irctc - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईआरसीटीसी ने पूर्वी भारत के लिए लॉन्च किया दिव्य पूर्वी मंदिर यात्रा रेल आधारित पर्यटन सर्किट: वाराणसी, कोलकाता, गंगासागर, पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क, चिलिका और बैद्यनाथ धाम ज्योतिर्लिग होंगे कवर
जयपुर। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) धार्मिक शृंद्धालुओं की सुविधा के लिए भारत के पूर्वी भाग के लिए दिव्य पूर्वी मंदिर यात्रा नामक एक नया रेल आधारित पर्यटन सर्किट लॉन्च किया है। इसके तहत वाराणसी, कोलकाता, गंगासागर, पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क, चिलिका और बैद्यनाथ धाम ज्योतिर्लिंग  के अलावा प्रमुख धरोहर स्थल, मंदिर और समुद्रतट साथ ही गंगासागर की यात्रा कराई जाएगी। इसके लिए भारत गौरव डीलक्स पर्यटक ट्रेन 9 मार्च को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।

नया पर्यटन सर्किट किया शुरू: आईआरसीटीसी ने अपनी भारत गौरव डीलक्स पर्यटक ट्रेन पर दिव्य पूर्वी मंदिर यात्रा नामक एक नया पर्यटन सर्किट शुरू किया है। इसमें 10 दिवसीय रेलयात्रा श्रद्धालुओं और यात्रियों को उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के कुछ सबसे तीर्थ स्थलों और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध विरासत स्थलों के दर्शन का अनूठा अवसर प्रदान करती है। यह यात्रा दिल्ली के सफदरजंग से शुरू होगी और वाराणसी, कोलकाता, गंगासागर, पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क, चिलिका और बैद्यनाथ धाम होते हुए दिल्ली वापस लौटेगी। यात्रा के प्रमुख स्थलों में वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर ज्योतिर्लिंग और गंगा आरती शामिल हैं।

कोलकाता-ओडिशा की यात्रा में कई प्रमुख स्थल शामिल: इसके बाद भारत की सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता की यात्रा होगी, जिसमें विक्टोरिया मेमोरियल और अन्य शहर के आकर्षण तथा काली घाट (शक्ति पीठ) और दक्षिणेश्वर काली मंदिर जैसे महत्वपूर्ण मंदिर शामिल हैं। गंगासागर के पवित्र तटों की एक दिवसीय यात्रा, जिसमें संगम में स्नान और कपिल मुनि मंदिर के दर्शन मुख्य आकर्षण है।

यह यात्रा पुरी तक जारी रहेगी, जहां श्री जगन्नाथ मंदिर के दर्शन के साथ-साथ भुवनेश्वर, धौली शांति स्तूप, उदयगिरि और खंडगिरि गुफाएं, कोणार्क सूर्य मंदिर और अन्य दर्शनीय स्थलों सहित ओडिशा के व्यापक पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने का अवसर मिलेगा। यात्रा का अंतिम आध्यात्मिक गंतव्य भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक बैद्यनाथ धाम (देवघर) है, जहां से 18 मार्च को दिल्ली के सफदरजंग लौटकर यात्रा का समापन होगा।

ट्रेन में ये मिल रही सुविधाएं

भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन में फर्स्ट एसी, सैंकंड एसी व थर्ड एसी श्रेणी के सुसज्जित केबिन, स्वच्छ शाकाहारी भोजन परोसने वाले ऑनबोर्ड रेस्तरां, उन्नत सुरक्षा व्यवस्था और समर्पित टूर मैनेजर सहित आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी का किराया 1,06,940 रुपए प्रति व्यक्ति, सैकंड एसी के लिए 98,925 रुपए और थर्ड एसी श्रेणी के लिए 79,285 रुपए प्रति व्यक्ति लिया जाएगा। पैकेज की कीमत में एसी श्रेणी में ट्रेन यात्रा, एसी होटलों में आवास, सभी भोजन (केवल शाकाहारी), एसी वाहनों में सभी परिवहन और दर्शनीय स्थल यात्रा बीमा और आईआरसीटीसी टूर मैनेजरों की सेवाएं आदि शामिल हैं। डिवाइन ईस्ट टेंपल टूर के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी के पर्यटन पोर्टल और देश भर में अधिकृत आईआरसीटीसी पर्यटन कार्यालयों के माध्यम से कराए जा सकेंगे।

रेलवे का बड़ा फैसला: बिना आधार लिंक IRCTC अकाउंट पर नहीं बुक कर पाएंगे ट्रेन टिकट, शर्ते बुकिंग खुलने के दिन से लागू, इस तारिख से सिर्फ रात में ऑनलाइन टिकट होगी बु​क
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने दलालों पर नकेल कसने और ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए आज, 5 जनवरी 2026 से अपने नियमों को पहले से ज्यादा कड़े कर दिए हैं और अब इन नए नियमों के अनुसार, जिन यात्रियों ने अपने IRCTC अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है, तो ऐसे यात्री एडवांस रिजर्वेशन पीरियड की बुकिंग के पहले दिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक टिकट बुक नहीं कर सकेंगे।

भारतीय रेलवे ने चरणबद्ध तरीके से लागू हो रहे इस बदलाव को तीन चरणों में लागू करने की योजना बनाई है, जिसके तहत पहला चरण 29 दिसंबर को शुरू हुआ था। आज से शुरू इसका दूसरा चरण शुरू होगा और आगामी 12 जनवरी से तीसरा चरण शुरू होगा। अब इन चरणों के अनुसार, कोई भी यात्री बिना आधार वाले अकाउंट्स से ओपनिंग डे पर सुबह 8 बजे से आधी रात तक बुकिंग पूरी तरह बंद हो जाएगी।

भारतीय रेलवे ने जानकारी देते हुए कहा कि नियमों में सख्ती करने से हमारा मकसद दलालों और फर्जी सॉफ्टवेयर पर प्रहार करना है ताकि सॉफ्टवेयर-आधारित अवैध बुकिंग और फर्जी अकाउंट्स को रोका जा सके। इसके आगे भारतीय रेलवे ने बताया, अक्सर दलाल शुरुआती घंटों में आम यात्रियों के हिस्से की सीटें बुक कर लेते थे और उनको उचे दामों में बेचते हैं, लेकिन अब इस नए नियमों के तहत, बुकिंग के समय आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP अनिवार्य होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह नियम न केवल ऑनलाइन बल्कि रेलवे काउंटरों पर भी लागू होगा।

महत्वपूर्ण बदलाव:

बता दें कि रेलवे ने पहले ही एडवांस रिजर्वेशन की अवधि को 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दिया है। आम यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे IRCTC वेबसाइट के 'My Profile' सेक्शन में जाकर 'Link Your Aadhaar' विकल्प के माध्यम से केवाईसी (KYC) तुरंत पूरा करें। इसके आगे भारतीय रेलवे ने कहा, हेल्पलाइन और सहायता बुकिंग में किसी भी तकनीकी समस्या के लिए रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 और आधार संबंधी दिक्कतों के लिए 1947 पर संपर्क किया जा सकता है, जहां पर यात्रियों की हर संभव मदद की जाएगाी। यह प्रणाली पूरे भारत में एक समान रूप से लागू की गई है।

Bharat Gaurav Tourist Train से कर सकेंगे सप्त ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा
जयपुर। धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए  इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) एक से 11 जून तक भारत गौरव ट्यूरिस्ट ट्रेन संचालित करेगा। इस ट्रेन से सप्त ज्योतिर्लिंग धार्मिक स्थलों की यात्री की जा सकेगी।
आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक पर्यटन योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि गर्मी के मौसम में यात्रियों को कोई असुविधा नहीं हो इसके लिए भारत गौरव ट्यूरिस्ट ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित है। इसमें यात्रा को दो श्रेणियों स्टैण्डर्ड कैटेगरी व कं फर्ट कैटेगरी में विभाजित किया गया है। स्टैण्डर्ड केटेगरी में सफर करने वाले यात्रियों से 26 हजार 630 रुपए किराया रखा गया है, जिसमें एसी  ट्रैन, नॉन एसी आवास तथा नॉन एसी बसों की व्यवस्था रहेगी। कंफर्ट केटेगरी में सफर करने वाले यात्रियों से 31 हजार 500 रुपए किराया लिया जाएगा, जिसके अंतर्गत एसी ट्रेन के साथ-साथ  एसी आवास एवं एसी बसों की सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन एक जून को जयपुर से रवाना होकर वाया अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर से सवारियां लेती हुई जाएगी। 11 दिन की इस यात्रा में सफर करने वाले यात्री नागेश्वर, द्वारिका, सोमनाथ, त्रयम्बकेश्वर, भीमाशंकर, घृष्णेश्वर, महाकालेश्वर एवं ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ साथ भेंट द्वारका एवं द्वारकाधीश मंदिर को देखने का मौका मिलेगा।

यह होगा शेड्यूल
गुर्जर ने बताया कि यह ट्रेन एक जून को जयपुर से रवाना होकर 2 जून को द्वारका पहुंचेगी, जहां द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन करवाने के बाद द्वारिकापुरी में रात्रि विश्राम कराया जाएगा। इसी प्रकार 3 जून को नागेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं भेंट द्वारका के दर्शन के बाद 4 जून को यह ट्रेन सोमनाथ सोमनाथ पहुंचेगी, जहां यात्रियों को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराने के बाद ट्रेन नासिक के लिए रवाना होगी। पांच जून को ट्रेन नासिक पहुंचेगी जहां यात्रियों को त्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए जाएंगे एवं रात्रि विश्राम नासिक में रहेगा। 6 जून को ट्रेन नासिक से रवाना होकर 7 जून को पुणे पहुंचेगी जहां यात्रियों को भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए जाएंगे। इसके बाद यह ट्रेन 8 जून को औरंगाबाद पहुंचेगी जहां यात्रियों को घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 9 जून को ट्रेन उज्जैन पहुंचेगी ओर महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन और रात्रि विश्राम होगा, वहीं 10 जून को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के बाद यह ट्रेन रात्रि में जयपुर के लिए रवाना होकर 11 जून को जयपुर जयपुर पहुंचेगी।

यह होंगी सुविधा
गुर्जर ने बताया कि कन्फर्म बर्थ के साथ-साथ होटल, आवास, खानपान सेवा, ट्रांसपोर्टेशन व मन्दिर दर्शन की सुविधा भी प्रदान करवाई जाएगी। इंश्योरेंस के साथ सरकार/पीएसयू के कर्मचारी इस यात्रा पर वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के आधार पर पात्रता के अनुसार एलटीसी सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन सफर करने के लिए यात्री आईआरएसीटीसी के बनीपार्क स्थित क्षेत्रीय कार्यालय एवं बेवसाइट से ऑनलाइन टिकट करवा सकेंगे।

गर्मी की छुट्टियों में बढ़ा यात्रीभार, ट्रेनों में लंबी वेटिंग
जयपुर। गर्मियों की छुट्टियां नजदीक आते ही ट्रेनों में अधिक यात्री भार बढ़ गया है इसके चलते ट्रेनों में 50 से अधिक वेटिंग चल रही हैं। इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन में अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन भी किया है।

जानकारी के अनुसार गर्मियों की छुट्टियों में मुम्बई, हावडा, जम्मूतवी, चैन्नई, कोयम्टूर, हरिद्वार, बैंगलोर, पुणे, मैसूर, एर्नाकुलम, पटना, पुरी, जबलपुर, इंदौर की ट्रेनों में यात्रियों की अधिक भीड़ हैं। इन ट्रेनों में 50 से अधिक की वेटिंग चल रही हैं।

यह चल रही स्पेशल ट्रेन

उत्तर पश्चिम रेलवे क्षेत्राधिकार से ओखा-दिल्ली सराय रोहिल्ला, साबरमती-गोरखपुर तथा भगत की कोठी-सर एम.विष्वैसरिया टर्मिनल बेंगलुरू,  उदयपुर-पटना, उदयपुर -कटिहार, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस, मालदा टाउन-खातीपुरा,  बाडमेर-साबरमती (2 जोडी), जोधपुर-मऊ, श्रीगंगानगर-गुवाहाटी, वलसाड-भिवानी, भुज-दिल्ली सराय, रेवाडी-रोहतक,आसनसोल-खातीपुरा (जयपुर), साबरमती-पटना, टनकपुर-दौराई (अजमेर), लालकुआं-राजकोट, चैन्नई- बाडमेर, जम्मूतवी-उदयपुर सिटी गरीब रथ, मैसूरू-अजमेर, अजमेर-दौंड, बीकानेर-दरभंगा, भगत की कोठी-कोयंबटूर, पुणे-ढेहर का बालाजी-पुणे, दरभंगा-दौराई, साबरमती-पटना-साबरमती  एवं रेवाड़ी-रींगस समर स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। वहीं रेलवे ने 38 जोड़ी रेलसेवाओं में 73 अस्थाई डिब्बे भी बढ़ाए हैं। सबसे अधिक वेटिंग मुम्बई, कोलकाता, दक्षिण भारत की ओर, जम्मूतवी, चंडीगढ, पटना, एर्नाकुलम की ट्रेनों में चल रही है।

1000 करोड़ यात्रियों के परिवहन की क्षमता विकसित कर रही है भारतीय रेलवे
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे अगले चार साल में जीरो वेटिंग लिस्ट आरक्षण यानी सबको कन्फर्म टिकट उपलब्ध कराने का लक्ष्य हासिल कर लेगी और इसके लिए वह वर्ष 2027 तक 3000 नयी ट्रेनों को जोड़ कर एक हजार करोड़ यात्रियों की परिवहन क्षमता विकसित करने के लिए योजनाबद्ध ढंग से काम कर रही है।

रेलवे बोर्ड के सूत्रों ने आज यहां बताया कि भारतीय रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के 450 रैक, हर साल करीब 5500 एलएचबी कोच बन रहे हैं जिनसे पुश-पुल तकनीक वाले अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के करीब सवा दो सौ रैक प्रति वर्ष की दर से रेलवे के नेटवर्क में जोड़ने हैं। इसके अलावा अन्य 1600 से 1700 ट्रेनों को अगले चार से पांच साल में पटरियों पर उतारना है। इसके लिए रेलवे के नेटवर्क की क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। दूसरी, तीसरी एवं चौथी लाइन बिछाने के साथ गाड़ियों की गति बढ़ा कर फेरे बढ़ाने के लिए द्रुत गति से काम किया जा रहा है और इसीलिए रेलवे के पूंजीगत व्यय को 2.41 लाख करोड़ रुपए किया गया है। अगले पांच साल में रेलवे नेटवर्क में करीब 27 से 30 हजार किलोमीटर नयी पटरियां बिछ जाएंगीं।

सूत्रों ने कहा कि रेलवे ने क्षमता विस्तार के तात्कालिक उपाय के तौर पर दोनों ओर इंजन वाले पुश पुल ट्रेन सेट अमृत भारत एक्सप्रेस के रैक तैयार कराने की योजना बनायी है। सूत्रों ने कहा कि इस समय देश में करीब 69 हजार एलएचबी कोच उपलब्ध हैं। इन्हें भी पुश पुल ट्रेन सेट में तब्दील किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुश पुल ट्रेन सेट में ऑटोमैटिक दरवाजों के साथ ही सेमी परमानेंट कपलर लगाये जाएंगे और गैंगवे को चौड़ा बनाया जाएगा। इससे गाड़ी में चलते एवं रुकते समय झटके लगने की समस्या समाप्त हो जाएगी।

लद्दाख़, कश्मीर व पूर्वोत्तर राज्य घूमने की चाह रखते है आप... तो पढ़े यह खबर.. IRCTC गर्मियों में कराएगा पहाड़ों की सैर
जयपुर। इस बार लद्दाख़, कश्मीर व पूर्वोत्तर राज्य घूमने की चाह रखने वाले सैलानियों की संख्या कई गुना बड़ गई है। इस बार गर्मियों की छुट्टियाँ बिताने के लिए पर्यटकों ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) से सबसे अधिक लद्दाख़ घूमने की डिमांड की है। कश्मीर व पूर्वोत्तर राज्यों की सैर करने वालों की संख्या भी काम नहीं है। इसे देखते हुए आइआरसीटीसी ने मई-जून में इन स्थलों पर घूमने के लिए पैकेज बनाए है। इन पैकेज के अंतर्गत हवाई यात्रा, होटलों में आवास , भोजन तथा घूमने फिरने की सभी सुविधाएँ दी जाएंगी।

- ये हैं टूर और पैकेज
28 मई से 27 जून तक डिस्कवर लद्दाख़ विद आइआरसीटीसी के तहत लेह, शाम वैली, नुब्रा वैली, तुरटुक, पंगोंग लेक की सैर करवाई जाएगी। इसके लिए पाँच रात/ छः दिन का 42,270 का पैकेज है।

2 जून को दार्जिलिंग गंगटोंक कालिंपोंग नोर्थ ईस्ट पैकेज  के तहत कालिंपोंग, गंगटोंक एवं दार्जिलिंग घुमाया जाएगा। इस टूर में छः रात/सात दिन के पैकेज का खर्चा 40,990 रुपय है। 28 मई से 4 जून तक एनचैटिंग कश्मीर पैकेज के तहत श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग की सैर कराई जाएगी। इस पैकेज के तहत पाँच रात/छः दिन का खर्चा 28,250 रुपय प्रति टुरिस्ट रखा गया है। आइआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक/पर्यटन योगेन्द्र गुर्जर ने बताया की गर्मियों में पर्यटकों का रुझान पहाड़ों और ठंडे प्रदेशों की तरफ़ ज़्यादा रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए ये टूर आयोजित किए जा रहे हैं।