SMS Stadium - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नए साल में खेल जगत की बेटियों को मिलेगा बड़ा तोहफा : एसएमएस स्टेडियम में नवनिर्मित भवन पूरी तरह गर्ल्स के लिए होगा, कई खेलों की एकेडमियों की 500 खिलाड़ी एक साथ रह सकेंगी
जयपुर। नए साल की शुरूआत राजस्थान की महिला खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी सौगात लेकर आने वाली है। सवाई मानसिंह स्टेडियम में नवनिर्मित अत्याधुनिक खेल भवन को पूरी तरह महिला खिलाड़ियों के लिए समर्पित किया जा रहा है। इस भवन में राजस्थान खेल परिषद द्वारा संचालित विभिन्न खेलों की गर्ल्स एकेडमियों की लगभग 500 महिला खिलाड़ी एक साथ आवासीय सुविधा प्राप्त कर सकेंगी। राजस्थान खेल परिषद के अध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार पवन ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश की महिला खिलाड़ी खेलों के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि यदि महिला खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, सुरक्षित वातावरण और प्रोत्साहन मिले तो उनके पदक जीतने की संभावनाएं कई गुना बढ़ सकती हैं। इसी सोच के तहत खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के निर्देश पर इस खेल भवन को पूरी तरह महिला खिलाड़ियों के लिए आरक्षित करने का निर्णय लिया गया है।

10 वर्षों में बनकर तैयार हुआ भवन :

इस खेल भवन की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा वर्ष 2014-15 के बजट में की गई थी। उस समय 500 खिलाड़ियों की क्षमता वाले इस भवन की घोषणा की गई थी, बाद में इसके बजट में भी वृद्धि की गई। करीब दस वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अब यह भवन पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है। डॉ. पवन ने बताया कि भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। वर्तमान में परिसर के आसपास सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। उम्मीद है कि नए साल की शुरूआत में यह खेल भवन महिला खिलाड़ियों के लिए पूरी तरह उपलब्ध करा दिया जाएगा।

अभी चल रही हैं 5 खेलों की एकेडमी :

जयपुर में एसएमएस स्टेडियम में वर्तमान में एथलेटिक्स, आर्चरी, वालीबाल, बास्केटबाल और हैंडबाल की महिला आवासीय एकेडमी संचालित हो रही हैं। इसके साथ ही विद्याधर नगर स्टेडियम में रेजिडेंशियल गर्ल्स इंस्टीट्यूट का संचालन किया जा रहा है, जिसमें फुटबाल, वेटलिफ्टिंग, कबड्डी, एथलेटिक्स और बॉक्सिंग की 100 महिला खिलाड़ी प्रशिक्षण हासिल कर रही हैं। डॉ. पवन ने बताया कि महिला खिलाड़ियों को एक ही भवन में एक साथ रहने और प्रशिक्षण की व्यवस्था हो सकेगी।

तीन खेलों में खुलेंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस :

परिषद अध्यक्ष ने बताया कि जल्दी ही केन्द्र सरकार की घोषणा के अनुसार जयपुर में महिलाओं के लिए तीन खेलों एथलेटिक्स, आर्चरी और बॉक्सिंग के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की भी शुरुआती की जाएगी।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में एथलेटिक्स की सबसे ज्यादा 23 इवेंट्स में 69 पदकों के लिए मुकाबला करेंगे 560 एथलीट
जयपुर। राजस्थान में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा 69 पदक दाव पर होंगे। इसमें 23 स्वर्ण, 23 रजत और 23 कांस्य पदकों के लिए सबसे ज्यादा 556 खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव और राजस्थान खेल परिषद के अध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार पवन ने बताया कि एथलेटिक्स में सर्वाधिक 556 खिलाडी 23 इवेंट में भाग लेंगे। इनमें 304 पुरुष एथलीट्स भाग लेंगे, वहीं 256 महिला खिलाड़ी पदक के लिए जोर आजमाईश करेंगीं।

ये स्पर्धाएं होंगी

एथलेटिक्स में पुरुष और महिलाओं में 100 मी. फर्राटा दौड़ के साथ 200 मी., 400 मी., 800 मी., 1500 मी., 5000 मी., 10000 मी., 110 मी. हर्डल्स, 400 मी. हर्डल्स, 3000 मी. स्टीपल चेज, 20 किमी. रेस वॉक, 4 गुणा 100 मी. रिले, 4 गुणा 400 मी. रिले, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, हैमर थ्रो, लांग जम्प, हाई जम्प, ट्रिपल जम्प, पोल वॉल्ट, डेकाथलॉन (पुरुष) और हैप्टाथलान (महिला) की स्पर्धाएं होंगी। इनके अलावा 4 गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले की स्पर्धा भी शामिल है।

राजस्थान के एथलीट

एथलेटिक्स की प्रतियोगिता में राजस्थान के महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी बीकानेर की निर्मला (5 हजार मी. दौड़), अंताक्षरी, किरण (डिस्कस थ्रो), मंजीता (हैमर थ्रो), रिषि भर्तहरी यूनिवर्सिटी के विपुल यादव (जैवेलिन थ्रो) और यूनिवर्सिटी आॅफ राजस्थान बिट्टू (5 हजार मीटर दौड़) अपनी चुनौती पेश करेंगे।

एसएमएस स्टेडियम में होंगी सभी स्पर्धाएं

डा. नीरज ने बताया कि 20 किमी वॉक को छोड़ एथलेटिक्स के सभी इवेंट्स सवाई मानसिंह स्टेडियम के एथलेटिक्स ट्रैक पर होंगे। एथलेटिक्स के मुकाबलों का आयोजन 1 से 4 दिसंबर तक किया जाएगा। परिषद अध्यक्ष ने बताया कि एथलेटिक्स ट्रैक पर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। वॉक इवेंट का आयोजन मुख्य स्टेडियम के बाहर सड़क पर किया जाएगा।

एचसीएल इंडिया टूर : शौहदी-गोहर के बीच होगा फाइनल, भारत की तन्वी फाइनल में पहुंची, खिताबी मुकाबला नूर खफागी से
जयपुर। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारत की तन्वी खन्ना ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को यहां एसएमएस स्टेडियम कोर्ट्स पर खेले जा रहे एचसीएल इंडिया टूर स्क्वैश टूनार्मेंट के महिला वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। क्वार्टर फाइनल में दूसरी वरीयता की मलेशियाई खिलाड़ी मेन्ना वालिद को हरा उलटफेर करने वाली भारतीय खिलाड़ी तन्वी खन्ना सेमी फाइनल मुकाबले में भी पूरी लय में दिखीं। उन्होंने मलेशिया की चौथी वरीयता की गोह झी झुआन को 25 मिनट में ही सीधे सेटों में 11-8, 11-8, 11-4 से पराजित कर फाइनल में कदम रखा। फाइनल में तन्वी का मुकाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त मिस्र की नूर खफागी से होगा।

महिला वर्ग के दूसरे सेमी फाइनल मुकाबले में नूर खफागी ने जापान की अकारी मिरोडिकावा को चार सेटों तक चले संघर्ष में 11-6, 7-11, 11-8, 11-6 से शिकस्त दी। यह मुकाबला 32 मिनट चला। पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला मिस्र के शीर्ष वरीयता के यासिन शोहदी और उनके ही हमवतन मोहम्मद गोहर के बीच होगा। यासिन शोहदी ने पहले सेमी फाइनल में अपनी वरीयता के अनुकूल प्रदर्शन करते हुए मलेशिया के सैफ रेफे को सीधे सेटों में 11-8, 11-7, 11-7 से शिकस्त दे फाइनल में जगह बनाई।

दोनों के बीच यह मुकाबला 40 मिनट चला। वहीं पुरुष वर्ग के दूसरे सेमी फाइनल में मोहम्मद गोहर ने पांच सेटों तक चले कड़े संघर्ष में श्रीलंका के रविन्दु लस्करी को 12-10, 9-11, 11-7, 12-14, 11-6 से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। शुक्रवार को दोपहर एक बजे महिला वर्ग का फाइनल होगा, जबकि पुरुष वर्ग का फाइनल 1.45 बजे से खेला जाएगा। समापन समारोह में राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुवेर्दी मुख्य अतिथि होंगे। राजस्थान खेल परिषद के सचिव राजेन्द्र सिंह सिसोदिया विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में एचसीएल ग्रुप के एवीपी एण्ड ब्रॉड हैड रजत चंदोलिया और स्क्वैश रैकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष सुरभि मिश्रा भी मौजूद रहेंगी।

सात साल में आए कुल 481 आवेदन, 29 अगस्त को दिए जाएंगे 35 खिलाड़ियों को महाराणा प्रताप और 35 कोचों को गुरु वशिष्ठ अवॉर्ड
जयपुर। राजस्थान खेल परिषद अब अपने 70 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन महाराणा प्रताप और गुरु वशिष्ठ अवार्ड से सम्मानित करेगी। यह पुरस्कार पिछले सात साल से नहीं दिए जा रहे हैं। परिषद के अध्यक्ष डॉ. नीरज के पवन ने शुक्रवार को यहां बताया कि वर्ष 2023-24 और 2024-25 में महाराणा प्रताप अवार्ड के लिए क्रमश: 27 और 47 खिलाड़ियों ने आवेदन किया है, जबकि गुरु वशिष्ठ अवार्ड के लिए 2023-24 में 19 और 2024-25 में 23 प्रशिक्षकों ने आवेदन किया है। दोनों ही अवार्ड की पुरस्कार राशि भी अब बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दी गई है। प्रत्येक वर्ष के लिए 5 खिलाड़ियों और 5 प्रशिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस तरह परिषद एक साथ साढ़े तीन करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि देगी।

परिषद ने जारी की 40 खेलों की सूची :

खेल परिषद ने शुक्रवार को 40 खेलों की सूची जारी की है। इस सूची में शामिल खेलों के खिलाड़ियों को परिषद की ओर से टीए/डीए के भुगतान के साथ ही पदक विजेताओं को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। साथ इन खेलों के खिलाड़ी सरकारी भर्तियों में 2 प्रतिशत आरक्षण का लाभ उठा सकेंगे। इनमें 31 आईओए से मान्यता प्राप्त खेल हैं, जबकि 9 गैर मान्यता प्राप्त हैं।

सूची में शामिल खेल :

आर्चरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, साइक्लिंग, फुटबाल, जिम्नास्टिक, स्वीमिंग, वालीबाल, वेटलिफ्टिंग, रेसलिंग, हैंडबॉल, इक्वेस्ट्रियन, शूटिंग, टेबल टेनिस, टेनिस, कबड्डी, खो-खो, हॉकी, गोल्फ, ताइक्वांडो, फेंसिंग, रोइंग, कैनोय-क्याकिंग, जूडो, वुशू, रग्बी, ट्रायथलॉन, स्क्वैश, सेलिंग, क्रिकेट, डिसएबल्ड क्रिकेट, बिलियर्ड, पावरलिफ्टिंग, ब्रिज, चेस, सेपकतकरा, योगासन, मलखंब।

स्पोर्ट्स एक्ट में बदलाव की तैयारी :

खेल परिषद अध्यक्ष ने शुक्रवार को राजस्थान स्पोर्ट्स एक्ट में बदलाव के भी संकेत दिए। माना जा रहा है कि केन्द्र सरकार के स्पोर्ट्स बिल के अनुरूप इसमें बदलाव किए जाएंगे। साथ ही कुछ खेलों को स्पोर्ट्स एक्ट से विलोपित किया जाएगा और कुछ नये खेल इसमें शामिल किए जाएंगे। परिषद अध्यक्ष ने संकेत दिए कि एक्ट में  बदलाव की तैयारी कर ली है और जल्दी ही कैबिनेट से मंजूरी के बाद इसे विधानसभा में रखा जाएगा।

आईपीएल से पहले दस करोड़ खर्च कर बनाया वीआईपी साउथ स्टेंड, एक ही बरसात ने बिगाड़ दी सूरत
जयपुर। एसएमएस स्टेडियम के वीआईपी साउथ स्टेंड को आईपीएल मैचों से पहले नए सिरे से तैयार किया गया। राजस्थान रॉयल्स ने इस पर करीब दस करोड़ रुपए खर्च किए। लेकिन सीजन की पहली ही बरसात ने इस स्टेंड की सूरत बिगाड़ दी। अब राजस्थान खेल परिषद के नोटिस के बाद साउथ स्टेंड पर रिपेयरिंग का काम शुरू किया गया है। इस नए निर्माण और साज-सज्जा पर दस करोड़ रुपए खर्च किए, लेकिन स्टेंड मानसूनी बारिश को नहीं झेल सका।

अपने भवन पर भी नजर डाले खेल परिषद :

खेल परिषद ने राजस्थान रॉयल्स के उपाध्यक्ष राजीव खन्ना को नोटिस जारी कर खामियों को दुरुस्त करने को कहा है। खेल परिषद के अधिकारियों के दफ्तर की बालकनी से भी पानी टपक रहा है और इंडोर स्टेडियम के एक छोर की बालकनी की हालत भी खराब है। नॉर्थ-ईस्ट स्टेंड के पीछे बना एक कमरा वर्षों से बल्लियों के सहारे टिका है।

बरसात से भारी नुकसान :

बरसात का पानी फर्स्ट फ्लोर पर बने लांग रूम और ग्राउण्ड फ्लोर पर बने हॉल तक पहुंच गया और दोनों ही जगह फॉल्स-सीलिंग गिर गई। पूरे साउथ स्टेंड में लगी लाइटें और बिजली के तार हवा में झूल रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे स्टेंड की लाइट काट दी गई है। फर्श पर भरे पानी से वुडन फ्लोरिंग को भी नुकसान पहुंचा है। ग्राउण्ड फ्लोर पर बने खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम में भी पानी घुस गया। भारी सीलन से ड्रेसिंग रूम की दीवारों का वुडन वर्क फूल गया है।

7 से होगी लीजेन-जी लीग :

अब चिंता यह है कि 7 अगस्त से यहां लीजेन-जी टी-10 लीग है। इसके लिए आयोजकों ने स्टेडियम के ग्राउण्ड के साथ साउथ और नॉर्थ पवेलियन को भी बुक किया है। पूर्व टेस्ट क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद की अध्यक्षता वाली इस लीग में हर्शल गिब्स, रॉस टेलर, तिलकरत्ने दिलशान, यूसुफ पठान, एरोन फिंच और अन्य दिग्गज हिस्सा लेंगे। अधिकांश खिलाड़ी 5 अगस्त को जयपुर पहुंच रहे हैं।

अब होगी क्रिकेट सत्र की शुरुआत 16 अगस्त से सीनियर चैलेंजर ट्रॉफी से, एडहॉक कमेटी को मिला ग्राउण्ड, जयपुर में ही होंगे मैच
जयपुर। काफी जद्दोजहद के बाद आखिर आरसीए की एडहॉक कमेटी और राजस्थान खेल परिषद के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम के ग्राउण्ड को लेकर सहमति बन गई। परिषद ने एडहॉक कमेटी के कन्वीनर डीडी कुमावत को पत्र सौंपकर ग्राउण्ड का आवंटन कर दिया। इस मौके पर एडहॉक कमेटी के सदस्य आशीष तिवाड़ी भी मौजूद थे। इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि अब राजस्थान टीम अपने रणजी ट्रॉफी मुकाबले सवाई मानसिंह स्टेडियम में ही खेलेगी। एडहॉक कमेटी के कन्वीनर डीडी कुमावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ग्राउण्ड और आरसीए के ऑफिस के किराए पर परिषद के साथ सहमति हो गई है।

नॉर्थ पवेलियन में शिफ्ट होगा दफ्तर :

कुमावत ने बताया कि एसएमएस स्टेडियम के मुख्य मैदान के साथ ही नॉर्थ और साउथ पवेलियन की चाबियां भी परिषद ने हमें सौंप दी हैं। इनका मेंटिनेंस अब एडहॉक कमेटी के जिम्मे होगा। उन्होंने कहा कि आरसीए का दफ्तर अब नॉर्थ पवेलियन में शिफ्ट हो जाएगा। इससे बिल्डिंग का रखरखाव भी सही ढंग से हो सकेगा।

सलेक्शन कमेटी की मीटिंग :

कुमावत ने कहा कि अब जल्दी ही क्रिकेट शुरू होगी। उन्होंने बताया कि सीनियर सलेक्शन कमेटी की मीटिंग शुक्रवार को होगी, जिसमें कलैंडर तय हो जाएगा। नये सत्र की शुरुआत संभवत: 16 अगस्त से सीनियर चैलेंजर ट्रॉफी से हो सकती है। इससे पूर्व चैलेंजर ट्रॉफी के लिए टीमों का चयन कर लिया जाएगा। कुमावत ने कहा कि हम जल्दी ही अम्पायर और कोचेज के लिए सेमिनार का भी आयोजन कर रहे हैं।

मुख्य ग्राउण्ड का किराया प्रतिदिन एक लाख :

राजस्थान खेल परिषद के सचिव राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि बीसीसीआई के मैचों के लिए स्टेडियम के मुख्य मैदान का किराया प्रतिदिन एक लाख रुपए तय किया गया है। उन्होंने कहा कि आरसीए के घरेलू मैचों के लिए ग्राउण्ड के किराए में 50 प्रतिशत रियायत होगी और यह 50 हजार रुपए प्रतिदिन होगा। छोटे ग्राउण्ड का किराया 25 हजार रुपए प्रतिदिन तय किया गया है। इसके अलावा आरसीए दफ्तर का किराया भी 50 हजार रुपए प्रतिमाह तय किया गया है।

ग्राउण्ड सरकार का, कमेटी सरकार की अब एसएमएस स्टेडियम में होंगे मैच, जल्दी शुरू कराएंगे आरसीए के नए स्टेडियम का काम
जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) की एडहॉक कमेटी के कन्वीनर दीनदयाल कुमावत ने स्पष्ट किया कि अब क्रिकेट मुकाबले एसएमएस स्टेडियम में ही होंगे। उन्होंने कहा, स्टेडियम और कमेटी दोनों सरकार के हैं, इसलिए अब मैच यहीं आयोजित होंगे। कुमावत ने बताया कि आरसीए और खेल परिषद के बीच ग्राउंड को लेकर एमओयू की प्रक्रिया समय पर पूरी कर ली जाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरने का संकल्प लेते हुए कुमावत ने कहा कि क्रिकेट संचालन पूरी पारदर्शिता से होगा। उन्होंने अनुभवी क्रिकेटरों की एक सलाहकार टीम बनाई है, जिसकी पहली बैठक शुक्रवार को होगी।

चोप स्टेडियम निर्माण फिर होगा शुरू :

कुमावत ने कहा कि चोप में निमार्णाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का कार्य मुख्यमंत्री के निर्देशन में जल्द पुन: शुरू कराया जाएगा। हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल में ही इस स्टेडियम का उद्घाटन हो। चोप में स्टेडियम का काम पिछले काफी समय से रुका है। कुमावत ने कहा कि इस संबंध में जो भी अड़चनें हैं, उन्हें मुख्यमंत्री के स्तर पर जल्दी ही दूर कर लिया जाएगा।

नाथद्वारा स्टेडियम आरसीए से जुड़ सकता है :

नाथद्वारा में मिराज ग्रुप द्वारा निर्मित नए स्टेडियम को लेकर आरसीए को मेल प्राप्त हुआ है। ग्रुप ने आरसीए से जुड़ने की इच्छा जताई है। कुमावत ने बताया कि जल्द ही एक समिति बनाकर स्टेडियम की सुविधाओं का जायजा लिया जाएगा, और मानकों के अनुरूप पाए जाने पर एमओयू किया जा सकता है। कुमावत ने कहा कि हम चाहते हैं कि प्रदेश के सभी शहरों में क्रिकेट हो। नाथद्वारा में रणजी ट्रॉफी सहित बीसीसीआई के मैच आयोजित किए जाएं।

जयपुर की दो टीमें हो सकती हैं घरेलू क्रिकेट में :

कुमावत ने संकेत दिए कि घरेलू क्रिकेट में जयपुर और जयपुर ग्रामीण के नाम से दो टीमें बनाई जा सकती हैं, ताकि जयपुर के अधिक खिलाड़ियों को अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि जयपुर क्रिकेट का केंद्र बन चुका है और बड़ी संख्या में प्रतिभाएं उभर रही हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि उन्हें पूरा अवसर मिले। कुमावत ने कहा कि इस संबंध में एडहॉक कमेटी की पहली बैठक में ही सुझाव भी आया था।

चयन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता :

चयन में पारदर्शिता का भरोसा दिलाते हुए कुमावत ने कहा कि केवल योग्य खिलाड़ियों को ही मौका मिलेगा। चयन समितियों में निष्पक्ष और जिम्मेदार लोगों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो खिलाड़ी खुद की क्रिकेट एकेडमी चला रहे हैं, उन्हें चयन प्रक्रिया से दूर रखा जाएगा ताकि हितों के टकराव से बचा जा सके।

वुशू कैंप के लिए चयन किए 30 खिलाड़ी, बुलाए 20, आए 15 खिलाड़ी
जयपुर। सवाई मानसिंह स्टेडियम में चल रहे राजस्थान खेल परिषद के सेंट्रल कोचिंग कैंप में वुशू के खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। खेल परिषद ने प्रदेशभर से 30 बालक और बालिका खिलाड़ियों का चयन किया लेकिन, इनमें से केवल 20 खिलाड़ियों को ही कैंप के लिए बुलाया गया। 28 मई से शुरू हुए शिविर में मंगलवार तक वुशू के 15 खिलाड़ी ही पहुंच पाए हैं। राजस्थान खेल परिषद के वुशू कोच राजेश टेलर कैंप में प्रशिक्षण का जिम्मा संभाले हैं। टेलर ने कहा कि आज एक खिलाड़ी बीमार होने की वजह से नहीं आ सका जबकि अन्य खिलाड़ी भी जल्दी ही शिविर में शामिल होंगे।

कोच पर दोहरी जिम्मेदारी :

वुशू कोच राजेश टेलर इन दिनों दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। गुरु वशिष्ठ अवार्ड से सम्मानित और एशियाई खेलों और अन्य अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारतीय टीम के कोच रह चुके राजेश टेलर सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान खेल परिषद के कोचिंग कैंप में प्रशिक्षण दे रहे हैं, साथ ही चौगान स्टेडियम में राजस्थान की सीनियर टीम की भी निगरानी कर रहे हैं। टेलर ने कहा कि दोनों ही जगह उन्हें संभालना पड़ रहा है। हालांकि सीनियर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुकेश चौधरी को भी कोचिंग की जिम्मेदारी दी है।

तीसरी बार एसएमएस स्टेडियम को बम से उडाने की धमकी मिली : दो बजे आया धमकी भरा एक मेल, 7 दिन में तीन बार धमकी
जयपुर। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में तीसरी बार बम रखे होने की सूचना मिलने से पुलिस और प्रशासन में फिर हड़कम् मच गया लेकिन इस बार स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ने अपना उद्देश्य भी बताया। उसने मेल में एक रेप पीड़िता को न्याय दिलाने की गुहार की है। सूचना से मौके पर पहुंचे प्रशासन ने स्टेडियम को खाली कराया और जांच शुरू की गई। स्टेडियम में भारी जाब्ते के साथ बीडीएस, डॉग स्क्वाड टीमों ने सर्च किया लेकिन जब कुछ नहीं मिला तो प्रशासन ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार एसएमएस स्टेडियम में बम विस्फोट को लेकर करीब दो बजे धमकी भरा एक मेल आया। खेल परिषद की ईमेल आईडी पर आए मेल में लिखा था कि हम साल 2023 में हैदराबाद के लेमन ट्री होटल में एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के बारे में पुलिस का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। इसलिए स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी के मेल किए जा रहे हैं।

यह लिखा मेल में
रेप पीड़िता की न्याय दिलाने के लिए बम विस्फोट की धमकी भरे मेल भेजे जा रहे हैं। आप इसे आधार कार्ड से वैरीफाई भी कर सकते हैं, जिसका उपयोग करके उसने लड़की के साथ होटल में चेक इन करने के लिए किया था। मेल भेजने वाले ने युवक ने आरोपी के साथ उसकी मां, पिता का नाम और मोबाइल नम्बर भेजे हैं। इन लोगों ने दहेज में एक करोड़ रुपए लिए। इनके पास होम और कार लोन है। मैं राजस्थान सरकार से अनुरोध करता हूं कि कृपया हस्तक्षेप करें और बलात्कारी युवक को गिरफ्तार करें।

सात दिन में तीन बार धमकी
स्टेडियम में बम रखे होने की जानकारी सात दिन में यह तीसरी बार दी गई है। इससे पहले 8 मई को भी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल आया था। तब भी प्रशासन ने गहन सर्च किया था। गौरतलब है कि पहलगांव आतंकी हमले के बाद सेना के ऑपरेशन सिंदूर के चलते 16 मई को यहां होने वाले आईपीएल मैच को दूसरी जगह शिफ्ट कराने की सुगबुगाहट चल ती थी जो अभी तक बरकरार है। अब लगातार मिल रही धमकियों के चलते मैच आयोजन को लेकर बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। इससे पहले 9 मई को जयपुर मेट्रो स्टेशन, 20 फरवरी को एसएमएस मेडिकल कॉलेज, 4 अक्टूबर को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ ही देशभर के 100 से ज्यादा एयरपोर्ट और शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों सहित देशभर के बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने के धमकी भरे मेल आ चुके हैं।

विकेट कैसा होगा, इसमें फ्रैंचाइजी का कोई दखल नहीं : तापोष
जयपुर। सवाई मानसिंह स्टेडियम में इस बार आईपीएल के पांच मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके लिए तीन विकेट तैयार किए जा रहे हैं। इन विकेटों पर रोटेशन के आधार पर मैच खेले जाएंगे। बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर तापोष चटर्जी अपनी ग्राउण्ड्स टीम के साथ मैदान और विकेट को तैयार करने में व्यस्त हैं।  एसएमएस स्टेडियम में बने नौ विकेट में से बीच के 4, 5, 6 नम्बर के विकेट को मैचों के लिए चुना गया है। जयपुर में आईपीएल का पहला मुकाबला 13 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। आईपीएल के मौजूदा सीजन में विकेट को लेकर उठे विवादों के बीच क्यूरेटर तापोष चटर्जी ने कहा कि विकेट कैसा होगा, इस मामले में फ्रैंचाइजी का कोई दखल नहीं रहता। यह पूरी तरह मेजबान संघ और बीसीसीआई का काम है। इसलिए हम बीसीसीआई के नियमों के तहत ही विकेट तैयार करते हैं।

गर्मी बनी बड़ी चुनौती :

जयपुर में बढ़ते तापमान के कारण ग्राउण्ड स्टाफ के सामने विकेट की नमी को बनाए रखना एक चुनौती है। दिन का तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए रोलिंग के बाद विकेट को ढक कर रखा जा रहा है। इसके अलावा, रात में पड़ने वाली ओस भी एक चुनौती है। हालांकि, इस बार बीसीसीआई ने ओस की समस्या को ध्यान में रखते हुए दूसरी पारी में 10 ओवर के बाद गेंद बदलने का विकल्प दिया है।

राजस्थान रॉयल्स 10 को पहुंचेगी जयपुर :

राजस्थान रॉयल्स की टीम 9 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला खेलेगी और फिर अहमदाबाद से सीधे 10 अप्रैल को जयपुर पहुंचेगी। वहीं, आरसीबी की टीम 11 अप्रैल को जयपुर आएगी। राजस्थान रॉयल्स 11 अप्रैल को प्रैक्टिस करेगी, जबकि 12 अप्रैल को सुबह मेहमान आरसीबी और शाम को रॉयल्स की टीम प्रैक्टिस करेगी।

जयपुर में आईपीएल मैचों का शेड्यूल :

13 अप्रैल : राजस्थान रॉयल्स बनाम आरसीबी
19 अप्रैल : राजस्थान रॉयल्स बनाम एलएसजी
28 अप्रैल : राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस
1 मई : राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस
16 मई : राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स

चौके-छक्कों की होगी बरसात :

टी-20 क्रिकेट में दर्शकों की रुचि चौकों और छक्कों में होती है। लेकिन ग्राउण्ड स्टाफ का प्रयास है कि विकेट का मिजाज पूरे मैच में एक समान रहे और उसमें समान बाउंस हो, जिससे क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलें। कड़ी मेहनत के बाद ग्राउण्ड अब पूरी तरह हरा-भरा नजर आ रहा है।

बेस्ट ग्राउण्ड का अवार्ड :

करीब दो दशक से आरसीए में पिच क्यूरेटर की भूमिका निभा रहे तापोष चटर्जी की अगुवाई में सवाई मानसिंह स्टेडियम को 2012 और 2013 में आईपीएल में बेस्ट ग्राउण्ड का अवार्ड मिल चुका है। तापोष चटर्जी को बीसीसीआई द्वारा बेस्ट क्यूरेटर का पुरस्कार भी दिया जा चुका है।

आईपीएल मैचों के दौरान ही एसएमएस स्टेडियम में खेल परिषद कराएगी अपनी 22 खेल एकेडमियों के लिए चयन ट्रायल
जयपुर। गुलाबी नगर में जब अप्रैल के महीने में आईपीएल मुकाबलों का रोमांच अपने चरम पर होगा, राजस्थान खेल परिषद भी अपनी 22 खेल एकेडमियों में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित करेगी। हालांकि इस ट्रायल के कार्यक्रम में हाल ही बजट में घोषित की गई नई बैडमिंटन एकेडमी को शामिल नहीं किया गया है। परिषद के सचिव राजेन्द्र सिंह सिसोदिया की ओर से शुक्रवार को जारी कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान खेल परिषद की ट्रायल 7 से 21 अप्रैल तक चलेगी।

फुटबाल, कुश्ती और साइक्लिंग से शुरुआत
राजस्थान खेल परिषद द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले 7 और 8 अप्रैल को बालिका फुटबाल एकेडमी कोटा और बालकों की फुटबाल एकेडमी जोधपुर के लिए ट्रायल कराए जाएंगे। इन्हीं तिथियों पर भरतपुर में संचालित बालकों की कुश्ती एकेडमी और बीकानेर में चल रही बालकों की साइक्लिंग एकेडमी के लिए ट्रायल होंगे।

ट्रायल के दौरान राजस्थान रॉयल्स खेलेगी दो मैच
राजस्थान खेल परिषद के ट्रायल कार्यक्रम के दौरान राजस्थान रॉयल्स अपने दो घरेलू मुकाबले यहां एसएमएस स्टेडियम में खेलेगी। रॉयल्स का पहला मैच यहां 13 अप्रैल को आरसीबी से होगा। इसके लिए टीम 10 अप्रैल को जयपुर पहुंच जाएगी। इस दौरान खिलाड़ी एसएमएस स्टेडियम में अभ्यास करेंगे।  रॉयल्स का जयपुर में दूसरा मुकाबला 19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा।

अन्य एकेडमियों के ट्रायल कार्यक्रम
9-10 अप्रैल: बालक एथलेटिक्स एकेडमी गंगानगर, बालिका एथलेटिक्स एकेडमी जयपुर, बालक एथलेटिक्स एकेडमी (प्रस्तावित) अजमेर, पैरा एथलेटिक्स और पावरलिफ्टिंग एकेडमी जयपुर।

15-16 अप्रैल:  बालिका वालीबाल एकेडमी जयपुर, बालक वालीबाल एकेडमी झुंझुनूं, बालिका तीरन्दाजी एकेडमी जयपुर, बालक तीरन्दाजी एकेडमी उदयपुर, बालक तीरन्दाजी एकेडमी डूंगरपुर।

17-18 अप्रैल: बालिका हॉकी एकेडमी अजमेर, बालक हॉकी एकेडमी जयपुर, बालक कबड्डी एकेडमी करौली, बालक-बालिका कबड्डी एकेडमी चूरू।

20-21 अप्रैल: बालक हैंडबाल एकेडमी जैसलमेर, बालिका हैंडबाल एकेडमी जयपुर, बालक बास्केटबाल एकेडमी जैसलमेर, बालिका बास्केटबाल एकेडमी जयपुर और सीनियर बास्केटबाल एकेडमी जैसलमेर।

स्टेडियम में प्रत्येक रन पर लगेगा एक पेड़, अंग दान को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख खिलाड़ी करेंगे अपील
जयपुर। इस बार जयपुर में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबले "ग्रीन आईपीएल" की तर्ज पर खेले जाएंगे। सवाई मानसिंह स्टेडियम में बनने वाले प्रत्येक रन के बदले एक पेड़ लगाया जाएगा। इसके अलावा यहां खेलने वाली हर टीम के खिलाड़ी प्रधानमंत्री के "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण करेंगे और अंगदान को प्रोत्साहित करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाएंगे। राजस्थान खेल परिषद के अध्यक्ष नीरज के पवन ने राजस्थान रॉयल्स के उपाध्यक्ष राजीव खन्ना के साथ चर्चा के बाद मंगलवार को बताया कि इस बार का आईपीएल पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित होगा। मैचों के दौरान स्टेडियम में प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा और दर्शकों को पानी की सुविधा कागज के गिलास में उपलब्ध कराई जाएगी।

दो हजार रन, दो हजार नए पेड़
नीरज के पवन ने बताया कि एसएमएस स्टेडियम में कुल पांच आईपीएल मैच खेले जाएंगे। अनुमान है कि इन मैचों में 2000 से अधिक रन बनेंगे, और राजस्थान रॉयल्स के सहयोग से इतने ही पेड़ लगाए जाएंगे। यह पहल "हरियालो राजस्थान" अभियान का हिस्सा होगी, जिसके तहत मुख्यमंत्री ने 10 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है।

अंगदान जागरूकता अभियान
अंगदान को बढ़ावा देने के लिए जयपुर में खेलने वाली सभी टीमों के प्रमुख खिलाड़ी अंगदान के लिए अपील करेंगे। स्टेडियम में होर्डिंग्स लगाए जाएंगे और अधिक से अधिक दर्शकों को अंगदान की शपथ दिलाई जाएगी।

स्टेडियम का स्थायी विकास
नीरज के पवन ने यह भी बताया कि आईपीएल के लिए बनाए गए स्थाई ढांचे का रखरखाव पूरे वर्ष राजस्थान रॉयल्स द्वारा किया जाएगा। साथ ही बजट घोषणा के अनुरूप एसएमएस स्टेडियम की दर्शक क्षमता बढ़ाने की योजना को जल्द ही अमल में लाया जाएगा, जिसके लिए आईपीएल मैचों के बाद कार्य शुरू होगा।