water department office - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सरड़ा माइक्रो स्टोरेज टैंक के लिए 73.61 हेक्टेयर भूमि अवाप्ति, 6 गांव होंगे प्रभावित
जयपुर। सरड़ा माइक्रो स्टोरेज टैंक के लिए 73.61 हेक्टेयर भूमि अवाप्ति, 6 गांव होंगे प्रभावित जल संसाधन विभाग से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। मनोहरपुर थाना क्षेत्र में धारगंगा नदी पर प्रस्तावित सरड़ा माइक्रो स्टोरेज टैंक परियोजना के लिए भूमि अवाप्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। परियोजना के तहत डूब क्षेत्र और डेम लाइन के निर्माण के लिए कुल 73.6124 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।

इसमें 19.7432 हेक्टेयर निजी भूमि और 53.8692 हेक्टेयर सरकारी भूमि शामिल है। इस भूमि अवाप्ति से क्षेत्र के 6 गांव प्रभावित होंगे। सरड़ा माइक्रो स्टोरेज टैंक के निर्माण से क्षेत्र में जल संचयन क्षमता बढ़ेगी और सिंचाई सुविधाओं में सुधार होने की उम्मीद है। इससे किसानों को लाभ मिलने के साथ ही जल संकट की समस्या में भी राहत मिल सकेगी।

परवन परियोजना के तहत डोलारा गांव की भूमि अधिग्रहण को लेकर अधिसूचना जारी, अधिकारियों को दिए निर्देश
जयपुर। जल संसाधन विभाग की ओर से परवन परियोजना के अंतर्गत जिला झालावाड़ के खानपुर तहसील स्थित डोलारा गांव की प्रभावित भूमि के अधिग्रहण को लेकर राजपत्र में अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार राज्य सरकार को यह प्रतीत होता है कि सार्वजनिक प्रयोजन हेतु परवन परियोजना के तहत डोलारा गांव की भूमि का अधिग्रहण किया जाना आवश्यक है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह भूमि परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन के उद्देश्य से अधिग्रहित की जा रही है।

भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 की धारा 11 और 12 के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। प्रभावित भूमि का विवरण, खाता संख्या, खसरा नंबर, रकबा और खातेदारों के नाम अधिसूचना में दर्ज किए गए हैं। सरकार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आवश्यकता अनुसार उक्त भूमि में प्रवेश कर सर्वेक्षण एवं अन्य आवश्यक कार्य कर सके

भारत-पाक तनाव को लेकर लाइफ लाइन की सुरक्षा पर जोर : बीसलपुर पाइप लाइनों की सुरक्षा के लिए विशेष पेट्रोलिंग शुरू
अजमेर। जलदाय विभाग ने बीसलपुर बांध से जयपुर, अजमेर व टोंक तक पानी की आपूर्ति करने वाली पाइप लाइनों की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए गश्त बढ़ा दी है। वर्तमान में बीसलपुर अजमेर व जयपुर ट्रांसमिशन सिस्टम का संचालन और रखरखाव करने वाली निजी फर्मों की टीमें लाइनों की विशेष पेट्रोलिंग कर रही हैं। इधर, विभागीय कर्मचारियों को भी पाइप लाइनों के आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखाई देने पर इसकी तुरन्त सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। यूं तो गर्मियों में इन जिलों में सुचारू पेयजल व्यवस्था के मद्देनजर पाइप लाइनों की निरन्तर गश्त की जाती है। जिससे की कोई लाइन से पानी चोरी न करें और न ही इसे तोड़ें। लेकिन वर्तमान में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और युद्ध के हालात के मद्देनजर बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर पाइप लाइनों की सुरक्षा को लेकर विशेष गश्त की जा रही है। पेट्रोलिंग टीमों की संख्या भी बढ़ाई गई है। साथ ही मुख्य पम्पिंग हाउसों पर सुरक्षा और सतर्कता को बढ़ाया गया है। जहां से पानी विभिन्न गंतव्यों तक पहुंचाया जाता है।

बीसलपुर बांध पर भी विशेष निगरानी
सूत्रों का कहना है कि पेट्रोलिंग टीमें पाइप लाइनों के आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्तियों पर नजर बनाए हुए हैं। इसे लेकर खास सतर्कता बरती जा रही है। अधिकारियों ने टीमों को पाबंद किया है कि ऐसी किसी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरन्त दें और पास के पुलिस थाने से सम्पर्क करें। इधर, बीसलपुर बांध सिंचाई विभाग के अधीन है। सूत्रों ने बताया कि वर्तमान परिस्थिति के मद्देनजर बांध की भी विशेष निगरानी और सुरक्षा को बढ़ाया गया है।

पाइप लाइनों की 24 घंटे पेट्रोलिंग

जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता (क्षेत्र) रामचन्द्र राड ने बताया कि बीसलपुर बांध से अजमेर तक करीब 125 किलोमीटर लम्बी लाइन आ रही है और बीसलपुर, थडौली, केकड़ी, गोयला व नसीराबाद के मुख्य पम्पिंग स्टेशन हैं। सिस्टम का संचालन और रखरखाव करने वाली निजी फर्म के 28 कर्मचारी 24 घंटे इस लाइन की विशेष गश्त कर रहे हैं। हर आठ किलोमीटर तक की लाइन पर दुपहिया और चारपहिया वाहनों से टीम पेट्रोलिंग कर रही है। पेट्रोलिंग टीमों में विभाग के इंजीनियर्स और कर्मचारी भी शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि इसी तरह बीसलपुर से जयपुर तक की करीब 120 किलोमीटर लम्बी पाइप लाइन की भी विशेष पेट्रोलिंग हो रही है।

जलदाय विभाग कार्यालय पर दिया धरना
कोटा। भीषण गर्मी के बावजूद शहर में लोगों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ऐसे में सोमवार को प्रेम नगर के लोगों ने दादाबाड़ी स्थित जलदाय विभाग कार्यालय पर धरना दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर साल गर्मी में प्रेम नगर क्षेत्र में पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है । जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाने के बाद भी यहां अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। जलदाय विभाग द्वारा पानी के टैंकर से पानी सप्लाई किया जाता है। लेकिन वह भी पर्याप्त नहीं हो पा रहा है।

वर्तमान में भीषण गर्मी के बावजूद लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लोग काफी परेशान है। पूर्व में भी अधिकारियों को चेतावनी दी जा चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है । ऐसे में प्रेम नगर के लोग जिनमें महिलाएं भी शामिल है सोमवार को दादाबाड़ी स्थित अतिरिक्त मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और जलदाय विभाग के अधिकारियों के खिलाफ  नारेबाजी की । महिलाओं ने बताया कि गर्मी में पानी की आवश्यकता ज्यादा रहती है । ऐसे में बिल्कुल भी पानी नहीं मिल पा रहा है । रोजमर्रा की जरूरत भी पूरी नहीं हो पा रही है। अधिकारियों को बार-बार याद दिलाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है ऐसे में अब धरना देना ही आखिरी हथियार बचा है । घर के काम छोड़कर जलदाय विभाग कार्यालय पर धरना देना पड़ रहा है । काफी देर से धरने पर बैठने के बाद भी कोई अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं ।

पाइप लाइन लीकेज  ठीक करने का काम
इधर सोमवार को विज्ञान नगर शमशान घाट के पास करीब 600 मिलीमीटर की पाइप लाइन लीकेज को ठीक करने का काम विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस वजह से डीसीएम, प्रेम नगर ,कंसुआ समेत कई इलाकों में सोमवार को सुबह से पानी की सप्लाई बंद है जो रात तक बंद रहेगी । जलदाय विभाग के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को सुबह पानी की सप्लाई शुरू होगी लेकिन , कम दबाव से पानी आएगा ।

गौरतलब है कि गर्मी में सिर्फ  प्रेमनगर ही नहीं शहर के कई इलाके ऐसे हैं । जहां पीने के पानी की समस्या बनी हुई है । आंवली रोजड़ी, छावनी, कोटड़ी ,आनंदपुरा ,प्रेम नगर, पत्थर मंडी, रंग तालाब काला तालाब समेत कई इलाके ऐसे हैं  जहां टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है।  लोगों ने बताया कि छावनी  इलाके में भी कभी सुबह एक घंटा तो कभी शाम को एक घंटा पानी आ रहा है जबकि कई इलाकों में कम दबाव से पानी पहुंच रहा है।

महिलाओं ने जलदाय विभाग कार्यालय के बाहर किया हनुमान चालीसा का पाठ
कोटा। गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से  शहरवासियों को रोजाना जूझना पड़ रहा है । नगर निगम कोटा उत्तर के वार्ड 43 में पानी की समस्या से त्रस्त महिलाओं ने मंगलवार को दादाबाड़ी स्थित जलदाय विभाग कार्यालय पर अनूठे अंदाज में प्रदर्शन किया। वार्ड पार्षद के नेतृत्व में महिलाओं ने जलदाय विभाग कार्यालय के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया।

नगर निगम कोटा उत्तर के वार्ड 43 पार्षद संतोष  बैेरवा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं दादाबाड़ी स्थित जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया । जैसे ही हनुमान चालीसा का पाठ शुरू हुआ वैसे ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया और मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता पहुंच गया । वार्ड पार्षद संतोष  बैरवा के नेतृत्व में महिलाएं हनुमान चालीसा का पाठ करती रही और पुलिस प्रशासन के अधिकारी उन्हें समझाइश करते रहे। पार्षद संतोष  बैरवा ने बताया कि पटरी पार क्षेत्र में पूनम कॉलोनी समेत कई इलाकों में बस्ती बसने के समय से अभी तक भी पाइपलाइन नहीं डाली गई है । लोगों को बोरिंग का पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है । ऐसे में जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन अभी तक भी समस्या का समाधान नहीं किया गया ।
उन्होंने बताया कि बोरिंग का पानी पीने से कई लोगों को बीमारियों का खतरा बना हुआ है लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है । उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ इसलिए किया जिससे जलदाय विभाग के अधिकारियों को हनुमानजी सद्बुद्धि दे और पटरी पार क्षेत्र के वार्ड 43 में पानी की समस्या का समाधान करें । उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के बाद जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता सुधीर वर्मा को ज्ञापन दिया और कहा कि शीघ्र समस्या का समाधान किया जाए वरना फिर से उग्र आंदोलन किया जाएगा ।

गौरतलब है कि शहर में गर्मी में पीने के पानी की समस्या लगातार बनी हुई है । ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा शहर के इलाकों में भी कहीं कम दबाव से तो कहीं दिन में 1 घंटे ही पानी मिल पा रहा है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उसके अलावा आए दिन शहर में जलदाय विभाग की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है जिससे भी लोगों को समय पर पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है । लोगों ने बताया कि गर्मी में पानी की अधिक आवश्यकता होती है लेकिन ऐसे में जलदाय विभाग द्वारा ही लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।