yamuna expressway - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: बस की चपेट में आने से महिला की मौत, पुलिस जांच शुरू
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के जेवर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर तकनीकी खराबी के कारण खड़ी बस से उतर रही एक महिला की बस के अचानक चलने पर उसकी चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर उन्तालीस दशमलव पांच सौ माइलस्टोन बाएं साइड पर स्थित शिवा ढाबा के पास एक बस खराब हो गई थी। बस में सवार यात्री उसे धक्का देकर दोबारा चालू करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान बस में सवार श्रीमती पुष्पा शर्मा (55), पत्नी रामेश्वर शर्मा, दिल्ली हर्ष विहार निवासी , बस से नीचे उतर रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही महिला बस से उतरने लगीं, उसी समय बस अचानक चल पड़ी। संतुलन बिगड़ने से वह बस की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जेवर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को निजी एम्बुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

हादसे की खबर मिलते ही मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बस के अचानक चलने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, वहीं बस की तकनीकी स्थिति की भी जांच की जाएगी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को जल्द ही सामान्य कर दिया और शांति व्यवस्था बनाए रखी।

आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा, चार की मौत
आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा के खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर रात हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुये शोक संतप्त परिजनो के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिये है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे के 161वें किलोमीटर पर देर रात करीब डेढ़ बजे ट्रक और कैंटर में भिड़ंत हो गई, जिससे कैंटर गाड़ी एक्सप्रेस-वे के बीच रास्ते में खड़ी हो गई। इस दौरान पीछे से आ रही कार रुकी और उसमें सवार उतरकर कैंटर गाड़ी के चालक और क्लीनर का हाल-चाल जानने लगे । इसी बीच पीछे से आई एक अन्य कार ने सड़क पर खड़े लोगों को रौंद दिया। इसमें चार की मौके पर मौत हो गई, और एक  गंभीर रुप से घायल हो गया।

कहा जा रहा है कि ट्रक और टैंकर में टक्कर होने से आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाला मार्ग बंद हो गया था। पीछे से आ रही कार के चालक ने रास्ते में टैंकर और ट्रक खड़े होने पर ब्रेक लगाए। कार से चार लोग उतरे और ट्रक में फंसे लोगों की मदद करने के लिए पहुंचे । इसी दौरान आगरा से नोएडा की तरफ आ रही तेज स्पीड कार ने ट्रक चालक को बाहर निकालने के लिए खड़े कार सवार लोगों को चपेट में ले लिया।

यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत
आगरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के नजदीक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मृत्यु हो गयी, जबकि एक बालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी हताहत हरदोई जिले के संडीला क्षेत्र में गांव बहादुरपुर के निवासी थे और अपने गांव से नोएडा लौट रहे थे। मृतकों में तीन महिलाएं, एक बालक और तीन पुरुष शामिल हैं। हादसे में घायल हुए एक बालक समेत दो लोगों की हालत गंभीर है। इन्हें मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ, जब मथुरा जिले के थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के बाजना कट के समीप वैगन-आर कार अज्ञात वाहन में पीछे से घुस गई। कार में बहादुरपुर निवासी लल्लू गौतम, उनके बेटे राजेश, गोपाल गौतम, संजय, उसकी पत्नी निशा, लल्लू की पत्नी छुटकी, राजेश की पत्नी नन्दनी, संजय के पुत्र धीरज और संजय के दूसरे पुत्र कृष सवार थे। हादसे में कृष और गोपाल घायल हो गए। शेष की मौके पर ही मौत हो गई।