residence fire - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शॉर्ट सर्किट से लगी 3 मंजिला मकान में आग
जयपुर। प्रताप नगर इलाके में अलसुबह शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची 6 दमकलों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया और मकान की छत पर फंसे चार लोगों को सहायक अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में गई टीम ने हाइड्रॉलिक प्लेटफॉर्म मशीन की सहायता से सुरक्षित नीचे उतारा। हालांकि आगजनी में लाखों रुपए के कपड़ें, फर्नीचर और अन्य सामान जल गए है। सीएफओ जगदीश फुलवारी ने बताया कि आग सुबह चार बजे जगतपुरा में अक्षय पात्र के पास एक मकान में लगी थी। मौके पर पहुंची टीमों ने आग में पानी डालना शुरू किया और साइड से सिढ़ी लगाकर मकान की छत पर फंसे हुए चार लोगों को नीचे उतारा। पहली नजर में आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया गया है।

अग्निशमन दल ने किया शानदार काम
आग बुझाने और फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू करने में सहायक अग्निशमन अधिकारी उषा शर्मा, फायरमैन मुकेश बैरवा, विक्रम यादव, आदित्य शर्मा, कुलदीप सिंह और  यादव ने शानदार काम किया। हादसे की सूचना जैसे ही सहायक अग्निशमन अधिकारी उषा शर्मा को मिली वह तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू कर दिया। टीम ने अपनी जान की परवाह न करते हुए सीढ़ियों की सहायता से आग में फंसे लोगों को बाहर निकाला। आग कपड़ा व्यवसायी नरेन्द्र कुमार अरोड़ा के मकान में लगी थी। आगजनी के समय वह परिवार सहित दूसरे मकान में गए हुए थे। यहां पर काम करने वाले सुरेश, उपेन्द्र, ललित और विद्यानंद सो रहे थे। आग लगते ही इन्होंने मकान मालिक और दमकल विभाग को सूचना दी। मकान में कपड़े और फर्नीचर ज्यादा होने के कारण ही कुछ ही देर में आग ने चोरों तरफ से मकान को घेर लिया था। फंसे हुए लोगों को हाइड्रॉलिक प्लेटफॉर्म मशीन की सहायता से नीचे उतारा गया था।