shreeganganagar news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रिजल्ट आने के 11 दिन पहले छात्रा ने हारी जिंदगी की जंग : 12वीं में 93.80 फीसदी मार्क्स, फफक पड़ी नकिता की मां
श्रीगंगानगर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार को श्रीगंगानगर में छात्रा की मौत के 10 दिन बाद आए रिजल्ट को देखकर मां फफक फपककर रो पड़ीं। गवर्नमेंट सीनियर सैकण्डरी स्कूल 7 केएनडी श्रीगंगानगर की छात्रा नकिता ने 12वीं आर्ट्स में 93.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। परिवार के लोगों ने बच्ची का रिजल्ट ऑनलाइन चेक किया तो घर में पसरे सन्नाटे के बीच आंखू छलक पड़े।

मां, बेटी की तस्वीर को सीने से लगाकर रो पड़ी। मां चरणजीत कौर ने बताया कि बेटी पढ़ाई में होशियार थी और उसका सपना प्रशासनिक सेवा में जाने का था। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उसके जाने के बाद सब कुछ बिखर गया। मां ने बताया कि बेटी तेज बुखार में भी इंसुलिन का इंजेक्शन लेकर एग्जाम देने गई थी, नकिता के नाना केसर सिंह ने बताया कि उसे 8वीं क्लास में शुगर हो गया था। वह इंसुलिन के इंजेक्शन लेती थी। पढ़ाई में भी काफी होशियार थी। 10वीं में नकिता ने 90.50 प्रतिशत अंक थे।

मुख्यमंत्री का प्रस्तावित श्रीगंगानगर दौरा : फिरोजपुुर फीडर के पुनर्निर्माण का करेंगे शिलान्यास, 647.62 करोड़ रुपये की परियोजना में राजस्थान और पंजाब की हिस्सेदारी
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान का नहरी तंत्र मजबूत बन रहा है। इसी क्रम में शर्मा 5 दिसम्बर को फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इससे गंगनहर में वर्षभर पानी की पर्याप्त आवक बनी रहेगी तथा किसान रबी व खरीफ फसलों की जरूरत के अनुसार सिंचाई कर सकेंगे। फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण के तहत आर.डी. 0 से 168.230 तक सी.सी.लाईनिंग, 2 हैड रेगूलेटरों का पुनर्निर्माण, 1 हैड रेगूलेटर का नव निर्माण, 1 क्रोस रेगूलेटर का पुनर्निर्माण, 19 वी.आर.बी./डी.आर.बी. का पुननिर्माण, 3 रेलवे क्रॉसिंग ब्रिज का पुनर्निर्माण कार्य करवाया जाएगा। इन विकास कार्यों से हरिके बैराज में आने वाले अधिक पानी को फिरोजपुर फीडर में लाया जाएगा तथा इसका प्रत्यक्ष लाभ गंगनहर को होगा। इन पुनर्निर्माण कार्यों से गंगनहर के 3.14 लाख हैक्टेयर क्षेत्र के काश्तकार लाभान्वित होंगे तथा फसलों का उत्पादन भी बढ़ेगा।

शर्मा की पहल पर बजट घोषणा वर्ष 2024-25 में फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण के लिए 200 करोड़ का प्रावधान किया गया था। केन्द्रीय जल आयोग द्वारा इस कार्य की डीपीआर स्वीकृति दी गई। इस परियोजना की कुल लागत 647.62 करोड़ रुपयए है। इसमें पंजाब राज्य की हिस्सेदारी 379.12 करोड़ रुपए एवं राजस्थान राज्य की हिस्सेदारी 268.50 करोड़ रुपए है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1925 में 5 दिसम्बर को स्व. महाराजा श्री गंगा सिंह ने गंगनहर का शिलान्यास किया था। वर्ष 2025 में इस परियोजना के 100 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इससे फिरोजपुर फीडर की कुल पानी आहरण की क्षमता में वृद्धि होगी।

सीआईडी इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई : सेना की गोपनीय सूचनाएं भेजने वाला पाक एजेंट गिरफ्तार, पंजाब का रहने वाला है आरोपी
जयपुर। पाकिस्तानी हैंडलर्स को सेना की गोपनीय सूचनाएं भेजने वाले आरोपी को सीआईडी इंटेलीजेंस राजस्थान की जयपुर इकाई ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। जांच में खुलासा हुआ कि फिरोजपुर पंजाब निवासी प्रकाश सिंह उर्फ  बादल सोशल मीडिया के माध्यम से आईएसआई के संपर्क में था। यह एजेंट राजस्थान, पंजाब और गुजरात से भारतीय सेना से जुड़ी सामरिक महत्व की गोपनीय सूचनाएं एकत्रित कर पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेज रहा था। आईजी इंटेलीजेंस प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि 27 नवंबर को प्रकाश सिंह उर्फ  बादल को श्रीगंगानगर में सैन्य प्रतिष्ठान साधूवाली के आसपास देखे जाने की सूचना मिली। सूचना पर बॉर्डर इंटेलिजेंस टीम ने तुरंत कार्रवाई कर उसे हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में उसके मोबाइल फोन पर विदेशी और पाकिस्तानी व्हाट्सएप नंबरों से लगातार संपर्क में रहने की पुष्टि हुई।

ऑपरेशन सिंदूर के समय से आईएसआई के संपर्क में था
श्रीगंगानगर के ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर में सभी जांच एजेंसियों ने आरोपी से गहन पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि यह एजेंट ऑपरेशन सिंदूर के समय से ही आईएसआई के निरंतर संपर्क में था। वह भारतीय सेना के वाहनों, सैन्य संस्थानों, सीमावर्ती क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, पुलों, सड़कों, रेलवे लाइनों और नए निर्माण कायोंर् जैसी सामरिक जानकारी पाकिस्तान स्थित अपने हैंडलर्स को उपलब्ध करवा रहा था।

ओटीपी सप्लाई और फंडिंग
जासूसी के अलावा बादल एक और गंभीर राष्ट्रविरोधी गतिविधि में शामिल था। दुश्मन देश की मांग पर वह भारतीय लोगों के नाम पर जारी मोबाइल नंबरों के ओटीपी उपलब्ध करवाता था। इन ओटीपी का उपयोग पाकिस्तानी एजेंट भारतीय नंबरों से व्हाट्सएप डाउनलोड कर जासूसी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियां संचालित करने के लिए करते थे। इस मदद के बदले संदिग्ध ने धनराशि भी प्राप्त की थी।

शासकीय गुप्त बात अधिनियम के तहत गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए संदिग्ध को आगे की कार्रवाई के लिए जयपुर के केंद्रीय पूछताछ केंद्र लाया गया। यहां सभी आसूचना एजेंसियों द्वारा पूछताछ और मोबाइल के तकनीकी परीक्षण से प्राप्त डेटा से उपरोक्त सभी तथ्यों की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी प्रकाश सिंह उर्फ  बादल (34) को शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत स्पेशल पुलिस स्टेशन जयपुर पर मुकदमा दर्ज कर सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

रिश्तेदारों से कृषि भूमि को लेकर विवाद : सोते समय किसान पर लाठियों औरी गंडासियों से हमला, मौके पर ही मौत
श्रीगंगानगर। जिले के सूरतगढ़ सिटी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग किसान की देर रात लाठियों औरी गंडासियों से हमला करके हत्या कर दी गयी। थाना प्रभारी दिनेश सहारण ने बताया कि रात करीब एक बजे सुल्तानराम जाट (60) अपनी ढाणी में बाहर खेत के नजदीक सोया हुआ था, तभी 6 से अधिक लोग लाठियां और गंडासियां लेकर आये और उन्होंने सुल्तानराम पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिये।

सुल्तानराम के चीखने की आवाज सुनकर उसके परिजन भाग कर आये, इस पर हमलावर भाग गये। सुल्तानाराम की मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर  दी है। बताया जाता है कि सुल्तानाराम का अपने भाई और रिश्तेदारों से कृषि भूमि को लेकर विवाद चल रहा है।

कांग्रेस शासन राजस्थान में अशांति, भ्रष्टाचार हिंसा, दंगे से पहचाना जा रहा है : नड्डा
श्रीगंगानगर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ की खेती करती है। वे चुनाव के समय वादे करते हैं और बाद में भूल जाते हैं। नड्डा मंगलवार को श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ जिले में बीकानेर संभाग के बूथ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांगे्रस सरकार के समय कभी भी आम आदमी की तरफ ध्यान नहीं दिया जाता है। कांग्रेस झूठ की इसी परम्परा को वर्षों से निभाती चली आ रही है। कांग्रेस ने 55 साल में लोगों को चूना लगाने का काम किया है और भाजपा हमेशा जनता के प्रति जवाबदेह रही है और रिपोर्ट कार्ड भी सरकार के वक्त बताए हैं। कांग्रेस जाति, सम्प्रदाय व भेदभाव की राजनीति पर विश्वास करती है जबकि भाजपा विकास की। कांग्रेस की गहलोत सरकार दंगे कराने में रिकॉर्ड बना रही है। बहुसंख्यक हिन्दुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। कांग्रेस शासन राजस्थान में अशांति, भ्रष्टाचार, हिंसा, दंगे से पहचाना जा रहा है। उन्होंने कहा कि बूथ जीतो, चुनाव जीतो को ध्यान में रखकर विधानसभा चुनाव में जीत के लिए काम करना है। बूथ कार्यकर्ता उत्प्रेरक का कार्य करते हैं। अगर यहां हमारी जमीन मजबूत हुई तो हमारी जीत को कोई नहीं रोक सकेगा।

कांग्रेस का फार्मूला खुद का साथ, खुद का विकास: वसुन्धरा राजे
पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने कहा कि एक तो केंद्र में मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के आधार पर काम करती है। दूसरी ओर कांग्रेस की गहलोत सरकार  खुद का साथ और खुद का विकास के फामूर्ले पर चल रही है। हमारी पहली सरकार में पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोकने का का काम किया। आईजीएनपी का पानी पाकिस्तान जा रहा था, 2008 में हैरिक बैराज के गेटों को दुरस्त किया और पानी रोका। गहलोत सरकार भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महिला अत्याचार और दंगो में भी नम्बर वन पर है। कानून और व्यवस्था व बिजली गायब हो गई है। हर रोज दुष्कर्म,लूट,कत्ल हो रहें है। जनता असुरक्षित,सरकार की गद्दी सुरक्षित रहने का टारगेट है। आरोप लगाया कि हमारी सरकार के वक्त की सभी योजनाओं को बंद कर दिया गया है या फिर नाम बदलकर खुद श्रेय लेने में लगे हैं।  चुनाव आने वाले हैं। फिर से गहलोत और राहुल गांधी  झूठे वायदों की लिस्ट लेकर आएंगे। जनता उनसे पूछेगी कि पहले के वायदों का क्या हुआ। आने वाले चुनावों में राजस्थान में भाजपा फिर से सत्ता में लौटेगी।

बीकानेर संभाग पूरा जीतेंगे: पूनियां
प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने नड्डा को विश्वास दिलाया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ काम करेंगे और संभाग की सभी 24 सीट जीतकर पार्टी को राज्य में बड़ी जीत दिलाएंगे। कार्यक्रम में विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़, पूर्व मंत्री सुरेंद्रपालसिंह टीटी, डॉ.रामप्रताप सहित कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में प्रभारी अरुणसिंह, सह प्रभारी भारती, संगठन मंत्री चंद्रशेखर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे।