91 runs - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डेवोन कॉन्वे शतक से चूके लेकिन चेन्नई ने दिल्ली को दी 91 रन से करारी मात
मुम्बई। सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे (87) अपने  शतक के करीब पहुंचकर चूक गए लेकिन उनकी शानदार पारी और साथी जोड़ीदार रुतुराज गायकवाड (41) के साथ 110 रन की ओपनिंग साझेदारी और मोईन अली (13 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी की मदद से चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स  को रविवार को आईपीएल मुकाबले में 91 रनों से करारी शिकस्त दे दी।

चेन्नई ने बनाया 200 पार का स्कोर  : चेन्नई ने 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन का मजबूत स्कोर बनाया और दिल्ली को 17.4 ओवर में 117 रनों पर थाम लिया। चेन्नई की 11 मैचों में यह चौथी जीत है जबकि दिल्ली को 11 मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई ने इस तरह इस सत्र की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत हासिल की।   टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई को उसके ओपनरों ने शानदार शतकीय शुरुआत दी। गायकवाड 33 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए। कॉन्वे ने फिर शिवम दुबे के साथ दूसरे विकेट के लिए 59 रन जोड़े।

कॉन्वे 49 गेंदों में सात चौकों और पांच छक्कों के सहारे 87 रन बनाकर खलील अहमद की गेंद पर विकेटकीपर रिषभ पंत को कैच थमा बैे। शिवम दुबे 19 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों के सहारे 31 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मात्र आठ गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों के सहारे नाबाद 21 रन बनाइये और चेन्नई को चौथी बार 200 के पार पहुंचाया। अम्बाती रायुडू पांच और मोईन अली नौ रन बनाकर आउट हुए। रोबिन उथप्पा का तो खाता भी नहीं खुला। दिल्ली की तरफ से एनरिक नोर्त्जे  ने 42 रन पर तीन और खलील ने 28 रन पर दो विकेट लिए।