world record - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पाई सर ने रचा इतिहास: 1 लाख अंक याद कर जयपुर के सुरेश शर्मा बने इंडियाज मेमोरी मास्टर
नवज्योति, जयपुर। जयपुर के झोटवाड़ा के सुरेश कुमार शर्मा ने अपनी असाधारण स्मरण शक्ति से विश्व स्तर पर नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने पाई के 100000 अंकों को आंखों पर पट्टी बांधकर लगातार 16 घंटे 8 मिनट 15 सेकंड तक बिना रुके सुनाकर अद्वितीय कीर्तिमान स्थापित किया।

इस उपलब्धि पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने सुरेश की प्रतिभा को मानव मस्तिष्क की असीम क्षमता का प्रतीक बताया। संयुक्त निदेशक मंजू शर्मा और जिला शिक्षा अधिकारी सुनील सिंघल ने इस उपलब्धि को दुर्लभ बताते हुए सुरेश को बधाई दी।

डुप्लांटिस ने 14वीं बार तोड़ा पोल वॉल्ट का विश्व रिकॉर्ड : लगातार तीसरा विश्व खिताब जीता, 27 दिन पहले ही बनाया था रिकॉर्ड
टोक्यो। वह कूद पड़ा। वह चिल्लाया। उमस भरी सोमवार की रात टोक्यो के नेशनल स्टेडियम में 50,000 से ज्यादा दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उसने अपनी बाहें फैला दीं। आर्मंड डुप्लांटिस ने फिर जीत हासिल की और एक बार फिर उसने विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। फरवरी 2022 के बाद से यह 14वीं बार था जब इस स्वीडिश खिलाड़ी ने पुरुषों की पोल वॉल्ट में विश्व रिकॉर्ड को फिर से बनाया, जब यह सिर्फ 6.17 मीटर था। विश्व खिताब तो आसानी से मिल गया था। डुप्लांटिस ने 5.75, 5.85, 5.95, 6.00 और 6.10 मीटर की दूरी आसानी से पार करने के बाद पहले ही प्रयास में 6.15 मीटर की ऊंचाई पर शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। लेकिन रिकॉर्ड ऊंचाई की बात ही कुछ और थी।

हर जीत के साथ रिकॉर्ड ऊंचा करते हैं डुप्लांटिस :

सिर्फ 25 साल की उम्र में डुप्लांटिस ने सब कुछ जीत लिया है। चार साल पहले टोक्यो के इसी स्टेडियम में, लेकिन महामारी के कारण खाली सीटों के सामने, उन्होंने ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था। तब से, उन्होंने यूजीन और बुडापेस्ट में विश्व खिताब जीते हैं, पेरिस में दूसरा ओलंपिक ख़तिाब जीता है, और अब एक और विश्व चैंपियनशिप जीत ली है। हर बार रिकॉर्ड को और ऊंचा करते हुए।

27 दिन पहले ही बनाया था रिकॉर्ड :

डुप्लांटिस ने कहा- मैं बहुत खुश हूं, मैं इसे बयां नहीं कर सकता। मुझे लगा कि जापान छोड़ने का एकमात्र तरीका विश्व रिकॉर्ड बनाना ही है। हर असफल प्रयास ने उनके आत्मविश्वास को और बढ़ा दिया। पहली कोशिश में, उन्होंने लगभग बार पार कर लिया।  दूसरी कोशिश में बार डगमगाया, लेकिन गिरने से पहले आखिरी क्षण तक टिका रहा। आखिरकार अपने तीसरे प्रयास में डुप्लांटिस 6.30 मीटर से ऊपर पहुंच गए, जो कि सिर्फ 27 दिन पहले उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड से एक सेंटीमीटर ज्यादा था।

हवा में छलांग भरते ही पता चल जाता है :

यही मेरी मानसिकता थी, उन्होंने बताया। मुझे पता था कि मेरे पास रिकॉर्ड है। जैसे ही मैं उड़ान भरता हूं, जमीन से हवा में कदम रखते ही मुझे पता चल जाता है कि मेरी छलांग सही रहेगी या नहीं। मुझे पता चल जाता है कि मैंने पर्याप्त ऊर्जा लगाई है या नहीं, या यह वास्तव में कारगर नहीं होगा।

बाकी खिलाड़ियों से रहा बड़ा फासला :

डुप्लांटिस और बाकी प्रतियोगियों के बीच का अंतर बहुत बड़ा था। ग्रीस के इमैनुएल करालिस ने 6.00 मीटर पर रजत पदक जीता, जबकि ऑस्ट्रेलिया के कुर्टिस मार्शल ने 5.95 मीटर पर काउंटबैक में कांस्य पदक जीता। 2012 के ओलंपिक चैंपियन और पूर्व विश्व रिकॉर्ड धारक, फ्रांस के रेनॉड लाविल्लेनी 5.75 मीटर के साथ आठवें स्थान पर रहे।

मरुधरा पर एक घंटे में 5 लाख 19 हजार 310 पौधे रोपने का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
जैसलमेर। न्यू लिंक रोड राणीसर साइट पर पौधरोपण के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। ईटीएफ की ओर से बजे सायरन के साथ ही लोगों ने उत्साह के साथ पौधारोपण किया। राणीसर साइट पौधारोपण महाअभियान के दौरान मैजर जनरल एस.एस.पाटिल (वीएसएम) एडीजी टी.ए.ने जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, कलक्टर प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक सुधीर चैधरी, डीआईजी बीएसएफ वाई.एस.राठौड़, नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला के साथ अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया एवं ईटीएफ के इस विशेष पौधारोपण अभियान में सहयोग देने पर हार्दिक आभार जताया।

प्रोजेक्ट एवं प्रशासनिक अधिकारी राणीसर प्लांटेशन साइट मैजर अनंत कुमार सिंह ने बताया कि प्रादेशिक सेना की 128 वीं पैदल वाहिनी (ईटीएफ) के तत्वावधान में विशेष पौधारोपण अभियान के तहत एक घंटे में कुल 5 लाख 19 हजार 310 पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकार्ड दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि इसमें मिल्ट्री स्टेशन क्षेत्र में 2 लाख 57 हजार 820, न्यू लिंक रोड़ राणीसर जैसलमेर में 1 लाख 70 हजार एवं देगराय माता मंदिर सांवता, हियागजी का मंदिर श्रीमोहनगढ़, वीरश्री सोढ़ा जी का मंदिर सलखा, सतीमाता मंदिर हमीरा व घोटारु साईट पर 91 हजार 490 पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड लन्दन द्वारा ईटीएफ को इस वर्ल्ड रिकार्ड के लिए प्रोविजनल सर्टिफिकेट भी प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व असम सरकार के वन विभाग की ओर से 3 लाख 31 हजार पौधे 1 घंटे में लगाकर वर्ल्ड रिकार्ड दर्ज किया था।

इन्होंने भी निभाई अपनी सहभागिता
महाभियान के दौरान जिले के जनप्रतिनिधियों ,नगरवासियों, आम नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस, बोर्डर होमगार्ड्स के जवान, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, महिलाओं,ग्रामीणों, स्कूली विद्यार्थियों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं अपने हाथों से पौधे लगा कर इस वर्ल्ड रिकार्ड को बनाने में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। वास्तव में विशेष पौधारोपण अभियान के प्रति लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया एवं पौधारोण कर जैसलमेर को हरा भरा बनाने में अपनी अहम् भूमिका अदा की।

निगम ग्रेटर बनाएगा वर्ल्ड रिकार्ड, 48 योग संस्थाओं के प्रशिक्षक और योगाचार्य
जयपुर। नगर निगम जयपुर ग्रेटर की ओर से लगातार 1500 मिनट तक 48 योग संस्थाओं के प्रशिक्षकों योगाचार्यों के माध्यम से योग किया जाएगा। दो दिवसीय यह कार्यक्रम सुबह 7 बजे से भट्टारक जी की नसियां स्थित इंद्रलोक सभागार में आयोजित किया गया।

महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने बताया कि योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग है और हमारी पुरातन परंपरा भी रही है। हमें प्रतिदिन अपने शरीर को स्वस्थ रखने तथा शहर को स्वच्छ रखने के लिए योग को दैनिक जीवन में अपनाना आवश्यक है। अत: योग संस्थाओं के प्रशिक्षकों योगाचार्यो के माध्यम से 1500 मिनट बिना रुके लगातार योग संस्थानों द्वारा योगासन किए गए।

1000 लोगों ने किया एक साथ योगाभ्यास
निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर की पहल पर आयोजित किए गए जयपुर योग महोत्सव 2024 के तहत छठे दिन शनिवार को जेएलएन मार्ग जवाहर सर्किल एवं सिटी पार्क मानसरोवर में योग शिविर आयोजित किए गए। सिटी पार्क में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के सहायक योगाचार्य डॉ. नवनीत मलेठिया एवं योगी अभिषेक जांगिड़ तथा जेएलएन मार्ग जवाहर सर्किल पर डॉ. शालिनी शर्मा एवं सर्वमंगला, सनातन धर्म फाउंडेशन की संस्थापक योगाचार्य पूर्वी विजयवर्गीय ने योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान करवाया। शिविर कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष डॉ. जीएल शर्मा एवं क्षेत्रीय संयोजक मेघसिंह चौहान ने की और योग शिविर का संचालन क्रीड़ा भारती योग प्रमुख योगाचार्य सत्यपाल सिंह ने किया।

सूर्य नमस्कार के सामूहिक अभ्यास के विश्व रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट शिक्षा मंत्री को भेंट
जयपुर। राजस्थान में सूर्य नमस्कार के सामूहिक अभ्यास का विश्व रिकॉर्ड बनने पर सचिवालय में स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को वर्ल्ड बुक ऑफ लंदन के वाइस प्रेसीडेंट प्रथम भल्ल ने विश्व रिकॉर्ड का सटिफिकेट प्रदान किया। इस अवसर पर शासन सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल, माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

गौरतलब है कि 15 फरवरी सूर्य सप्तमी के अवसर पर राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में आयोजित सूर्य नमस्कार के सामूहिक अभ्यास कार्यक्रम में विद्यार्थियों सहित 1.33 करोड़ से अधिक लोगों ने अपनी भागीदारी निभाते हुए विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने इस आयोजन के सुव्यवस्थित प्रबंधन में सजगता और जिम्मेदारी से भूमिका निभाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की पूरी टीम के प्रयासों की भी सराहना की।

टी-20 सीरीज टीम इंडिया के नाम, ऑस्ट्रेलिया को हरा सबसे ज्यादा टी-20 जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
रायपुर। रिंकू सिंह (46) की धुंआधार पारी के बाद अक्षर पटेल (16 पर 3) की घातक गेंदबाजी की मदद से भारत ने शुक्रवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी-20 में 20 रन से पराजित कर पांच टी-20 मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।

इसी के साथ भारत ने सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया। भारत ने 136वां टी-20 मैच जीत पाकिस्तान को पीछे छोड़ा जिनके नाम 135 टी-20 जीत है।  पांचवां और आखिरी टी-20 तीन दिसंबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

भारत ने बनाए 174 रन
रायुपर में टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में आॅस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 154 रन ही बना सकी।

पावरप्ले में ओपनर्स लौटे
175 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरे आॅस्ट्रेलियाई ओपनर्स ने तेज शुरुआत की। जोश फिलिप और ट्रैविस हेड की जोड़ी ने पहले ओवर से 7 रन लेने के बाद मुकेश कुमार के पहले ओवर में 11 रन लिए। इन दोनों ने दीपक चाहर के दूसरे और पारी के तीसरे ओवर में 22 रन बना डाले। 3 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना नुकसान के 40 रन था।

बिश्नोई ने पहली गेंद पर विकेट लिया
ऐसे में चौथा ओवर लेकर आए रवि बिश्नोई ने अपनी पहली ही गेंद पर सफलता दिलाई और जोश फिलिप्स को चलता किया। अगले ही ओवर में अक्षर पटेल ने ट्रैविस हेड को मुकेश कुमार के हाथों कैच कराया। पावरप्ले के बाद आॅस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 2 विकेट पर 52 रन था।

टाई सहित जीते 138 मैच
भारत ने आज 136वां मुकाबला जीताए टीम को 67 में हार मिली। 4 मुकाबले टाई और 6 बेनतीजा भी रहा। सबसे ज्यादा टी-20 जीत में टीम ने पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा,  जिन्होंने 135 मुकाबले जीते हैं। हालांकि टी-20 में टाई मुकाबलों के बाद भी अब सुपर ओवर के जरिए नतीजा निकलता है। उन नतीजों को भी जोड़ें तो भारत अब तक 139 और पाकिस्तान 136 टी-20 मैच जीता है। भारत ने अपने घरेलू मैदान पर 14 टी-20 सीरीज से अजेय है। भारत को आखिरी हार 2019 में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली थी। तब आॅस्ट्रेलिया 2-0 से जीता था।

भारत ने बनाए 9 पर 174 रन
टीम इंडिया ने रायपुर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन बनाए। टीम की ओर से रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 29 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 2 छक्के लगाए।  यशस्वी जायसवाल (37) व जितेश शर्मा (35) और रुतुराज गायकवाड (32) ने भी अच्छा योगदान दिया। बेन ड्वारशस ने 3 विकेट झटके जबकि जेसन बेहरनडर्फ और तनवीर संघा को 2-2 विकेट मिले।

किडनी से निकाली किडनी से भी पांच गुना बड़ी पथरी, बना वर्ल्ड रिकार्ड
श्रीलंका में सैन्य डॉक्टरों ने एक 62 वर्षीय सेवानिवृत्त सैनिक के गुर्दे से 801 ग्राम वजन की पथरी निकाली है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने पुष्टि की है कि इस पत्थर ने दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे भारी गुर्दा पत्थर होने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, श्रीलंकाई मामले से पहले 2008 में पाकिस्तान में एक मरीज का 620 ग्राम का किडनी स्‍टोन निकाला गया था, जो कि सबसे बड़े किडनी स्‍टोन के रूप में दर्ज था।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता दिए जाने के बाद अधिकारियों ने बुधवार को इसकी घोषणा की। सेना के सर्जन ने कहा कि हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इतनी बड़ी पथरी निकाले जाने के बावजूद किडनी सामान्य रूप से काम कर रही है।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज विश्व का सबसे बड़ा पिज्जा
लॉस एंजिल्स। यहां 68,000 से अधिक स्लाइसों का एक पिज्जा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। यह पिज्जा 13,990 वर्गफीट में फैला हुआ है। जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने विश्व का सबसे बड़ा पिज्जा करार दिया है। पिज्जा हट ने लॉस एंजिल्स में यूट्यूबर ऐरैक से मिलकर यह रिकॉर्ड कायम किया है। इसे बनाने में 6,193 किलोग्राम आटा और 3,990 किलोग्राम पनीर का उपयोग किया गया।

ब्रह्मा मंदिर के नाम एक्सक्लुसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड
पुष्कर । विश्व विख्यात जगत पिता ब्रह्मा मंदिर का नाम एक्सक्लुसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा। इसके साथ ब्रह्मा मंंदिर को अब एक नई पहचान भी मिलेगी। इस संबंध में आगामी 16 मई को एक्सुक्लुसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्था की ओर से मंंदिर को एक्सक्लुसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किए जाने की विधिवत घोषणा की जाएगी। उपखंड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गठित अस्थाई मंदिर कमेटी को रिकॉर्ड प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। कमेटी के सचिव एवं एसडीएम सुखाराम पिंडेंल ने बताया कि 16 मई की सुबह 9 बजे संस्था के प्रतिनिधि ब्रह्मा मंदिर का नाम एक्सक्लुसिव वर्ल्ड रिकार्ड मेंं दर्ज किए जाने का प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए उपखंड कार्यालय पहुंंचेंगे। बताया गया है कि संस्था ने ब्रह्मा मंदिर को विश्व का प्राचीनतम एवं सर्वाधिक दर्शन किए जाने वाला मंदिर माना है। मंंदिर को विश्व पटल पर लोगोंं के ध्यान में लाने के उद्देश्य से संंस्था ने ब्रह्मा मंदिर को एक्सक्लुसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करने का निर्णय किया। एसडीएम पिंड़ेल ने बताया कि ब्रह्मा मंंदिर का 14वीं शताब्दी वि.सं. 713 मेंं आदिगुरु शंकराचार्य ने जीर्णोद्धार कराया था।

पंचतीर्थ स्नान आज से

पुष्कर सरोवर में पावन वैशाख माह का पंचतीर्थ स्रान गुरुवार को मोहिनी एकादशी स्रान के साथ आरंभ होगा। पांच दिनों तक चलने वाले धार्मिक स्रान का समापन 16 मई को पूर्णिमा पर होने वाले महास्रान के साथ होगा। शास्त्रों में 12 महिनों में वैशाख मास को श्रेष्ठ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस माह के दौरान पुष्कर सरोवर में स्रान व दान करने का पुण्य कार्तिक स्रान के बराबर मिलता है। इसके चलते पिछले 25 दिनों से यहां वैशाख मास का स्रान के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

अगवानी में बिछाएंगे पलक-पावड़े, शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का मंगल प्रवेश

तीर्थ नगरी में गुरुवार शाम को गोवर्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर श्री मज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाभागा का मंगल प्रवेश होगा। उनकी आगमन पर जुलूस व वाहन रैली निकालकर स्वागत किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक सत्यनारायण भंसाली ने बताया कि शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती गुरुवार शाम 4 बजे अजमेर से पुष्कर पहुंचेंगे। नवखंड़ी हनुमान मंदिर पर उनकी अगवानी की जाएगी तथा जुलूस के रूप में उन्हें माहेश्वरी सेवा सदन ले जाया जाएगा। जुलूस में सबसे आगे भगवा झंडे सुसज्जित पायलट गाड़ी चलेगी। इसके पीछे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व भक्त दुपहिए वाहनोंं पर भगवा झंडिया लहराते हुए चलेंंगे। साथ ही तीन खुली जीपें भी जुलूस में शामिल होगी। जिसमें सवार स्वागत समिति के अध्यक्ष व जुलूस प्रभारी अजय शर्मा व कार्यकर्ता पुष्पवर्षा करेंगे। स्वागत समिति अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा के मार्ग में 9 तोरण द्वार बनाए गए हैं तथा पूरे मार्ग में जगह-जगह यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। स्वागत की जिम्मेदारी समिति सदस्य सूरज नारायण पाराशर, रघु पारीक, अरूण पाराशर, चंद्र शेखर गौड़, इंदर सिंह पवार, ऋषि पाराशर आदि को सौंपी गई है। याात्रा के आयोजन स्थल पहुंचने पर शंकराचार्य का संत परपंरानुसार अभिनंदन किया जाएगा। इस मौके पर शंकराचार्य उपस्थित जन समूह को प्रवचन भी देंगे।

तीन दिवसीय साधना व राष्ट्र रक्षा शिविर 13 से

अजय शर्मा ने बताया कि माहेश्वरी सेवा सदन में शंकराचार्य के सानिध्य में तीन दिवसीय साधना व राष्टÑ शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ 13 मई को होगा। शिविर के पहले सत्र सुबह 10 से 12 बजे तक शंकराचार्य अनुयायियों की जिज्ञासों का समाधान करेंंगे। वहीं शाम को 4 से 7 बजे तक आयोजित दूसरे सत्र में जगद्गुरु धर्म, आध्यात्म व राष्टÑ रक्षा विषय पर उपदेश देंंगे। तीन दिवसीय शिविर के समापन पर 15 मई की शाम जयपुर घाट पर सरोवर की दिव्य महा आरती का आयोजन किया जाएगा।

84 साल एक ही कंपनी में काम कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
ब्राजील। एक 100 साल के व्यक्ति ने दुनिया में सबसे अधिक समय तक एक ही कंपनी में काम कर के वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। वाल्टर ऑर्थमन ने 84 साल तक एक ही कंपनी में काम कर के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया है। 1938 में उन्होंने टेक्सटाइल कंपनी इंडस्ट्रियास रेनोक्स में काम शुरू किया था।

इसके बाद प्रमोशन होकर वह सेल्स मैनेजर बन गए। तभी से वह कंपनी में सेल्स मैनेजर है। वॉल्टर ने कहा कि हमेशा वर्तमान के बारे में सोचा है। इसके कारण इतिहास बनाया है।