Tech News - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शुक्रवार से शुरू होगी सैमसंग गैलेक्सी ए57 और ए37 की बिक्री : कैशबैक और ईएमआई के ऑफर, खरीदने से पहले जानें क्या है फीचर्स और कीमत
नई दिल्ली। देश के प्रमुख उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने अपने नये गैलेक्सी ए57 5जी और गैलेक्सी ए37 5जी स्मार्टफोन की बिक्री शुक्रवार 10 अप्रैल से शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नयी ए सीरीज विशेषकर युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार की गयी है। गैलेक्सी ए57 5जी तीन रंगों - ऑसम नेवी, ऑसम आइसीब्लू और ऑसम लिलैक - में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 8जीबी/256जीबी वेरिएंट के लिए 56,999 रुपये और 12जीबी/256जीबी वेरिएंट के लिए 62,499 रुपये रखी गयी है।

वहीं, गैलेक्सी ए37 5जी ऑसम लैवेंडर, ऑसम ग्रेग्रीन और ऑसम चारकोल रंगों में आयेगा, जिसकी शुरुआती कीमत 8जीबी/128जीबी वेरिएंट के लिए 41,999 रुपये, 8जीबी/256जीबी वेरिएंट के लिए 47,499 रुपये और 12जीबी/256जीबी वेरिएंट के लिए 52,999 रुपये है। गैलेक्सी ए57 और गैलेक्सी ए37 5जी पर 'ट्रिपल जीरो स्कीम' का ऑफर दिया गया है, जिसमें बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और बिना झंझट की सुविधा मिलती है। ये स्मार्टफोन सैमसंग की वेबसाइट, सैमसंग के एक्सक्लूसिव और पार्टनर स्टोर्स तथा अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे।

इसके अलावा, अपग्रेड बोनस तथा कई अन्य ऑफर भी दिये जा रहे हैं। इनमें यूपीआई से भुगतान पर तीन हजार रुपये का कैशबैक, 24 महीने तक की शून्य लागत पर ईएमआई और 3,000 रुपये का अपग्रेड बोनस शामिल है। ईएमआई 1,625 रुपये प्रति माह से शुरू होगा।
दोनों स्मार्टफोन में 50 मेगा पिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है, जिसमें बेहतर इमेज प्रोसेसिंग के साथ 'नाइटोग्राफी' फीचर भी है, जिससे कम रोशनी में भी साफ और डिटेल्ड तस्वीर ली जा सकती है। इसके अलावा, इनमें अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो लेंस के साथ 12एमपी का एचडीआर फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, जो फोटो और वीडियो में बेहतर तथा संतुलित आउटपुट देता है। एआई आधारित फीचर्स जैसे बेस्ट और ऑब्जेक्ट इरेजर की मदद से यूजर आसानी से फोटो एडिट कर सकते हैं और ग्रुप फोटो को और बेहतर बना सकते हैं।

इनमें आगे और पीछे गोरिल्ला ग्लास विक्टस की सुरक्षा दी गई है। साथ ही आईपी68 रेटिंग के चलते ये पानी और धूल से भी सुरक्षित रहते हैं। दोनों स्मार्टफोन में छह एंड्रॉयड अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट का सपोर्ट मिलेगा। गैलेक्सी ए57 5जी में एक्सीनोस 1680 प्रोसेसर दिया गया है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले 33 प्रतिशत बेहतर एनपीयू परफॉर्मेंस और 15 प्रतिशत ज्यादा सीपीयू तथा जीपीयू परफॉर्मेंस देता है। गैलेक्सी ए37 5जी में एक्सीनोस 1480 प्रोसेसर मिलता है, जिसमें एनपीयू परफॉर्मेंस में 162 प्रतिशत तक का बड़ा सुधार देखने को मिलता है। साथ ही सीपीयू में 15 प्रतिशत और जीपीयू में 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। दोनों स्मार्टफोन्स में एलपीडीडीआर5एक्स रैम और यूएफएस 3.1 स्टोरेज दी गयी है, जिससे ऐप जल्दी खुलते हैं और फाइल ट्रांसफर की स्पीड भी बेहतर होती है। दोनों मॉडलों में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में दो दिन तक चल सकती है। साथ ही, दोनों स्मार्टफोन 45वाट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, जिससे बैटरी को तेजी से चार्ज किया जा सकता है।

विंडोज 11 अपडेट संकट: शटडाउन बग ने बढ़ाई यूजर्स की मुसीबत, माइक्रोसॉफ्ट ने जारी किया इमरजेंसी फिक्स
नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के साल 2026 के पहले सुरक्षा अपडेट ने विंडोज 11 यूजर्स के लिए एक अजीबोगरीब समस्या खड़ी कर दी है। हाल ही में जारी किए गए Patch Tuesday अपडेट के बाद कई कंप्यूटर ठीक से शटडाउन या हाइबरनेट नहीं हो पा रहे हैं। इस बग के कारण सिस्टम बंद होने के बजाय खुद-ब-खुद रीस्टार्ट हो जाता है, जिससे विशेष रूप से लैपटॉप यूजर्स की बैटरी खत्म होने और डेटा खोने का खतरा बढ़ गया है।

समस्या की मुख्य वजह: 'सिक्योर लॉन्च'

माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार, यह समस्या मुख्य रूप से Windows 11 वर्जन 23H2 को प्रभावित कर रही है। जांच में पाया गया कि जिन डिवाइस में Secure Launch इनेबल है, वे इस बग का शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा, कुछ यूजर्स ने रिमोट डेस्कटॉप कनेक्शन और ऑथेंटिकेशन फेल होने की भी शिकायत की है।

माइक्रोसॉफ्ट का समाधान

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, माइक्रोसॉफ्ट ने 17 जनवरी, 2026 को आनन-फानन में एक आउट-ऑफ-बैंड इमरजेंसी अपडेट जारी किया है।

KB5077797: विंडोज 11 वर्जन 23H2 के लिए शटडाउन और रिमोट डेस्कटॉप बग को ठीक करने के लिए।

KB5077744: विंडोज 11 के नवीनतम वर्जन 25H2 के लिए।

कंपनी ने सलाह दी है कि जिन आईटी एडमिनिस्ट्रेटर ने अभी तक जनवरी का मुख्य सुरक्षा अपडेट इंस्टॉल नहीं किया है, वे सीधे इस नए OOB अपडेट को 'माइक्रोसॉफ्ट अपडेट कैटलॉग' से डाउनलोड कर लागू करें। यदि आप अभी तुरंत सिस्टम बंद करना चाहते हैं और बग का सामना कर रहे हैं, तो कमांड प्रॉम्प्ट में shutdown /s /t 0 टाइप कर फोर्स शटडाउन कर सकते हैं।

जीमेल आईडी का बदला जा सकेगा नाम, पहली बार गूगल लाई ईमेल एड्रेस को बदलने की सुविधा
नई दिल्ली।  जीमेल यूजर्स को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। बहुत जल्द लोग अपना ईमेल एड्रेस बदल पाएंगे। उन सभी ईमेल एड्रेस में बदलाव किया जा सकेगा, जिनके आखिर में @gmil.com लगा है। बताया जा रहा है कि अभी तक यह सुविधा सिर्फ उन यूजर्स को दी जाती थी, जिनका ईमेल एड्रेस जीमेल पर तो था, लेकिन किसी दूसरे सर्विस प्रोवाइडर से जुड़ा था जैसे किसी कंपनी के कर्मचारी का ईमेल एड्रेस। @gmil.com पर खत्म होने वाले ईमेल एड्रेस को नहीं बदला जा सकता था। यह परेशानी अब खत्म हो रही है।

गूगल के हिंदी सपोर्ट पेज से यह जानकारी मिली है। गूगल का हिंदी सपोर्ट पेज बताता है कि गूगल अकाउंट का ई-मेल एड्रेस बदलने की सुविधा, सभी यूजर्स के लिए धीरे-धीरे रोलआउट की जा रही है। हो सकता है कि यह विकल्प अभी आपके लिए उपलब्ध न हो। बहुत जल्द सभी यूजर्स को इसका फायदा दिया जा सकता है। जीमेल में ईमेल एड्रेस बदलने का फायदा उन लोगों को होगा, जिन्होंने कई साल पहले जीमेल बनाया था। अकाउंट बनाते वक्त आईडी के नाम (username) पर ध्यान नहीं दिया और उसमें अपने बचपन का नाम या घर में पुकारा जाने वाला नाम ऐड कर दिया और उसी ईमेल को प्रोफेशल जिंदगी में इस्तेमाल कर रहे हैं। ईमेल एड्रेस में बदलाव करके लोग अपने लिए एक प्रोफेशनल आईडी तैयार कर पाएंगे।

चलता रहेगा पुराना ईमेल, नए में ट्रांसफर होंगे सारे मेल

गूगल सपोर्ट पेज से पता चलता है कि जो यूजर्स अपने जीमेल एड्रेस को बदलेंगे, उन्हें नए और पुराने दोनों ईमेल पर मेल मिलेंगे। पुराने मेल में सेव किए गए डेटा पर इसका कोई असर नहीं होगा। यूजर्स को यह सुविधा भी होगी कि वो कभी भी अपने पुराने जीमेल अकाउंट को फिर से इस्तेमाल कर पाएंगे। हालांकि इसमें 12 महीनों की कैपिंग होगी। यानी पुराने ईमेल अकाउंट के नाम में बदलाव करने पर 12 महीने तक उसे हटाया नहीं जा सकेगा। गूगल ने यह भी बताया है कि जीमेल आईडी का नाम बदलकर लोग उस नई आईडी से maps, youtube, google जैसी सर्विसेज पर भी साइन-इन कर पाएंगे। यहां ध्यान देने वाली बात है कि सिर्फ जीमेल आईडी का नाम बदला जा सकेगा। उसका डोमेन @gmil.com ही रहेगा।

बदलाव के बाद क्या होगा?

जीमेल एड्रेस बदलने के बाद पुराना ईमेल एड्रेस एक एलियास बन जाएगा। एलियास का मतलब है कि आपका पुराना ईमेल एड्रेस भी काम करता रहेगा और उस पर आने वाले सभी ईमेल आपके नए इनबॉक्स में आएंगे। बताया जा रहा है कि एक यूजर को उसके एक जीमेल अकाउंट के लिए 4 अलग-अलग नाम वाले ईमेल आईडी रखने की सुविधा मिलेगी।

एप्पल की बढ़ने वाली है टेंशन! Samsung के पहले ट्राई-फोल्ड फोन में मिलेगी ये खास सुविधा? लॉन्च से पहले लिक हुई डिटेल
मुंबई। Samsung अपने Galaxy Z TriFold में Galaxy Z Fold 7 की तुलना में कुछ खास सुविधा देने की तैयारी कर रही है, इसके लिए कंपनी ने आधिकारिक पुष्टि भी कर दी है। अब उपयोगकर्ताओं को इस नए डिवाइस में काफी बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है। बता दें कि, इस फोन के लॉन्च होने से पहले ही इसके कई मेजर फीचर्स लिक हो चुके हैं, जिनमें डिस्प्ले साइज़, पीकब्राइटनेसलेवल, चिपसेट और हर लीफ की थिकनेस आदि शामिल है। कपंनी ने बताया है कि, इस फोन को दिसंबर के आखिरी तक लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही बता दें कि, इस डिवाइस को सबसे पहली बार एशिया-पैसिफिकइकोनॉमिक कॉर्पोरेशन 2025 इवेंट में दिखाया गया था, वहीं से इस ​स्मार्टफोन के डिजाइन का पता चला। फिलहाल, बाजार में Huawei के ट्राईफोल्ड फोन कमर्शियल तौर पर मौजूद है जिनको उपयोगकर्ताओं के द्वारा काफी पसंद भी किए जा रहे हैं।

Samsung Galaxy Z TriFold के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

कपंनी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि, इस फोन में उपयोगकर्ताओ को 5,437 mAh रेटेड बैटरी मिल सकती हैं। इसके अलावा इस फोन में पीछे की तरफ 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 6.5-इंच का आउटर डिस्प्ले, 2,600 nits की पीकब्राइटनेस फीचर्स मौजूद होंगे। बता दें कि, ये फोन Samsung के मौजूदा फ्लैगशिपफोल्डेबल Galaxy Z Fold 7 से भी पतला होने की संभावना है, जिसकी थिकनेस अनफोल्ड होने पर 4.2mm हो सकती है।

सभांवित कीमत

अगर Samsung के इस नए फोन की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसकी कीमत लगभग 2,66,000 रुपये होगी। तो, अगर आप भी इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको भी दिसंबर 2025 तक का इंतजार करना होगा।

मिस्ड कॉल्स को भी देख सकेंगे यूजर, व्हाट्सएप ने जारी किया नया फीचर
न्यूयॉर्क। व्हाट्सएप द्वारा जारी किए गए नए फीचर के कारण यूजर अब उन कॉल्स को भी देख सकेंगे, जजो मिस हो गए थे। वे यह भी देख सकेंगे कि कौन से लोग कॉल पर हैं और कौन लोग अब तक इससे नहीं जुड़े हैं। इस तरह व्हाट्सएप ग्रुप के कॉल्स फीचर इस प्लेटफॉर्म के सर्वाधिक नए संयोजन या फीचर बन गए हैं। तत्काल संदेश भेजने वाली इस कम्पनी ने कोविड 19 महामारी के दुनिया भर में प्रसार के बाद अपने कॉल फीचर में अनेक नए पहलू जोड़े।

अब वह यूजर्स के अनुभवों को और बेहतर बनाने के लिए कई नए फीचर जोड़ रहा है। इसी के तहत अब यूजर उस ग्रुप कॉल से भी जुड़ सकेंगे, जो मिस्ड हो गया है। पहले व्हाट्सएप के मिस्ड ग्रुप कॉल से जुड़ने के लिए आवश्यक था कि कॉल से जुड़ा कम से कम एक व्यक्ति उस सदस्य को जोड़े, जिससे कॉल मिस हो गया है। वह चाहे तो फिर से नया कॉल भी कर सकता है, लेकिन इस नए फीचर के बाद यूजर्स मिस्ड कॉल्स को देख लेंगे। वे उन मिस्ड कॉल्स को भी देख सकेंगे, जो अभी जारी है। व्हाट्सएप ने घोषणा की यह नया कॉल फीचर बुधवार से ही जारी किया जा रहा है।

रिलायंस जियो ने शुरू की डाटा लोन की सुविधा, डेली लिमिट खत्म होने के बाद डाटा लोन ले सकेंगे प्रीपेड यूजर्स
नई दिल्ली। देश में पहली बार किसी दूरसंचार कंपनी ने डाटा-लोन की सुविधा शुरू की है। रिलायंस जियो के प्रीपेड यूजर्स डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद कंपनी से डाटा-लोन ले सकते हैं। डाटा-लोन 1 जीबी पैक में उपलब्ध होंगे और यह 11 रुपए प्रति पैक यानी 11 रुपए प्रति जीबी की कीमत पर यूजर्स को मिलेंगे। प्रत्येक यूजर्स कुल 5 पैक यानी 5 जीबी तक डाटा लोन ले सकता है। दूरसंचार सेक्टर के लिए यह एक क्रांतिकारी इनोवेटिव आइडिया है।

रिचार्ज नाऊ एंड पे लेटर की तर्ज पर पहले ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से डाटा लोन ले सकेगा और बाद में उसे चुकाना होगा। डाटा लोन लेने के लिए जरूरी शर्त यह है कि ग्राहक के पास कोई एक्टिव प्लान होना चाहिए। डाटा लोन पैक की वैलिडिटि तब तक रहेगी, जब तक यूजर्स का मौजूदा प्लान एक्टिव रहेगा। यानी अगर ग्राहक 5 पैक डाटा-लोन लेता है तो उसकी वैलिडिटि तब तक रहेगी, जब तक ग्राहक का बेस प्लान एक्टिव रहेगा।

कंपनी का मानना है कि बहुत से प्रीपेड कनेक्शन यूज करने वाले ग्राहक डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद विभिन्न कारणों से तुरंत डाटा टॉप-अप नहीं करा पाते, इस वजह से वे उस खास दिन हाई स्पीड डाटा से महरूम रह जाते हैं। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब जियो ने 1 जीबी पैक में डाटा-लोन देना शुरू किया है।

नए IT नियमों का पालना नहीं करना ट्विटर को पड़ा भारी, भारत में मिलने वाला लीगल प्रोटेक्शन खत्म
नई दिल्ली। भारत सरकार के नए आईटी नियमों का पालन नहीं करना ट्विटर को भारी पड़ गया है। ट्विटर ने भारत में मिलने वाली कानूनी सुरक्षा का आधार गंवा दिया है। सरकार द्वारा 25 मई से लागू हुए आईटी नियमों को ट्विटर ने अब तक लागू नहीं किया है, जिसके बाद उसके खिलाफ यह एक्शन लिया गया है। लीगल प्रोटेक्शन के बाद अब ट्विटर भी भारतीय कानूनों के दायरे में आ गया है और उसे किसी भी आपत्तिजनक कंटेंट के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, आईपीसी के तहत मामले दर्ज हो सकेंगे और पुलिस पूछताछ भी कर सकेगी। भारत में इंटरमीडरी प्लेटफॉर्म का दर्जा खो देने के कारण अब ट्विटर विभिन्न उपयोगकर्ताओं से सामग्री की होस्टिंग करने वाला केवल एक प्लेटफॉर्म माना जाने की बजाय अपने प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित पोस्ट के लिए सीधे संपादकीय रूप से जिम्मेदार होगा। इसका मतलब यह है कि अगर कथित गैरकानूनी सामग्री के लिए ट्विटर के खिलाफ कोई आरोप है तो इसे एक प्रकाशक के रूप में माना जाएगा, इंटरमीडरी नहीं और आईटी अधिनियम, साथ ही देश के दंड कानूनों सहित किसी भी कानून के तहत दंड के लिए उत्तरदायी होगा।

सरकार ने 25 फरवरी को नए आईटी नियमों की घोषणा की थी और इसे लागू करने के लिए तीन महीने का वक्त दिया थाइसके तहत सोशल मीडिया कंपनियों को भारत में एक नोडल अधिकारी, शिकायत अधिकारी और अनुपालन अधिकारी की नियुक्ति करने को कहा गया था। नियमों में साफ था कि ये तीनों अधिकारी भारतीय और कंपनी के अधिकारी होने चाहिए, लेकिन ट्विटर ने अब तक इन नियमों को लागू नहीं किया। सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कुछ मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि ट्विटर ने भारत में मुख्य अनुपालन अधिकारी की नियुक्ति कर दी है, लेकिन उसके नाम की घोषणा बाद में की जाएगी। लेकिन तब तक ट्विटर को किसी तरह की कानूनी सुरक्षा नहीं मिलेगी और हर आपत्तिजनक पोस्ट के लिए उसकी ही जिम्मेदारी होगी।

इससे पहले ट्विटर ने मंगलवार को बताया कि उसने इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री की नई गाइडलाइन के मुताबिक अंतरिम मुख्य शिकायत अधिकारी अपॉइंट कर दिया है। इसकी डिटेल्स ट्विटर जल्द ही केंद्र सरकार के साथ साझा करेगा। ट्विटर ने ये कदम तब उठाया है, जब सरकार ने उसे गाइडलाइन का पालन करने का आखिरी मौका दिया था। सरकार ने अपने नोटिस में ट्विटर से कहा था कि अगर वो गाइडलाइन का पालन करने में नाकाम रहता है तो वह आईटी एक्ट के तहत जिम्मेदारी से मिलने वाली छूट को खो देगा।

विवो का नया स्मार्टफोन Y73 लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा के साथ 8GB रैम, जानिए कीमत
नई दिल्ली। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी विवो ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन वाई 73 को लॉन्च करने की घोषणा की है, जिसकी कीमत 20990 रुपए है। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि उसके नए ब्रांड आईकॉन अभिनेत्री सारा अली खान ने इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इस फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी का स्टोरेज है, जबकि फोन का स्क्रीन 6.44 इंच का है।

कंपनी ने बताया कि एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम आधारित इस फोन में मीडियाटेक हेलियो जी 95 प्रोसेसर है। कंपनी ने कहा कि स्मार्टफोन में 16 एमपी का फ्रंट कैमरा और 6 एमपी का रियर कैमरा है, जिसमें दो दो एमपी के दो अन्य कैमरे भी हैं। इस तरह ट्रिपल रियर कैमरा है।

माइक्रोसॉफ्ट 24 जून को पेश करेगा विंडोज का नया वर्जन, जाने क्या कुछ हो सकता है खास
वाशिंगटन। माइक्रोसॉफ्ट कार्प आगामी 24 जून को विंडोज सॉफ्टवेयर का नया वर्जन पेश करेगा। माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपडेट सॉफ्टवेयर में डिज़ाइन में बदलाव समेत क्रियेटर्स एवं डेवलपर्स के लिए ऐप स्टोर और अन्य फीचर्स के जरिए अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। यह अभी तक की सबसे आधुनिक तकनीक वाली विंडो होगी। उम्मीद की जा रही है कि इसमें नया स्टार्ट मेन्यू, टास्कबार लेआउट, आइकन्स, साउंड्, ऐप डिजाइन और प्लूइड एनिमेशन देखने को मिल सकता है। नए वर्जन में अपडेट और मेंटेनेंस आसान होगा और ये हैकिंग के मामले में अपने पूर्व के मॉडल से ज्यादा प्रतिरोधक होगी। माइक्रोसॉफ्ट का नेक्स्ट जनरेशन विंडो 24 जून को वर्चुअल इंवेंट में पेश किया जाएगा। इस इवेंट में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला और चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर पैनोस पानाय दोनों ही मौजूद होंगे।

ब्लूमबर्ग न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक नडेला पहले ही कह चुके हैं कि नया सॉफ्टवेयर अपडेट को इस दशक के ऑपरेटिंग सिस्टम में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव करार दे चुके हैं। उम्मीद है कि कंपनी नए विंडोज के लिए नया यूजर इंटरफेस और फीचर्स पेश कर सकती है। विंडोज के इस नए वर्जन को बतौर विंडोज 11 प्लेस किया जा सकता है। कंपनी कुछ समय से विंडोज डेस्कटॉप यूजर इंटरफेस में काफी बदलाव लाने के लिए काम कर रही है और इस इवेंट में कंपनी इसके फाइनल बिल्ड को शोकेस करेगी। पिछले 6 सालों से विंडोज 10 लेटेस्ट वर्जन बना हुआ है।

व्हाट्सएप ने भारत में परेश बी लाल को बनाया शिकायत अधिकारी, जानिए आप कैसे कर सकते हैं संपर्क
नई दिल्ली। मैसेजिंग के लिए पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने भारत सरकार के नए आईटी नियमों के तहत काम करना शुरू कर दिया है। फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने परेश बी लाल को शिकायत अधिकारी बनाया है। इसके साथ ही व्हाट्सएप ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है कि परेश बी लाल से तेलंगाना में हैदराबाद स्थित बंजारा हिल्स में एक पोस्ट बॉक्स के जरिए संपर्क कर सकते हैं। व्हाट्सएप ने अपने एफएक्यू को अपडेट कर दिया है और बताया कि कैसे यूजर शिकायत अधिकारी से संपर्क कर सकता है। हालांकि, कंपनी ने बताया कि व्हाट्सएप टर्म्स, व्हाट्सएप इंडिया पैमेंट, अकाउंट को लेकर सवाल के बारे में जानकारी ली जा सकती है। शिकायत अधिकारी से संपर्क करने के लिए, कृपया अपनी शिकायत ईमेल से भेजें और इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर के साथ हस्ताक्षर करें। यदि आप किसी विशिष्ट खाते के बारे में संपर्क कर रहे हैं, तो कृपया अपना फोन नंबर देश कोड समेत लिखें।

एड्रेस भी किया शेयर
परेश बी लाल
व्हाट्सएप अटेंशन- शिकायत अधिकारी
पोस्ट बॉक्स नं. 56
रोड नंबर 1, बंजारा हिल्स हैदराबाद - 500 034
तेलंगाना, भारत

बता दें कि देश में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) संबंधी नए नियमों के पिछले सप्ताह में प्रभाव में आ जाने के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है। इन नियमों के तहत प्रमुख सोशल मीडिया इंटरमीडियरी (जिनके 50 लाख से अधिक यूजर्स हैं) को भारत में यूजर्स की शिकायतों को सुनने के लिए एक शिकायत अधिकारी, एक नोडल अधिकारी और एक मुख्य अनुपालन अधिकारी की नियुक्ति करनी होगी, जो भारत में रहने वाले होने चाहिए। नए आईटी नियमों के मुताबिक सभी प्रमुख इंटरमीडियरी को अपनी वेबसाइट, ऐप अथवा दोनों में शिकायत अधिकारी, उसका कॉन्टैक्ट नंबर, शिकायत करने की पूरी प्रणाली के बारे में जानकारी देनी होगी। शिकायत अधिकारी को 24 घंटे के भीतर शिकायत मिलने की पुष्टि करनी होगी और शिकायत मिलने के 15 दिन के भीतर उसका समाधान करना होगा। कंपनी को प्रशासन से किसी आदेश, नोटिस अथवा निर्देश के प्राप्त होने के 15 दिन के भीतर उसका समाधान करना होगा। नए नियमों के तहत सोशल मीडिया कंपनियों को किसी चिन्हित संदेश को 36 घंटे के भीतर हटाना होगा और किसी तरह की चिन्हित की गई गलत हरकत, अश्लील सामग्री को 24 घंटे के भीतर अपने प्लेटफॉर्म से हटाना होगा।