bolero - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बाड़मेर के बांटा गांव में हादसा, बोलेरो और ट्रक की टक्कर, 8 की मौत
बाड़मेर। राजस्थान में सीमांत बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी थाना क्षेत्र के बांटा गांव के पास बोलेरो और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में आठ लोगो की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार ये सभी लोग जालोर के सेडिया गांव से बाड़मेर के कांधी की ढाणी में एक शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे कि सोमवार देर रात रामजी की गोल हाईवे से आगे बांटा गांव के समीप सामने से आ रहे ट्रक से उनकी बोलेरो टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए जबकि ट्रक पलट गया। हादसे में छह लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सांचोर अस्पताल ले जाया गया जहां दो लोगों ने और दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे में पूनमाराम (45), भागीरथ (38) प्रकाश (28) मनीष (12) एवं ङ्क्षप्रस (05) निवासी खारा जालोर की मौके पर मौत हो गई जबकि मांगीलाल (35)और बुद्धराम (40) ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा। एक घायल अस्पताल में भर्ती है।

हादसे की खबर मिलने पर वन मंत्री हेमाराम चौधरी और सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कर्नल मानवेन्द्र ङ्क्षसह ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के प्रति संवेदना जताई।

यूपी के सिद्वार्थनगर मे सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी बोलेरो, 8 बारातियों की मौत
सिद्वार्थनगर। उत्तर प्रदेश मे सिद्वार्थनगर जिले के जोगिया क्षेत्र मे सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में भिडऩे से बोलेरो कार में सवार आठ बारातियों की मौत हो गईं जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला गांव सेें बांसी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात एक बारात गई थी। बारात से बोलेरो गाड़ी मे 11 लोग बैठ कर वापस आ रहे थे कि बांसी-नौगढ़ मार्ग पर कटया गांव के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में बोलेरो घुस गयी।

इस हादसे में सात बरातियों मोनी,रामललित, रवि,शिवसागर,लाला,गोरख प्रसाद तथा पिन्टू निवासी ग्राम महला थाना शोहरतगढ़ की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तीन अन्य घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुईं है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होने  दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

बोलेरो की ट्रक से भिड़ंत में 2 लोगों की मौत
सरदारशहर। पंचायत समिति के सामने मेगा हाईवे पर बोलेरो जिप व ट्रक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार दो जनों की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो घायल हो गए। घायलों को निजी वाहनों से कस्बे के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्साकर्मियों ने प्राथमिक उपचार कर जयपुर रैफर कर दिया। सूत्रों के अनुसार एक युवक की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। जासासर ग्राम पंचायत के सरपंच संदीप वर्मा ने बताया कि गांव जासासर से सरदारशहर की ढाणी में बारात में गए थे। वापस आते वक्त पंचायत समिति के सामने ट्रक व बोलेरो की भिड़ंत हो गई।

गांव का चुन्नीलाल सारण और आसलू के बलवीर की मौत हो गई व जासासर के योगेश व सुभाष गोदारा घायल हो गए। राजकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर दोनों घायलों को रेफर कर दिया गया। उनका इलाज जारी है। वहीं ट्रक चालक हादसे के बाद ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।