poisoning - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

स्कूलों में जहरीला भोजन खिलाए जाने की घटना बेहद शर्मनाक और आपराधिक, उच्चस्तरीय जांच की मांग : भाकपा माले
पटना। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा माले) के राज्य सचिव कुणाल ने सहरसा जिले महिषी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में मध्याह्न भोजन खाने से सैकड़ों बच्चों के बीमार होने की घटना को बेहद शर्मनाक और आपराधिक बताते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच तथा दोषी एनजीओ संचालकों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। कुणाल ने आज बयान जारी कर कहा कि भोजन में जहरीले सांप के अवशेष मिलने की खबर भयावह और गंभीर लापरवाही का मामला है। उन्होंने कहा कि बच्चों की जिंदगी के साथ इस तरह का खिलवाड़ किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

कुणाल ने आरोप लगाया कि बिहार की डबल इंजन सरकार ने मिड डे मील जैसी महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना को निजी एनजीओ और ठेकेदारों के हवाले कर दिया है, जिसका नतीजा आज बच्चों की जान पर बन आया है। उन्होंने कहा कि निजीकरण और लागत कम करने की नीति के कारण सरकारी स्कूलों की व्यवस्था बदहाल हो गई है।उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी एनजीओ संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी बीमार बच्चों के निशुल्क और समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

माले नेता कुणाल ने कहा कि पूर्व की व्यवस्था के तहत स्कूलों में स्थानीय रसोइयों द्वारा ताजा भोजन तैयार कर बच्चों को उपलब्ध कराया जाना चाहिए, जिससे भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई और मिड डे मील व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो भाकपा माले राज्यव्यापी आंदोलन चलाने को बाध्य होगी।

'हम सुसाइड कर रहे हैं...',मथुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने दूध में जहर मिलाकर खाया, दंपति सहित तीन बच्चों की मौत
मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के महावन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक परिवार के पांच सदस्यों के शव कमरे में मिलने सनसनी फैल गयी। पुलिस ने बताया कि खप्परपुर गांव में घर के भीतर पति, पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चों के शव बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, परिवार के सदस्य जब सुबह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकले, तो पड़ोसियों को संदेह हुआ।

खिड़की या दरवाजे से झांकने पर अंदर का दृश्य देख लोगों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे का मुआयना किया, तो शवों के पास ही दूध के गिलास पड़े मिले। इससे प्राथमिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि मौत का कारण जहरीला पदार्थ हो सकता है, जिसे दूध में मिलाकर दिया गया हो।

पुलिस अभी इस मामले में आत्महत्या और हत्या दोनों ही एंगल से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ जारी है। मौत की असली वजह और समय की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

फेरों से कुछ घंटे पहले दुल्हन की मौत, युवकों पर जहर देने का शक
अलवर। लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाना अंतर्गत विचगावा गांव निवासी सतीश जैन की पुत्री सलोनी उम्र 20 साल की शादी रंगभरियों की गली निवासी मुकेश जैन के पुत्र रजत से होनी हुई थी। शादी समारोह जयपुर रोड स्थित पायल गार्डन में हो रहा था लड़की के परिवार और रिश्तेदार पायल गार्डन पहुंच गए थे। सारी रस्में पूरी की गई और शाम को फेरों से पहले दुल्हन सलोनी ने अचानक जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद शादी समारोह में कोहराम मच गया और दुल्हन की मां का रो-रो कर बुरा हाल है।

चार लड़कों पर शक: कोतवाली के सहायक पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया  बिचगावा गांव से ही तीन चार युवक आए थे जिन्हें वहां लोगों ने पकड़ भी लिया लेकिन बाद में छोड़ दिया। इनका ब्यूटी पार्लर वाली लड़कियों से भी विवाद हुआ था जिसकी जांच की जा रही है। इन्होंने दुल्हन, उसकी मां और दो ब्यूटीशियन से मारपीट की। इनमें एक का नाम किशन बताया जा रहा है। शोर शराबा सुनकर वहां मौजूद परिजन इकट्ठा हो गए। उन्होंने युवकों को पकड़ लिया और पिटाई कर डाली। इसके बाद युवक वहां से चले गए। इस घटना के दो घटें बाद रात 8.30 बजे सलोनी बाथरूम में गई और जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस पता लगा रही है कि सलोनी के पास जहर कहां से आया। युवकों की भी अभी पहचान नहीं हो पाई है।

शादी में फूड पॉयजनिंग से 300 बीमार
सोजत रोड। कस्बे के निकटवर्ती धुंधला गांव में एक शादी समारोह में भोजन करने के पश्चात ग्रामीणों की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद लगभग 300 मरीजों को निजी व सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोजत रोड कस्बे के निकटवर्ती धुंधला गांव में एक शादी समारोह में भोजन करने के पश्चात ग्रामीणों की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। ग्रामीणों के अनुसार शादी में खाने के बाद लोगों को पेट दर्द व उल्टियां होने लगी।

इसके बाद परिजन मरीजों को लेकर अस्पताल आए। अधिकारियों नें मरीजों के हालात व चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और चिकित्सा विभाग के आलाधिकारी पहुंचे और हास्पिटल में बैड कम होने पर काफी मरीजों को सोजत चिकित्सालय पहुंचाया गया।