asian games - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ओलंपिया में महिलाओं के प्रवेश पर था मृत्युदंड का प्रावधान, अब बंधनों को तोड़ पुरुषों के साथ कर रही कदमताल
जयपुर। पुरातन ओलंपिक में महिलाओं की भागीदारी पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा और यहां तक कहा जाता है कि ओलंपिया में महिलाओं के प्रवेश पर मृत्युदंड तक की सजा का प्रावधान था लेकिन आज खेलों के क्षेत्र में महिलाएं समाज की रूढ़ियों और बंधनों को तोड़ते हुए पुरुषों के साथ कदमताल करती दिख रही हैं। ओलंपिक खेलों में महिलाओं की एंट्री पहली बार 1900 के पेरिस ओलंपिक से हुई और तब से महिलाएं न केवल वैश्विक खेल मंच पर भागीदारी कर रही हैं, बल्कि प्रतियोगिता, पुरस्कार और प्रोत्साहन में भी महिलाओं को धीरे-धीरे बराबरी का दर्जा मिल रहा है।

पहली बार 1952 में हुई थी एंट्री
ओलंपिक में भारतीय महिलाओं की एंट्री पहली बार 1962 के हेलसिंकी ओलंपिक से हुई और नीलिमा घोष व मैरी डिसूजा देश की पहली महिला ओलंपियन बनी।  हाल ही पेरिस ओलंपिक  में भारत के 110 सदस्यीय दल ने हिस्सा लिया, जिसमें 45 महिला खिलाड़ी शामिल थीं। यही नहीं भारत ने इन खेलों में जो छह पदक जीते, उनमें दो पदक एक महिला खिलाड़ी मनु भाकर ने हासिल किए। बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, निखत जरीन, वेटलिफ्टर मीराबाई चानू, एथलीट विनेश फोगाट और शूटर महेश्वरी चौहान भले ही पदक नहीं जीत सकीं, लेकिन उन्होंने खेलों के वैश्विक मंच पर पहुंचकर सुर्खियां बटोरी।

गत एशियाड में भारतीय दल में थी आधी महिलाएं
भारत की कंवलजीत संधु भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता बनी। उन्होंने 1970 के एशियन गेम्स में 400 मीटर दौड़ का गोल्ड जीता। चीन में हुए पिछले एशियन गेम्स में तो भारत के 661 सदस्यों के दल में महिलाओं की संख्या पुरुषों के लगभग बराबर थी। इन खेलों में 326 महिला खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया। देश की इन्हीं बेटियों से प्रेरित होकर आज माता-पिता बेटियों को खेलों में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, जो देश में महिला समानता की दिशा में अच्छे संकेत हैं।

परिवार से मिला पूरा समर्थन : सुरभि मिश्रा
अंतरराष्ट्रीय स्क्वैश खिलाड़ी सुरभि मिश्रा का कहना है कि हम दो बहनें हैं लेकिन पिता ने कभी बेटे और बेटी का भेद नहीं रखा और हमें पसंदीदा क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर दिए। सुरभि के पिता कुलदीप मिश्रा खुद राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब मैंने खेल को अपना करियर बनाया तो पिता का भरपूर सपोर्ट मिला। मैंने देशभर में टूनार्मेंटों में हिस्सा लिया और विदेशों में कई टूनार्मेंटों में इंडिया को रिप्रजेंट किया। परिवार से मिले समर्थन की वजह से ही मुझे कभी आगे बढ़ने में समस्या नहीं आई। सुरभि पिछले कई वर्षों से भारत की स्क्वैश टीम की कोच हैं और छोटी उम्र में स्क्वैश फेडरेशन ऑफ इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट भी बनी हैं। खेलों में महिला समानता को लेकर सुरभि ने कहा कि आज समय बदल रहा है। कभी बेटियों को घर के बाहर नहीं निकलने देने वाले पेरेंट्स भी अब अपनी बेटियों को खेलों में आगे बढ़ा रहे हैं।

सरकार की ओर से बराबर अवसर : मालती
पूर्व अंतरराष्ट्रीय वालीबॉल खिलाड़ी और शासन सचिवालय में स्पोर्ट्स आॅफिसर पद पर कार्यरत मालती चौहान का कहना है कि प्रदेश सरकार की खेल विकास की नीतियों ने आज खेलों में पुरुष- महिला का भेद मिटा दिया है। माता-पिता अब बेटियों को खेलों में अपना करियर बनाने के लिए प्रोत्साहन दे रहे हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पदक जीतने पर मिलने वाली बड़ी प्रोत्साहन राशि, पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट आर्फ टर्न आधार पर सरकारी नौकरियों में नियुक्ति और खेलों में आगे बढ़ने के लिए हर तरह की सुविधाएं सरकार की ओर से दी जा रही हैं। कभी सिर्फ टीचिंग और नर्सिंग में ही अपना करियर देखने वाली लड़कियां खेलों को अपना करियर बना रही हैं।

अभी और सुधार की गुंजाइश है: मीमांसा
अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी मीमांसा जाखड़ का कहना है कि देश और प्रदेश में खेलों में महिला समानता की दिशा में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं, लेकिन यह यात्रा अभी भी जारी है। खेलों में समानता का मतलब केवल पुरुषों और महिलाओं को समान अवसर देना नहीं है, बल्कि समान संसाधनों, समर्थन और मान्यता प्रदान करना भी है। महिला खिलाड़ियों को अक्सर कम सुविधाएं, कम कोचिंग समर्थन और कम प्रायोजन मिलता है। महिलाओं के खेलों में पुरस्कार राशि अक्सर पुरुषों की तुलना में कम होती है।

Asian Games: सात्विक-चिराग ने भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड
हांगझोउ। चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे 19वे एशियाई खेलों में भारत का स्वर्णिम सफर जारी है। भारत ने शनिवार को न सिर्फ पदक तालिका में पहली बार 100 के पार पहुंचने का रिकार्ड बनाया बल्कि एशियाई खेलों में पहली बार बैडमिंटन का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

बैडमिंटन के पुरुष युगल फाइनल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी ने दक्षिण कोरिया के चोई सोल्ग्यू और किम वोन्हू को 21-18, 21-16 से हराकर एशियाई खेलों में भारत के लिये पहला बैडमिंटन स्वर्ण पदक जीता। ज्ञातव्य है कि इससे पहले भारत ने एशियाई खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में कभी स्वर्ण पदक नहीं जीता था। भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने जकार्ता 2018 एशियन गेम्स में महिला एकल स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय जोड़ी ने दक्षिण कोरियाई जोड़ी को 56 मिनट के खेल में 21-18, 21-16 से हरा कर ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। चोई और किम ने भारत की शीर्ष वरीय जोड़ी का साहस के साथ मुकाबला किया। इस बीच सात्विक और चिराग ने कुछ अच्छे ड्रॉप शॉट, स्मैश और बैकहैंड शॉट लगाते हुए पहला गेम 29 मिनट का समय लेकर 21-18 से अपने नाम किया।

दूसरा गेम भी बेहद रोमांचक रहा और दोनों ही टीमों ने लगातार बेहतरीन प्रयास किए लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने विरोधी जोड़ी के खिंलाफ़ ब्रेक तक 11-8 की बढ़त बनाए रखी। भारतीय जोड़ी ने इसके बाद लगातार कई शानदार शॉट लगाते हुए विरोधी टीम को ग़लती करने के लिए मजबूर किया। चोई सोल्ग्यू और किम वोन्हू ने ब्रेक के बाद अपने स्कोर में 8 अंक का इजाफ़ा जरूर किया लेकिन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने भारत को ऐतिहासिक स्वर्ण पदक दिलाने के लिए दूसरे गेम को 21-16 से जीत लिया।

गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय पुरुष टीम ने रजत और एचएस प्रणॉय ने पुरुष एकल का कांस्य पदक अपने नाम किया था हालांकि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु के क्वार्टरफाइनल में हार जाने के बाद महिला एकल स्पर्धा में भारतीय चुनौती गुरुवार को समाप्त हो गई थी। इस तरह, भारत ने एशियाई खेल 2023 बैडमिंटन में तीन पदक के साथ अपना अभियान खत्म किया जिसमें एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक शामिल है।

Asian Games: भारतीय पहलवानो ने जीते तीन पदक, पुनिया चूके
हांगझोउ। टोक्यो ओलंपियन सोनम मलिक, एशियाई चैंपियन अमन सहरावत और किरण बिश्नोई ने कुश्ती में अपने-अपने वर्ग में कांस्य पदक जीते मगर फ्रीस्टाइल पहलवान बजरंग पुनिया 65 किग्रा कुश्ती वर्ग में जापान के कैकी यामागुची से कांस्य पदक मुकाबले में हार गये।

आज जीते गए तीन पदकों के साथ एशियन गेम्स 2023 में रेसलिंग मेडल टैली में पदकों की संख्या बढ़कर पांच (सभी कांस्य पदक) हो गई है। भारतीय पहलवान सोनम मलिक ने महिलाओं के फ्रीस्टाइल 62 किग्रा मुकाबले में चीन की लोंग जिया को हराकर कांस्य पदक जीता। 21 वर्षीय सोनम मलिक अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता भी रह चुकी हैं। सेमीफाइनल में मुन ह्योंगयोंग से हारने से पहले सोनम ने नेपाल की सुशीला चंद और मंगोलिया की नोएर्न सोउर्न के खिलाफ जीत हासिल की थी।

बजरंग पुनिया ने 65 किग्रा में अपने पहले दो मुकाबलों में एक भी अंक गंवाए बिना अपने खिताब को डिफेंड करने के अभियान की अच्छी शुरुआत की थी। टोक्यो 2020 के कांस्य पदक विजेता ने क्वार्टरफाइनल में बहरीन के अलीबेग सैगिडगुसेन अलीबेगोव पर 4-0 से जीत से पहले अपने राउंड ऑफ 16 मुकाबले में तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर फिलीपींस के रोनिल टुबोग को हराया था।

पुनिया सेमीफाइनल में पूर्व विश्व चैंपियन और मौजूदा एशियाई चैंपियन ईरान के रहमान अमौजादखलीली से भिड़े, जहां वह 8-1 से हार गए। इसके बाद भारतीय पहलवान कांस्य पदक मुकाबले में कैकी यामागुची से हारकर बाहर हो गए।

2018 एशियन गेम्स में पुनिया पुरुषों की फ्रीस्टाइल 68 किग्रा चैंपियन थे। उन्होंने 2014 संस्करण में 61 किग्रा वर्ग में रजत पदक भी जीता था।

Asian Gamess 2023: अंकिता, सिमरनजीत और भजन की जोड़ी ने तीरंदाजी में जीता कांस्य पदक
हांगझोउ। चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को अंकिता, सिमरनजीत और भजन की भारतीय जोड़ी ने वियतनाम को हराकर महिला रिकर्व तीरंदाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है।

आज यहां हुए कांस्य पदक मुकाबले में भारत की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने वियतनाम की डो थी आन एनगुएट, एनगुएन थी थान नी और हाओंग फुओंग थाओंग की टीम को 6-2 (56-52, 55-56, 57-50, 51-48) से हरा कर कांस्य पदक जीता।

इससे पहले, भारतीय टीम को सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया से 6-2 से हार मिली थी। इसके बाद आज भारत को वियतनाम के साथ कांस्य पदक मुकाबला में जीत हासिल हुई।

गुब्बारे फोड़ने वाली गन से एशियाई खेलों में पदक तक पहुंची मानिनी
खेप्र/नवज्योति, जयपुर। बैडमिंटन के खेल से शूटिंग में आई जयपुर की मानिनी कौशिक की एशियाई खेलों में कामयाबी के पीछे पिता अनिल कौशिक की भी बड़ी भूमिका रही है। बेटी के साथ वे खुद भी निशानेबाज बने और नेशनल चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया। अनिल कौशिक न्यायिक सेवा के अधिकारी हैं और वर्तमान में राजस्थान हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत हैं। कौशिक के अनुसार खेलों में मानिनी ने शुरुआत बैडमिंटन से की और जिला और राज्य स्तर पर मुकाबले खेले। मानिनी की शूटिंग से जुड़ाव की कहानी भी रोचक रही है। गुब्बारे फोड़ने वाली गन से शुरुआत कर मानिनी आज एशियाई खेलों में पदक तक पहुंची है।

कौशिक ने बताया कि घर की गैलेरी में ही खिलौने वाली गन से गुब्बारों पर निशाना साधते हुए मानिनी की शूटिंग में रुचि बनी। उन्होंने बताया कि वे पहली बार बेटी को जगतपुरा स्थित शूटिंग रेंज पर लेकर गए। वहां उसने सटीक निशाने लगाए तो कोच ने तब ही कह दिया कि ये देश के लिए पदक जीतेगी। मानिनी ने इसके बाद गगन नारंग की एकेडमी में ट्रेनिंग ली और वर्तमान में वे इंडिया टीम के कोच मनोज कुमार के पास ट्रेनिंग ले रही हैं। कौशिक ने बताया कि शुरुआत में मानिनी ने 10 मीटर राइफल स्पर्धा में हिस्सा लिया और पदक भी जीते। डेढ़ साल पहले ही उन्होंने 50 मीटर में शुरुआत की। 50 मीटर में बेटी को प्रोत्साहन के लिए उन्होंने खुद भी निशानेबाजी सीखी और दो बार नेशनल में भी हिस्सा लिया। कौशिक ने बताया कि जूनियर लेबल पर इस स्पर्धा में मानिनी के काफी मैडल हैं। पिछले दिनों चीन में ही हुए वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भी मानिनी ने टीम स्पर्धा में नये वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता था।

Asian Games: नेहा ठाकुर ने नौकायन स्पर्धा में जीता रजत
हांगझोउ। भारत की 17 वर्षीय नेहा ठाकुर ने मंगलवार को हुई डिंगी पाल नौकायन (सेलिंग) स्पर्धा में रजत पदक जीता है।

चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में आज भारत की 17 वर्षीय नाविक नेहा ठाकुर ने लड़कियों की डिंगी आईएलसीए 4 स्पर्धा में 11 रेसों में कुल 27 अंकों के साथ रजत पदक जीता। नौकायान में भारत के लिए ये पहला पदक है। इसी के साथ एशियाई खेलों में भारत के पदकों की कुल संख्या 12 हो गई है।

थाईलैंड की नोपासोर्न खुनबूनजान ने 16 अंकों के साथ स्वर्ण पदक मिला जबकि सिंगापुर की केइरा मैरी कार्लाइल ने 28 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।

एशियाई खेल: वालीबॉल में तीन बार के विजेता कोरिया को हराया
हांगझोऊ। भारतीय वालीबॉल महासंघ के खेल मंत्रालय से प्रतिबंधित होने के बावजूद वॉलीबाल टीम ने बुधवार को एशियाई खेलों में बड़ा उलटफेर कर दिया। भारत ने जकार्ता एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली और तीन बार एशियाड का स्वर्ण जीत चुकी कोरिया को पांच सेटों के संघर्ष में 25-27, 29-27, 25-22, 20-25, 17-15 से पराजित कर पूल सी में शीर्ष पर रहते हुए नॉकआउट दौर में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम ने यह मुकाबला दो घंटे और 38 मिनट में मैच प्वाइंट बचाकर जीता। भारत की वॉलीबाल में विश्व रैंकिंग 73 है, जबकि कोरिया 27वें रैंक की टीम है। भारत ने अंतिम बार एशियाई खेलों में कांस्य पदक 1986 के एशियाई खेलों में जीता था। वॉलीबाल महासंघ के विवादों के चलते देश में लंबे समय से इस खेल की गतिविधिया ठप्प पड़ी हैं।

सात रजत जीत चुका है कोरिया एशियाड में
भारत ने मंगलवार को कंबोडिया को सीधे सेटों में हराकर जीत से शुरूआत की थी, लेकिन कोरिया के खिलाफ मुकाबला आसान नहीं था। यह टीम 1966 से 2018 तक प्रत्येक एशियाई खेल में पदक जीतती आई है। 1978, 2002, 2006 की चैंपियन कोरिया सात बाद एशियाई खेलों में रजत पदक जीत चुकी है। ऐसे में इस देश पर जीत हासिल करना बड़ी बात है।

मनोज के लगातार तीन अंकों ने दिलाई जीत
भारत की शुरूआत अच्छी नहीं रही पहले सेट में 10-13 से पिछडने के बाद भारतीय टीम ने 19-19 की बराबरी हासिल की, लेकिन अंत में यह सेट उसे 25-27 से गंवाना पड़ा। दूसरे सेट में भारत ने शुरू से बढ़त बनाई, लेकिन 24-25 और 25-26 से पिछड़ने के बाद उसने यह सेट 29-27 से जीता। तीसरे सेट में भी भारत शुरू से हावी रहा और 25-22 से जीत हासिल की। चौथे सेट में कोरिया ने वापसी करते हुए इसे 20-25 से जीता। पांचवें और निर्णायक सेट में भारत 8-6 की बढ़त पर था। स्कोर 12-12 हुआ। यहां से भारत ने 14-12 स्कोर कर दो मैच प्वाइंट हासिल किए, लेकिन कोरिया ने बचाव करते हुए 14-15 की बढ़त के साथ मैच प्वाइंट हासिल कर लिया। यहां से मंजूनाथ मनोज ने कमाल का स्पाइक लगाकर बराबरी दिलाई। इसके बाद उन्होंने एश्वल राय के साथ दो खूबसूरत ब्लाक कर भारत को 17-15 से जीत दिला दी। लिबेरो हरीप्रसाद और कप्तान विनीत कुमार ने भी शानदार खेल दिखाया।

एशियाई खेलों में हिस्सा लेगा भारत का रिकॉर्ड 634 एथलीटों का दल
नई दिल्ली। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा, चेस वर्ल्ड कप के सिल्वर मेडलिस्ट प्रग्नाननंदा और विवादों में घिरे पहलवान बजरंग पूनिया समेत रिकॉर्ड 634 भारतीय खिलाड़ी आगामी एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगे। एशियाई खेल चीन के होंगझोऊ में 23 सितंबर से शुरू होंगे। 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में 572 भारतीय खिलाड़ी खेलने गए थे। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने 850 खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की सिफारिश की थी। सबसे ज्यादा एथलीट ट्रैक एंड फील्ड में होंगे। ट्रैक एंड फील्ड में 65 खिलाड़ी शिरकत करेंगे जिसमें 34 पुरुष और 31 महिला शामिल हैं। एशियाई खेलों की 38 स्पर्धाओं के लिए खिलाड़ियों को चुना गया हैं। 22 पुरुष और इतनी ही महिलाओं के साथ 44 फुटबॉलर खेलने जाएंगे। इस सूची में हॉकी का दल तीसरे नंबर पर है जिसमें 36 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसमें 18 पुरुष और इतनी ही महिला खिलाड़ी हैं। 15 महिला और 15 पुरुषों को मिलाकर 30 क्रिकेटरों को भी जगह मिली है। इसके अलावा नौकायन में 33 और निशानेबाजी में 30 खिलाड़ियों को मंजूरी मिली है।

भारोत्तोलन में कोई पुरुष खिलाड़ी नहीं
भारतीय दल में भारोत्तोलन, जिम्नास्टिक, हैंडबॉल और रग्बी में किसी भी पुरुष खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है। वहीं कुराश (मार्शल आर्ट) और भारोत्तोलन (दोनों महिलाएं) में दो खिलाड़ियों को मंजूरी मिली है जबकि सूची में एक ही जिम्नास्ट शामिल है।

बजरंग सूची में शामिल
भारतीय दल में पहलवान बजरंग पूनिया (65 किग्रा) को भी शामिल किया है। बजरंग की सिफारिश तदर्थ समिति ने की थी। बजरंग पिछले महीने एशियाड ट्रायल्स खेले बिना टीम में चुने गए थे। वहीं पहलवान विशाल कालीरमन 65 किग्रा के भार वर्ग में ट्रायल्स में विजेता रहे थे और उन्होंने मंत्रालय से अपना नाम इसमें शामिल करने का अनुरोध किया है। हालांकि बजरंग ने कहा था कि अगर खाप पंचायत उन्हें एशियाई खेलों से हटने के लिए कहती हैं तो वह नहीं खेलेंगे। चोटिल विनेश फोगाट की जगह पहलवान अंतिम पंघाल (53 किग्रा) का नाम भारतीय दल में शामिल किया गया है।

प्रगनाननंदा भी टीम में शामिल
विश्वकप शतरंज के उपविजेता भारतीय शतरंज खिलाड़ी रमेशबाबू प्रग्नाननंदा को भी सूची में जगह मिली है। वह शतरंज की टीम में कोनेरु हंपी, डी हरिका के साथ शामिल हैं।

एशियाई खेलों में भाग लेगी भारतीय फुटबॉल टीम
नई दिल्ली। केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने ‘नियमों में ढील देते हुए’ भारत की पुरुष और महिला फुटबॉल टीम को चीन के हांग्झोउ में 23 सितंबर से होने वाले एशियाई खेलों में भेजने का निर्णय लिया है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी जानकारी देते हुए बुधवार को ट्वीट किया कि भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर! हमारी पुरुष और महिला दोनों राष्ट्रीय फुटबॉल टीमें आगामी एशियाई खेलों में भाग लेने के लिए तैयार हैं। खेल मंत्रालय ने उन दोनों टीमों की भागीदारी को सुविधाजनक बनाने के लिए नियमों में ढील देने का निर्णय लिया है।

रवि दहिया का एशियाई खेलों में हिस्सा लेने का सपना टूटा
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के आतिश टोडकर ने टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता रवि दहिया को यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित कुश्ती ट्रायल में रविवार को हराकर एशियाई खेलों की दौड़ से बाहर कर दिया। टोडकर 57 किग्रा के बाउट में दहिया से 4-6 से पीछे चल रहे थे लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की और 20-8 की अजेय बढ़त हासिल कर मुकाबला जीत लिया। टोडकर ने अपनी तेज रफ्तार के साथ रवि के सभी दांव असफल किये और लगातार उन्हें चकमा दिया।

मार्च  बाद अब मैट पर उतरे थे रवि
रवि मार्च 2023 में लगी घुटने की चोट से उभरने के बाद पहली बार मैट पर उतरे थे। इस बीच, महिला वर्ग में विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता सरिता मोर और अंशू मलिक एशियाई खेलों की टीम में जगह बनाने में असफल रहीं। सरिता सेमीफाइनल में जूनियर विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता मानसी अहलावत से हार गई, जिन्होंने बाद में साथी जूनियर पहलवान सीतो को हराकर ट्रायल जीता।
अंतिम पंघाल ने मंजू को हराया
दूसरी ओर, 2022 अंडर-20 विश्व चैंपियन अंतिम पंघाल ने फाइनल में मंजू को हराने से पहले 53 किग्रा वर्ग में अपना दबदबा बरकरार रखा। इस भार वर्ग में हालांकि विनेश फोगाट को एशियाई खेलों के लिये बिना ट्रायल चुन लिया गया है। अंतिम ने इस फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने का फैसला किया है।

भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमाच ने एशियाई खेलों में जाने के लिये मोदी से की अपील
नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमाच ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टीम को एशियाई खेलों में भाग लेने की अनुमति देने की अपील करते हुए कहा कि वह टूर्नामेंट में  देश के गौरव और ध्वज के लिये लड़ेंगे। खेल मंत्रालय ने पिछले सप्ताह भारतीय फुटबॉल टीम को एशियाई खेलों में भाग लेने से मना कर दिया था। खेल मंत्रालय के मानदंडों के अनुसार, भारतीय टीम एशियाई खेलों में तभी हिस्सा ले सकती है जब वह महाद्वीप की शीर्ष-आठ टीमों में हो।

स्टिमाच ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से एक विनम्र अपील और गंभीर अनुरोध, कृपया हमारी फुटबॉल टीम को एशियाई खेलों में भाग लेने की अनुमति दें। हम अपने देश के गौरव और ध्वज के लिये लड़ेंगे! जय हिन्द!

स्टिमाच ने इस ट्वीट के साथ संलग्न संदेश में मोदी को संबोधित करते हुए लिखा कि आपने हमेशा एक दिन फीफा विश्व कप में खेलने के भारत के सपने का समर्थन किया है और मुझे यकीन है कि अगर हमें इस तरह आपका निरंतर समर्थन मिलता रहा, तो वह दिन दूर नहीं जब हम वैश्विक मंच पर सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय टीम के रूप में हमने पिछले चार वर्षों में बहुत कड़ी मेहनत की है और कुछ बेहतरीन नतीजे हासिल किये हैं, जिससे साबित होता है कि अगर हमें सभी हितधारकों का समर्थन मिले तो हम और अधिक हासिल कर सकते हैं। हाल ही में फ्रांस की यात्रा में फुटबॉल और एमबाप्पे के बारे में आपके भाषण ने भारतीय फुटबॉल का सपना देखने वाले और उसमें शामिल होने वाले सभी भारतीयों को प्रभावित किया।

स्टिमाच ने कहा कि भारतीय खिलाड़यिों ने बीते वर्षों में खेल के अलग-अलग स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है और रैंकिंग के आधार पर उन्हें एशियाई खेलों में भाग न लेने देना अन्याय है।

स्टिमाच ने कहा कि इस खूबसूरत खेल के लिये अरबों भारतीयों की आशाएं और प्रार्थनाएं हैं और हमें ऐसी भागीदारी की आवश्यकता है। हमारा अपना मंत्रालय रैंकिंग के संदर्भ में भागीदारी से इनकार कर रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि हमारी फुटबॉल टीम उन कुछ अन्य टीमों की तुलना में बेहतर रैंक पर है, जिन्हें एशियाई खेलों में भाग लेने की अनुमति दी गयी है। साथ ही इतिहास और आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि फ़ुटबॉल एक ऐसा खेल है जहां निचली रैंक वाली टीम के पास शीर्ष रैंक वाली टीमों को हराने का मौका होता है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों को भेजे गये पत्र में खेल मंत्रालय ने कहा था कि एशियाई खेलों की टीम स्पर्धाओं के लिये केवल उन्हीं खेलों को शामिल किया जाएगा जिनमें भारत ने पिछले एक साल में एशिया के भाग लेने वाले देशों के बीच आठवीं रैंकिंग हासिल की है।

एशियाई खेलों के लिए भारत की टी20 टीम घोषित, रिंकू सिंह भी टीम में शामिल
मुंबई। भारत ने 19 सितंबर से आठ अक्टूबर के बीच होने वाले 19वें एशियाई खेलों हांगझू के लिए अपनी पुरुष टी20 क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है।

रुतुराज गायकवाड़ को एशियाई खेल टी20 प्रतियोगिता के लिए भारतीय पुरुष टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। टीम में यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और जितेश शर्मा को जगह दी गयी है। आईसीसी पुरुष क्रिकेट एकदिवसीय विश्व कप एशियाई खेलों के क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन से ठीक दो दिन पहले पांच अक्टूबर को भारत में शुरू होने वाला है, इसलिए बीसीसीआई ने हांगझू में दूसरी पंक्ति की पुरुष टीम उतारने का फैसला किया है।

वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाले टी20 खिलाड़ियों में से छह को बरकरार रखा गया है जिनमें जयसवाल, तिलक, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और अवेश खान शामिल हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी पावर-हिटिंग और फिनिशिंग क्षमताओं का प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह को पहली बार टीम में शामिल किया गया है, जबकि जितेश शर्मा वेस्टइंडीज दौरे से बाहर होने के बाद टी20 टीम में लौट आए हैं। प्रभसिमरन सिंह टीम में दूसरा विकेटकीपिंग विकल्प हैं।

वाशिंगटन सुंदर और राहुल त्रिपाठी की भी टी20 टीम में वापसी हुई है। इसके साथ ही 2020 में भारत के लिये खेलने वाले ऑलराउंडर शिवम दुबे की भी वापसी हुयी है। इनके अलावा शाहबाज अहमद और शिवम मावी भी प्रतियोगिता के लिए नामित टीम में शामिल हैं। यश ठाकुर, साई किशोर, साई सुदर्शन के अलावा कैप्ड खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर और दीपक हुडा रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर रखे गये हैं।

आईसीसी रिव्यू के हालिया एपिसोड में बोलते हुए, रिकी पोंटिंग ने इंडियन प्रीमियर लीग में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद जयसवाल और गायकवाड़ दोनों की प्रशंसा की। पोंटिंग ने कहा '' जयसवाल का आईपीएल कुछ खास था। उन्होंने बस एक स्विच फ्लिक किया और रातों-रात सुपरस्टार बन गए। हर कोई जानता था कि वह एक प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी है, लेकिन इस साल के आईपीएल में मैंने जो देखा, उसमें हर तरह की प्रतिभा है। मैं रिकॉर्ड पर कह रहा हूं कि मुझे लगता है कि (रुतुराज) गायकवाड़ (जायसवाल के समान) हैं। मुझे लगता है कि वह अगले कुछ वर्षों में वास्तव में एक बहुत ही गंभीर टेस्ट मैच खिलाड़ी या सभी प्रारूपों के खिलाड़ी हो सकते हैं।"

टीम: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

स्टैंडबाय सूची: यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुडा, साई सुदर्शन।