wedding season - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का : मैरिज गार्डन व कैटरिंग व्यवसाय को होगी 50% गैस सप्लाई, मेन्यू सीमित करने की परेशानी से राहत मिलेगी
कोटा। आगामी दिनों में शादी समारोह (सावे) को देखते हुए सरकार ने मैरिज गार्डन संचालकों और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों को राहत दी है। नई व्यवस्था के तहत अब इन व्यवसायों को 50 प्रतिशत गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, जिससे शादी समारोहों में भोजन व्यवस्था प्रभावित न हो। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देशों के अनुसार शादी सीजन में गैस की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले सीमित आपूर्ति के कारण कैटरिंग और मैरिज गार्डन संचालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, वहीं बुकिंग होने के बावजूद आयोजन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई थी।

आयोजकों की चिंता होगी दूर
नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब बड़े स्तर पर होने वाले विवाह समारोहों में खाना बनाने की व्यवस्था सुचारू रूप से हो सकेगी। कैटरर्स को गैस की कमी के चलते मेन्यू सीमित करने या वैकल्पिक इंतजाम करने की परेशानी से राहत मिलेगी। मैरिज गार्डन संचालकों और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि शादी सीजन में गैस की उपलब्धता नहीं होने से कामकाज प्रभावित हो रहा था, लेकिन अब 50% सप्लाई मिलने से स्थिति बेहतर होगी। हालांकि व्यवसायियों का कहना है कि 50 प्रतिशत गैस सप्लाई राहत जरूर है, लेकिन बड़े आयोजनों के लिए यह पर्याप्त नहीं है। कई आयोजनों में अब भी अतिरिक्त इंतजाम करने पड़ सकते हैं।

गैस सप्लाई को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा
राजस्थान में कमर्शियल गैस आपूर्ति को लेकर सरकार ने नई कैटेगरी तय कर दी है। इसके तहत अब गैस सप्लाई को 100%, 60%, 50% और 40% की अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद बिना पंजीकरण किसी भी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार सीमित गैस उपलब्धता को देखते हुए प्राथमिकता तय की गई है। इसमें सबसे पहले स्वास्थ्य और शिक्षा संस्थानों को रखा गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार गैस वितरण नई कैटेगरी के अनुसार ही किया जाएगा और किसी भी तरह की कालाबाजारी या नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह रहेगी गैस सप्लाई की कैटेगरी
-इनको मिलेगी 100% गैस: नई नीति के तहत सभी सरकारी और निजी अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान और उनके हॉस्टल, सरकारी कार्यालयों की कैंटीन, पुलिस और सेना, मिड-डे मील योजना और पंजीकृत कैटरर्स को 100 प्रतिशत गैस आपूर्ति दी जाएगी।
-इनको मिलेगी 60% गैस: होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, मिठाई व किराना दुकानों सहित डेयरी (कोआॅपरेटिव और निजी) को 60 प्रतिशत गैस मिलेगी।
-इनको मिलेगी 50% गैस: मैरिज गार्डन, पैलेस, कैटरिंग व्यवसाय, मंदिरों और उनके रसोईघरों को 50 प्रतिशत गैस आपूर्ति का प्रावधान किया गया है।
-इनको मिलेगी 40% गैस: थोक और पैकेज्ड सप्लाई करने वाले डीलर्स को केवल 40 प्रतिशत गैस आवंटित की जाएगी।

नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया था मामला
जिले में गैस संकट को लेकर शादी समारोह के आयोजकों और कैटरर्स को हो रही परेशानी के सम्बंध में दैनिक नवज्योति में 28 मार्च को समाचार प्रकाशित किया गया था। समाचार में बताया था कि गैस सिलेंडरों की पर्याप्त सप्लाई नहीं होने से शादी समारोह के आयोजकों को मैन्यू में कटौती करनी पड़ रही है। समारोह में चाट-पकौड़ी बनाने से हिचक रहे हैं। वहीं कैटरिंग करने वालों को शादियों के आर्डर घटाने पड़ रहे हैं। इससे उन्हे काफी नुकसान हो रहा है।

राजस्थान में कमर्शियल गैस आपूर्ति को लेकर सरकार ने नई कैटेगरी तय कर दी है। इसके तहत अब गैस सप्लाई को 100%, 60%, 50% और 40% की अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है।
-अरविन्द गुप्ता, अध्यक्ष, हाड़ौती एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन

शादी सीजन- 2025 में देशभर में 46 लाख शादियों से 6.5 लाख करोड़ का व्यापार, राजस्थान में लक्जरी व डेस्टिनेशन वेडिंग्स का बोलबाला
नई दिल्ली। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की अनुसंधान शाखा कैट रिसर्च एंड ट्रेड डेवलपमेंट सोसाइटी (सीआरटीडीएस) ने अनुमान लगाया है कि आगामी शादी सीजन एक नवंबर से 14 दिसंबर 2025 के दौरान देशभर में लगभग 46 लाख शादियां होंगी, जिनसे कुल 6.50 लाख करोड़ का व्यापार होगा।

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि यह अध्ययन 15 से 25 अक्टूबर 2025 के बीच देश के 75 प्रमुख शहरों में किया गया। इसमें राजस्थान की बाजार भागीदारी को प्रमुखता से रेखांकित किया गया है, जहां लक्जरी और डेस्टिनेशन वेडिंग्स का चलन तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ विजन के अनुरूप, राजस्थानी हस्तकला, परंपरागत आभूषण, बंदेज साड़ियां और लोकल कारीगरों की सेवाएं शादी बाजार में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

कैट अध्ययन के प्रमुख निष्कर्ष :

कुल शादियां 46 लाख

अनुमानित व्यापार 6.50 लाख करोड़

राजस्थान में शादियां 3.5 लाख

दिल्ली में शादियां 4.8 लाख

दिल्ली का योगदान 1.8 लाख करोड़

इस वर्ष शादियों की संख्या पिछले वर्ष के करीब है, लेकिन प्रति शादी खर्च में वृद्धि हुई है। बढ़ती आय, कीमती धातुओं की कीमतें और उपभोक्ता विश्वास के कारण। राजस्थान में यह वृद्धि विशेष रूप से उल्लेखनीय है, जहां डेस्टिनेशन वेडिंग्स उदयपुर, जयपुर और जोधपुर जैसे शहरों में पंचतारा रिसॉर्ट्स व पैलेस वेन्यूज पर केंद्रित हैं। अध्ययन में पाया गया कि 70% से अधिक शादी सामान भारतीय निर्मित हैं।

राजस्थान में ‘वोकल फॉर लोकल वेडिंग्स’ अभियान :

राजस्थान में बाजार भागीदारी को प्रमुखता देते हुए कैट राजस्थान के चेयरमैन सुरेश पाटोदिया ने बताया कि स्थानीय कारीगरों को बंदेज, लहरिया, गोटा-पत्ती कार्य, मीनाकारी आभूषण और हस्तनिर्मित सजावट सामग्री के लिए भारी ऑर्डर मिल रहे हैं। ‘वोकल फॉर लोकल वेडिंग्स’ अभियान ने चीनी आयातों को कम कर राजस्थानी उत्पादों को बढ़ावा दिया है, जिससे जयपुर के ज्वैलर्स, उदयपुर के डेकोरेटर्स और जोधपुर के वस्त्र उत्पादकों की बाजार हिस्सेदारी में 25-30% की वृद्धि दर्ज की गई है।

राजस्थान में करीब 40 हजार शादियां होगी :

देवउठनी एकादशी एक और दो नवम्बर को राज्य में 35 से 40 हजार शादियां हो सकती है। शहर के बजाय गांवों में अधिक शादियां होगी। सभी मैरिज गार्डन बुक है। 14 दिसम्बर के बाद मलमास शुरू होगा।
-रास बिहारी शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान टैंट डीलर किराया व्यवसायी समिति, जयपुर

उत्पाद और सेवाओं के खर्च का प्रतिशत :

वस्त्र एवं साड़ियां 10%

आभूषण 15%

इलेक्ट्रॉनिक्स 5%

सूखे मेवे व मिठाई 5%

किराना 5% गिफ्ट 4%

अन्य सामान 6% हिस्सा लेंगे।

सेवाओं में इवेंट मैनेजमेंट 5%

कैटरिंग 10% फोटोग्राफी 2%

यात्रा 3%

पुष्प सजावट 4%

म्यूजिकल ग्रुप्स 3%

लाइट एंड साउंड 3%

एडवाइज 3% योगदान देंगी।

मेनेजमेंट 3% योगदान देंगी।

दीपोत्सव और ब्याह-शादी के सीजन में देश में 7.58 लाख करोड़ से पार होगा कारोबार, भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने जारी किया अनुमान
जयपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल (BUVM) ने दीपालवली, धनतेरस और आगामी ब्याह-शादी के सीजन को देखते हुए देश में 7.58 लाख करोड़ रुपये के व्यापार टर्नओवर का संभावित अनुमान जारी किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता और वरिष्ठ महामंत्री  मुकुन्द मिश्रा व हेमन्त गुप्ता ने व्यापारिक अनुमान लगाने के लिए गठित समिति की रिपोर्ट जारी की।

स्वदेशी वस्तुओं के प्रति बढ़ा उत्साह
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर 'स्वदेशी वस्तुएं अपनायी जायें' के आह्वान ने देश के व्यापार में एक अभियान का रूप ले लिया है। स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण, बिक्री और उपभोक्ताओं द्वारा उन्हें पसंद किए जाने की विधा शुरू हो गई है। साथ ही, जीएसटी में किए गए सुधारों से उपभोक्ता उत्साहित हुए हैं।

व्यापारिक अनुमान समिति का गठन
यह व्यापारिक टर्नओवर अनुमान, भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा गठित समिति ने जारी किया है। इस समिति में मुंबई से मोहन गुरनानी और भीमजी भानुशाली; दिल्ली से प्रेम अरोड़ा, हेमन्त गुप्ता और बलदेव गुप्ता; चेन्नई से सौंदर्यराजन; अहमदाबाद से नरसिंह अग्रवाल; जयपुर से संजीव गुप्ता, पवन गोयल, सुरेश सैनी, रामावतार अग्रवाल और मनोज मुरारका; चंडीगढ़ से चरणजीव सिंह और रवीन्द्र चीमा; रोहतक से विजयलक्ष्मी चन्द गुप्ता; बैंगलोर से पी.एच. राजपुरोहित और अनुराग सिंगला; हैदराबाद तथा तेलंगाना से सतीश अग्रवाल; इंदौर से गोपालदास अग्रवाल; हरिद्वार से प्रकाश मिश्रा; शिमला से प्रकाश गुप्ता; कानपुर से मुकुन्द मिश्रा व सुनील पाण्डे; पटना से नवीन कुमार; रायपुर से अशोक मोदी; रांची से प्रेम मित्तल; त्रिपुरा से सुजीत रॉय; कटक से प्रहलाद खण्डेलवाल; और पुणे से राजेन्द्र भाटिया, कलकत्ता से तारकनाथ त्रिवेदी सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल थे।

उत्तर प्रदेश में आतिशबाजी और नदियों की पूजा
भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के महामंत्री  मुकुन्द मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अलग-अलग शहरों में प्रचुर मात्रा में आतिशबाजी होती है। पूरे देश के पटाखों का टर्नओवर 10 हजार करोड़ रुपये से कम नहीं होगा। इस त्यौहारी सीजन पर उत्तर प्रदेश में नदियों की पूजा के अनुष्ठान भी किये जाते हैं, जिसमें मां गंगा को साड़ी पहनाकर एक बड़ा महोत्सव मनाया जाता है।

त्योहारों का सीजन
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बाबूलाल गुप्ता के अनुसार, 2 अक्टूबर से दशहरा पर्व शुरू हो गया है। इसके बाद 18 अक्टूबर को धनतेरस, 20 अक्टूबर को दीपावली, 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा, 23 अक्टूबर को भाईदूज, और 25 से 28 अक्टूबर तक छठ पूजा महोत्सव है। इन त्योहारों के साथ ही शादी-ब्याह का सीजन भी शुरू हो जाता है, जिससे बाजारों में खरीद-फरोख्त के कारण चहल-पहल बनी रहती है। इस अवसर पर किसान अपना नया धान, बाजरा, सोयाबीन, मक्का, ज्वार, मूंग, मोठ, उड़द आदि बाजारों में बेचने के लिए लाता है और दीपावली व शादी-ब्याह की खरीद करता है।

व्यापार टर्नओवर का अनुमान (करोड़ रुपये में)
गठित कमेटी द्वारा विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों में अनुमानित टर्नओवर निम्नलिखित है:

क्र.सं. व्यापारिक वस्तुएँ/सेवाएँ अनुमानित टर्नओवर (करोड़ रुपये)
1 स्टील बर्तन तथा किचन एसेसरीज 30,000
2 एल्युमिनियम, पीतल, तांबा के बर्तन 20,000
3 जूते-चप्पल, अटैची, बेल्ट व पर्स (लेडिज व जेन्ट्स) 25,000
4 बच्चों के खिलौने (सादा व ऑटोमैटिक), कपड़ें व जूते 10,000
5 गलीचे, गद्दे, पर्दे, दरी-पट्टी, पर्दे टांगने के सामान 15,000
6 कलर-पेन्ट 20,000
7 डेकोरेशन लाईट हण्डे 22,000
8 इलेक्ट्रॉनिक्स 40,000
9 होम अप्लायन्सेज 10,000
10 पूजा की सामग्री, लक्ष्मी जी की तस्वीर व गन्ना 4,000
11 मिट्टी की दीपक, मोम के दीपक, मिट्टी के बर्तन, मिट्टी की भगवान की मूर्तियां 2,000
12 साड़ी, सलवार-शूट, पेन्ट-शर्ट, शेरवानी, कुर्ता-पायजामा, साफा (शादी के बेस) 20,000
13 ड्राईफ्रूट्स 30,000
14 टैण्ट, इवेन्ट, कैटरिंग 40,000
15 फूलमाला, डेकोरेशन आइटम्स 15,000
16 गिफ्ट आइटम्स 10,000
17 सभी प्रकार की कारें, बसें, ट्रक, ट्रेक्टर, ट्रॉली, स्प्रिंक्लर, ऑटोरिक्शा, टैम्पू, ई-रिक्शा, स्कूल बस, मोटर साइकिल 1,30,000
18 आभूषण (गोल्ड-जड़ाऊ, चांदी, गोल्ड), चांदी के बर्तन, चौकियां 50,000
19 नमकीन, मिठाई, टॉफी, कैडबरी चॉकलेट, अंकल चिप्स, कुरकुरे 10,000
20 भूखण्ड, तैयार मकान, फ्लैट, विला, दुकानें, बजरी, ईंट, बिड़ला पुट्टी, रोड़ी, पत्थर 1,20,000
21 चूड़ियां, बिन्दी, काजल, कॉस्मेटिक सामान, इत्र, परफ्यूम, पाउडर 5,000
22 ग्रोसरी, आटा, तेल, दाल, चावल, मसाले, गरम मसाले, बेसन, चीनी 1,00,000
23 फर्नीचर, हार्डवेयर, बाथरूम फिटिंग्स, रेडीमेड किचन्स 20,000
24 कंप्यूटर, आई.टी. व इसके उपकरण 10,000
योग **** 7,58,000

सोने से कम नहीं, गुम जाए तो गम नहीं
कोटा। विवाह के सीजन में सोने की बढ़ती कीमतों ने महिलाओं की चिंता बढ़ा दी है। दस ग्राम वाली ज्वैलरी ही अब सवा लाख रुपए में बन रही है। ऐसे में अब अधिकांश महिलाओं ने सोने के बजाय आर्टिफिशियल ज्वैलरी को अपना लिया है। वे ड्रेस के मैचिंग वाले पसंदीदा जेवर पहन रही हैं। इसके चलते आर्टिफिशियल ज्वैलरी की दुकानों पर ग्राहकी बढ़ गई है। आसमान छू रहे सोने के दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गए हैं। कोटा में सोने के दाम 98000 रुपए प्रति दस ग्राम होने से अब खरीदार इससे दूरी बनाने लगे हैं। इसी के चलते ग्राहक तेजी से आर्टिफिशियल की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। यह ज्वैलरी डेढ़ सौ से लेकर चार हजार रुपए तक में उपलब्ध है। सोने जैसी डिजाइन और चमक भी इस ज्वैलरी में देखने का मिल रही है।

अब किराए के बजाय खरीदने पर फोकस
आर्टिफिशियल ज्वैलरी के विक्रेता प्रवीण भाटिया का कहना है कि पहले दुल्हन सजाने तक इस आर्टिफिशियल ज्वैलरी का रिवाज था, लेकिन अब आम महिलाएं भी इसका इस्तेमाल करने लगी है। अलग-अलग ड्रेस के लिए अलग ज्वैलरी जैसे कानों के झूमके, बालियां, टॉप्स, गले की चेन, हार, बाजूबंद, कमरबंदी जैसे आइटम आने लगे है। महिलाएं अब आर्टिफिशियल ज्वैलरी को किराए पर लेने के बजाय खरीदने लगी हैं। सोने के बढ़ते दामों ने आर्टिफिशियल ज्वैलरी के प्रति ज्यादा क्रेज बढ़ा दिया है। इस बार गोल्ड की लुक देने वाली एंटीक बैंगल्स का महिलाओं में काफी क्रेज है। वहीं अमेरिकन डायमंड की ज्वैलरी भी महिलाओं को खूब लुभा रही है।  वेस्टर्न स्टाइल के नेकलेस पसंद कर रही हैं। वहीं कमरबंद हेयर असेसरी भी मैचिंग ले रही हैं

आर्टिफिशियल ज्वैलरी की डिमांड के कारण
- सोने की बढ़ती कीमतें: सोने की कीमतें बढ़ने से लोग आर्टिफिशियल ज्वैलरी की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
- फैशन और ट्रेंड: आर्टिफिशियल ज्वैलरी में नए और आकर्षक डिजाइन आते रहते हैं, जो लोगों को आकर्षित करते हैं।
-अच्छा विकल्प: आर्टिफिशियल ज्वैलरी एक अच्छा विकल्प है जो लोगों को सस्ती और आकर्षक ज्वैलरी प्रदान करती है।

आर्टिफिशियल ज्वैलरी के फायदे
- सस्ती: आर्टिफिशियल ज्वैलरी सोने की ज्वैलरी की तुलना में बहुत सस्ती होती है।
- आकर्षक डिजाइन: आर्टिफिशियल ज्वैलरी में आकर्षक डिजाइन और विविधता होती है।
- कम वजन: आर्टिफिशियल ज्वैलरी का वजन कम होता है, जिससे इसे पहनना आसान होता है।

सोने की खरीदारी शादी परिवार तक सिमटी
सर्राफा व्यवसायी पवन जैन ने बताया कि अब हालात ये हैं कि ग्राहक दुकान पर आते हैं और जब सोने के भाव पूछते हैं तो निराश होकर उठ जाते हैं। आगे की चर्चा करने की हिम्मत नहीं दिखाते। अब सोने की खरीदारी केवल विवाह वाले परिवार तक सीमित रह गई है, वह भी बहुत जरूरी गहनों की। सोने चांदी का काम करने वाले मोहन का कहना है कि पहले जहां लोग 40 ग्राम तक के गहनों की बुकिंग करते थे अब वे महज 15 से 20 ग्राम वजन में उतने ही गहने बुक कर रहे हैं। इससे यह व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सोने के दाम में काफी तेजी आने के कारण पिछले कुछ समय से सर्राफ कारोबार प्रभावित हो रहा है।

सोना लगातार महंगा होता जा रहा है। जिससे अब नई डिजायन की ज्वैलरी बनवाना मुश्किल हैं। इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इनमें महंगी ज्वैलरी चोरी का खतरा बना रहता है। ऐसे में वह तो आर्टिफिशियल ज्वैलरी को ज्यादा तवज्जो दे रही हैं।
- खुशी कपूर, गृहिणी

बदलते परिवेश में आर्टिफिशियल ज्वैलरी ज्यादा सुरक्षित है। आर्टिफिशियल ज्वैलरी गुम भी हो जाए तो अफसोस नहीं होता। वहीं इन दिनों नई डिजाइन की आर्टिफिशियल ज्वैलरी भी आ रही है, जो कम कीमत में ही मिल जाती है। इससे चलन बढ़ता जा रहा है।
- मनीषा, गृहिणी

आखातीज पर टेंट, कैटरिंग, बैंडबाजा से जुडे 20 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
कोटा। जिलेभर 30 अप्रैल अक्षय तृतीया के अबूझ मुर्हूत पर शादियों की धूम रहने वाली है। इसको लेकर बाजार में खासी रौनक नजर आ रही है। अप्रैल में सात सावों के मुहूर्त उसमें 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त पर सबसे अधिक शहर में 200 शादियां होगी वहीं जिले भर में 500 शादियों होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस बार शहरी व ग्रामीण इलाकों शादियां धूम रहने वाली है कारण इस बार किसानों की अच्छी फसल होने से ग्रामीण इलाकों शादियों की अधिक धूम रहने वाली है। वहीं टेंट, बैडबाजा, कैटरिंग, हलवाई, सजावट से जुडेÞ करीब 20  हजार से अधिक लोगों को एक दिन में बंपर रोजगार मिलेगा। वहीं शहर में अक्षय तृतीया पर 55 करोड़  के कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस बार आखा तीज पर विशेष संयोग होने से इस बार बंपर शादियां हो रही है। अक्षय तृतीया को सबसे बड़ा शुभ दिन माना जा रहा है कि इस बार बाजार में अब तक के खरीदारी के सभी रिकॉर्ड टूट जाएंगे। गहने, वाहन, गारमेंट एंड शू, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, कैटरिंग और हलवाई, टेंट और डेकोरेशन, इवेंट,आर्ट एंड हैंडीक्राफ्ट्स, गिफ्ट्स, फूलों का बड़ा कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अक्षय तृतीय पर कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि इस बार 55 से 60 करोड़ तक व्यापार होने की उम्मींद है।

कपड़ा बाजार में बड़ी पूछ परख
14 अप्रैल से शादियों का सीजन शुरू होने के साथ बाजारों में खरीदारों की भीड़ नजर आ रही है। वहीं लोग अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त के लिए भी जमकर खरीदारी कर रहे है।  अक्षय तृतीया के बडेÞ त्यौहार के चलते  बाजारों में खासी भीड़ नजर आ रही है कपड़ा बाजार में शादी ब्याह के लिए लोग जमकर कपड़ों की खरीदारी की। शहर के क्लॉथ मार्केट, रेडिमेट बाजार, इंदिरा बाजार में ग्राहकों खासी भीड़ नजर आ रही है। कपड़ा व्यापारी गोपाल गोयल ने बताया कि अप्रैल माह में 8 विवाह मुहूर्त होने से बाजार अच्छी खरीदारी हो रही कपड़ा बाजार में 8 से 10 करोड़ का कारोबार होने की अनुमान है।

वाहन बाजार में रही भीड़
अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त पर दो पहिया व चार पहिया वाहनों की  बुकिंग शुरू हो चुकी है।  इसके अलावा आखातीज के सावे के लिए शादी में देने के लिए बाइक, स्कूटी की बुकिंग की जा रही है। व् फर्नीचर विक्रेता इल्यास भाई ने बताया कि शहर के फर्नीचर बाजार में अक्षय तृतीया की शादियों के लिए ड्रेसिंग टेबल, पलंग, डाइनिंग टेबल के साथ अन्य फर्नीचर की बुकिं ग की जा रही है।

वेडिंग से जुडे लोगों को मिलेगा रोजगार
अक्षय तृतीया पर बंपर शादिया होने से इस बार लोगों अच्छा काम मिलेगा। टेंट व्यवसायी शनि सिंह ने बताया कि शहर में करीब 250 से अधिक टेंट डेकोरेशन से जुड़े कारोबारी है। एक व्यापारी के यहां 15 से 20 मजदूर काम करते है। उस हिसाब से करीब 3750 से 4500 हजार लेबर को काम मिलेगा। वहीं कैटरिंग से व्यवसाय से जुडे मोहनलाल ने बताया कि शहर में करीब 150 केर्ट्स है प्रत्येक के पास 15 से 20 लोगों की टीम है। उस हिसाब 1500 से 2 हजार लोगों को  काम मिलेगा। वहीं पप्पु हलवाई ने बताया कि एक शादी में करीब पुडी बनाने से लेकर मिठाई के लिए 8 से 10 लोग लगते है। शहर में 150 हलवाई है उस हिसाब से 1500 लोगों काम मिलेगा। बाजेवाले शाकिर भाई ने बताया कि शहर में 100 अधिक बैंडबाजे वाले है। एक बैंड में 12 से 15 कलाकार होते है। उस हिसाब से 1500 कलाकारों को आखातीज पर काम मिलेगा। इसके अलावा 500 से अधिक पंडितों भी शादी कराने का काम मिला है। इसके अलावा घोड़ी, लाइट उठाने वाले डेकोरेशन और फूल सजावट वाले, फोटोग्राफर, इवेंट मैनेजर, सफाई कर्मी, गार्ड सहित करीब 20 हजार लोगों को आखा तीज पर रोजगार मिलेगा।

शादियों के सीजन में बाजारों में बरसेगा धन
कोटा। शहर सहित जिले में खरमास के चलते पिछले एक माह से  शादी विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों पर एक माह के लिए ब्रेक लगा हुआ था। अब सोमवार से एक बार फिर शादियों की धूम शुरू हो गई।  इस बार बंपर शादियां होने से व्यापारी 300 करोड के कारोबार की आस लगा रहे है। व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि इस बार अप्रैल व मई में सावों के कई मुहूर्त होने से इस बार वेडिंग बाजार में 300 करोड़ के कारोबार  अनुमान लगाया जा रहा है। इस बार जिंसों की उपज भी अच्छी रही है। ऐसे में किसान बाजार में खरीदारी के लिए आ रहे है।  ज्योतिषाचार्य  पं. अरुण श्रृंगी ने बताया कि सनातन धर्म में खरमास का विशेष महत्व होता है। इस दौरान सभी तरह के शुभ कार्यों पर रोक रहती है। 14 मार्च से  खरमास की शुरुआत  हुई थी उसका समापन 14 अप्रैल को हो गया है। अप्रैल माह में बंपर शादियां होने से बाजारों में एक बाह के बाद फिर से रौनक लौटने लगी है। लोगों ने शादी ब्याह के लिए जेवरात बनाना फिर शुरू कर दिया है। वहीं कपड़ा, फर्नीचर, बर्तन बाजार में खासी रौनक है। हालांकि गर्मी के चलते खरीदारी सुबह व शाम को ज्यादा हो रही है। दोपहर में बाजार खाली रहते है।

वेडिंग बाजार में ग्राहकी हुई तेज
शहर के वेडिंग बाजार में इन दिनों खासी रौनक नजर आ रही है। शादियों के लिए लोग जमककर खरीदारी कर रहे है। शहर के फर्निचर बाजार, कपड़ा बाजार, सर्राफा बाजार में खरीदारों की खासी भीड़ नजर आ रही है। शहर के इलेक्ट्रानिक बाजार में लोग शादी में देने के लिए टीवी, फ्रीज, कूलर, पंखे और बेड की खरीदारी कर रहे है। शहर के रामपुरा, गुमानपुरा, सर्राफा बाजार, क्लॉथ मार्केट में इन दिनों खासी भीड़ नजर आ रही है।

कपड़ा बाजार में फिर लौटी रौनक
कपड़ा व्यापारी शिव कुमार जैन ने बताया कि खरमास के बाद अब कपड़ा बाजार में खासी रौनक है। अप्रैल, मई में बंपर शादियां होने से इन दिनों कपड़ा बाजार में खासी पूछ परख है।  इन दिनों क्लॉथ मार्केट शादी ब्याह की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण शहरवासी आ रहे है। वहीं दुल्हन अपने शादी का बेस पसंद करने के लिए अपने परिवार के साथ शॉपिग कर रही है।

बारात के लिए बसों की एडंवास बुकिंग: ट्रावेल्स आॅपरेटर रवि सिंह ने बताया कि इस बार शहर में अप्रैल माह में बंपर शादियां होने से बारात के लिए बसों की खासी डिमांड चल रही है। इस माह शादियों के काफी मुहूर्त होने से एडंवास बुकिंग चल रही है।

इलेक्ट्रॉनिक बाजार में बुकिंग चालू: व्यापारी प्रकाश जैन ने बताया कि इस बार बंपर शादियों के मुहूर्त होने से बाजारो में रौैनक है। लोग शादी ब्याह के लिए जमकर खरीदारी कर रहे है। अप्रैल व मई तक अच्छे व्यापार की आस है। वेडिंग बाजार में  करीब 200 करोड़ के ज्यादा के व्यापार की आस है।  फर्नीचर व्यापारी इल्सास भाई ने बताया कि फर्नीचर बाजार में ग्राहकी अच्छी चल रही है। शादियों में देने के लिए सोफा, डाइनिंग, ड्रेसिंग टेबल की व डबल बेड की अच्छी मांग चल रही है।

लाइट वेट ज्वैलरी की डिमांड बढ़ी: सर्राफा व्यापारी भगवान दास ने बताया कि सोना चांदी के भाव तेजी के कारण इस बार लोग लाइट वेट के आभूषण ज्यादा पसंद कर रहे है। डायमंड ज्वैलरी ज्यादा पसंद की जा रही है।

शादी के सीजन से पहले खरीदारों की पसंद फीकी, सोना 80 हजार और चांदी 92 हजार पार
जयपुर। सोना और चांदी ने शुक्रवार को ऊंचाई की नई ऊंचाई भरी। चांदी 700 रुपए की छलांग लगाकर 92,700 रुपए प्रति किलो रही। शुद्ध सोना 500 रुपए बढ़कर 80,200 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 500 रुपए उछलकर 75 हजार रुपए प्रति दस ग्राम रहा। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार तेजी के कारण धीमी पड़ी। बाजार विश्लेषकों के अनुसार अमेरिका के नीतिगत फैसलों के कारण ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। शादी के सीजन की शुरुआत से पहले खरीदारों की पसंद को फीका कर दिया है।

जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव :

चांदी 92,700
शुद्ध सोना 80,200
जेवराती सोना 75,000
18 कैरेट 62,000
14 कैरेट 48,700

सावे कम, फिर भी बाजार में बरसेगा धन
कोटा। शहर में शादियों की गहमा गहमी शुरू हो गई है। बैंड, बाजा और बारात के बीच आगामी दिनों में शादियों की रंगत बिखरेगी। शादी वाले घर में हर कार्यक्रम के लिए प्लान बनाया जा रहा है। घरों में नए परिधान और सजावट की तैयारियां जोरों पर हैं। गर्मी के मौसम के बीच शादियों के लिए अप्रेल से जुलाई माह में काफी मुहूर्त हैं। ऐसी स्थिति में अभी से ही शहर की धर्मशालाएं, होटल आदि बुक हो गए हैं। आगामी दिनों में शादियों के सीजन को देखते हुए बाजार भी तैयार हैं। हालांकि इस साल सावे कम हैं। इसके बावजूद बाजार में लोगों के उत्साह को देखते हुए भरपूर धन बरसेगा। व्यापारियों ने इस वैवाहिक सीजन में करीब 350 करोड़ रुपए के कारोबार की उम्मीद जताई है।

बाजार तैयार, ग्राहकों का इंतजार
इस साल अप्रेल से जुलाई माह के दौरान विभिन्न सावों में शादियों की भरमार रहेगी। शादियों के सीजन को देखते हुए स्वर्ण आभूषण कारोबारी, कैटर्स, बैंडवादक दल समेत व्यापारियों में उत्साह है। शहर के ज्यादातर विवाह आयोजन स्थल, कैटर्स, बैंडवादक दल पहले से ही बुक हो चुके हैं। अक्षय तृतीया के सावों को देखते हुए लोगों ने पहले से ही बुकिंग करवा ली है। शादी समारोह से जुड़े कारोबारियों के रेट आसमान पर पहुंच गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस बार अन्य वर्षो की तुलना में ज्यादा कारोबार होने की उम्मीद है। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है।

कपड़ा व इलेक्ट्रॉनिक बाजारों में उमड़ रही भीड़
शादी वाले घरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गणेश स्थापना के साथ ही वैवाहिक रस्में शुरू हो जाती हैं। आगामी दिनों में खास मेहमानों के आने का क्रम शुरू हो जाएगा। बाजारों में भी शादियों का उत्साह नजर आ रहा है। किराना, कपड़ा, सर्राफा बाजारों में काफी भीड़ है। सब्जी मंडी, घंटाघर, बहादुर बाजार, फर्नीचर मार्केट, इलेक्ट्रॉनिक बाजार खरीदारों से भरे हुए हैं। लोग शादियों के लिए जमकर खरीदारी कर रहे हैं। न्यू क्लॉथ मार्केट में व्यापारी सोनू कुमार ने बताया कि इस वर्ष कारोबार का अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है।

बुक हुए वैवाहिक स्थल और होटल
कोटा में साढ़े 600 के करीब वैवाहिक स्थल, होटल और मैरिज गार्डन हैं।  इनमें से अधिकांश बुक हो चुके हैं। इस बार टेंट व्यवसायी भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। व्यापारी बताते हैं कि इस वर्ष फसल भी ठीक रही है। इसका शादियों पर असर देखने को मिलेगा। सावों को लेकर विशेष उत्साह है। अच्छे कारोबार की उम्मीद में उन्होंने ग्राहकों की मांग के अनुरूप तैयारियां की हैं। वहीं परेशानी से बचने के लिए लोगों ने पहले ही बुकिंग करवा ली है।

ये हैं शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य पं. अमित कुमार ने बताया कि होली पर्व तक वैवाहिक कार्यक्रम के लिए कोई मुहूर्त नहीं थे। अब अप्रेल माह में अक्षय तृतीय से विवाह मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। अप्रेल में 17, 18, 20, 21, 22, 23, 25, 26, मई में 10, 16, 23, जून में 16, जुलाई में 9, 11, 12, 13, 14, 15, 17, नवंबर में 12, 17, 22, 23, 24, 25, 27, 28, दिसंबर में 2, 4, 6, 7, 10, 11, 14 को मुहूर्त हैं।

इनका कहना है
अप्रेल माह में वैवाहिक कार्यक्रम होने से इन दिनों लोग टीवी, फ्रिज, कूलर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीदारी कर रहे हैं। इनके दाम की बढ़ने की संभावना के चलते पहले ही लोगों ने उपकरणों की बुकिंग करवा ली है। अभी भी रोजाना काफी संख्या में ग्राहक बुकिंग करवाने आ रहे हैं।
- भरत अग्रवाल, इलेक्ट्रॉनिक शोरूम संचालक

टेंट डेकोरेशन, विवाह स्थल की सजावट, फूलों की सजावट, क्रॉकरी, कैटरिंग सेवाएं, पेशेवर स्वागत समूह, सब्जी विक्रेता, फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर, बैंड, संगीत कलाकार, डीजे सेवाएं, विवाह बारात के लिए घोड़े, बग्घी, लाइट, ढोल, ताशे, नफीरी, शहनाई की पहले से ही बुकिंग करवा ली थी इस कारण शादी समारोह में ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।
- बलवीर सिंह, निवासी आदित्य आवास

शादियों के सीजन में हुआ 25 करोड का कारोबार
झालावाड़। कोरोना काल के खत्म होने के बाद हटी पाबंदियों के चलते इस वर्ष झालावाड़ में शादी विवाह की जबरदस्त धूम है। कोरोना के 2 सालों के मुकाबले इस साल शादियों में जबरदस्त बूम देखने को मिल रहा है, सीजन की शुरूआत में ही झालावाड़ में लगभग साढ़े तीन सौ से अधिक विवाह समारोह संपन्न हो चुके हैं, जबकि अभी कई मुर्हूत बाकी हैं। अक्षय तृतीया जिसे अबूझ सावा भी कहा जाता है, इस अवसर पर शहर में 100 से अधिक विवाह समारोह संपन्न हुए। अक्षय तृतीया के अबूझ सावे के अतिरिक्त लगातार चल रहे शादियों के क्रम के चलते 2 साल बाद बाजारों में भी रौनक लौट आई है। शादी विवाह से जुड़े सभी व्यापार इन दिनों ऊंचाइयों पर हैं और जमकर व्यापार हो रहा है।

इस बार हो रही हैं तीन गुना शादियां
शादी विवाह से जुड़े कारोबारियों तथा विवाह संपन्न कराने वाले लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 2 वर्ष के कोरोना काल के मुकाबले इस वर्ष के शुरूआती दौर में ही लगभग 3 गुना विवाह समारोह संपन्न हो चुके हैं।

2020 में हुए थे मात्र 50 विवाह
सूत्रों से प्राप्त जानकारी और आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 में कोरोना का दौर शुरू होने से पहले शहर में कुल 50 विवाह समारोह संपन्न हुए थे, जबकि कोरोना लॉकडाउन लगने के बाद कोई विवाह समारोह शहर में संपन्न नहीं हो पाया।

वर्ष 2021 में हुई 97 शादियां
वर्ष 2021 में कुछ पाबंदियों के साथ विवाह समारोह आयोजित करने की अनुमति मिलने के बाद शहर के विभिन्न विवाह आयोजन स्थलों पर कुल 97 विवाह समारोह आयोजित किए गए, जो भी बेहद सादगी पूर्ण तरीके से आयोजित किए गए थे। उनमें ना तो ज्यादा चमक धमक देखने को मिली ना ही ज्यादा खर्च।

2022 में अब तक 350 से अधिक शादियां
वर्ष 2022 की शुरूआत कोरोना के खात्मे के साथ हुई, इसके चलते इस वर्ष लोगों ने विवाह समारोह को देखकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 2 वर्षों से इंतजार कर रहे लोग भी इस वर्ष से बेहद खुश हैं, वह शादी ब्याह पर जमकर पैसा खर्च कर रहे हैं। झालावाड़ में आयोजित सम्मेलनों तथा समस्त विवाह आयोजन स्थलों से एकत्रित की गई जानकारी के अनुसार अब तक यहां पर 350 से अधिक विवाह समारोह आयोजित हो चुके हैं। जिसके चलते झालावाड़ के बाजारों में भी व्यापार जोरदार हुआ है तथा व्यापारी खुशी नजर आ रहे हैं।

15 करोड से अधिक का हुआ ज्वैलरी कारोबार
वर्ष 2021 में जनवरी से लेकर अब तक आयोजित विवाह समारोह में लगभग झालावाड़ के सर्राफा बाजार में 15 करोड से अधिक का व्यापार हुआ है तथा सोने चांदी के जेवरों की बिक्री के अतिरिक्त इमिटेशन ज्वैलरी की बिक्री भी खूब हुई है, ऐसे में झालावाड़ का सर्राफा बाजार भी इन दिनों गुलजार है तथा सर्राफा व्यापारी इस वर्ष अच्छे व्यापार की पूरी उम्मीद लिए बैठे हैं।

10 करोड से अधिक का टेंट और कैटरिंग व्यापार
विवाह समारोह में ज्वैलरी के बाद दूसरा बड़ा खर्चा टेंट, कैटरिंग, होटल, डीजे, हलवाई और फोटोग्राफी का होता है। यह खर्च शहरी क्षेत्र में लगभग 300000 तक आता है, इस हिसाब से झालावाड़ शहर में अब तक 10 करोड़ से अधिक का व्यापार इन क्षेत्रों में हो चुका है तथा इन क्षेत्रों में काम करने वाले व्यापारी भी खुशी व्यक्त कर रहे।

सजने संवरने सामग्री पर खर्च हुए 35 से 40 लाख
झालावाड़ में आयोजित किए गए विवाह समारोह में सजने संवरने पर लगभग 35 से 40 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। ब्यूटीशियन शैफाली ने बताया कि गत 2 वर्षों के मुकाबले इस वर्ष शादी ब्याह का काम उनके पास काफी अच्छा रहा। पिछले 2 सालों के मुकाबले अब तक वह लगभग 3 गुना से भी अधिक काम कर चुकी हैं। ऐसे में झालावाड़ के कुल ब्यूटी मार्केट में 35 से 40 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है।

पांच-पांच करोड़ का हुआ फर्नीचर कपड़ा
शहर में आयोजित विवाह समारोह के दौरान फर्नीचर में डबल बेड, सोफा सेट, डाइनिंग टेबल, ड्रेसिंग टेबल, सेंट्रल टेबल ,गोदरेज की अलमारी जैसे जरूरी फर्नीचर भी लगभग 5 करोड से अधिक के बिके हैं।इस दौरान अब तक 5 करोड़ से अधिक का कपड़े का व्यापार संपन्न हुआ है, जिसमें रेडीमेड कपड़े का व्यापार ज्यादा है। झालावाड़ कपड़ा बाजार से प्राप्त की गई जानकारी के अनुसार रेडीमेड कपड़ों की 3 करोड़ से अधिक की बिक्री हुई है, जबकि लगभग 2 करोड रुपए का सामान्य कपड़ा बिका है। ऐसे में यदि बात की जाए तो शादी ब्याह में होने वाले बड़े खर्चों पर इस वर्ष झालावाड़ शहर में लगभग 35 करोड से अधिक रुपए खर्च हुए हैं। जबकि अन्य खर्चे इसमें शामिल नहीं है, ऐसे में एक मोटे अनुमान के मुताबिक शहर में अब तक शादी विवाह समारोह पर 50 करोड़ से अधिक का कारोबार हो चुका है, जबकि अभी आधा वर्ष ही बीता है और बाकी 6 महीने में 15 से अधिक विवाह के शुभ मुर्हूत बाकी हैं, जिनमें भी बड़ी तादात में शादी ब्याह होने की उम्मीद है।

पिछले 2 सालों के मुकाबले इस वर्ष से शादियां काफी ज्यादा हो रही है, एक अनुमान के मुताबिक पिछले 2 सालों के मुकाबले अब तक दोगुने से ज्यादा विवाह समारोह संपन्न हो चुके हैं।
-आसिफ खान, मैरिज गार्डन संचालक

कोरोना की पाबंदी हटने के बाद लोग शादी ब्याह में पैसा खर्च कर रहे हैं तथा सोने चांदी की बिक्री अच्छी हो रही है। पिछले 2 सालों के मुकाबले व्यापार काफी अच्छा है।
-प्रमोद कुमार, सर्राफा व्यापारी

कोरोना के दौर में शादी की सभी बुकिंगें कैंसिल हो गई थी और पिछले साल भी ज्यादा बुकिंग नहीं मिली, लेकिन इस बार काफी अच्छा काम चल रहा है।
-मांगीलाल, हलवाई।

त्यौहारी सीजन के अलावा शादी के सीजन में भी इस बार कपड़ों की अच्छी बिक्री हो रही है, पिछले 2 सालों के मुकाबले मार्केट काफी तेज है।
-आमिर, रेडीमेड गारमेंट्स व्यवसायी