postponement - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत: गोपालगंज न्यायालय ने लगाई गिरफ्तारी पर रोक, 5 जून को होगी अगली सुनवाई
गोपालगंज। मोकामा के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह की गिरफ्तारी पर शनिवार को गोपालगंज न्यायालय ने तत्काल रोक लगाने के साथ अगली सुनवाई के लिए पांच जून की तिथि निर्धारित की है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश (एडीजे) तृतीय सह एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश राजेंद्र कुमार पांडेय ने मामले की सुनवाई करते हुए दोनों व्यक्तियों की गिरफ्तारी पर पांच जून तक रोक लगाई है।

जदयू विधायक सिंह के अधिवक्ता राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि न्यायालय में पुलिस फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट नहीं सौंप सकी और सरकार के अधिवक्ता ने न्यायालय से इसके लिए समय मांगा है। इसलिए अग्रिम जमानत के बिंदु सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पांच जून की अगली तिथि निर्धारित की है, वहीं, सरकार की ओर से अनंत सिंह के केस को सीआईडी को सौंपे जाने के निर्णय के बाद गोपालगंज पुलिस केस से जुड़ीं फाइलें बिहार सीआईडी को सौंप चुकी है।

इस निर्णय के बाद सबकी निगाहें न्यायालय के पांच जून को होने वाली सुनवाई पर टिकी हुई है। उल्लेखनीय है कि मीरगंज थाने के सेमरांव गांव में बीते 02-03 मई को अनंत सिंह एवं गुंजन सिंह एक उपनयन संस्कार कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां समर्थकों का कथित हथियार प्रदर्शन का वीडियो वायरल हुआ था। मीरगंज पुलिस ने इसी मामले में विधायक अनंत सिंह, भोजपुरी गायक गुंजन सिंह, सहित 09 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी।

सीयूईटी(यूजी) 2026: तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा में देरी, NTA ने जारी किया दोपहर सत्र के लिए संशोधित कार्यक्रम
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कहा है कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट सीयूईटी (यूजी) 2026 के दौरान आज कुछ परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी समस्या के कारण परीक्षा शुरू होने में देरी हुई। एनटीए ने कहा कि परीक्षा संचालन से जुड़ी कंपनी टीसीएस ने अपने स्तर पर आई तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी दी थी। एनटीए ने आज सोशल मीडिया पर कहा कि समस्या का समाधान कर लिया गया है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी अभ्यर्थी को नुकसान न हो। इसके लिए प्रभावित केंद्रों पर परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए पूरा निर्धारित समय दिया जा रहा है।

उन्होंने दोपहर सत्र के लिए संशोधित कार्यक्रम भी जारी किया है। नए कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग और प्रवेश प्रक्रिया दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी, जबकि परीक्षा अब शाम 4:00 बजे शुरू होगी। पहले यह परीक्षा 3:00 बजे शुरू होनी थी। एनटीए ने स्पष्ट किया कि सुबह सत्र के अभ्यर्थियों को भी परीक्षा की पूरी अवधि उपलब्ध कराई गई है और उन्हें निर्धारित समय पूरा होने के बाद ही परीक्षा केंद्र से बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा किसी भी सहायता या जानकारी के लिए अभ्यर्थी एनटीए हेल्पलाइन 91-11-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं। सीयूईटी(यूजी) से संबंधित नवीनतम जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है

एशियाई खेल टलने से निराशा, अब कॉमनवेल्थ में अपनी ताकत दिखाएगी राजस्थान की सुपर मॉम
जयपुर। राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय हैमरथ्रोअर मंजू बाला एशियन गेम्स के स्थगित होने से निराश जरूर हैं लेकिन इसी साल बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्हें अपनी ताकत दिखाने का मौका मिलेगा। मंजू इस चुनौती के लिए पूरी तैयारी में हैं। साढ़े पांच साल की बेटी की मां मंजू का कहना है कि उनकी तैयारी पूरी है और वे राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने के बेहद करीब हैं। बेटी के जन्म और बैक पेन की परेशानी की वजह से मंजू बाला गत जकार्ता एशियाई खेलों में हिस्सा नहीं ले पाई लेकिन मां बनने के बाद भी खेल के प्रति अपनी दीवानगी और कड़ी मेहनत के बल पर मंजू ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्णिम वापसी की और एशियाई खेल और कामनवेल्थ का टिकट भी हासिल कर लिया। कॉमनवेल्थ गेम्स बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे।

मां बनने के बाद नेशनल में की शानदार वापसी
चूरू के राजगढ़ की बेटी और झुंझुनूं में पिलानी के लाडूंदा गांव की बहू मंजू 2017 में बेटी की मां बनीं और बेटी की देखभाल में समय देने के कारण जकार्ता एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले सकीं। मंजू ने 2018 में लखनऊ सीनियर नेशनल में स्वर्णिम जीत के साथ वापसी की और 2021 में पटियाला और 2022 में कालीकट नेशनल में भी स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कालीकट में 64.1 मीटर की दूरी नापते हुए एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ के लिए क्वालीफाई कर लिया।

डिप्रेशन में कृष्णा पूनिया के बारे में जानकर मिली प्रेरणा
मंजू ने कहा कि छोटी बच्ची को संभालना और खेल को जारी रखना काफी मुश्किल था लेकिन संयुक्त परिवार में चाचा और मौसी से काफी मदद मिली। बेटी को मौसी के पास छोड़कर प्रेक्टिस के लिए जाती। बैक पेन के कारण भी डिप्रेशन में रही लेकिन कभी हार नहीं मानी। खिलाड़ियों की हिस्ट्री पढ़ी। कृष्णा पूनिया के बारे में जानकर हिम्मत आई। कृष्णा भी खेल के दौरान बैक और नी पेन के कारण काफी तकलीफ में रहीं लेकिन उन्होंने कभी खेल नहीं छोड़ा।