mountains - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोटा में पड़ेगी भारी सर्दी, पहाड़ों में बर्फबारी व उत्तरी हवाओं का रह सकता है प्रकोप
कोटा । मानसून का सीजन समाप्त होने के बाद अब सर्दी आने वाली है। कोटा शहर समेत संभाग में इस बार सामान्य से अधिक सर्दी पड़ने की संभावना है। सर्दी का असर पहाड़ों में होने वाली बर्फबारी व उत्तरी हवाओं के कारण अधिक रहेगा। जबकि वर्तमान में हुई बरसात का दीर्घकालिक सर्दी पर असर नहीं पड़ेगा। प्रदेश के अधिकतर जिलों के साथ ही कोटा शहर व संभाग के अन्य जिलों में इस बार पिछले सालों की तुलना  में जहां गर्मी सामान्य से अधिक पड़ी। वहीं मानसून भी समय से पहले ही आ गया था। जून के दूसरे सप्ताह में आए मानसून की जोरदार बरसात पूरे सीजन में हुई। जिसके परिणाम स्वरूप कोटा में इस बार औसत से काफी अधिक बरसात हुई। उसे देखते हुए इस बार सर्दी का सीजन भले ही देर से शुरु हो रहा है लेकिन अचानक से तेज सर्दी शुरु होगी। जिसका असर आने वाले सर्दी के सीजन में तीन माह नवम्बर से जनवरी  तक रहेगा।

भूजल स्तर बढ़ने से खत्म हुई उमस
इस बार मानसून के सीजन में कोटा में औसत से अधिक बरसात होने व लगातार रिमझिम बरसात का दौर चला। जिससे नदी तालाब व बांध पूरी क्षमता से भर गए। वहीं भूजल स्तर भी बढ़ गया। ऐसे  में जमीन की नमी व उमस खत्म हो गई। जिससे आने वाले समय में ठंडी हवा चलने से मौसम में सर्दी का असर अधिक रहने की संभावना है।

बर्फबारी पर निर्भर करेगी सर्दी
मौसम विभाग जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि कोटा समेत प्रदेश में जिस तरह से गर्मी व बरसात का सीजन अच्छा बीता है। उसे देखते हुए अनुमान है कि आने वाला सर्दी का सीजन भी अच्छा ही होगा यानि इस बार सर्दी भी सामान्य से अधिक पड़ सकती है। लेकिन सर्दी का असर पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी व  उत्तरी हवाओं  पर निर्भर करेगा। यदि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होती है तो वहां से उठने वाली हवाओं का असर राज्य  पर भी पड़ेगा। यदि बर्फबारी जल्दी हो गई तो सर्दी तेज होगी।  उन्होंने बताया कि वर्तमान में जो पश्चिमी विक्षोभ के असर से बरसात हुई है उसका आने वाले सर्दी के सीजन पर उतना अधिक असर नहीं पड़ेगा। इस बरसात  व बादलों के कारण सर्दी का असर कुछ दिन तो रह सकता है लेकिन इसका दीर्घकालिक असर नहीं रहेगा। अधिकतम तापमान में कमी होने पर सर्दी अधिक होने की संभावना रहती है। जबकि न्यूनतम तापमान कम होने पर भी सर्दी का उतना असर नहीं पड़ता है।  शर्मा ने बताया कि वर्तमान में कोटा में मौसम में हुए बदलाव के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। जिससे सर्दी का असर बढ़ा है। आने वाले समय में भी यदि अधिकतम तापमान में कमी हुई तो सर्दी अधिक पड़ेगी। लेकिन इसका सही आंकलन आगामी 4 से 5 दिन बाद ही लगाया जा सकता है।

दो दिन की बरसात ने बढ़ाई सर्दी
कोटा शहर में तीन दिन पहले तक मौसम में गर्माहट बनी हुई थी। लेकिन जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ और 48 घंटे से अधिक समय तक लगातार बरसात हुई। साथ ही ठंडी हवा चली। उससे मौसम में अचानक से बदलाव हो गया। अधिकतम तापमान में दो दिन में 10 डिग्री की कमी हो गई। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी कुछ कमी हुई है। जिससे अचानक से सर्दी बढ़ गई। रात के समय ही नहीं दिन में भी कूलर व पंखे बंद हो गए। अधिकतर लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। घर से बाहर निकलते ही लोग ठिठुरने लगे। इस ठंडक का असर आने वाले सर्दी के मौसम पर भी नजर आएगा।

पहाड़ों पर फार्म हाउस बनाने की मंजूरी देगी सरकार
जयपुर। शहरी क्षेत्रों में स्थित ऐसे पहाड़ जिनका ढलान 8 डिग्री से अधिक एवं 15 डिग्री तक हो, उनमें सरकार फार्म हाउस और रिसोर्ट की मंजूरी प्रदान करेगी। यूडीएच ने नगरीय क्षेत्र में स्थित पहाड़ों के संरक्षण के लिए विनियम 2024 का प्रारूप तैयार किया है। इसमें कई प्रावधान तय किए गए हैं। फिलहाल इस प्रारूप पर आमजन से 20 दिसंबर तक सुझाव मांगे गए हैं।

पहाड़ों को तीन श्रेणियों में बांटा
ड्राफ्ट में पहाड़ों को तीन केटेगिरी में बांटा गया है। अ श्रेणी के पहाड़ से अभिप्राय उस भू भाग से है, जो आठ डिग्री तक के ढलान वाला क्षेत्र हो। ब श्रेणी के पहाड़ से अभिप्राय उस भू भाग से है, जो अ श्रेणी के बाहर का क्षेत्र हो तथा जिसका ढलान आठ डिग्री से अधिक एवं 15 डिग्री तक हो। स श्रेणी के पहाड़ से अभिप्राय उस भू भाग से है, जो अ एवं ब श्रेणी से बाहर का क्षेत्र हो तथा जिसका ढलान 15 डिग्री से अधिक हो।

कम से कम 5000 वर्ग मीटर रहेगा फार्म हाउस
बी श्रेणी के क्षेत्रों में निर्माण के निर्धारित किए गए मापदण्डों के अनुसार फार्म हाउस उपयोग के लिए भूखण्ड का न्यूनतम क्षेत्रफल 5 हजार वर्गमीटर रहेगा तथा अधिकतम भू आच्छादन क्षेत्रफल 500 वर्गमीटर एवं अधिकतम ऊंचाई भूतल प्लस एक मंजिल अर्थात 9 मीटर अनुज्ञेयी होगी।

जल स्रोतों के किनारे बफर जोन
ड्राफ्ट में निर्माण क्षेत्र भी निषेध किया गया है। इसमें जल स्रोतों के किनारे बफर जोन जो किसी अधिनियम, संविधि, प्लान के तहत अधिसूचित नहीं है, जोन के लिए दस मीटर से अधिक चौडाई वाले नहर, नाला, स्टॉर्म वाटर ड्रेन की परिभाषा से न्यूनतम 9 मीटर तथा बावड़ी से सभी तरफ न्यूनतम 6 मीटर रहेगा। वन विभाग की ओर से अधिसूचित वन्यजीव अभ्यारण्य क्षेत्र एवं इको-सेंसेटिव जोन में वन विभाग की अधिसूचना ही निर्माण अनुमत होंगे। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की अधिसूचनाएं भी मान्य रहेंगी।

दण्ड का प्रावधान
विकासकर्ता की ओर से आवेदन से पूर्व आवेदित भूमि पर किसी भी प्रकार की कटिंग, फिलिंग पाए जाने पर भवन निर्माण स्वीकृति नहीं दी जाएगी तथा विकासकर्ता पर दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी। ऐसे किसी पंजीकृत तकनीकीविद की ओर से व्यवसाय की आचरण संहिता का उल्लंघन किया जाना अथवा सारवान तथ्यों को छिपाए जाने पर उसके विरूद्ध सक्षम अधिकारी की ओर से पंजीयन निलंबित किया जा सकेगा एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जा सकेगी।

15 डिग्री से अधिक ढलान वाले पहाड़ों पर बैन
स श्रेणी के अन्तर्गत 15 डिग्री से अधिक ढलान वाला क्षेत्र होगा, जिसमें किसी भी प्रकार की गतिविधि एवं निर्माण अनुज्ञेय नहीं होगा। इस श्रेणी में सार्वजनिक उपयोगिताएं बिजली आपूर्ति, जल आपूर्ति से संबंधित उपयोग भी निम्न घनत्व में रखते हुए अनुज्ञेय किए जा सकेंगे। विशेष प्रकरणों में सरकार अनुमति के लिए अधिकृत होगी।

पहाड़ों से हवाओं पर सवार होकर आई सर्दी
जयपुर। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाएं मैदानी हिस्सों में कहर ढाह रही हैं। राज्य के अनेक हिस्सों में रात का तापमान कम रहने से खेतों में पाला गिर गया, इससे सब्जियों को नुकसान पहुंचा हैं। फतेहपुर शेखावाटी में रात का तापमान 1.3 डिग्री, सीकर में 3.0, चूरू में 3.5 और पिलानी में 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। अरब सागर में बने सिस्टम से जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग में हल्के बादल छाए रहे। राजधानी जयपुर में दिनभर आसमान में काले-पीले बादल छाए रहे। हालांकि धूप भी खिली, लेकिन धूप के बेअसर होने से सर्दी का अहसास अधिक बना रहा। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 21.8 और रात का तापमान 9.0 डिग्री दर्ज हुआ। माउंट आबू में रात के पारे में थोड़ा सुधार हुआ है। आबू में रात का तापमान दो डिग्री दर्ज हुआ है।

लद्दाख़, कश्मीर व पूर्वोत्तर राज्य घूमने की चाह रखते है आप... तो पढ़े यह खबर.. IRCTC गर्मियों में कराएगा पहाड़ों की सैर
जयपुर। इस बार लद्दाख़, कश्मीर व पूर्वोत्तर राज्य घूमने की चाह रखने वाले सैलानियों की संख्या कई गुना बड़ गई है। इस बार गर्मियों की छुट्टियाँ बिताने के लिए पर्यटकों ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) से सबसे अधिक लद्दाख़ घूमने की डिमांड की है। कश्मीर व पूर्वोत्तर राज्यों की सैर करने वालों की संख्या भी काम नहीं है। इसे देखते हुए आइआरसीटीसी ने मई-जून में इन स्थलों पर घूमने के लिए पैकेज बनाए है। इन पैकेज के अंतर्गत हवाई यात्रा, होटलों में आवास , भोजन तथा घूमने फिरने की सभी सुविधाएँ दी जाएंगी।

- ये हैं टूर और पैकेज
28 मई से 27 जून तक डिस्कवर लद्दाख़ विद आइआरसीटीसी के तहत लेह, शाम वैली, नुब्रा वैली, तुरटुक, पंगोंग लेक की सैर करवाई जाएगी। इसके लिए पाँच रात/ छः दिन का 42,270 का पैकेज है।

2 जून को दार्जिलिंग गंगटोंक कालिंपोंग नोर्थ ईस्ट पैकेज  के तहत कालिंपोंग, गंगटोंक एवं दार्जिलिंग घुमाया जाएगा। इस टूर में छः रात/सात दिन के पैकेज का खर्चा 40,990 रुपय है। 28 मई से 4 जून तक एनचैटिंग कश्मीर पैकेज के तहत श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग की सैर कराई जाएगी। इस पैकेज के तहत पाँच रात/छः दिन का खर्चा 28,250 रुपय प्रति टुरिस्ट रखा गया है। आइआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक/पर्यटन योगेन्द्र गुर्जर ने बताया की गर्मियों में पर्यटकों का रुझान पहाड़ों और ठंडे प्रदेशों की तरफ़ ज़्यादा रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए ये टूर आयोजित किए जा रहे हैं।