interview - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

'क्या आप इंटरव्यू के लिए उपलब्ध हैं?' पीएम मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार ने राहुल गांधी से मांगा इंटरव्यू
नार्वे। राहुल गांधी और नॉर्वे की पत्रकार हेली लिंग के बीच सोशल मीडिया पर हुई बातचीत चर्चा का विषय बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नॉर्वे यात्रा के दौरान हेली लिंग ने उनसे सवाल पूछने की कोशिश की थी। इस घटना का वीडियो उन्होंने एक्स पर साझा करते हुए भारत में प्रेस स्वतंत्रता को लेकर टिप्पणी की थी।

इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर सवालों से बचने का आरोप लगाया। इसके बाद हेली लिंग ने राहुल गांधी की पोस्ट पर जवाब देते हुए पूछा कि क्या वे मंगलवार को फोन इंटरव्यू के लिए उपलब्ध होंगे। पत्रकार ने कहा कि वह नॉर्वे यात्रा को लेकर राहुल गांधी का नजरिया जानना चाहती हैं। हेली लिंग ने अपनी पोस्ट में नॉर्वे और भारत की प्रेस फ्रीडम रैंकिंग का भी जिक्र किया।

RPSC ने जारी किए इंटरव्यू शेड्यूल, अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज साथ लाने के निर्देश
अजमेर। ​राजस्थान लोक सेवा आयोग में सोमवार से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के साक्षात्कार आरंभ होंगे। आयोग ने साक्षात्कार पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। आयोग सचिव ने बताया कि कॉलेज शिक्षा विभाग भर्ती-2023 के तहत सहायक आचार्य (इतिहास), सहायक आचार्य (ईएएफएम) और शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक के पदों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया आगामी 18 मई से आयोजित की जाएगी। सहायक आचार्य इतिहास के सातवें चरण, सहायक आचार्य ईएएफएम और पीटीआई भर्ती के तृतीय चरण के साक्षात्कार 18 मई से 27 मई तक आयोजित किए जाएंगे।​

अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र और सभी शैक्षणिक व अन्य मूल प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाने होंगे। इन दस्तावेजों के साथ ही उनकी फोटो कॉपी लाना भी आवश्यक है, अन्यथा अभ्यर्थियों को साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने से वंचित कर दिया जाएगा।

भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 : यूपीएससी ने घोषित किए नतीजे, बसवराज केम्पावाड ने हासिल किया पहला स्थान
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिये हैं। यूपीएससी की ओर से शुक्रवार को घोषित नतीजों में कुल 148 उम्मीदवार सफल हुए हैं। बसवराज केम्पावाड ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, अंशुमान कुमार सिंह दूसरे स्थान पर रहे और सिद्धार्थ को तीसरा स्थान मिला। करण कुमार सिंह को चौथा और आंचल शर्मा को पांचवां स्थान मिला है। आयोग ने बताया है कि गत वर्ष 16 से 23 नवंबर तक यूपीएससी द्वारा आयोजित भारतीय वन सेवा परीक्षा के लिखित भाग के नतीजों और छह से 15 अप्रैल तक आयोजित हुए व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के आधार पर 148 उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए सिफारिश की गयी है।

यूपीएससी की ओर से आयोजित इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिला के बिरपुर के निवासी अश्वनी कुमार राय ने 10वां स्थान हासिल किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर गांव और पूरे क्षेत्र खुशी का माहौल है। अश्वनी कुमार अपनी इस सफलता से खुश हैं और उन्होंने यूनीवार्ता से बातचीत में अपनी सफलता श्रेय अपने पिता रामप्रवेश राय और माता मंजू राय को दिया। उन्होंने बताया कि विज्ञान पृष्ठभूमि होने की वजह से उन्हें इस परीक्षा तैयारी में थोड़ी कम मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अश्वनी कुमार ने बताया कि उन्होंने इस परीक्षा के लिए किसी तरह की कोचिंग का सहारा नहीं लिया है। नियमित रूप से सात से आठ घंटे तक पढ़ाई करके यह सफलता हासिल की है। अश्वनी कुमार मौजूदा समय में हरियाणा के अंबाला में प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के पद पर कार्यरत हैं।

अश्वनी के पिता रामप्रवेश राय ने बताया कि वह (अश्वनी) बचपन से ही पढ़ने-लिखने में काफी मेहनती रहा है। मौजूदा समय में वह हरियाणा के अंबाला में बीडीओ के पद पर कार्यरत है और उसकी इस सफलता से हम काफी खुश हैं। अश्वनी की सफलता पर उनके गांव उत्साह का माहौल है। गांव के लोग उनकी इस सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बता रहे हैं। आयोग ने सामान्य वर्ग के 42, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के 21, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 52, अनुसूचित जाति (एससी) के 22 और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 11 उम्मीदवारों की नियुक्त की सिफारिश की है।

आरएएस परीक्षा 2024: 30 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरना होगा विस्तृत आवेदन-पत्र, अपात्र अभ्यर्थियों के विरुद्ध 29 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल घोषित
अजमेर। आरएएस/ आरटीएस संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 मुख्य परीक्षा परिणाम के क्रम में 26 दिसम्बर तथा 18 मार्च को जारी परिणाम में उत्तीर्ण 30 अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन-पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम ऑनलाइन भरने होंगे। विस्तृत आवेदन पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम ऑनलाइन भरने का लिंक 19 से 23 मार्च तक उपलब्ध रहेगा। आयोग सचिव ने बताया कि विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम ऑनलाइन भरने के बाद ही साक्षात्कार में प्रवेश दिया जाएगा।

आरपीएसी ने आरएएस (मुख्य) परीक्षा 2024 के क्रम में विभिन्न आरक्षित वर्गों में अपात्र पाए गए अभ्यर्थियों के विरुद्ध 29 नए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया है। इन अभ्यर्थियों में विभागीय कर्मचारी, उत्कृष्ट खिलाड़ी, भूतपूर्व सैनिक और विशेष योग्यजन वर्ग के अभ्यर्थी शामिल हैं। सफल घोषित किए गए इन अभ्यर्थियों को 19 से 23 मार्च तक अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरना है। साथ ही विशेष योग्यजन वर्ग के अभ्यर्थियों मेडिकल परीक्षण के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में उपस्थित होना होगा। आयोग सचिव ने बताया कि यह परिणाम पूरी तरह प्रोविजनल है और यदि कोई भी अभ्यर्थी विज्ञापन की निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा नहीं करता है, तो किसी भी स्तर पर उसकी पात्रता निरस्त की जा सकती है। साक्षात्कार की तिथियों के संबंध में अभ्यर्थियों को सूचित कर दिया जाएगा।

महिलाओं के हितों को लेकर समझ और आधुनिक सोच रखने वाली इंदिरा कहती हैं कि नारी के सम्मान से ही घर, समाज, देश और दुनिया के विकास का रास्ता निकलता है
जयपुर। राजस्थान की सियासत की धुरी विधानसभा में वासुदेव देवनानी भले की उच्चस्थ आसन पर विराजमान हों, सदन में सुप्रीमो हों लेकिन उनके घर में उनकी धर्मपत्नी इंदिरा देवनानी की ही व्यवस्थाएं और नियम-परम्पराएं चलती हैं। वे शादी होकर आई तब ही से देवनानी राजनीति में सक्रिय हैं। वे राजनीति पर अपडेट रहती हैं, लेकिन देवनानी के राजनीतिक फैसलों से दूर रहती हैं। महिलाओं के हितों को लेकर समझ और आधुनिक सोच रखने वाली इंदिरा कहती हैं कि नारी के सम्मान से ही घर, समाज, देश और दुनिया के विकास का रास्ता निकलता है। इसे महिलाएं साबित भी कर रही हैं। शिक्षिका रहीं इंदिरा महिलाओं कीआत्मनिर्भरता की बहुत पक्षधर और रूढ़िवाद व अंधविश्वास की धुर विरोधी हैं। उनका कहना है कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में पुरुषों के समानान्तर खड़ी हो चुकी हैं। अब उन्हें रफ्तार पकड़नी है। उनसे आगे निकलना है। महिला दिवस पर उनसे हुई बातचीत के मुख्य अंश:

सवाल: देवनानी विधानसभा अध्यक्ष हैं, राजनीति में कितनी रुचि रखती हैं?
जवाब: राजनीतिक खबरों से अपडेट रहती हूं लेकिन उनकी राजनीति से दूर रहती हूं। विधानसभा कार्यवाही यू-ट्यूब पर देखती हूं।
सवाल: राजनीतिक फैसलों में क्या वे आपकी राय को अहमियत देते हैं?
जवाब: उनके साथ 1974 में शादी हुई। तब वे उदयपुर में एबीवीपी में पदाधिकारी थे। चर्चा होती है लेकिन खुद के फैसले वे खुद करें, ऐसी मेरी सोच रही है। उनके काम में दखलदांजी नहीं करती। सोचती हूं आगे भी जरूरत नहीं पड़ेगी। मैं भी अपने हिस्से के फैसले खुद ही करती हूं।
सवाल: आप शिक्षिका रहीं। काम और परिवार में कैसे सामंजस्य बिठाती रहीं? अब दिनचर्या क्या रहती हैं?
जवाब: देवनानी राजनीतिक कार्यों से व्यस्त रहते थे। स्कूल समय में शिक्षिका और इसके बाद घर में पत्नी-मां होने का जिम्मा निभाया। उनके पास हमारे लिए कम समय रहता था, लेकिन सामंजस्य टूटने नहीं दिया। आपसी समझ और समझौतों से जीवन चलता रहा। अब रिटायर हूं, पूरा समय घर रहती हूं। महिलाओं से जुड़ी मैंगजीन पढ़ना, टीवी, न्यूज चैनल और अखबार मेरे अच्छे दोस्त हैं। घर के फैसले मिलकर करते हैं। मुझे अकेले कहीं फैसले की जरूरत होती है तो खुद सक्षम हूं, उन्हें भी मेरे फैसलें सही होते हैं, इसका पूरा विश्वास रहता है।

महिलाओं के किन मुद्दों पर बात रखना चाहेंगी?
महिलाएं त्याग-समर्पण की पहचान रही हैं। शहरों में रूढ़ीवाद, अंधविश्वास और शोषण की स्थितियां कम ही रह गई हैं। गांवों में अभी इनसे उबरने की गुंजाइश है। गांवों में बच्चियां पढ़ लिखकर आगे बढ़ रही हैं लेकिन अभी भी घूंघट से पूरी तरह उन्हें निकालने की जरूरत दिखती है। यहां भी पुरूषों से कदम ताल मिलानी ही होगी।

सवाल: महिलाओं के बारे में क्या कहेंगी?
शास्त्रों में लिखा है कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवों का निवास होता है। महिलाएं, पुरूषों से कहीं भी कमतर नहीं हैं। राष्टÑपति महिला हैं। प्रदेश की वित्त मंत्री महिला हैं। महिलाएं अंतरिक्ष तक पहुंच रही हैं। आधी दुनिया उनसे ही है। देश-दुनिया के विकास में उनकी भागीदार लगातार बढ़ रही है। आत्मनिर्भरता लगातार आ रही है। सफर पुरूषों के समानान्तर हो चला है, लेकिन रफ्तार अभी बाकी है।

राजस्थान यूनिवसिर्टी ने आरपीएससी अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया मॉक इंटरव्यू, आरपीएससी के इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों को तैयार करना इसका उद्देश्य
जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी के राजनीति शास्त्र विभाग ने आरपीएससी अभ्यर्थियों के लिए 1 फरवरी से मुफ्त मॉक इंटरव्यू का आयोजन कर रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आरपीएससी द्वारा आयोजित इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों को तैयार करना है। आयोजन से कमजोर तबके के छात्रों को आरपीएससी जैसे माहौल में इंटरव्यू देने के लिए आत्मविश्वास उत्पन्न करना है।

राजनीतिक शास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर और मॉक इंटरव्यू के को ऑर्डिनेटर गजेंद्र सिंह फोगाट ने बताया कि हमारा मकसद आरपीएससी इंटरव्यू देने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की बारिकियां समझाना है। 1 फरवरी से 8 फरवरी तक इंटरव्यू चलेगा। उन्होंने आगे बताया कि कोई भी अभ्यर्थी जिसने मुख्य परीक्षा पास कर ली हो, वह राजनीति शास्त्र विभाग में आकर इंटरव्यू  दे सकते है। इंटरव्यू का मुख्य उद्देश्य अभ्यर्थियों के कमी को दूर करना है। उन्होंने आगे बताया कि राजस्थान के सभी जिलों से अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू के लिए नामंकन कराया है। मॉक इंटरव्यू का पहला चरण 2 जनवरी से 25 जनवरी तक चला था। इसमें तकरीबन 205 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।

संस्कारों से प्रेम कर उन्हें आचरण में उतारें, प्रतिकूल परिस्थितियों से निकालने का काम किया है श्रीमद्भगवत गीता ने : भारद्वाज
जयपुर। मोटिवेशनल स्पीकर व ऐक्टर नीतीश भारद्वाज का कहना है कि हर माता-पिता अपने बच्चों से कहते है सुसंगति में रहे और कुसंगति से दूर रहे। जीवन से बड़ा कोई विद्यालय नहीं होता। इससे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। जीवन हमारी कई तरह से परीक्षाएं लेता रहता है। भारद्वाज ने कहा कि जब-जब मैं विकट परिस्थितियों में रहा, तब तब मैंने भगवतगीता पढ़ी, उससे मुझे उस विकट परिस्थितियों से निकलने का मार्ग मिला। भारद्वाज ने कहा कि पुस्तकीय ज्ञान से कुछ नहीं होता, उस ज्ञान को हमें अपने आचरण में उतारना पड़ता है। संस्कारों से प्रेम कर इसे आचरण में लाना होगा। केवल रोल करने से ही सब कुछ नहीं आ जाता। इसके लिए रीयल लाइफ में मेहनत करते रहने की जरूरत है। भारद्वाज ने कहा कि आजकल हिन्दुत्व के बारे में बहुत चर्चाएं हो रही हैं, जहां पर हिन्दू, सनातन ये बड़े शब्द बोले जा रहे हैं, पूछा जा रहा है, सनातन क्या है।

जो परंपरा प्राचीनकाल से चली आ रही है, वो ही सनातन है। ये धर्म सनातन है। हिन्दू शब्द सनातन नहीं है। हिन्दू शब्द दिया गया शब्द है। जो कि तीन हजार साल पहले दिया गया शब्द है। ये सभ्यता सनातन अवश्य है, जिसे अंग्रेजी में हम कल्चर कहते है। जब हम संस्कृति या कल्चर कहें तो ऐसा होना चाहिए कि हमारे बच्चे और उपजाऊ और योग्य बनें। भारद्वाज ने कहा कि पहले वेदों, उपनिषदों का भारत था। यहीं काल है जो सनातन से चला आ रहा है। हिन्दु धर्म का सही नाम वैदिक धर्म है। आज के परिवेश में हमारे सामने इतने बड़े लक्ष्य हैं और भारत इनमें ऊपर न आ जाए, ऐसी भी गतिविधियां यहां चल रही है। इसलिए अब समय आ गया है कि पूरे समाज को एकत्र होने की जरूरत है। इन्हें भारत शब्द से प्रेम करना होगा, ना कि इंडिया शब्द से। भारत में बडे-बडे महापुरुषों ने जन्म लिया है। ये हमारे प्रेरणा स्रोत है। लोग बोलते है मैं राजनीति में आ गया, लेकिन राजनीति ने ही मुझे भारत दिखाया है।

Junior Law Officer परीक्षा-2023 का जारी परिणाम
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कनिष्ठ विधि अधिकारी (विधि एवं विधिक कार्य विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2023 के साक्षात्कार का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें टीएसपी क्षेत्र के 5 एवं नॉन टीएसपी क्षेत्र के 133 अभ्यर्थी मुख्य सूची में सफल घोषित किए गए हैं। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि उक्त पदों की लिखित परीक्षा का आयोजन 4 एवं 5 नवंबर 2023 को किया गया था। इसके तहत जारी परीक्षा परिणाम में अस्थाई रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन 5 चरणों में 27 फरवरी 2024 से 9 मई 2024 तक किया गया था। साक्षात्कार उपरांत संबंधित सेवा नियमानुसार टीएसपी एवं नॉन टीएसपी क्षेत्र के लिए विज्ञापित पदों के विरूद्ध अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।

एजुकेशन सिस्टम में बहुत कुछ करना चाहता हूं
कोटा। एजुकेशन सिस्टम में आए मुझे अभी 4 माह ही हुए हैं, शिक्षा तंत्र को मजबूत व प्रभावी बनाने के लिए बहुत काम करना चाहता हूं, जिस पर  काम भी कर रहा हूं। राजस्थान शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने दैनिक नवज्योति को दिए साक्षात्कार में न केवल अपनी बात रखी बल्कि सवालों के जवाब भी दिए। पेश है साक्षात्कार के प्रमुख अंश...

- सवाल : मिशन स्टार्ट के तहत सरकारी स्कूलों में संस्कृत, उर्दू, गृह विज्ञान, ड्राइंग, म्यूजिक, व्यवसायिक अध्ययन और कृषि विज्ञान के ई-कंटेंट नहीं दिए। ऐसे में जिन स्कूलों में इन विषयों के शिक्षक नहीं है, वहां के विद्यार्थी कैसे पढ़ेंगे?
- जवाब : पहले यह देखिए कि हमने बहुत से विषयों के ई-कंटेंट उपलब्ध करवा दिए हैं, जो विषय छूट गए उनके कंटेंट भी जल्द ही दिलवाया जाएगा, इस पर काम चल रहा है।
- सवाल : रेमेडिशियन प्रोग्राम के तहत कक्षा 3 से 8वीं तक आरकेएसएमडीके के पाठ पढ़ाए जाने हैं, जिसकी वजह से शिक्षकों को मूल कोर्स पूरा करवाने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता?
- जवाब : इसका मतलब यह नहीं है कि हम बच्चों को बैसिक न पढ़ाएं। मूल कोर्स के साथ बैसिक शिक्षा भी जरूरी है। समय मैनेज किया जा सकता है।
- सवाल : शिक्षकों को बहुत से गैर शैक्षणिक कार्यों में उलझाया हुआ हैं, ऐसे में शिक्षक बेहतर परिणाम कैसे देंगे?
- जवाब : यह मामला बहुत पुराना है, इसमें नया कुछ नहीं है। सरकारी एजुकेशन सिस्टम में बहुत सुधार आ चुका है और अधिक सुधार लाने के प्रयास निरंतर जारी है।
- सवाल : पीएम श्री योजना में चयनित हुए कोटा जिले के 9 स्कूलों को एक साल बाद भी बजट नहीं मिला है, जिसकी वजह से मरम्मत, लैब सहित कई कार्य अटक गए?
- जवाब : देशभर में पीएम श्री योजना का बजट आ गया है। जल्द ही सभी चयनित स्कूलों को मिल जाएगा।
- सवाल : जिले के कई सरकारी स्कूल खण्डहर तो जर्जर भवनों में चल रहे हैं, जहां पैंथर सहित अन्य जहरीले जीव जंतुओं का विद्यार्थियों को खतरा रहता है?
- जवाब : राजस्थान एजुकेशन सिस्टम में आए मुझे अभी 4 महीने ही हुए हैं, मैं इस पर काम कर रहा हूं । सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक महौल मिले, इसके लिए बेहतर काम करना मेरी प्राथमिकता में है।
- सवाल : मदरसों में पड़ने वाले बच्चों को अब तक स्कूल ड्रैस नहीं मिली और स्कूल फेसेलिटी ग्रांट क्यों नहीं दी जा रही?
- जवाब : इस संबंध में अल्पसंख्यक विभाग से बात की जा सकती है।

साक्षात्कार में बोले कुलपति, पहले का दाग धो रहे थे, अब दूसरा कांड आ गया सामने
कोटा। राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में आरोपी प्रोफेसर गिरीश परमार और उसके सहयोगी छात्र-छात्रा की घिनौनी करतूत ने आरटीयू की छवि को गहरा आधात पहुंचाया है। देश-प्रदेश में विश्वविद्यालय की छवि घूमिल हुई। जिसका खामियाजा उन्हें भी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से भुगतना पड़ रहा जो शिक्षक होने का परम कर्त्तव्य नि:स्वार्थ जिम्मेदारी से निभा रहे हैं। तत्कालीन कुलपति की करतूत से आरटीयू के दामन पर लगे भ्रष्टाचार के दाग अभी मिटे भी नहीं थे कि परमार ने पूरे दामन को ही दागदार कर दिया। ऐसे हालात में परिस्थितियां भले ही चुनौतिपूर्ण हैं, लेकिन नव नियुक्त कुलपति प्रो. एसके सिंह के हौसले बुलंद हैं। वे पूरी ताकत के साथ यूनिवर्सिटी को नीट एंड क्लीन करने में जुट गए हैं। इसके लिए उन्होंने सिस्टम में कई अहम बदलाव किए हैं। राष्टÑीय- अंतराष्टÑीय स्तर पर आरटीयू की प्रतिष्ठा फिर से कायम करने की जद्दोजहद में लगे हैं। इसके लिए उन्होंने छात्रहित में कई कड़े निर्णय लिए हैं। कुलपति ने इन सब मुद्दों पर  दैनिक नवज्योति से विशेष बातचीत की, प्रस्तुत हैं उसके प्रमुख अंश

- सवाल : परमार जैसा घिनौना कांड दोबारा न हो, इसके लिए आप क्या कर रहे हैं?
- जवाब : एक गंदी मछली पूरा तालाब गंदा कर देती है, यह कहावत तो सुनी होगी न, बस ऐसी गंदी मछलियों को ढूंढ कीचड़ में फेंकेंगे, ताकि तालाब रूपी यूनिवर्सिटी साफ-सुथरी रह सके।

- सवाल : आरटीयू में किस तरह के बदलाव कर रहे हैं?
- जवाब : मामला सामने आते ही हमने प्रत्येक संकाय की क्लासों में शिकायत पेटी लगवा दी है, ताकि विद्यार्थियों को कोई भी समस्या हो तो वह लिखकर पेटी में डाल दे, शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा। शिकायत की जांच कर तुरंत सख्त एक्शन लिया जाएगा।

- सवाल :  विद्यार्थी शिकायत करने में डरता  क्यों
- जवाब : यूनिवर्सिटी और छात्रों के बीच विश्वास कायम करने के लिए ही तो बदलाव कर रहे हैं। वहीं सभी हॉस्टल वार्डन को निर्देशित किया है कि वे समय-समय पर हॉस्टल जाकर विद्यार्थियों से संवाद करें, उनकी समस्याएं सुने।

- सवाल : इतने समय तक परमार गंदा खेल खेल रहा था, पकड़ में क्यों नहीं आया?
- जवाब : यह सिस्टम का फेल्योर है। विद्यार्थी की जिम्मेदारी बनती है कि उनके साथ कुछ गलत हो रहा हो तो उसकी शिकायत यूनिवर्सिटी के किसी भी शिक्षक से करनी चाहिए थी। यहां महिला प्रोफेसर भी हैं, उनको ही बता देते। किसी न किसी माध्यम से मुझ तक तो बात पहुंचाते। परेशान करने वाले को ऐसी सजा देते की दूसरा कोई ऐसी हरकत करने की सोचने की हिम्मत तक नहीं कर पाते।

- सवाल :  भविष्य में ऐसी घटना फिर से न हो, इसे कैसे रोकोगे ?
- जवाब : फीडबैक सिस्टम बनाया है, जिसके तहत आरटीयू में मुखबिरों का जाल बिछाया  जाएगा। ये इनफोरमर प्रत्येक कक्षाओं में स्टूडेंट्स व शिक्षकों के बीच मौजूद रहेंगे। स्टूडेंट्स की परेशानियों व शिक्षकों का क्लास में विद्यार्थियों के प्रति व्यवहार पर पैनी नजर रखेंगे।

-  सवाल : प्रो. राजीव गुप्ता के मामले में क्या कार्रवाई की जाएगी?
- जवाब : इसकी जांच पुलिस कर रही है, पुरानी वुमन सेल बदलकर नई सेल बनाई है। सभी सदस्यों को बदला है। वर्तमान अध्यक्ष प्रो. मनीषा व्यास को छात्राओं से जुड़ी समस्याओं का तुरंत समाधान कर रिपोर्ट देने को निर्देशित किया है।

- सवाल : सब्जेक्ट व बैच रोटेशन की पालना क्यों नहीं की गई ?
- जवाब : मुझे आरटीयू में आए अभी तीन माह ही हुए हैं। मुझसे पहले वालों ने सिस्टम ठीक से नहीं चलाया। जिसकी वजह से इस तरह की परेशानियां सामने आई। अब सिस्टम में बदलाव कर दिया गया है। संदिग्ध शिक्षकों का कोर्स बदल दिया है। वहीं, नॉन टिचिंग व टिचिंग फैकल्टी को प्रमोशन दिया है। इनका 10-10 सालो से प्रमोशन नहीं हुआ था।

-  सवाल : आरटीयू के विकास में प्राथमिकताएं क्या
-  जवाब : राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय का देश ही नहीं अंतरराष्टÑीय स्तर पर लेवल बढ़ाना है।  यहां पढ़ने वाले प्रत्येक विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिले, थार व इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस करवा रहे हैं। आरटीयू का छात्र दुनिया में कहीं नौकरी करना चाहे तो आसानी से कर सके। क्वालिटी एजुकेशन देने का प्रयास है।

सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा: आयोग ने अपलोड किए साक्षात्कार पत्र
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2022 के तीन विषयों के साक्षात्कार पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए। सहायक आचार्य के लोक प्रशासन एवं दर्शन शास्त्र के विषयों के पदों के लिए साक्षात्कार 16 मई को और वनस्पति विज्ञान के पदों के लिए साक्षात्कार 17 मई से 20 मई तक होंगे।

सीधी भर्तियों में साक्षात्कार खत्म
जयपुर। राज्य मंत्रिमंडल ने पुरानी पेंशन योजना के क्रियान्वयन के लिए नियमों में आवश्यक संशोधन, समान पात्रता परीक्षा के आयोजन, सीधी भर्तियों में साक्षात्कार का प्रावधान हटाने एवं कुछ पदों पर साक्षात्कार का भारांक अधिकतम 10 प्रतिशत निर्धारित करने, पैरालम्पिक खेलों में पदक विजेताओं को इंदिरा गांधी नहर परियोजना में नि:शुल्क 25 बीघा भूमि आवंटन कराने सहित कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में सीएमआर पर हुई मंत्रीमंडल की बैठक में यह फैसले लिए गए। कैबिनेट ने पुरानी पेंशन योजना के लिए राजस्थान सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 1996, राजस्थान सिविल सेवा (अंशदायी पेंशन) नियम, 2005, विभिन्न पुनरीक्षित वेतनमान नियमों एवं राजस्थान सिविल सेवा (चिकित्सा परिचर्या) नियम, 2013 में विभिन्न संशोधनों के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस निर्णय के बाद एक जनवरी, 2004 एवं उसके बाद नियुक्त हुए राजकीय कर्मचारी अपनी सेवानिवृत्ति पर पेंशन परिलाभों के पात्र होंगे। साथ ही राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी प्राप्त कर सकेंगे। 31 मार्च, 2022 से पूर्व जो अपनी सेवा से एग्जिट हो गए हैं, उन्हें भी उक्त नियमानुसार पेंशनरी परिलाभ अप्रेल, 2022 से देय होंगे।

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अब समान परीक्षा
प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया को सरल, समयबद्ध एवं एकीकृत किए जाने की दृष्टि से एक जैसी पात्रता वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, मंत्रालयिक कर्मचारी इत्यादि) के स्थान पर अब समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) आयोजित होगी।

कुछ पदों पर साक्षात्कार के लिए भारांक 10 प्रतिशत होगा
ऐसे पद जिनकी कार्य प्रकृति एवं भूमिका के कारण चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार आवश्यक नहीं समझा गया है, उनमें साक्षात्कार के प्रावधान को हटाने एवं ऐसे पद जिनमें संवाद कौशल की आवश्यकता है उनमें भारांक कुल अंकों का अधिकतम 10 प्रतिशत निर्धारित करने के लिए संशोधन का निर्णय किया गया।

कैबिनेट में ये भी हुए फैसले
- बीआरटीएफ को सड़क निर्माण के लिए 375.10 बीघा भूमि नि:शुल्क आवंटन।
- पीथेवाला एवं रामगढ़ के लोगों का आवागमन होगा सुगम।
- 2000 मेगावॉट सोलर पार्क एवं 150 पॉवर प्रोजेक्ट के लिए भूमि आवंटन
- जैसलमेर में 6000 हैक्टेयर भूमि को 2000 मेगावाट सोलर पार्क की स्थापना के लिए अडानी रिन्यूएबल एनर्जी पार्क राजस्थान लिमिटेड को कीमतन भूमि आवंटन।
- फतेहगढ़ में 290.62 हैक्टेयर राजकीय भूमि को ईडन रिन्यूएबल पैसी प्राइवेट लिमिटेड को सशर्त कीमतन आवंटन।
- झालावाड़ अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज सोसायटी का राजमेस में आमेलन।