rohit joshi case - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महेश जोशी और बेटे रोहित सहित 18 के खिलाफ परिवाद पेश
जयपुर। जल जीवन मिशन के करीब 900 करोड़ रुपए के घोटाले से जुड़े ईडी प्रकरण में जांच एजेंसी ने ईडी मामलों की विशेष अदालत में पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी, बेटे रोहित जोशी सहित कुल 18 आरोपियों के खिलाफ परिवाद पेश किया है। परिवाद में पीएमएलए एक्ट की धारा 3 व 4 के तहत आरोप लगाए गए हैं। परिवाद में कहा गया कि सह आरोपियों के जरिए महेश जोशी तक रिश्वत की राशि पहुंचाई जाती थी। आरोपियों की फर्म से महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी की फर्म को भी करीब पचास लाख रुपए का भुगतान किया गया था। आरोपी फर्म ने पूर्णता प्रमाण पत्र के जरिए करोड़ों रुपए के टेंडर का भुगतान लिया। जब इन प्रमाण पत्रों की जांच की गई तो वे फर्जी निकले।

इनके खिलाफ किया पेश
ईडी ने महेश जोशी और रोहित जोशी के साथ ही मैसर्स श्री श्याम ट्यूबवेल कंपनी, मैसर्स श्री गणपति ट्यूबवेल कंपनी, संजय बडाया, मुकेश पाठक, मायालाल सैनी, राकेश सिंह, प्रदीप कुमार, प्रवीण कुमार अग्रवाल, मलकेत सिंह, विशाल सक्सैना, महेन्द्र प्रकाश सोनी, मैसर्स सुमंगलम लैंडमार्क एलएलपी, हिमांशु रावत, नमन खंडेलवाल, तन्मय गोयल और हेमराज गुप्ता के खिलाफ परिवाद पेश किया गया है। ज्ञातव्य है कि जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर प्रारंभ में एसीबी ने मामला दर्ज कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद प्रकरण में कई सौ करोड़ रुपए के लेनदेन का खुलासा होने पर प्रवर्तन निदेशालय ने मामला दर्ज किया था।

ईडी ने मार्च, 2024 में महेश जोशी को समन जारी कर तलब किया था। समन जारी करने के करीब एक साल बाद ईडी ने महेश जोशी को पूछताछ के लिए बुलाया और फिर गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेशी के दिन महेश जोशी की पत्नी का निधन हुआ था। इसके चलते महेश जोशी को दो बार अंतरिम जमानत का लाभ मिला। वहीं गत दिनों ईडी मामलों की विशेष अदालत ने महेश जोशी की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।

रोहित जोशी मामले में बोले डोटासरा: किसी मामले में एफआईआर दर्ज होने से किसी को दोषी नहीं माना जा सकता
जयपुर। मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर दुष्कर्म आरोप मामले में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि जांच के बाद जोशी पर पार्टी कार्रवाई करेगी।

पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि किसी मामले में एफआईआर दर्ज होने से किसी को दोषी नहीं माना जा सकता। हर मामले में जांच के बाद ही कार्यवाही की जाती है। रोहित जोशी पीसीसी सदस्य भी है तो इस सवाल पर डोटासरा ने कहा कि जांच अधिकारी की रिपोर्ट के हिसाब से कार्यवाही करने का निर्णय लिया जाता है, यदि रोहित जोशी जांच में दोषी पाया जाता है तो संगठन से हटाने की कार्यवाही की जाएगी। ऐसे मामलों में चाहे मेरा बेटा हो या किसी मंत्री का बेटा हो, सभी पर समान कार्यवाही की जाएगी। हमारी पार्टी भाजपा की तरह नहीं है, वहां तो किसी को कुछ कहने का हक भी नहीं है।