thomas cup - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

थॉमस कप विजेता बैडमिंटन टीम एक करोड़ रुपये के ईनाम से सम्मानित
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन संघ (BAI) ने किदाम्बी श्रीकांत की अगुवाई में पहली बार थॉमस कप जीतने वाली टीम को यहां एक करोड़ रुपये की इनामी राशि से सम्मानित किया।बीएआई अध्यक्ष हिमंता  बिस्वा सरमा ने इस ऐतिहासिक जीत के लिये भारतीय टीम को बधाई दी। भारतीय टीम के कोच पुल्लेला गोपीचंद, बीएआई महासचिव संजय मिश्रा और अन्य बीएआई अधिकारियों की उपस्थिति में संघ ने सपोर्ट स्टाफ को भी 20 लाख रुपये की ईनाम राशि भेंट की।

भारतीय बैडमिंटन टीम ने 15 मई को हुए फाइनल में 14 बार की थॉमस कप चैम्पियन इंडोनेशिया को हराकर 73 साल में पहली बार दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित बैडमिंटन खिताब जीता था।

थॉमस कप विजेता बैडमिंटन टीम की मोदी से मुलाकात, खिलाड़ियों ने किए अनुभव शेयर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को पहली बार थॉमस कप जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि यह भारत के खेल इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है। मोदी ने खिलाड़यिों से मुलाकात की जिन्होंने थॉमस और उबेर कप के अपने अनुभव साझा किये।

विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता और पूर्व विश्व नंबर एक शटलर किदांबी श्रीकांत के नेतृत्व में टीम इंडिया ने पिछले हफ्ते थाईलैंड में 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर अपना पहला थॉमस कप जीता।

जब प्रधानमंत्री मोदी ने टीम के कप्तान श्रीकांत से उनकी नेतृत्व शैली और चुनौतियों, उनकी विश्व नंबर एक रैंकिंग और थॉमस कप में स्वर्ण जीतने के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि हर कोई अच्छा प्रदर्शन कर रहा था। हमें एक टीम के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना था। दोनों ही उपलब्धियां मेरे सपने थे और मैं उन्हें हासिल करके बहुत खुश हूं।

मोदी ने कहा कि पिछले वर्षों में इतना शानदार प्रदर्शन नहीं होने के कारण थॉमस कप की ज्यादा चर्चा नहीं होती थी, और देश को टीम की उपलब्धि की विशालता समझने में कुछ समय लगा। उन्होंने कहा, 'पूरे देश की ओर से मैं आपको और पूरी टीम को बधाई देता हूं क्योंकि दशकों के बाद, भारतीय ध्वज को मजबूती से फहराया गया है। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। जबरदस्त दबाव में अपने आप को और टीम को एक साथ रखना कुछ ऐसा है जिसे मैं बहुत अच्छी तरह से समझ सकता हूं। मैंने आपको फोन पर बधाई दी लेकिन अब मैं व्यक्तिगत रूप से आपकी तारीफ करके खुशी महसूस कर रहा हूं।'

प्रधानमंत्री ने जीत के तुरंत बाद टेलीफोन कॉल के दौरान वादे के अनुसार 'बाल मिठाई' लाने के लिए लक्ष्य सेन को धन्यवाद दिया। लक्ष्य ने याद किया कि वह पहले यूथ ओलंपिक जीतने के बाद और अब थॉमस कप जीतने के बाद प्रधानमंत्री से मिले। उन्होंने कहा कि इस तरह की मुलाकातों के बाद खिलाड़ी काफी प्रेरित महसूस करते हैं।

लक्ष्य ने कहा, 'मैं भारत के लिये पदक जीतते रहना चाहता हूं और आपसे इसी तरह मिलते रहना चाहता हूं।'
उबेर कप का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, 'हम जीत का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हम उसके लिए तैयारी भी करेंगे। हमारी महिला टीम ने समय-समय पर अपनी गुणवत्ता दिखाई है। बस समय की बात है, इस बार नहीं तो अगली बार हम जरूर जीतेंगे।'

मोदी ने सबसे टीम की सबसे युवा खिलाड़ी उन्नति हुड्डा को बधाई दी। मोदी ने हुड्डा से कहा कि उनका दृढ़ विश्वास है कि वह अपने नाम की तरह ही उन्नति करेंगी। उन्होंने कहा कि हुड्डा को अभी लंबा रास्ता तय करना है इसलिये जीत के बाद उन्हें कभी भी लापरवाह होने से बचना होगा। मोदी ने कहा कि पिछले 7-8 सालों में हमारे खिलाड़यिों ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने ओलंपिक, पैरालंपिक और डेफलिम्पिक्स में शानदार प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि आज खेलों को लेकर मानसिकता बदल रही है। उन्होंने कहा, 'यह भारत के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय की तरह है। आप जैसे चैंपियन और आपकी पीढ़ी के खिलाड़ी इसके लेखक हैं। हमें इस गति को जारी रखने की जरूरत है।'

भारत ने पहली बार जीता थॉमस कप
बैंकाक। भारत ने खिताबी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 बार के चैम्पियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर प्रतिष्ठित पुरुष बैडमिंटन टीम प्रतियोगिता थॉमस कप को पहली बार जीत लिया। पहली बार फाइनल खेल रही भारतीय टीम के लिए ऐसी टीम टीम के खिलाफ जीत दर्ज आसान नहीं थी, जो 21वीं बार फाइनल खेल रही थी। भारत ने पहले तीनों मैच जीतकर थॉमस कप पर कब्जा जमाया। लक्ष्य सेन और किदाम्बी श्रीकांत ने एकल मैच तथा सात्विकसैराज रैन्किरेड्डी और चिराग शेट्टी ने युगल मैच जीता। भारत ने इतिहास रचते हुए डेनमार्क को 3-2 से हराकर थॉमस कप के फाइनल में पहली बार जगह बनाई थी। भारतीय टीम इससे पहले 1952, 1955 और 1979 में सेमीफाइनल में पहुंची थी।

लक्ष्य ने गिनटिंग को हरा बढ़त दिलाई
युवा शटलर लक्ष्य सेन ने पहले मुकाबले में दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी एंथनी गिंटिंग को हराया। लक्ष्य ने गिनटिंग के खिलाफ 8-21, 21-17, 21-16 से जीत दर्ज की।  भारत की बैडमिंटन पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसैराज  रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने युगल मैच में मोहम्मद अहसान और केविन संजय सुकमलुजो की जोड़ी को  18-21, 23-21, 21-19 से हरा मुकाबले में 2-0 की बढ़त बनाई। तीसरे मैच में श्रीकांत हावी होकर खेले और उन्होंने जोनाथन क्रिस्टी को 48 मिनट में 21-15, 23-21 से पराजित कर खिताब भारत की झोली में डाल दिया। श्रीकांत ने इस जीत से क्रिस्टी के खिलाफ करियर रिकॉर्ड 5-5 कर लिया है। श्रीकांत के मैच जीतते ही भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई और टीम को बधाइयों का तांता लग गया।

मोदी ने दी टीम को बधाई, खेल मंत्रालय और बीएआई ने दिए टीम को एक-एक करोड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को पहली बार थॉमस कप जीतने पर बधाई दी।  भारतीय टीम ने यहां इम्पैक्ट एरीना में 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को फाइनल में 3-0 से हराकर थॉमस का खिताब अपने नाम किया है। ट्विटर का रुख करते हुए मोदी ने कहा, भारतीय बैडमिंटन टीम ने इतिहास रचा है। भारत के थॉमस कप जीतने से पूरा देश प्रफुल्लित है। हमारी टीम को बधाई और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। यह जीत कई आगामी खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। मोदी ने टीम से फोन पर बात कर उन्हें बधाई भी दी।

अनुराग ठाकुर और बिस्वा ने भी दी बधाई
इसी बीच, केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने टीम को एक करोड़ रुपये के ईनाम से नवाजने की घोषणा की है।  ठाकुर ने ट््वीट किया, इतिहास रचा गया है। भारतीय बैडमिंटन संघ ने थॉमस कप पहली बार जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम को एक करोड़ रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।  संघ के अध्यक्ष हिमांता बिस्वा सरमा ने यह घोषणा करते हुए कहा कि सपोर्ट स्टाफ को 20 लाख रुपये दिए जाएंगे।

भारत पहली बार थॉमस कप के फाइनल में पहुंचा
बैंकाक।  भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने एचएस प्रणय के निर्णायक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन की बदौलत डेनमार्क को शुक्रवार को 3-2 से हराकर पहली बार थॉमस कप के फाइनल में प्रवेश करने के साथ ही इतिहास रच दिया।  भारतीय टीम इससे पहले 1952, 1955 और 1979 में सेमीफाइनल में पहुंची थी। भारत का खिताब के लिए रविवार को होने वाले फाइनल में इंडोनेशिया से मुकाबला होगा।  भारतीय टीम 43 साल के अंतराल के बाद सेमीफाइनल में खेल रही थी। प्रणय ने रेस्मस गेमके के खिलाफ पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए 13-21, 21-9, 21-12 से जीत हासिल की और भारत को फाइनल में पहुंचा दिया।

इससे पूर्व भारतीय पुरुष  बैडमिंटन टीम ने गुरुवार को मलेशिया को 3-2 से हराकर 43 साल के लम्बे इन्तजार के बाद थॉमस कप टूर्नामेंट  के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। भारत 2020 में पिछले संस्करण के क्वार्टर फाइनल में हार गया था।  किदाम्बी श्रीकांत, एच इस प्रणय और चिराग शेट्टी तथा सात्विक सैराज रैंकीरेड्डी की जोड़ी ने अपने अपने मुकाबले जीतकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया। विश्व के सातवें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य सेन अपना मुकाबला हार गए।

शुरुआती मैच में हारे लक्ष्य
पहले मैच में लक्ष्य सेन को विश्व के नंबर छह खिलाड़ी ली जी जिया ने हरा दिया, जिसके बाद भारतीय टीम बैकफुट पर चली गई। इस मैच से पहले सेन ने जी जिया के खिलाफ खेले गए दोनों मैच जीते थे। हालांकि इस मैच में मलेशिया के जी जिया सेन पर हावी रहे और उन्होंने सेन को 23-21, 21-9 से मात दी। चिराग शेट्टी और रैंकीरेड्डी की भारतीय पुरुष जोड़ी ने दूसरे मैच में स्कोर बराबर किया। इस जोड़ी ने फॉर्म में चल रहे गोह स्जे फी और नूर इजुद्दीन को हराकर मैच 21-19, 21-15 से जीता।

थॉमस कप: भारत ने जर्मनी को 5-0 से किया क्लीन स्वीप
बैंकॉक। भारत ने रविवार को द्विवार्षिक अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप थॉमस कप के अपने पहले मुकाबले में जर्मनी के खिलाफ 5-0 की दमदार जीत हासिल की।  भारत के लिए लक्ष्य सेन ने यहां इम्पैक्ट एरिना में ग्रुप-सी का पहला मैच जीतकर जर्मनी के खिलाफ 1-0 की बढ़त हासिल की। सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने करीबी युगल मैच जीतकर बढ़त को 2-0 पर पहुंचा दिया।  इसके बाद, शीर्ष शटलर किदांबी श्रीकांत ने तीन गेम खेलकर भारत को 3-0 तक पहुंचाया, जिसके बाद एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला की युगल टीम, और एचएस प्रणय ने सीधे सेटों में अपनी जीत के साथ भारत को विजय दिलाई।

लक्ष्य सेन की आसान जीत
विश्व कांस्य पदक विजेता लक्ष्य ने शुरुआती मैच में मैक्स वीसकिर्चेन पर 21-16, 21-13 से आसान जीत दर्ज की। सात्विक और चिराग ने जोंस राल्फ्टी जेनसेन और मार्विन सीडेल को 21-15, 10-21, 21-13 से हराया।

पहला गेम हार श्रीकांत ने जीत दर्ज की
तीसरे मैच के पहले गेम में हारने के बाद, श्रीकांत ने काई हेंड्रिक शेफर के खिलाफ करीब एक घंटे तक चले मैच में 18-21, 21-9, 21-11 से जीत दर्ज की। चौथे गेम में अर्जुन और ध्रुव की युगल टीम ने गीस और जान कॉलिन वोएलकर को 25-23, 21-15 से हराया। प्रणय एच एस ने भारत के दबदबे को जारी रखते हुए मैथियास किक्लिट््ज को 21-9, 21-9 से हराकर शुरुआती मुकाबले में जर्मनी पर 5-0 से क्लीन स्वीप किया।

भारत का अगला मुकाबला कनाडा से
भारत का अगला मुकाबला कनाडा के साथ है, जहां वह अपनी बेहतरीन फॉर्म को जारी रखना चाहेगा।