ब्लेकमेल करने वाली महिला सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से मोबाइल और बोलेरो गाड़ी बरामद की है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण मदुल कच्छावा ने बताया परिवादी ने रिपोर्ट दी थी कि उसके पास एक महिला का फोन आया। उसने अपना नाम पूजा बताया। उसने एक कमरा  किराए पर लेने की बात की। उसी दिन शाम को कमरा दिखा दिया। उन्हें कमरा पसंद नहीं आया। उसने बताया कि वह अस्पताल में फिजियोथेरेपी का काम करती है। दर्द हो, तो मैं थेरेपी कर सकती हूं। वह उस दिन चली गई। इसके बाद उसने फोन कर कहा कि वह फ्री है और थेरेपी कर सकती है। मेरे हां करने पर वह आ गई और उसने थेरेपी शुरू कर दी। इस दौरान एक युवक आया और उसने मेरी और उस महिला की वीडियो बना ली और 10 लाख की मांग करने लगे। उन्होंने कहा कि पैसे नहीं देने पर बदनाम कर देंगे। इसके बाद रिपोर्ट  पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।