Business News - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

थोक मूूल्यों में जुलाई में मजबूती पर थोक मुद्रास्फीति चौथे माह शून्य से नीचे बनी रही
नई दिल्ली। भारत में खास कर खाद्य वस्तुओं के महंगा होने से थोक बाजार में कुल मिला कर मूल्यों में जुलाई में इसे पिछले माह की तुलना में मजबूती आई पर थोक मुद्रास्फीति शून्य से 1.36 प्रतिशत नीचे रही। जून में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति शुन्य से 4.12 प्रतिशत नीचे थी।

सोमवार को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति लगातार चार माह से शून्य से नीचे है।

सोमवार को जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जुलाई, 2023 में मुद्रास्फीति की दर में गिरावट मुख्य रूप से खनिज तेल, प्राथमिक धातुओं, रासायनिक और रसायन उत्पादों, कपड़ा और खाद्य उत्पादों की कीमतों में एक साल पहले की तुलना में कमी चलते आई है।

ताजा आंकड़ों के अनुसार थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति जून के 1.32 प्रतिशत की तुलना में बढ़कर 14.25 प्रतिशत हो गई। जुलाई में ईंधन और बिजली मुद्रास्फीति जून के शून्य से 12.36 प्रतिशत नीचे की तुलना में घट कर शून्य से 12.79 प्रतिशत नीचे हो गई। विनिर्मित उत्पादों की मुद्रास्फीति जुलाई 2023 में शून्य से 2.51 प्रतिशत नीचे रही, जबकि इससे पिछले महीने में यह शून्य से 2.71 प्रतिशत नीचे थी।

वैश्विक बाजार में कीमतों के बढऩे और तुलनात्मक आधार प्रभाव कम होने के साथ, आने वाले महीनों में थोक मूल्य सूचकांक के धीरे-धीरे बढऩे की उम्मीद है। जून में थोक मूद्रास्फीति रिकार्ड स्तर पर नीचे चली गयी थी। भारतीय रिजर्व बैंक अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की समीक्षा करते समय खुदरा मुद्रास्फीति पर नजर रखता है।

सेवा निर्यात मजबूत, जनवरी में निर्यात में भी गिरावट
एजेंसी/नवज्योति,नई दिल्ली। वैश्विक बाजार की अनिश्चितताओं के बीच भारत का वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात जनवरी 2023 में एक वर्ष पहले की तुलना में 6.58 प्रतिशत गिरकर 32.91 अरब डॉलर के बराबर रहा।  यह जानकारी बुधवार को सरकारी आंकड़ों में दी गई। यह लगातार दूसरा महीना है जबकि वाणिज्यिक निर्यात घटा है। दिसंबर में वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात 12.2 प्रतिशत घटकर 34.48 अरब डालर रहा था। जनवरी में आयात में भी कमी के कारण व्यापार घाटा कम हो कर 17.75 अरब डॉलर के बराबर रहा। पिछले 12 महीने में व्यापार घाटे का  का यह न्यूनतम स्तर है। इससे पहले जनवरी 2022 में व्यापार घाटा 17.42  अरब डॉलर था और उसके बाद घाटे का स्तर इससे ऊपर बना रहा। जनवरी में आयात 3.63 प्रतिशत संकुचित होकर 50.66 अरब डॉलर के बराबर रहा। चालू वित्त वर्ष 2022-23 में अप्रैल से जनवरी तक की 10 मार्च की अवधि में वाणिज्यिक निर्यात एक वर्ष पहले की इसी अवधि की तुलना में 8.51 प्रतिशत वृद्धि के साथ 369.25 अरब डॉलर जबकि आयात 21.89 प्रतिशत बढ़कर 602.20 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में अब तक वस्तुओं और सेवाओं को मिलाकर निर्यात में कुल वृद्धि करीब  17.33 प्रतिशत रही है। इस वृद्धि के पीछे मुख्य ताकत सेवा क्षेत्र की है जिसका निर्यात ऐतिहासिक  रूप से काफी अच्छा चल रहा है, इसमें चालू वित्त वर्ष में अब तक 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई  है तथा वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात कुल मिलाकर 8.5 प्रतिशत  वार्षिक की दर  से बढ़ा है। हमें पूरी उम्मीद है कि वैश्विक स्तर पर चुनौतियों के बावजूद हमारे निर्यात में कुल मिलाकर वृद्धि की गति बनी रहेगी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष में अप्रैल जनवरी के बीच वाणिज्यिक वस्तुओं के व्यापार में घाटा 233 अरब डॉलर रहा। चालू वित्त वर्ष में पहले 10 महीनों में प्लास्टिक, लिओलियमख, रत्न आभूषण, लौह अयस्क और इंजीनियरिंग वस्तुओं के निर्यात में गिरावट दर्ज की गई है। इंजीनियरिंग निर्यात अप्रैल से जनवरी 2022- 23 के बीच 88.27 अरब डॉलर रहा जो 3.37 प्रतिशत  का संकुचन दर्शाता है। इसी तरह इस दौरान 31.61 अरब डालर के निर्यात के साथ रत्न आभूषण का निर्यात सालाना आधार पर 0.54 प्रतिशत कम हुआ है लेकिन इस दौरान पेट्रोलियम उत्पाद, चावल सिले सिलाए कपड़ों, रसायन और इलेक्ट्रॉनिक सामान के निर्यात में वृद्धि दर्ज की गई है। चालू वित्त वर्ष में पहले 10 महीनों में सोने का आयात 11.26 प्रतिशत  घटकर 29 अरब डॉलर के बराबर रहा जबकि पिछले साल इसी दौरान सोने का आयात 40.35 अरब डॉलर था।

देश में बढ़ती महंगाई के आंकडेें तय करेंगे बाजार की चाल
एजेंसी/नवज्योति, मुंबई। दुनिया भर में ब्याज दरों में लगातार जारी बढ़ोतरी से आर्थिक विकास पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से चिंतित निवेशकों की बिकवाली से बीते सप्ताह गिरावट पर रहे शेयर बाजार की दिशा अगले सप्ताह खुदरा और थोक महंगाई के आंकड़ों से तय होगी। बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 159.18 अंक की गिरावट लेकर सप्ताहांत पर 60682.70 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 2.45 अंक की मामूली बढ़त के साथ 17856.50 अंक पर सपाट रहा। वहीं, समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई की दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों में लिवाली हुई, जिससे मिडकैप 442.43 अंक की छलांग लगाकर सप्ताहांत पर 24890.44 अंक और स्मॉलकैप 400.37 प्रतिशत उछलकर 28263.05 अंक पर पहुंच गया। विश्लेषकों के अनुसार, अगले सप्ताह बाजार दिशा की तलाश में रहेगा। भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के मुद्रास्फीति के आंकड़े प्रमुख ट्रिगर के रूप में काम करेंगे। संस्थागत प्रवाह महत्वपूर्ण होगा क्योंकि जनवरी में लगातार बिकवाली के बाद विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) की बिकवाली कम हुई है। इसके अलावा कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव, डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड अन्य महत्वपूर्ण कारक होंगे।  अगले सप्ताह देश में जनवरी के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा महंगाई और थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई के आंकडेÞ जारी होंगे, जिसका असर बाजार पर देखा जा सकेगा। इसके अलावा एफआईआई की निवेश धारणा की भी बाजार को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। एफआईआई ने फरवरी में अबतक कुल 69,976.72 करोड़ रुपए की लिवाली जबकि कुल 75,390.93 करोड़ रुपए की बिकवाली की है। उन्होंने बाजार से 5,414.21 करोड़ रुपए निकाल लिए। हालांकि, फरवरी में भी घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) की निवेश धारणा मजबूत रही है। उन्होंने बाजार में कुल 56,062.65 करोड़ रुपए का निवेश किया जबकि 49,609.60 करोड़ रुपए निकाल लिए जिससे वह 6,453.05 करोड़ रुपए के लिवाल रहे।

बीते सप्ताह बाजार में तीन दिन गिरावट और दो दिन तेजी रही। अमेरिका में रोजगार के मजबूत आंकडेÞ आने के बाद फेड रिजर्व के एक बार फिर लंबे समय तक ब्याज दर में आक्रामक वृद्धि का सिलसिला जारी रखने की आशंका से वैश्विक बाजार में आई गिरावट के दबाव में धातु, कमोडिटीज, आईटी, यूटिलिटीज और पावर समेत दस समूहों में हुई बिकवाली से सोमवार को सेंसेक्स 334.98 अंक की गिरावट लेकर 60506.90 अंक और निफ्टी 89.45 अंक टूटकर 17764.60 अंक पर आ गया। वैश्विक बाजार के मिले जुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर धातु, यूटिलिटीज, दूरसंचार और एफएमसीजी समेत चौदह समूहों में हुई बिकवाली से मंगलवार को सेंसेक्स 220.86 अंक लुढ़ककर 60286.04 अंक और निफ्टी 43.10 अंक उतरकर 17721.50 अंक पर आ गया।  वहीं, रिजर्व बैंक के तमाम चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था के मजबूत बने रहने के संकेत से कमोडिटीज, हेल्थकेयर, आईटी, टेक और सर्विसेज समेत पंद्रह समूहों में हुई दमदार लिवाली की बदौलत बुधवार को सेंसेक्स 377.75 अंक की तेजी लेकर 60663.79 अंक और निफ्टी 150.20 अंक उछलकर 17871.70 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह वैश्विक बाजार के सकारात्मक रुख के बीच स्थानीय स्तर पर सर्विसेज, आईटी और टेक समेत नौ समूहों में हुई लिवाली से गुरुवार को सेंसेक्स 142.43 अंक की तेजी लेकर 60806.22 अंक और निफ्टी 21.75 अंक बढ़कर 17893.45 अंक पर रहा। वहीं, दुनिया भर में ब्याज दरों में लगातार जारी बढ़ोतरी से आर्थिक विकास पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से चिंतित निवेशकों की बिकवाली से वैश्विक बाजार में आई गिरावट के दबाव में शुक्रवार को सेंसेक्स 123.52 अंक गिरकर 60682.70 अंक और निफ्टी 36.95 अंक फिसलकर 17856.50 अंक पर आ गया।

गुणवत्ता जीवन में एक अहम भुमिका निभाती है : गौरव रूंगटा
जयपुर। कठिन परिश्रम, पहल करने की क्षमता तथा सकारात्मक सोच कर्मचारियों को अच्छे परिणाम की ओर ले जाती है। सीआईआई राजस्थान के अध्यक्ष गौरव रूंगटा ने भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित 35वी गुणवत्ता नियंत्रण प्रतियोगिता (प्रा.) के समापन समारोह में विशिष्ठ अतिथि के रूप में ये बात कही। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता की जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका है चाहे वह उद्योग हो या व्यक्ति। उनके अनुसार गुणवत्ता जीवन में एक अहम भुमिका निभाती है और गुणवत्ता के प्रति सचेत रहना आज की जरूरत बन गई है। रूंगटा, ने क्वालिटी के कन्सेप्ट और उसके महत्व पर प्रकाश डाला और टीमों द्वारा प्रभावी प्रस्तुतिकरण की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता समूह बनाकर कार्य करने से टीम भावना जागृत होती है और समाधान आसान हो जाता है। 21 गुणवत्ता दलों ने विभिन्न विषयों पर उनके कार्यक्षेत्र से सम्बन्धित समस्या व उसके समाधान पर प्रस्तुतियां दी। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में धीरज कंसल, चीफ  एग्जेक्युटिव ऑफि सर, श्री सेल्स कॉर्पोरेशन प्रमुख निर्णायक, डॉ पल्लवी मिश्रा, निदेशक (वित्त), निम्स विश्वविद्यालय और राजेश काबरा, प्रबन्ध निदेशक, राघव प्रोडक्टीविटी थे।

होण्डा का एक्टिवा प्रीमियम संस्करण
नई दिल्ली। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने शुक्रवार को अपने लोकप्रिय स्कूटर होंडा एक्टिवा का 2022 एक्टिवा प्रीमियम संस्करण लाँच करने की घोषणा की जिसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 75400 रु. है। कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ आत्सुशी ओगाता ने कहा कि हमेशा अग्रणी स्थिति बरक़रार रखते हुए होण्डा एक्टिवा अपनी आकर्षक अपील के साथ देश के सभी आयुवर्गों के राइडरों को लुभाती रही है। पिछले दो दशकों के दौरान ब्राण्ड एक्टिवा न सिर्फ तकनीकी बदलाव से होकर गुज़री है बल्कि हर नए अपडेट के साथ पहले से अधिक शार्प, ट्रेंडी और आकर्षक अपील देती रही है। 2022 प्रीमियम एडीशन के साथ, हमें खुशी है कि हम एक्टिवा को नए अवतार में लेकर आए हैं जो सुनहरे स्पर्श के साथ उपभोक्ताओं से बेजोड़ आकर्षण का वादा करती है। प्रीमियम डिज़ाइन, नए आकर्षक लुक के साथ कंपनी ने कहा कि एक्टिवा का प्रीमियम संस्करण 3 नए रंगों- मैट सैंगरिया रैड मैटेलिक, मैट मार्शल ग्रीन मैटेलिक और पर्ल साइरन ब्लू में उपलब्ध है।

हरे निशान के साथ शेयर बाजार की शुरूआत
मुंबई। गिरावट के दौर में चल रहे शेयर बाजार में गुरुवार को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 477.52 अंक की बढ़ोतरी के साथ 53,018.91 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 31.1 अंक चढ़कर 15,723.25 अंक पर खुला। हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

बीएसई का मिडकैप 193.37 अंकों की बढ़त के साथ 22,148.65 अंक पर और स्मॉलकैप 206.72 अंक बढ़कर 25,272.62 अंकों पर खुला। उल्लेखनीय है कि बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को 152.18 अंक टूटकर 52541.39 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 39.95 अंक फिसलकर 15692.15 अंक पर आया।

लाल निशान के साथ खुले शेयर बाजार, मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट
मुंबई। शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (‌BSE) का सेंसेक्स 560.03 अंक गिरकर 54,760.25 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 194.15 अंकों के दबाव 16,283.95 अंक पर खुला। लाल निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई का मिडकैप 106.70 अंकों की गिरावट के साथ 22,528.35 अंक पर और स्मॉलकैप 100.36 अंक उतरकर 25,938.91 अंकों पर खुला।

उल्लेखनीय है की बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 427.79 अंको की छलांग लगाकर 55 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 55,320.28 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 121.85 अंक उछलकर 16,478.10 अंक पर पहुंच गया ।

सेबी ने सख्त किए IPO नियम: बैंक अकाउंट में बिना जरूरी फंड रखे नहीं लगा सकेंगे बोली
मुंबई। अगर आप भी प्राइमरी मार्केट में इंटरेसट रखते हैं और आगे कंपनियों के आने वाले आईपीओ में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह खबर जरूरी है। अब आईपीओ में सिर्फ सब्सक्रिप्शन बढ़ाने के मकसद से बोली लगाना आसान नहीं रह गया है। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने आईपीओ में बोली लगाने के नियम सख्त कर दिए हैं। सेबी का कहना है कि आईपीओ के एप्लिकेशन को तभी प्रॉसेस किया जाएगा, जब उसके लिए जरूरी फंड निवेशक के बैंक अकाउंट में होगा, यह नियम एक सितंबर से सभी तराह की कटेगिरी के निवेशकों पर लागू होगा।

इस नियम के क्या हैं मायने

सेबी का उद्देश्य यह है कि सिर्फ सब्सक्रिप्शन डाटा बढ़ाने के लिए जो निवेशक या संस्थान बोली लगाते हैं, उन पर रोक लगाई जा सके, सिर्फ वहीं निवेशक अब बोली लगा सकते हैं, जो वास्तव में कंपनी के शेयर खरीदना चाहते हैं। इस मामले में मार्केट रेगुलेटर को कई शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद सर्कुलर जारी किया गया है।

सर्कुलर में क्या है ?

सेबी ने सर्कुलर में यह साफ किया है कि आईपीओ में एएसबीए व्यवस्था के तहत किए गए आवेदनों को तभी मंजूरी दी जाएगी। ए जब निवेशक के बैंक खातों में आवेदन की राशि रोककर रखी गई हो। यानी स्टॉक एक्सचेंज अपने इलेक्ट्रॉनिक बुक बिल्डिंग प्लेटफॉर्म में एएसबीए आवेदन को केवल तभी स्वीकार करेंगे, जब रोकी गई आवेदन राशि पर अनिवार्य पुष्टि मिल जाए। यह व्यवस्था सभी कटेगिरी के निवेशकों यानी रिटेल इन्वेस्टर्स, क्यूआईबी और एनआईआई पर एक सितंबर से लागू होगा अभी एएसबीए के आधार पर फंड ब्लॉक किए जाने से क्यूआईबी और एनआईआई का के कुछ छूट है।

मारुति की नई एक्सएल 6 लॉन्च शुरुआती कीमत 11.29 लाख
नईदिल्ली। यात्री वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने गुरुवार को अपनी नई छह सीटर बहुउद्देश्यीय यात्री कार नई एक्सएल 6 लॉन्च करने की घोषणा की जिसकी एक्स शोरूम शुरूआती कीमत 11.29 लाख रुपए है।  कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि उसकी सबसे प्रीमयम पेशकश, बोल्ड डिजाइन, और बेहतर आराम की सुविधाओं के साथ, इन-बबल्ट कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और नेक्स्ट-जेन पॉवरट्रेन से लैस है।  इस मौके पर कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हसाशी ताकेउचि ने कहा कि एक्स एल 6 नेक्सा में हमारे लिए एक बहुत ही सफल मॉडल रहा है। इसने बेहद कम समय में प्रीमयम एमपीवी के रूप में अपने लिए जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है।

बोल्ड लुक के साथ, फीचर-पैक, यूटिलिटी व्हीकल के लिए विकसित हो रहे ग्राहकों की आकांक्षाओं ने हमें ऑल-न्यू एम्सएल 6 पेश करने के लिए प्रेरित किया है।  उन्होंने कहा कि इस नई कार में नया 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। कलात्मक रूप से डिजाइन किए गए बाहरी और आंतरिक सज्जा इसको प्रीमियम एमपीवी बनाते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से इसके सभी मॉडल में न्यूनतम चार एयरबैग दिए गए हैं।   इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन है। पांच स्पीड मैनुअल ट्रासमिशन और न्यू एडवांस्ड 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ यह नयी कार उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि यह कार मैनुअल ट्रांसमिशन में 20.97 किलोमीटर प्रति लीटर और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में 20.27 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

होण्डा गोल्ड विंग टूर की बुकिंग शुरू
नई दिल्ली। होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इंडिया ने भारत में 2022 गोल्ड विंग टूर का लॉन्च किया। यह नया मॉडल जापान से सीबीयू रूट’ के जरिए भारतीय बाजार में अपनी जगह बनाएगा। 2022 गोल्ड विंग टूर ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन (डीसीटी) विद एयरबैग- में उपलब्ध होगी। आत्सुशी ओगाता, मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेसीडेन्ट एवं सीईओ, होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इंडिया ने कहा कि पिछले सालों के दौरान गोल्ड विंग ने होण्डा की आधुनिक तकनीकों का नेतृत्व करते हुए अपनी प्रतिष्ठा को बेहद मजबूत बनाया है। टूरिंग के अनुभव को नया आयाम देते हुए हम भारत में 2022 गोल्ड विंग टूर डीसीटी मॉडल विद एयरबैग के साथ दोपहिया वाहन पर लक्जरी के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। यदविंदर सिंह गुलेरिया, डायरेक्टर- सेल्स एण्ड मार्केटिंग, होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इंडिया ने कहा कि होण्डा गोल्ड विंग पिछले दशक के दौरान बड़े बदलावों से होकर गुजरी है, इसने लक्जरी, आराम और सुरक्षा को नया आयाम दिया है। गोल्ड विंग टूर अपने शानदार फीचर्स के साथ विभिन्न प्रकार की सड़कों पर राइड का बेहतरीन अनुभव देती है। भारत में अब ‘2022 गोल्ड विंग टूर (डीसीटी)’ की बुकिंग शुरू हो गई है।

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार: मिडकैप में हल्की गिरावट और स्मॉलकैप में बढ़त दिखाई दी
मुंबई। शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ खुला और कारोबार की शुरुआत में बीएसई का सेंसेक्स जहां 221.07 अंकों की गिरावट के साथ 58743.50 अंकों पर रहा, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 90.1 अंकों के दबाव के साथ 17,584.85 अंकों पर खाता खोला। गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप में हल्की गिरावट और स्मॉलकैप में बढ़त दिखाई दी। बीएसई का मिडकैप 0.79 अंक गिरकर 25,406.36 अंक पर और स्मॉलकैप 40 अंकों की बढ़त के साथ 29,920.07 अंक पर खुला।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को 482.61 अंक लुढ़ककर एक सप्ताह से अधिक के निचले स्तर 59 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 58964.57 अंक पर आ गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी बीते दिन 109.40 अंक टूटकर 17674.95 अंक पर रहा था।